1 UDB यहोवा इस्राएलियों से पुनः क्रोधित था, इसलिए उसने दाऊद को उनके लिए परेशानी उत्पन्न करने के लिए उकसाया। उसने दाऊद से कहा, "कुछ लोगों को इस्राएल और यहूदा के लोगों की गणना करने के लिए भेजे।" BSB BSB: Again the anger of the LORD burned against Israel, and He stirred up David against them, saying, “Go and take a census of Israel and Judah.”
2 UDB तब राजा ने अपनी सेना के सेनापति योआब से कहा, "अपने अधिकारियों के साथ दान के उत्तरी छोर से बेर्शेबा के दक्षिणी छोर तक इस्राएल के सभी गोत्रों में जाकर लोगों की गणना करो ताकि मुझे पता चले कि वहाँ ऐसे कितने लोग है जो सैनिक बन सकते है।" BSB BSB: So the king said to Joab the commander of his army, who was with him, “Go now throughout the tribes of Israel from Dan to Beersheba and register the troops, so that I may know their number.”
3 UDB पर योआब ने राजा से कहा, "हे महामहिम, मै आशा करता हूँ कि लोगों की संख्या अभी जितनी है उससे यहोवा तेरा परमेश्वर सौ गुणा अधिक दे और मै आशा करता हूँ कि तू अपनी मृत्यु से पूर्व ऐसा होता देखे। परन्तु तू क्यों चाहता है कि हम ऐसा करें?" BSB BSB: But Joab replied to the king, “May the LORD your God multiply the troops a hundred times over, and may the eyes of my lord the king see it. But why does my lord the king want to do such a thing?”
4 UDB परन्तु राजा ने योआब और उसके अधिकारियों को ऐसा करने का आदेश दिया। इसलिए वे राजा के सामने से चले गए और इस्राएल के लोगों की गिनती करने के लिए निकल पड़े। BSB BSB: Nevertheless, the king’s word prevailed against Joab and against the commanders of the army. So Joab and the commanders of the army departed from the presence of the king to register the troops of Israel.
5 UDB उन्होंने यरदन नदी पार कर अरोएर के दक्षिण में घाटी के बीच में, गाद के गोत्र को दिए गए क्षेत्र में अपने तम्बू लगाए। वहाँ से वे उत्तर में याज़ेर गए। BSB BSB: They crossed the Jordan and camped near Aroer, south of the town in the middle of the valley, and proceeded toward Gad and Jazer.
6 UDB तब वे उत्तर में गिलाद और कादेश गए, जहाँ हित्ती समूह रहता था। तब वे इस्राएल के उत्तरी छोर दान की ओर गए और फिर पश्चिम में भूमध्य सागर के पास सीदोन गए। BSB BSB: Then they went to Gilead and the land of Tahtim-hodshi, and on to Dan-jaan and around to Sidon.
7 UDB तब वे दक्षिण में टायर गए, एक शहर जिसके चारों ओर एक ऊँची दीवार खड़ी थी, और उन सभी शहरों में जहाँ हिब्बी और कनानी लोग रहते थे। तब वे बेर्शेबा में पूर्व की ओर यहूदा के दक्षिणी जंगल में गए। BSB BSB: They went toward the fortress of Tyre and all the cities of the Hivites and Canaanites. Finally, they went on to the Negev of Judah, to Beersheba.
8 UDB नौ महीने और बीस दिनों के बाद, जब वे पूरे देश में जाकर लोगों की गिनती कर चुके, तो वे यरूशलेम लौट आए। BSB BSB: At the end of nine months and twenty days, having gone through the whole land, they returned to Jerusalem.
9 UDB उन्होंने राजा को उन लोगों की संख्या की सूचना दी जिन्हें उन्होंने गिना था। इस्राएल में 800,000 पुरुष और यहूदा में 500,000 पुरुष थे जो सैनिक बन सकते थे। BSB BSB: And Joab reported to the king the total number of the troops. In Israel there were 800,000 men of valor who drew the sword, and in Judah there were 500,000.
10 UDB परन्तु दाऊद के लोगों के द्वारा लोगों की गिनती के बाद, दाऊद पछताया कि उसने उन्हें ऐसा करने के लिए क्यों कहा। एक रात उसने यहोवा से कहा, "मैंने बहुत बड़ा पाप किया है। कृपया मुझे क्षमा कर दें, क्योंकि मैंने जो किया है वह बहुत मूर्खतापूर्ण है।" BSB BSB: After David had numbered the troops, his conscience was stricken and he said to the LORD, “I have sinned greatly in what I have done. Now, O LORD, I beg You to take away the iniquity of Your servant, for I have acted very foolishly.”
11 UDB जब दाऊद अगली सुबह उठा, तब यहोवा ने भविष्यद्वक्ता गाद को एक संदेश दिया। उन्होंने उससे कहा, BSB BSB: When David got up in the morning, the word of the LORD had come to Gad the prophet, David’s seer:
12 UDB "जा और दाऊद को यह बता, 'मैं तुझे दंडित करने के लिए तीन विकल्पों में से एक चुनने की अनुमति दे रहा हूँ। जिसे तू चुने उसके अनुसार मै तुझे दण्डित करूँगा।'" BSB BSB: “Go and tell David that this is what the LORD says: ‘I am offering you three options. Choose one of them, and I will carry it out against you.’”
13 UDB तब गाद दाऊद के पास गया और उसे बताया जो यहोवा ने कहा था। उसने दाऊद से कहा, "तू या तो यह चुन सकता है कि तेरी भूमि पर तीन वर्ष का अकाल होगा, या तेरी सेना तीन महीने शत्रुओं से भागती रहे, या तीन दिन जब तेरी भूमि पर महामारी फैली रहे। तुझे इसके बारे में सोचना चाहिए और चुनकर बता कि तू क्या चाहता है, और मुझे बता, और मैं यहोवा के पास वापस जाऊँगा और उन्हें बताऊँगा कि तेरा उत्तर क्या है।" BSB BSB: So Gad went and said to David, “Do you choose to endure three years of famine in your land, three months of fleeing the pursuit of your enemies, or three days of plague upon your land? Now then, think it over and decide how I should reply to Him who sent me.”
14 UDB दाऊद ने गाद से कहा, "चुनने के लिए ये सभी बहुत ही भयानक बातें हैं! परन्तु यहोवा को मुझे दंडित करने की अनुमति है क्योंकि वे बहुत दयालु हैं। इंसानों को मुझे दंडित करने की अनुमति न दें, क्योंकि वे दयालु नहीं होंगे।" BSB BSB: David answered Gad, “I am deeply distressed. Please, let us fall into the hand of the LORD, for His mercies are great; but do not let me fall into the hands of men.”
15 UDB तब यहोवा ने इस्राएलियों पर महामारी भेजी। यह उस सुबह शुरू हुआ और ठहराए हुए समय तक नहीं रुका। पूरे देश में, दान से बेर्शेबा तक, सत्तर हजार इस्राएली महामारी के कारण मर गए थे। BSB BSB: So the LORD sent a plague upon Israel from that morning until the appointed time, and seventy thousand of the people from Dan to Beersheba died.
16 UDB जब यहोवा के दूत ने महामारी के द्वारा लोगों को नाश करने के लिए यरूशलेम की ओर अपना हाथ बढ़ाया, तो यहोवा अन्य लोगों को दंडित करने के विषय दुःखी हुए। उन्होंने महामारी से नाश करनेवाले स्वर्गदूत से कहा, "तू जो कर रहा है उसे रोक! यह पर्याप्त है!" जब उन्होंने यह कहा, तो स्वर्गदूत उस भूमि पर खड़ा था जहाँ यबूसी समूह के, अरौना अनाज छाँटते थे। BSB BSB: But when the angel stretched out his hand to destroy Jerusalem, the LORD relented from the calamity and said to the angel who was destroying the people, “Enough! Withdraw your hand now!” At that time the angel of the LORD was by the threshing floor of Araunah the Jebusite.
17 UDB जब दाऊद ने उस स्वर्गदूत को देखा जो लोगों को बीमार करती और मारता जा रहा था, तो उसने यहोवा से कहा, "सचमुच, मैं हूँ जिसने पाप किया है। मैंने बड़ा अपराध किया है, परन्तु ये लोग तो भेड़ के समान निर्दोष हैं। उन्होंने निश्चित रूप से कुछ भी गलत नहीं किया है। इसलिए आपको मुझे और मेरे परिवार को दंडित करना चाहिए, न कि इन लोगों को!" BSB BSB: When David saw the angel striking down the people, he said to the LORD, “Surely I, the shepherd, have sinned and acted wickedly. But these sheep, what have they done? Please, let Your hand fall upon me and my father’s house.”
18 UDB उस दिन गाद दाऊद के पास आया और उससे कहा, "उस स्थान पर जा जहाँ अरौना अनाज छाँटता है, और वहाँ यहोवा की आराधना करने के लिए एक वेदी बना।" BSB BSB: And that day Gad came to David and said to him, “Go up and build an altar to the LORD on the threshing floor of Araunah the Jebusite.”
19 UDB तब दाऊद ने जो गाद ने उसे करने के लिए कहा था किया, जिसकी यहोवा ने आज्ञा दी थी, और वह वहाँ गया। BSB BSB: So David went up at the word of Gad, just as the LORD had commanded.
20 UDB जब अरौना ने ऊपर से देखा और राजा और उसके अधिकारियों ने उसको पास आते देखा, तो उसने मुँह के बल भूमि पर गिरकर राजा को दंडवत किया। BSB BSB: When Araunah looked out and saw the king and his servants coming toward him, he went out and bowed facedown before the king.
21 UDB अरौना ने कहा, "हे महामहिम, तू मेरे पास क्यों आया हैं?" दाऊद ने उत्तर दिया, "मैं इस भूमि को खरीदने के लिए आया हूँ, जहाँ तू अनाज को छाँटता है ताकि यहोवा के लिए वेदी बनवाऊँ और उस पर बलि चढ़ाऊँ, ताकि वे महामारी को रोक सकें।" BSB BSB: “Why has my lord the king come to his servant?” Araunah said. “To buy your threshing floor,” David replied, “that I may build an altar to the LORD, so that the plague upon the people may be halted.”
22 UDB अरौना ने दाऊद से कहा, "हे महामहिम, जो तू चाहे यहोवा को चढ़ा। यहाँ, मेरे बैल को भेंट के लिए ले जा जिसे वेदी पर पूरी तरह जला दिया जाएगा। और यहाँ, उनके जुए और पट्टे जिनका मैं छाँटने के लिए उपयोग करता हूँ ले ले, और उनका उपयोग जलाने वाली लकड़ियों के समान करो। BSB BSB: Araunah said to David, “May my lord the king take whatever seems good to him and offer it up. Here are the oxen for a burnt offering and the threshing sledges and ox yokes for the wood.
23 UDB मैं, अरौना, यह सब तुझे, मेरे राजा को दे रहा हूँ। "तब उसने कहा," मैं चाहता हूँ कि हमारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारी भेंट स्वीकार करे।" BSB BSB: O king, Araunah gives all these to the king.” He also said to the king, “May the LORD your God accept you.”
24 UDB परन्तु राजा ने अरौना से कहा, "नहीं, मैं इन चीज़ों को उपहार के रूप में नहीं लूँगा। मैं इनका दाम देकर मोल लूँगा। मैं वे बलिदान नहीं चढ़ाऊँगा जिनका मैने कुछ मोल न चुकाया हो, और उन्हें पूरी तरह जलने के लिए यहोवा की वेदी पर नहीं चढ़ाऊँगा। "इसलिए उसने भूमि और बैलों को पचास चाँदी के सिक्के देकर मोल लिया। BSB BSB: “No,” replied the king, “I insist on paying a price, for I will not offer to the LORD my God burnt offerings that cost me nothing.” So David bought the threshing floor and the oxen for fifty shekels of silver.
25 UDB तब दाऊद ने यहोवा के लिए एक वेदी बनाई, और उसने बैल को वेदी पर पूरी तरह जलने के लिए चढ़ाया, और उसने यहोवा के साथ संगति सुधारने के लिए बलि चढ़ाई। तब, यहोवा ने दाऊद की प्रार्थनाओं का उत्तर दिया, और उसने इस्राएल में महामारी को समाप्त कर दिया। BSB BSB: And there he built an altar to the LORD and offered burnt offerings and peace offerings. Then the LORD answered the prayers on behalf of the land, and the plague upon Israel was halted.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.