2 UDB पौलुस और बरनबास दृढ़तापूर्वक उन यहूदियों से असहमत थे और उन्होंने उनके साथ विवाद करना आरम्भ कर दिया। इसलिए अन्ताकिया के विश्वासियों ने पौलुस और बरनबास और कुछ अन्य विश्वासियों को यरूशलेम जाने के लिए नियुक्त किया, ताकि वे इस विषय में प्रेरितों और अन्य अगुवों के साथ विचार कर सकें। BSB BSB: And after engaging these men in sharp debate, Paul and Barnabas were appointed, along with some other believers, to go up to Jerusalem to see the apostles and elders about this question.
3 UDB पौलुस, बरनबास और अन्य लोगों को अन्ताकिया के विश्वासियों द्वारा उनके मार्ग पर भेज दिये जाने के बाद, उन्होंने फीनीके और सामरिया के प्रान्तों से होकर यात्रा की। जब वे रास्ते में अलग-अलग जगहों पर रुके, तो उन्होंने विश्वासियों को यह जानकारी दी कि बहुत से गैर-यहूदी विश्वासी बन गए है। इस कारण, उन स्थानों के सब विश्वासियों ने बहुत आनन्द किया। BSB BSB: Sent on their way by the church, they passed through Phoenicia and Samaria, recounting the conversion of the Gentiles and bringing great joy to all the brothers.
4 UDB जब पौलुस, बरनबास और अन्य लोग यरूशलेम में पहुँचे, तो प्रेरितों, अन्य प्राचीनों और उनके समूह के अन्य विश्वासियों ने उनका स्वागत किया। तब पौलुस और बरनबास ने उन बातों की सूचना दी जिन्हें परमेश्वर ने उन्हें गैर-यहूदी लोगों के बीच करने में सफल बनाया था। BSB BSB: On their arrival in Jerusalem, they were welcomed by the church and apostles and elders, to whom they reported all that God had done through them.
5 UDB परन्तु फरीसी सम्प्रदाय के कुछ यहूदी विश्वासियों ने अन्य विश्वासियों के बीच खड़े होकर उनसे कहा, "जिन गैर-यहूदियों ने यीशु पर विश्वास किया है, उन्हें खतना करवाना चाहिए, और जिन नियमों को परमेश्वर ने मूसा को दिया उन्हें उनका पालन करने के लिए कहा जाना चाहिए।" BSB BSB: But some believers from the party of the Pharisees stood up and declared, “The Gentiles must be circumcised and required to obey the law of Moses.”
6 UDB तब इस विषय पर बात करने के लिए सब प्रेरित और प्राचीन एक साथ मिले। BSB BSB: So the apostles and elders met to look into this matter.
7 UDB उन्होंने एक लम्बे समय तक इस पर चर्चा की, इसके बाद पतरस ने उठकर उनसे बात की। उसने कहा, "हे भाइयों, तुम सब जानते हो कि बहुत समय पहले परमेश्वर ने तुम अन्य प्रेरितों के बीच में से मुझे चुना ताकि मैं गैर-यहूदी लोगों को परमेश्वर के प्रेम के बारे में बताऊँ, कि वे उस पर विश्वास करें। BSB BSB: After much discussion, Peter got up and said to them, “Brothers, you know that in the early days God made a choice among you that the Gentiles would hear from my lips the message of the gospel and believe.
8 UDB परमेश्वर सब के मन को जानते हैं। उन्होंने गैर-यहूदियों को पवित्र आत्मा देकर, मुझे और दूसरों को भी यह दिखाया कि उन्होंने उन्हें अपने लोग होने के लिए स्वीकार किया है, जैसे उन्होंने हमारे लिए भी किया है। BSB BSB: And God, who knows the heart, showed His approval by giving the Holy Spirit to them, just as He did to us.
9 UDB परमेश्वर ने हमारे और उनके बीच कोई अंतर नहीं किया, क्योंकि उन्होंने उन्हें प्रभु यीशु पर विश्वास करने के कारण उन्हें भीतर से शुद्ध कर दिया है। ठीक उसी प्रकार उन्होंने हमें भी क्षमा किया है। BSB BSB: He made no distinction between us and them, for He cleansed their hearts by faith.
10 UDB तुम क्यों गैर-यहूदी विश्वासियों को हमारी यहूदी परम्पराओं और नियमों का पालन करने के लिए विवश करना चाहते हो? ऐसा करना उन पर भारी बोझ डालने के समान है, क्योंकि यह उन्हें उन नियमों का पालन करने के लिए विवश करता है, जिनको हमारे पूर्वजों ने भी तोड़ा और जिनका आज भी हम यहूदी पालन करने में असमर्थ हैं! तो फिर, ऐसा करके परमेश्वर को क्रोधित करना बंद करो! BSB BSB: Now then, why do you test God by placing on the necks of the disciples a yoke that neither we nor our fathers have been able to bear?
11 UDB हम जानते हैं कि प्रभु यीशु ने हमारे लिए जो किया था उसी कारण से परमेश्वर हम यहूदियों को हमारे पापों से बचाते हैं। परमेश्वर हम यहूदियों को ठीक उसी प्रकार से बचाते हैं जैसे वह उन गैर-यहूदियों को बचाते हैं जो प्रभु यीशु पर विश्वास करते हैं।" BSB BSB: On the contrary, we believe it is through the grace of the Lord Jesus that we are saved, just as they are.”
12 UDB पतरस के बोलने के बाद वहाँ उपस्थित सब लोग चुप हो गए। तब उन सब ने बरनबास और पौलुस की बात सुनी, क्योंकि उन दोनों ने कई महान चमत्कारों के बारे में बताया था जिनको परमेश्वर ने उन्हें गैर-यहूदी लोगों के बीच करने में सक्षम बनाया था, उन चमत्कारों ने दिखाया था कि परमेश्वर ने गैर-यहूदियों को स्वीकार कर लिया है। BSB BSB: The whole assembly fell silent as they listened to Barnabas and Paul describing the signs and wonders God had done among the Gentiles through them.
14 UDB शमौन पतरस ने तुमको बताया है कि कैसे परमेश्वर ने गैर-यहूदियों को पहले आशीष दी थी। परमेश्वर ने उन में से कुछ लोगों को अपना होने के लिए चुनकर ऐसा किया है। BSB BSB: Simon has told us how God first visited the Gentiles to take from them a people to be His own.
15 UDB जिन वचनों को परमेश्वर ने बहुत पहले कहा था और भविष्यद्वक्ताओं में से एक के द्वारा लिखे गए थे, इस बात से सहमत हैं: BSB BSB: The words of the prophets agree with this, as it is written:
16 UDB बाद में मैं वापस आऊँगा और मैं दाऊद के वंशजों में से एक राजा चुनूँगा। यह एक ऐसे व्यक्ति के समान होगा जो टूटने के बाद फिर से घर को बनाता है। BSB BSB: ‘After this I will return and rebuild the fallen tent of David. Its ruins I will rebuild, and I will restore it,
17 UDB मैं ऐसा इसलिए करूँगा कि सब अन्य लोग मुझे, प्रभु परमेश्वर को जान सकें। इसमें उन गैर-इस्राएली लोगों को भी सहभागी किया जाएगा जिनको मैंने अपना होने के लिये बुलाया तुम्हें निश्चय हो कि ऐसा ही होगा क्योंकि मैंने, यहोवा परमेश्वर ने, ये वचन कहे हैं। BSB BSB: so that the remnant of men may seek the Lord, and all the Gentiles who are called by My name, says the Lord who does these things
18 UDB मैंने इन कामों को किया है, और मैंने अपने लोगों को बहुत पहले से उनके बारे में बताया है।" BSB BSB: that have been known for ages.’
20 UDB इसकी अपेक्षा, हमें उनको केवल चार बातों को मानने की आज्ञा देनी है, और उसके विषय एक पत्र लिखना चाहिए: उन्हें वह माँस नहीं खाना चाहिए, जो लोगों ने मूर्तियों को चढ़ाया है; उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए, जिससे उन्होंने शादी नहीं की है; उन्हें गला घोंट कर मारे गए जानवरों का माँस नहीं खाना चाहिए; और उन्हें जानवरों के लहू को नहीं खाना चाहिए। BSB BSB: Instead, we should write and tell them to abstain from food polluted by idols, from sexual immorality, from the meat of strangled animals, and from blood.
22 UDB प्रेरितों और अन्य प्राचीनों और यरूशलेम के अन्य सभी विश्वासियों ने, याकूब की बात को स्वीकार किया। तब उन्होंने निर्णय लिया कि उन्हें अपने बीच में से पुरुषों को चुनना चाहिए और उन्हें पौलुस और बरनबास के साथ अन्ताकिया भेजना चाहिए, ताकि वहाँ के विश्वासियों को यह पता चले कि यरूशलेम के अगुवों ने क्या निर्णय लिया था। इसलिए उन्होंने यहूदा को, जिसे बरसब्बास भी कहा जाता था और सीलास को चुना। ये दोनों यरूशलेम में विश्वासियों के बीच अगुवे थे। BSB BSB: Then the apostles and elders, with the whole church, decided to select men from among them to send to Antioch with Paul and Barnabas. They chose Judas called Barsabbas and Silas, two leaders among the brothers,
23 UDB फिर उन्होंने निम्नलिखित पत्र लिखा जिसे उन्होंने यहूदा और सीलास को अन्ताकिया में विश्वासियों के पास लेकर जाने के लिए कहा: "हम प्रेरित और प्राचीन जो तुम्हारे साथी विश्वासी हैं, अन्ताकिया में और सीरिया और किलिकिया के प्रांतों के अन्य स्थानों में रहने वाले, तुम गैर-यहूदी विश्वासियों को यह पत्र लिख कर अपनी शुभकामनाएँ भेजते हैं। BSB BSB: and sent them with this letter: The apostles and the elders, your brothers, To the brothers among the Gentiles in Antioch, Syria, and Cilicia: Greetings.
24 UDB लोगों ने हमें बताया है कि हमारे बीच में से कुछ लोग तुम्हारे पास गए, जबकि हमने उन्हें तुम्हारे पास नहीं भेजा था। हमने सुना है कि उन्होंने तुमको ऐसी बात बता कर परेशान किया है जो तुम्हारी सोच को भ्रमित कर रही है। BSB BSB: It has come to our attention that some went out from us without our authorization and unsettled you, troubling your minds by what they said.
25 UDB इसलिये हम यहाँ एक साथ मिले, उसके बाद हमने कुछ लोगों को चुनने का फैसला किया और बरनबास और पौलुस के साथ, जिनसे हम बहुत प्रेम करते हैं, उन्हें तुम्हारे पास भेजा। BSB BSB: So we all agreed to choose men to send to you along with our beloved Barnabas and Paul,
26 UDB वे दोनों अपने जीवन को खतरे में डालते हैं क्योंकि वे हमारे प्रभु यीशु मसीह की सेवा करते हैं। BSB BSB: men who have risked their lives for the name of our Lord Jesus Christ.
27 UDB हमने तुम्हारे पास यहूदा और सीलास को भी भेजा है। वे तुमको उन्हीं बातों को बताएँगे जो हम पत्र में लिख रहे हैं। BSB BSB: Therefore we are sending Judas and Silas to tell you in person the same things we are writing.
29 UDB तुमको वह भोजन नहीं खाना चाहिए, जो लोगों ने मूर्तियों के लिए बलिदान किया है। तुमको जानवरों का लहू नहीं खाना चाहिए, और तुमको उन जानवरों का माँस नहीं खाना चाहिए, जिन्हें लोगों ने गला घोंट कर मारा है। इसके अलावा, उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यौन संबंध नहीं होना चाहिए जिससे तुमने शादी नहीं की है। यदि तुम इन बातों को करने से बचते हो, तो तुम वह कर रहे हो जो सही है। अलविदा।" BSB BSB: You must abstain from food sacrificed to idols, from blood, from the meat of strangled animals, and from sexual immorality. You will do well to avoid these things. Farewell.
30 UDB जिन चार लोगों को उन्होंने चुना था वे यरूशलेम से निकल कर अन्ताकिया आ गए। जब सब विश्वासी एकत्र हो गए, तो उन्होंने उन्हें वह पत्र दिया। BSB BSB: So the men were sent off and went down to Antioch, where they assembled the congregation and delivered the letter.
31 UDB जब वहाँ विश्वासियों ने पत्र पढ़ा, तो वे आनन्दित हुए, क्योंकि उनके संदेश ने उन्हें प्रोत्साहित किया था। BSB BSB: When the people read it, they rejoiced at its encouraging message.
32 UDB भविष्यद्वक्ता होने के नाते, यहूदा और सीलास ने वहाँ के विश्वासियों को बहुत कुछ कहा और प्रोत्साहित किया, और प्रभु यीशु में अधिक दृढ विश्वास करने में उनकी सहायता की। BSB BSB: Judas and Silas, who themselves were prophets, said much to encourage and strengthen the brothers.
33 UDB यहूदा और सीलास वहाँ कुछ समय तक रहे और फिर वे यरूशलेम लौटने के लिए तैयार हो गये, अन्ताकिया के विश्वासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी थी, और फिर वे चले गए। BSB BSB: After spending some time there, they were sent off by the brothers in peace to return to those who had sent them.
35 UDB लेकिन, पौलुस और बरनबास अन्ताकिया में ही रहे। जब वे वहाँ थे, तो अन्य कई लोगों के साथ, वे लोगों को सिखा रहे थे और उन्हें प्रभु यीशु के बारे में संदेश सुनाते रहे। BSB BSB: But Paul and Barnabas remained at Antioch, along with many others, teaching and preaching the word of the Lord.
36 UDB कुछ समय बाद पौलुस ने बरनबास से कहा, "हम वापस जाकर हर शहर में अपने भाइयों से मिलें, जहाँ पहले हमने प्रभु यीशु के बारे में संदेश को सुनाया था। इस प्रकार हम जान जाएँगे कि वे प्रभु यीशु पर विश्वास करने में कैसी उन्नति कर रहे हैं।" BSB BSB: Some time later Paul said to Barnabas, “Let us go back and visit the brothers in every town where we proclaimed the word of the Lord, to see how they are doing.”
37 UDB बरनबास पौलुस के साथ सहमत हुआ और कहा कि वह यूहन्ना को, जिसका दूसरा नाम मरकुस था, उनके साथ फिर से ले जाना चाहता है। BSB BSB: Barnabas wanted to take John, also called Mark.
38 UDB लेकिन, पौलुस ने बरनबास से कहा कि इसके विचार में मरकुस को उनके साथ ले जाना ठीक नहीं होगा, क्योंकि जब वे पहले पम्फूलिया के क्षेत्र में थे, तब मरकुस ने उन्हें छोड़ दिया था और उनके साथ काम नहीं कर रहा था। BSB BSB: But Paul thought it best not to take him, because he had deserted them in Pamphylia and had not accompanied them in the work.
39 UDB पौलुस और बरनबास इस मामले में एक-दूसरे के साथ असहमत थे, इसलिए वे एक-दूसरे से अलग हो गए। बरनबास ने मरकुस को अपने साथ ले लिया। वे एक जहाज पर चढ़ गए और साइप्रस द्वीप चले गए। BSB BSB: Their disagreement was so sharp that they parted company. Barnabas took Mark and sailed for Cyprus,
40 UDB पौलुस ने सीलास को अपने साथ काम करने के लिए चुना, जो अन्ताकिया में लौट आया था। वहाँ के विश्वासियों ने प्रभु परमेश्वर से प्रार्थना की, और परमेश्वर से विनती की कि पौलुस और सीलास की दयालुता से सहायता करें। फिर वे दोनों अन्ताकिया से चले गए। BSB BSB: but Paul chose Silas and left, commended by the brothers to the grace of the Lord.
41 UDB पौलुस ने सीलास के साथ सीरिया और किलिकिया प्रांतों के माध्यम से यात्रा करना जारी रखा। उन जगहों पर वे विश्वासियों के समूहों की सहायता करते रहे है कि वे प्रभु यीशु पर दृढ़ विश्वास करें। BSB BSB: And he traveled through Syria and Cilicia, strengthening the churches.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.