1 UDB पौलुस और सीलास दिरबे और लुस्त्रा के नगरों में गए और वहाँ के विश्वासियों से मिले। एक विश्वासी जिसका नाम तीमुथियुस था लुस्त्रा में रहता था। उसकी माता एक यहूदी विश्वासी थी, लेकिन उसका पिता यूनानी था। BSB BSB: Paul came to Derbe and then to Lystra, where he found a disciple named Timothy, the son of a believing Jewish woman and a Greek father.
2 UDB लुस्त्रा और इकुनियुम के विश्वासियों ने तीमुथियुस के बारे में अच्छी बातें कहीं, BSB BSB: The brothers in Lystra and Iconium spoke well of him.
3 UDB और पौलुस तीमुथियुस को उसके साथ अन्य जगहों पर ले जाना चाहता था, इसलिए उसने तीमुथियुस का खतना किया। उसने ऐसा इसलिये किया था कि उन जगहों पर रहने वाले यहूदी तीमुथियुस को स्वीकार करें, क्योंकि वे जानते थे कि उसके गैर-यहूदी पिता ने उसका खतना नहीं किया था। BSB BSB: Paul wanted Timothy to accompany him, so he took him and circumcised him on account of the Jews in that area, for they all knew that his father was a Greek.
4 UDB इसलिए तीमुथियुस पौलुस और सीलास के साथ चला गया, और वे कई अन्य नगरों में गए। प्रत्येक नगर में उन्होंने विश्वासियों को उन नियमों के बारे में बताया जो यरूशलेम के प्रेरितों और प्राचीनों ने ठहराए थे। BSB BSB: As they went from town to town, they delivered the decisions handed down by the apostles and elders in Jerusalem for the people to obey.
5 UDB उन नगरों में उन्होंने विश्वासियों की सहायता की कि वे प्रभु यीशु में और अधिक दृढ़ विश्वास करें, और प्रतिदिन बहुत लोग विश्वास में आने लगे। BSB BSB: So the churches were strengthened in the faith and grew daily in numbers.
6 UDB पौलुस और उसके साथियों को पवित्र आत्मा ने आसिया में वचन सुनाने से रोक दिया था, इसलिए वे फ्रूगिया और गलातिया के क्षेत्रों में चले गए। BSB BSB: After the Holy Spirit had prevented them from speaking the word in the province of Asia, they traveled through the region of Phrygia and Galatia.
7 UDB वे मूसिया प्रांत की सीमा पर पहुँचे, और वे उत्तर में बितूनिया प्रांत में जाना चाहते थे, लेकिन फिर से यीशु के आत्मा ने उन्हें वहाँ जाने से रोक दिया। BSB BSB: And when they came to the border of Mysia, they tried to enter Bithynia, but the Spirit of Jesus would not permit them.
8 UDB वे मूसिया प्रांत से होकर समुद्र के निकट त्रोआस शहर में पहुँचे। BSB BSB: So they passed by Mysia and went down to Troas.
9 UDB उसी रात परमेश्वर ने पौलुस को एक दर्शन दिया जिसमें उसने मकिदुनिया प्रांत के एक व्यक्ति को देखा। वह पौलुस को यह कह कर बुला रहा था, "मकिदुनिया में आओ और हमारी सहायता करो!" BSB BSB: During the night, Paul had a vision of a man of Macedonia standing and pleading with him, “Come over to Macedonia and help us.”
11 UDB हम नाव पर चढ़ कर त्रोआस से सुमात्राके के लिये रवाना हुए, और अगले दिन नियापुलिस शहर में पहुँचे। BSB BSB: We sailed from Troas straight to Samothrace, and the following day on to Neapolis.
12 UDB तब हम नियापुलिस छोड़कर फिलिप्पी गए। मकिदुनिया का यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर था, जहाँ कई रोमी नागरिक रहते थे। हम कई दिनों तक फिलिप्पी में रहे। BSB BSB: From there we went to the Roman colony of Philippi, the leading city of that district of Macedonia. And we stayed there several days.
13 UDB सब्त के दिन हम शहर के बाहर नदी की ओर निकल गए। हमने किसी को कहते सुना था कि यहूदी लोग वहाँ प्रार्थना करने के लिए एकत्र होते है। जब हम पहुँचे, हमने कुछ महिलाएँ देखीं जो प्रार्थना करने के लिए एकत्र हुई थीं, इसलिए हम बैठ गए और उन्हें यीशु के बारे में बताने लगे। BSB BSB: On the Sabbath we went outside the city gate along the river, where it was customary to find a place of prayer. After sitting down, we spoke to the women who had gathered there.
14 UDB उन स्त्रियों में एक स्त्री थी, जिसका नाम लुदिया था, वह पौलुस को सुन रही थी। वह थुआथिरा शहर से थी, वह बैंगनी कपड़ा बेचा करती थी, और परमेश्वर की आराधना करती थी। प्रभु परमेश्वर ने उसको उस संदेश पर जो पौलुस बता रहा था, ध्यान देने के लिए प्रेरित किया और उसने उस पर विश्वास किया। BSB BSB: Among those listening was a woman named Lydia, a dealer in purple cloth from the city of Thyatira, who was a worshiper of God. The Lord opened her heart to respond to Paul’s message.
15 UDB जब पौलुस और सीलास ने लुदिया और उसके घर में रहनेवाले अन्य लोगों को बपतिस्मा दे दिया, उसके बाद उसने उनसे कहा, "यदि तुम मानते हो कि मैं प्रभु के प्रति विश्वासयोग्य हूँ, तो मेरे घर में आकर रहना।" जब उसने यह कहा, तो हम उसके घर पर रहे। BSB BSB: And when she and her household had been baptized, she urged us, “If you consider me a believer in the Lord, come and stay at my house.” And she persuaded us.
16 UDB एक और दिन, जब हम उस स्थान जा रहे थे जहाँ लोग प्रार्थना करने के लिए इकट्ठे होते थे, हम एक जवान स्त्री से मिले, जो एक दासी थी। एक दुष्ट-आत्मा उसे लोगों के भविष्य के बारे में बताने के लिये अपनी शक्ति देती थी। लोग उसके मालिकों को पैसा देते थे कि वह उन्हें बताए कि उनके साथ क्या होगा। BSB BSB: One day as we were going to the place of prayer, we were met by a slave girl with a spirit of divination, who earned a large income for her masters by fortune-telling.
17 UDB इस जवान स्त्री ने पौलुस और बाकी हम सभी का पीछा करते हुए चिल्लाकर कहा, "ये लोग परमेश्वर की सेवा करते हैं जो सभी देवताओं में सबसे महान हैं! वे तुमको बता रहे हैं कि परमेश्वर तुमको कैसे बचा सकते हैं।" BSB BSB: This girl followed Paul and the rest of us, shouting, “These men are servants of the Most High God, who are proclaiming to you the way of salvation!”
18 UDB वह कई दिनों तक ऐसा करती रही। अंत में, पौलुस क्रोधित हो गया, इसलिये उसने जवान स्त्री की ओर मुड़कर उस दुष्ट-आत्मा से बात की जो उसके अन्दर थी। उसने कहा, "यीशु मसीह के नाम से, उसमें से निकल जा!" उसी समय दुष्ट-आत्मा ने उसे छोड़ दिया। BSB BSB: She continued this for many days. Eventually Paul grew so aggravated that he turned and said to the spirit, “In the name of Jesus Christ I command you to come out of her!” And the spirit left her at that very moment.
19 UDB और फिर उसके मालिकों को मालूम हुआ कि वह अब उनके लिए पैसे नहीं कमा सकती क्योंकि वह अब यह भविष्यद्वाणी नहीं कर सकती थी कि लोगों के साथ क्या होगा, इसलिए वे क्रोधित हुए। उन्होंने पौलुस और सीलास को पकड़ा और उन्हें सार्वजनिक चौक में ले गए जहाँ शहर के शासक थे। BSB BSB: When the girl’s owners saw that their hope of making money was gone, they seized Paul and Silas and dragged them before the authorities in the marketplace.
20 UDB उस जवान स्त्री के मालिक उन्हें शहर के शासकों के पास लेकर आए और उनसे कहा, "ये पुरुष यहूदी हैं, और वे हमारे शहर के लोगों को परेशान कर रहे हैं। BSB BSB: They brought them to the magistrates and said, “These men are Jews and are throwing our city into turmoil
21 UDB वे यह सिखा रहे हैं कि हमें उन नियमों का पालन करना चाहिए, जिन्हें हमारा रोमी कानून हमें पालन करने की अनुमति नहीं देता है!" BSB BSB: by promoting customs that are unlawful for us Romans to adopt or practice.”
22 UDB जो लोग पौलुस और सीलास पर आरोप लगा रहे थे, उनके साथ भीड़ से कई लोग मिल गए, और उन्होंने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। तब रोमी शासकों ने सैनिकों को पौलुस और सीलास के वस्त्रों को फाड़ डालने और उन्हें छड़ियों से पीटने के लिए कहा। BSB BSB: The crowd joined in the attack against Paul and Silas, and the magistrates ordered that they be stripped and beaten with rods.
23 UDB इसलिये सैनिकों ने छड़ियों से पौलुस और सीलास को बहुत बुरी तरह से पीटा। उसके बाद, उन्होंने उन्हें ले जाकर बंदीगृह में डाल दिया। उन्होंने दरोगा को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वे बाहर न निकलें। BSB BSB: And after striking them with many blows, they threw them into prison and ordered the jailer to guard them securely.
24 UDB क्योंकि अधिकारियों ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था, दरोगा ने पौलुस और सीलास को उस कमरे में रखा जो कि बंदीगृह के बहुत भीतर था। वहाँ उसने उन्हें फर्श पर बैठा कर उनके पैरों को फैला दिया। फिर उसने उनके टखनों को लकड़ी के दो बड़े टुकड़ों के बीच छेद में कस दिया, ताकि पौलुस और सीलास अपने पैरों को हिला न सकें। BSB BSB: On receiving this order, he placed them in the inner cell and fastened their feet in the stocks.
25 UDB आधी रात के लगभग, पौलुस और सीलास गीत गाते हुए परमेश्वर से प्रार्थना कर रहे थे और उनकी स्तुति कर रहे थे। अन्य कैदी उन्हें सुन रहे थे। BSB BSB: About midnight Paul and Silas were praying and singing hymns to God, and the other prisoners were listening to them.
26 UDB अकस्मात एक प्रबल भूकम्प आया जिसने बंदीगृह को हिलाकर रख दिया था। भूकम्प ने बंदीगृह के सब द्वारों को खोल दिया और जंजीरें जिनसे कैदियों को बांधा हुआ था, गिर गई थीं। BSB BSB: Suddenly a strong earthquake shook the foundations of the prison. At once all the doors flew open and everyone’s chains came loose.
27 UDB दरोगा जागा और देखा कि बंदीगृह के द्वार भूकम्प से खुल गए थे। उसने सोचा कि कैदी बंदीगृह से भाग गए हैं, इसलिए उसने स्वयं को मार डालने के लिये अपनी तलवार को निकाल लिया, क्योंकि वह जानता था कि यदि कैदी स्वतंत्र हो गए तो शहर के शासक उसे मार डालेंगे। BSB BSB: When the jailer woke up and saw the prison doors open, he drew his sword and was about to kill himself, presuming that the prisoners had escaped.
28 UDB पौलुस ने दरोगा को देखा और चिल्लाया, "स्वयं को मत मार! हम सब कैदी यहाँ हैं!" BSB BSB: But Paul called out in a loud voice, “Do not harm yourself! We are all here!”
29 UDB दरोगा ने चिल्ला कर किसी को मशाल लाने के लिए कहा ताकि वह देख सके कि बंदीगृह में कौन है। भय से कांपते हुए, वह पौलुस और सीलास के सामने गिर गया। BSB BSB: Calling for lights, the jailer rushed in and fell trembling before Paul and Silas.
30 UDB तब वह पौलुस और सीलास को बंदीगृह से बाहर ले गया और पूछा: "हे श्रीमानों, बचाए जाने के लिये मुझे क्या करने की आवश्यकता है?" BSB BSB: Then he brought them out and asked, “Sirs, what must I do to be saved?”
31 UDB उन्होंने उत्तर दिया, "प्रभु यीशु पर विश्वास कर, तो तू और तेरा परिवार बच जाएगा।" BSB BSB: They replied, “Believe in the Lord Jesus and you will be saved, you and your household.”
32 UDB फिर पौलुस और सीलास ने उसे और उसके परिवार के सभी लोगों को प्रभु यीशु के बारे में बताया। BSB BSB: Then Paul and Silas spoke the word of the Lord to him and to everyone in his house.
33 UDB तब दरोगा ने उसी समय आधी रात में उनके घावों को धोया। तब पौलुस और सीलास ने उसे और उसके परिवार के सब लोगों को बपतिस्मा दिया। BSB BSB: At that hour of the night, the jailer took them and washed their wounds. And without delay, he and all his household were baptized.
34 UDB फिर दरोगा पौलुस और सीलास को अपने घर ले गया और उन्हें खाने के लिये भोजन परोसा। वह और उसके परिवार के सब लोग बहुत प्रसन्न थे क्योंकि उन्होंने परमेश्वर में विश्वास किया था। BSB BSB: Then he brought them into his home and set a meal before them. So he and all his household rejoiced that they had come to believe in God.
35 UDB अगले दिन सुबह, शहर के शासकों ने कुछ सैनिकों से कहा कि वे बंदीगृह में जाकर दरोगा से यह कहो, "उन दोनों कैदियों को अब जाने दो!" BSB BSB: When daylight came, the magistrates sent their officers with the order: “Release those men.”
36 UDB जब दरोगा ने यह सुना, तो उसने जाकर पौलुस से कहा, "शहर के शासकों ने मुझे कहा है कि तुमको जाने दूँ। इसलिये अब तुम दोनों बंदीगृह को छोड़ कर शान्ति से चले जाओ!" BSB BSB: The jailer informed Paul: “The magistrates have sent orders to release you. Now you may go on your way in peace.”
37 UDB लेकिन पौलुस ने दरोगा से कहा, "शहर के शासकों ने भीड़ के सामने हमें पीटने के लिए लोगों से कहा और हमें बंदीगृह में डाल दिया, जबकि हम रोमी नागरिक हैं। और अब वे किसी को बताए बिना हमें भेजना चाहते हैं। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे! उन शहर के शासकों को स्वयं आकर हमें बंदीगृह से मुक्त करना होगा।" BSB BSB: But Paul said to the officers, “They beat us publicly without a trial and threw us into prison, even though we are Roman citizens. And now do they want to send us away secretly? Absolutely not! Let them come themselves and escort us out!”
38 UDB इसलिए सैनिकों ने जाकर शहर के शासकों को पौलुस की बात बताई। जब शहर के शासकों ने सुना कि पौलुस और सीलास रोमी नागरिक थे, तो वे डर गए क्योंकि उन्होंने गलत काम किया था। BSB BSB: So the officers relayed this message to the magistrates, who were alarmed to hear that Paul and Silas were Roman citizens.
39 UDB इसलिए शहर के शासकों ने पौलुस और सीलास के पास आकर उनसे कहा कि उन्होंने उनके साथ जो कुछ किया था, उसके लिए वे खेदित हैं। शहर के शासकों ने उन्हें बंदीगृह से बाहर निकाला और उन्हें शहर छोड़ने के लिए कहा। BSB BSB: They came to appease them and led them out, requesting that they leave the city.
40 UDB पौलुस और सीलास बंदीगृह से निकलने के बाद, लुदिया के घर गए। वहाँ वे उससे और अन्य विश्वासियों से मिले। उन्होंने विश्वासियों को प्रभु यीशु पर भरोसा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया, और फिर उन दोनों प्रेरितों ने फिलिप्पी शहर छोड़ दिया। BSB BSB: After Paul and Silas came out of the prison, they went to Lydia’s house to see the brothers and encourage them. Then they left the city.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.