1 UDB जिस समय अपुल्लोस कुरिन्थुस में था, पौलुस ने फ्रूगिया और गलातिया को छोड़ दिया और एशिया से होते हुए इफिसुस में वापस आ गया। उसने कुछ लोगों से भेंट की जिन्होंने कहा कि वे विश्वासी है। BSB BSB: While Apollos was at Corinth, Paul passed through the interior and came to Ephesus. There he found some disciples
2 UDB उसने उनसे पूछा, "जब तुमने परमेश्वर के संदेश पर विश्वास किया था, तब क्या तुमको पवित्र आत्मा प्राप्त हुए?" उन्होंने उत्तर दिया, "नहीं, हमने नहीं पाए। हमने तो पवित्र आत्मा है यह भी नहीं सुना है।" BSB BSB: and asked them, “Did you receive the Holy Spirit when you became believers?” “No,” they answered, “we have not even heard that there is a Holy Spirit.”
3 UDB तो पौलुस ने पूछा, "तो जब तुमने बपतिस्मा लिया, तो तुमको क्या पता था?" उन्होंने उत्तर दिया, "यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने जो सिखाया था, हम ने उस पर विश्वास किया था।" BSB BSB: “Into what, then, were you baptized?” Paul asked. “The baptism of John,” they replied.
4 UDB पौलुस ने कहा, "यूहन्ना का बपतिस्मा एक संकेत था कि लोग परमेश्वर की ओर मुड़ रहे थे और अपने बुरे विचारों और कामों से दूर हो रहे थे। उसने उनको किसी और में विश्वास करने को कहा, जो उसके बाद आ रहे हैं, और वह व्यक्ति यीशु हैं।" BSB BSB: Paul explained: “John’s baptism was a baptism of repentance. He told the people to believe in the One coming after him, that is, in Jesus.”
5 UDB तो जब उन लोगों ने यह सुना, तो उन्होंने प्रभु यीशु के नाम में बपतिस्मा लिया। BSB BSB: On hearing this, they were baptized into the name of the Lord Jesus.
6 UDB उसके बाद, पौलुस ने अपने हाथों को एक-एक करके उनके सिरों पर रखा, और उनमें से हर एक पर पवित्र आत्मा की शक्ति आ गई। पवित्र आत्मा ने उन्हें उन भाषाओं में बोलने की शक्ति दी, जिन्हें उन्होंने नहीं सीखा, और उन्होंने उन संदेशों को भी सुनाया जो पवित्र आत्मा ने उन्हें दिये थे। BSB BSB: And when Paul laid his hands on them, the Holy Spirit came upon them, and they spoke in tongues and prophesied.
7 UDB वहाँ वे बारह व्यक्ति थे जिनको पौलुस ने बपतिस्मा दिया और जिन्होंने पवित्र आत्मा को पाया। BSB BSB: There were about twelve men in all.
8 UDB इसके बाद तीन महीने तक, पौलुस हर एक सब्त के दिन इफिसुस में यहूदी सभा स्थल में जाकर लोगों को यीशु के बारे में और परमेश्वर स्वयं को राजा के रूप में कैसे प्रकट करेंगे उसके बारे में सिखाता और समझाता रहा। BSB BSB: Then Paul went into the synagogue and spoke boldly there for three months, arguing persuasively about the kingdom of God.
9 UDB लेकिन कुछ यहूदियों ने संदेश पर विश्वास नहीं किया और इसे और अधिक सुनना नहीं चाहते थे। पौलुस जो सिखा रहा था उन्होंने उसके बारे में कई बुरी बातें कहीं। इसलिए पौलुस ने उन्हें छोड़ दिया और तुरन्नुस के सभा स्थल में मिलने के लिए विश्वासियों को अपने साथ ले लिया। BSB BSB: But when some of them stubbornly refused to believe and publicly maligned the Way, Paul took his disciples and left the synagogue to conduct daily discussions in the lecture hall of Tyrannus.
10 UDB वहाँ दो साल तक पौलुस ने लोगों को शिक्षा दी। इस प्रकार, आसिया के क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश यहूदियों और गैर-यहूदियों ने प्रभु यीशु के बारे में संदेश सुना। BSB BSB: This continued for two years, so that everyone who lived in the province of Asia, Jews and Greeks alike, heard the word of the Lord.
11 UDB परमेश्वर ने पौलुस को चमत्कार करने की शक्ति भी दी। BSB BSB: God did extraordinary miracles through the hands of Paul,
12 UDB यदि कुछ लोग जो ऐसे बीमार थे कि पौलुस के पास नहीं आ सकते थे, तो पौलुस के द्वारा छूए गए कपड़े के टुकड़े ले जाकर बीमार लोगों पर रखते थे। और बीमार लोग ठीक हो जाते थे, और दुष्ट-आत्माएँ उन्हें छोड़ देती थी। BSB BSB: so that even handkerchiefs and aprons that had touched him were taken to the sick, and the diseases and evil spirits left them.
13 UDB ऐसे कुछ यहूदी भी थे जो नगर नगर जाते थे, और दुष्ट-आत्माओं को लोगों में से निकल जाने का आदेश देते थे। उनमें से कुछ यहूदियों ने दुष्ट-आत्माओं को लोगों में से बाहर निकल आने के लिए यह कहा, "मैं तुम्हें प्रभु यीशु की सामर्थ से बाहर आने के लिए कहता हूँ, जिस पुरुष के बारे में पौलुस सिखाता है!" BSB BSB: Now there were some itinerant Jewish exorcists who tried to invoke the name of the Lord Jesus over those with evil spirits. They would say, “I command you by Jesus, whom Paul proclaims.”
14 UDB वे सात व्यक्ति थे जो ये कर रहे थे। वे स्क्किवा नाम के एक यहूदी व्यक्ति के बेटे थे, जो स्वयं को प्रधान याजक कहता था। BSB BSB: Seven sons of Sceva, a Jewish chief priest, were doing this.
15 UDB लेकिन एक दिन जब वे ऐसा कर रहे थे, तो वह दुष्ट-आत्मा उस व्यक्ति में से बाहर नहीं निकला। इसकी अपेक्षा, दुष्ट-आत्मा ने उनसे कहा, "मैं यीशु को जानता हूँ, और मैं पौलुस को जानता हूँ, परन्तु तुम्हें किसी ने शक्ति नहीं दी कि मेरा कुछ करो!" BSB BSB: But one day the evil spirit responded, “Jesus I know, and I know about Paul, but who are you?”
16 UDB यह कहने के बाद, अचानक वह व्यक्ति जिस में दुष्ट-आत्मा थी, स्क्किवा के बेटों पर कूद पड़ा। उसने उन सब को नीचे गिरा दिया और उनमें से हर एक को चोट पहुँचाई। उसने उनके कपड़े फाड़ दिए और उन्हें घायल कर दिया। वे डर गए और घर से बाहर भाग गए। BSB BSB: Then the man with the evil spirit jumped on them and overpowered them all. The attack was so violent that they ran out of the house naked and wounded.
17 UDB इफिसुस में रहनेवाले सब लोग, यहूदियों और गैर-यहूदियों, ने इस घटना के बारे में सुना। वे भयभीत हो गए क्योंकि उन्होंने देखा कि वह दुष्ट-आत्मा वाला व्यक्ति बहुत बलवंत था। उसी समय, उन्होंने प्रभु यीशु के नाम का सम्मान किया। BSB BSB: This became known to all the Jews and Greeks living in Ephesus, and fear came over all of them. So the name of the Lord Jesus was held in high honor.
19 UDB कुछ जादूगरों ने अपनी पुस्तकें लीं, जो सिखाती थीं कि जादूगरी कैसे करें और उन जगहों पर जला दी जहाँ हर कोई उन्हें देख सकता था। जब लोगों ने पुस्तकों की कीमत को जोड़ा, तो उनका मूल्य पचास हजार चाँदी के सिक्के आया। BSB BSB: And a number of those who had practiced magic arts brought their books and burned them in front of everyone. When the value of the books was calculated, the total came to fifty thousand drachmas.
20 UDB इस तरह, कई लोगों ने प्रभु यीशु के बारे में संदेश सुना और उन पर विश्वास किया। BSB BSB: So the word of the Lord powerfully continued to spread and prevail.
21 UDB पौलुस ने जब इफिसुस में अपना काम पूरा कर लिया तो, आत्मा ने उसे यरूशलेम जाने का निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया, परन्तु पहले उसने मकिदुनिया और अखाया के क्षेत्रों में विश्वासियों को देखने की योजना बनाई। पौलुस ने कहा, "जब मैं यरूशलेम में पहुँच जाऊँ, तो उसके बाद मैं रोम भी जाऊँगा।" BSB BSB: After these things had happened, Paul resolved in the Spirit to go to Jerusalem, passing through Macedonia and Achaia. “After I have been there,” he said, “I must see Rome as well.”
22 UDB उसने अपने दो सहायक, तीमुथियुस और इरास्तुस को मकिदुनिया भेज दिया। परन्तु पौलुस आसिया प्रांत के इफिसुस नगर में ही रहा। BSB BSB: He sent two of his helpers, Timothy and Erastus, to Macedonia, while he stayed for a time in the province of Asia.
23 UDB इसके तुरंत बाद, इफिसुस के लोग यीशु और उसके शिक्षाओं के कारण बड़ी मुश्किलें पैदा करने लगे। BSB BSB: About that time there arose a great disturbance about the Way.
25 UDB दिमेत्रियुस ने उन कारीगरों को बुलाया जो मूर्तियों को बनाते थे। उसने उनसे कहा, "हे पुरुषों, तुम जानते हो कि हम अपने काम से बहुत पैसा कमाते हैं। BSB BSB: Demetrius assembled the craftsmen, along with the workmen in related trades. “Men,” he said, “you know that this business is our source of prosperity.
26 UDB तुम जानते हो कि पौलुस ने इफिसुस में रहने वाले बहुत से लोगों को सिखाया है कि हम जो मूर्तियाँ बनाते हैं उनको वे नहीं खरीदें। अब हमारे प्रांत के कई नगरों के लोग हम जो बनाते हैं, उसे खरीदना नहीं चाहते हैं। पौलुस लोगों से कहता है कि हम जिन देवताओं की आराधना करते हैं वे देवता नहीं हैं और हमें उनकी आराधना नहीं करनी चाहिए। BSB BSB: And you can see and hear that not only in Ephesus, but in nearly the whole province of Asia, this Paul has persuaded a great number of people to turn away. He says that man-made gods are no gods at all.
27 UDB यदि लोग उसे सुनते हैं, तो हमारा व्यापार बंद हो जाएगा। लोग नहीं सोचेंगे कि उनको अब अरतिमिस (जिसे डायना के नाम से जाना जाता है) की आराधना करने के लिए उसके आराधनालय में आना चाहिए। लोग अरतिमिस को महान नहीं मानेंगे। फिर भी आसिया के सभी प्रांत और यहाँ तक कि सारी दुनिया उसकी पूजा करती है!" BSB BSB: There is danger not only that our business will fall into disrepute, but also that the temple of the great goddess Artemis will be discredited and her majesty deposed—she who is worshiped by all the province of Asia and the whole world.”
28 UDB दिमेत्रियुस ने जो कहा, उसे सुन कर सब लोग पौलुस पर क्रोधित हो गए। वे चिल्लाने लगे, "इफिसियों की देवी अरतिमिस महान है!" BSB BSB: When the men heard this, they were enraged and began shouting, “Great is Artemis of the Ephesians!”
30 UDB पौलुस रंगमंच में जाकर लोगों से बात करना चाहता था, परन्तु अन्य विश्वासियों ने उसे वहाँ जाने नहीं दिया। BSB BSB: Paul wanted to go before the assembly, but the disciples would not allow him.
31 UDB कुछ शहर के शासकों ने, जो पौलुस के मित्र थे, सुना कि क्या हो रहा था। उन्होंने किसी को पौलुस को यह बताने के लिए भेजा कि वह रंगमंच में न जाए। BSB BSB: Even some of Paul’s friends who were officials of the province of Asia sent word to him, begging him not to venture into the theatre.
32 UDB रंगमंच में लोगों की भीड़ लगातार चिल्ला रही है। कुछ लोग एक बात के लिये चिल्लाए, और कुछ लोग किसी और बात के लिये चिल्लाए। लेकिन उनमें से आधिकतर जानते भी नहीं थे कि वे वहां क्यों आये थे! BSB BSB: Meanwhile the assembly was in turmoil. Some were shouting one thing and some another, and most of them did not even know why they were there.
33 UDB यहूदियों में सिकन्दर नाम का एक व्यक्ति वहाँ था। कुछ यहूदियों ने उसे भीड़ के सामने धकेल दिया जिससे कि वह लोगों से बात कर सके। सिकन्दर ने अपने हाथों को उठा कर भीड़ को चिल्लाने से मना करने का प्रयास किया। वह उन्हें बताना चाहता था कि यहूदियों ने परेशानी नहीं खड़ी की थी। BSB BSB: The Jews in the crowd pushed Alexander forward to explain himself, and he motioned for silence so he could make his defense to the people.
34 UDB परन्तु कई गैर-यहूदी लोगों को पता था कि सिकन्दर एक यहूदी था और जानते थे कि यहूदी देवी अरतिमिस की आराधना नहीं करते थे। इसलिए गैर-यहूदी दो घंटे तक चिल्लाते हुए कहते रहे, "इफिसियों की देवी अरतिमिस महान है!" BSB BSB: But when they realized that he was a Jew, they all shouted in unison for about two hours: “Great is Artemis of the Ephesians!”
36 UDB हर कोई यह जानता है, और कोई भी यह नहीं कह सकता कि ये बातें सच नहीं हैं। तो अब तुमको शांत होना चाहिए। मुर्खता मत करो। BSB BSB: Since these things are undeniable, you ought to be calm and not do anything rash.
37 UDB इन दोनों व्यक्तियों को यहाँ नहीं लाना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने कुछ भी बुरा नहीं किया है। उन्होंने हमारे मंदिरों में जाकर वहाँ से चीजें नहीं ली हैं, और उन्होंने हमारी देवी की बुराई नहीं की है। BSB BSB: For you have brought these men here, though they have neither robbed our temple nor blasphemed our goddess.
38 UDB इसलिए, अगर दिमेत्रियुस और उसके साथी कारीगर किसी पर भी बुराई करने का आरोप लगाते हैं, तो उन्हें उचित विधि से ऐसा करना चाहिए। यहां न्यायालय हैं जहाँ यदि वे चाहते हैं तो जा सकते हैं, और वहाँ न्यायाधीश हैं जिन्हें सरकार द्वारा चुना गया है। तुम वहाँ किसी पर भी दोष लगा सकते हो। BSB BSB: So if Demetrius and his fellow craftsmen have a complaint against anyone, the courts are open and proconsuls are available. Let them bring charges against one another there.
39 UDB परन्तु अगर तुम किसी और बात के बारे में पूछना चाहते हो, तो जब तुम्हारे शासक एक साथ आएँगे तब तुमको अपने शासकों से यह कहना चाहिए कि वे इस मामले की जाँच करें। BSB BSB: But if you are seeking anything beyond this, it must be settled in a legal assembly.
40 UDB यहाँ एकत्र होना सही नहीं है! इस समस्या के विषय उचित विधि से निर्णय लें क्योंकि हम सरकार के विरुद्ध नहीं जाना चाहते हैं। यदि शासकों ने मुझसे पूछा कि तुम लोग किस बारे में चिल्ला रहे थे, तो मैं उन्हें अच्छा उत्तर नहीं दे पाउँगा।" BSB BSB: For we are in jeopardy of being charged with rioting for today’s events, and we have no justification to account for this commotion.”
41 UDB शहर के शासक ने भीड़ से यही कहा था। फिर उसने उन सब को घर जाने के लिए कहा, और वे अपने घर चले गए। BSB BSB: After he had said this, he dismissed the assembly.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.