1 UDB इफिसुस के लोगों द्वारा दंगा करना बंद कर देने के बाद, पौलुस ने विश्वासियों को एक साथ बुलाया। उसने उनसे प्रभु यीशु पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया। इसके तुरंत बाद, उसने उन्हें "अलविदा" कहा और मकिदुनिया के क्षेत्र में जाने के लिए निकल गया। BSB BSB: When the uproar had ended, Paul sent for the disciples. And after encouraging them, he said goodbye to them and left for Macedonia.
2 UDB जब वह वहाँ पहुँचा, तो उसने उनसे प्रभु यीशु पर भरोसा बनाए रखने का आग्रह किया। फिर वह यूनान चला गया। BSB BSB: After traveling through that area and speaking many words of encouragement, he arrived in Greece,
3 UDB वह यूनान में तीन महीने तक रहा। फिर उसने जहाज से सीरिया लौटने की योजना बनाई, लेकिन उसने सुना कि कुछ यहूदी वहाँ उसकी यात्रा में उसे मार डालने की योजना बना रहे थे। इसलिए उसने थल मार्ग से जाने का निर्णय लिया, और फिर से मकिदुनिया होकर गया। BSB BSB: where he stayed three months. And when the Jews formed a plot against him as he was about to sail for Syria, he decided to go back through Macedonia.
4 UDB जो लोग उसके साथ यरूशलेम जाने के लिये यात्रा करने जा रहे थे, वे थे, सोपत्रुस, जो पुरूर्स का पुत्र था और बिरीया शहर से था; अरिस्तर्खुस और सिकुन्दुस, जो थिस्सलुनीके शहर से थे; गयुस, जो दिरबे शहर से था; तीमुथियुस, जो गलातिया के क्षेत्र से था; और तुखिकुस और त्रुफिमुस, जो आसिया के प्रांत से थे। BSB BSB: Paul was accompanied by Sopater son of Pyrrhus from Berea, Aristarchus and Secundus from Thessalonica, Gaius from Derbe, Timothy, and Tychicus and Trophimus from the province of Asia.
5 UDB ये सात लोग मकिदुनिया से जहाज पर पौलुस और मेरे, लूका, से आगे निकल गए, इसलिए हमसे पहले वे त्रोआस शहर में पहुँच गए और हम दोनों की प्रतीक्षा की। BSB BSB: These men went on ahead and waited for us in Troas.
6 UDB परन्तु पौलुस और मैं ने फिलिप्पी शहर तक थल मार्ग द्वारा यात्रा की। यहूदियों के बिना खमीर की रोटी वाले पर्व के बाद, हम एक जहाज पर चढ़ गए जो त्रोआस शहर जा रहा था। पाँच दिन के बाद हम त्रोआस में पहुँचे और हम से आगे जाने वाले अन्य साथियों से मिले। तब हम सब सात दिन तक त्रोआस में रहे। BSB BSB: And after the Feast of Unleavened Bread, we sailed from Philippi, and five days later we rejoined them in Troas, where we stayed seven days.
8 UDB ऊपरी कमरे में जिसमें हम एकत्र हुए थे वहाँ कई तेल के दीये जल रहे थे। BSB BSB: Now there were many lamps in the upper room where we were gathered.
9 UDB वहाँ यूतुखुस नाम का एक युवक था। वह घर की तीसरी मंजिल पर खुली खिड़की की चौखट पर बैठा था। क्योंकि पौलुस लम्बे समय तक बातें कर रहा था, यूतुखुस को नींद आने लगी। अंत में, वह सो गया। वह खिड़की से भूमि पर गिर गया। कुछ विश्वासी तुरंत नीचे गए और उसे उठा लिया। लेकिन वह मर गया था। BSB BSB: And a certain young man named Eutychus, seated in the window, was sinking into a deep sleep as Paul talked on and on. When he was sound asleep, he fell from the third story and was picked up dead.
10 UDB पौलुस भी नीचे चला गया। वह उस जवान व्यक्ति के ऊपर लेट गया और अपने हाथ उसके चारों ओर डालकर उसे गले लगा लिया। फिर उसने उन लोगों से कहा जो चारों ओर खड़े थे, "चिंता न करो, वह फिर से जीवित है!" BSB BSB: But Paul went down, threw himself on the young man, and embraced him. “Do not be alarmed!” he said. “He is still alive!”
11 UDB पौलुस फिर से ऊपर चला गया और उसने भोजन तैयार किया और उसने उसे खाया। बाद में वह विश्वासियों के साथ बातें कर रहा था जब तक कि सूरज उग नहीं गया। फिर वह चला गया। BSB BSB: Then Paul went back upstairs, broke bread, and ate. And after speaking until daybreak, he departed.
12 UDB अन्य लोग उस जवान को घर ले गए, और बहुत शान्ति पाई क्योंकि वह फिर से जीवित था। BSB BSB: And the people were greatly relieved to take the boy home alive.
13 UDB तब हम जहाज पर चढ़ गए। परन्तु पौलुस त्रोआस में हमारे साथ जहाज पर नहीं चढ़ा, क्योंकि वह थल मार्ग द्वारा अतिशीघ्र अस्सुस नगर को जाना चाहता था। शेष हम सब जहाज पर चढ़ कर अस्सुस के लिए रवाना हुए। BSB BSB: We went on ahead to the ship and sailed to Assos, where we were to take Paul aboard. He had arranged this because he was going there on foot.
14 UDB हम अस्सुस में पौलुस से मिले। वह हमारे साथ जहाज पर चढ़ गया, और हम मितुलेने शहर में जाने के लिए रवाना हुए। BSB BSB: And when he met us at Assos, we took him aboard and went on to Mitylene.
15 UDB एक दिन बाद हम मितुलेने पहुँचे, हम वहाँ से रवाना हुए और खियुस द्वीप के पास एक जगह पर पहुँचे। उसके एक दिन के बाद, हम सामुस द्वीप के लिए रवाना हुए। अगले दिन हम ने सामुस छोड़ दिया और मीलेतुस शहर के लिए रवाना हुए। BSB BSB: Sailing on from there, we arrived the next day opposite Chios. The day after that we arrived at Samos, and on the following day we came to Miletus.
16 UDB मीलेतुस इफिसुस शहर के दक्षिणी कोने में था। पौलुस इफिसुस में नहीं रुकना चाहता था क्योंकि वह आसिया में समय नहीं बिताना चाहता था। यदि संभव होता, तो वह पिन्तेकुस्त के पर्व के समय तक यरूशलेम में पहुँचना चाहता था, और उस पर्व का समय निकट था। BSB BSB: Paul had decided to sail past Ephesus to avoid spending time in the province of Asia, because he was in a hurry to reach Jerusalem, if possible, by the day of Pentecost.
17 UDB जब मीलेतुस में जहाज पहुँचा, तो पौलुस ने एक दूत इफिसुस को भेजा, ताकि विश्वासियों के समूह के प्राचीन वहां आकर उसके साथ बात कर सके। BSB BSB: From Miletus, Paul sent to Ephesus for the elders of the church.
18 UDB जब प्राचीन उसके पास आए, तो पौलुस ने उनसे कहा, "पहले ही दिन से जब मैं यहाँ आसिया के प्रांत में पहुँचा था, तब से लेकर वहाँ से निकलने के दिन तक, तुम्हें पता है कि मैंने तुम्हारे बीच में उस पूरे समय कैसा व्यवहार किया जब मैं तुम्हारे साथ था। BSB BSB: When they came to him, he said, “You know how I lived the whole time I was with you, from the first day I arrived in the province of Asia.
19 UDB तुम जानते हो कि कैसे मैं प्रभु यीशु की सेवा बहुत नम्रता से कर रहा था और कैसे कभी-कभी मैं रोता था। तुम यह भी जानते हो कि मुझे कैसा दु:ख उठाना पड़ा क्योंकि यहूदी जो विश्वासी नहीं थे, उन्होंने मुझे सदैव हानि पहुँचाने का प्रयास किया। BSB BSB: I served the Lord with great humility and with tears, especially in the trials that came upon me through the plots of the Jews.
20 UDB तुम यह भी जानते हो कि, जब मैंने तुमको परमेश्वर का संदेश सुनाया था, तो मैंने तुमसे कभी ऐसा कुछ नहीं छिपाया जिससे तुम्हारी सहायता होती। तुम जानते हो कि मैंने तुमको कई लोगों के साथ परमेश्वर का संदेश सुनाया था और मैं तुम्हारे घर भी गया था और वहाँ तुमको शिक्षा दी थी। BSB BSB: I did not shrink back from declaring anything that was helpful to you as I taught you publicly and from house to house,
21 UDB मैं यहूदियों और गैर-यहूदियों दोनों को उपदेश देता था और उन सब से कहता था कि उन्हें अपने पापी व्यवहार से दूर हो जाना चाहिए और हमारे प्रभु यीशु पर विश्वास करना चाहिए।" BSB BSB: testifying to Jews and Greeks alike about repentance to God and faith in our Lord Jesus Christ.
22 UDB "और अब मैं यरूशलेम जा रहा हूँ, क्योंकि पवित्र आत्मा ने मुझे स्पष्ट रूप से दिखाया है कि मुझे वहाँ जाना चाहिए, और मुझे उनका आज्ञापालन करना है। मुझे नहीं पता कि वहाँ मेरे साथ क्या होगा? BSB BSB: And now, compelled by the Spirit, I am going to Jerusalem, not knowing what will happen to me there.
23 UDB परन्तु मुझे पता है कि हर एक शहर में जहाँ मैंने भ्रमण किया है, पवित्र आत्मा ने मुझे बताया है कि यरूशलेम में लोग मुझे बंदीगृह में डाल देंगे और मुझे पीड़ा पहुचाएंगे। BSB BSB: I only know that in town after town the Holy Spirit warns me that chains and afflictions await me.
24 UDB परन्तु यदि लोग मुझे मार भी डालते हैं तो मुझे चिंता नहीं है, यदि पहले मैं उस कार्य को पूरा करने में सक्षम हूँ जो प्रभु यीशु ने मुझे करने को कहा था। उन्होंने मुझे लोगों को यह सुसमाचार देने के लिए बुलाया कि परमेश्वर हमको अपने काम के द्वारा बचाते हैं, जिसके हम योग्य नहीं हैं। BSB BSB: But I consider my life of no value to me, if only I may finish my course and complete the ministry I have received from the Lord Jesus—the ministry of testifying to the good news of God’s grace.
25 UDB मैंने तुमको यह संदेश दिया है कि परमेश्वर कैसे स्वयं को राजा के रूप में प्रकट करेंगे। परन्तु अब मुझे पता है कि आज यह अंतिम बार है जब तुम साथी विश्वासी मुझे देखोगे। BSB BSB: Now I know that none of you among whom I have preached the kingdom will see my face again.
26 UDB तो मैं यह चाहता हूँ कि तुम सब यह समझो कि अगर किसी ने मुझे प्रचार करते सुना है और वह यीशु पर विश्वास किए बिना मर जाता है, यह मेरी गलती नहीं है, BSB BSB: Therefore I testify to you this day that I am innocent of the blood of all men.
27 UDB क्योंकि मैंने तुमको वह सब बातें बताईं है जिसकी परमेश्वर ने हमारे लिए योजना बनाई है। BSB BSB: For I did not shrink back from declaring to you the whole will of God.
28 UDB तुम अगुवों को परमेश्वर के संदेश पर विश्वास करते रहना और उनका पालन भी करते रहना है। तुमको उन सब विश्वासियों की सहायता भी करनी चाहिए जिन्हें पवित्र आत्मा ने तुम्हें सौंपा है कि तुम उनकी देखभाल करो। जैसे चरवाहा अपनी भेड़ों की रखवाली करता है, वैसे स्वयं की और प्रभु के विश्वासियों के समूह की रखवाली करो। परमेश्वर ने क्रूस पर अपने पुत्र के शरीर से बहने वाले लहू से उन्हें खरीदा है। BSB BSB: Keep watch over yourselves and the entire flock of which the Holy Spirit has made you overseers. Be shepherds of the church of God, which He purchased with His own blood.
29 UDB मैं भलीभांति जानता हूँ कि मेरे जाने के बाद, जो लोग झूठी शिक्षाएँ देते हैं वे तुम्हारे बीच में आ जाएँगे और विश्वासियों को बहुत हानि पहुँचाएँगे। वे भयंकर भेड़ियों की तरह होंगे जो भेड़ को मारते हैं। BSB BSB: I know that after my departure, savage wolves will come in among you and will not spare the flock.
30 UDB यहाँ तक कि तुम्हारे अपने अगुवों के समूह में कुछ ऐसे लोग होंगे जो विश्वासियों को गलत बातें सिखाने के द्वारा उनसे झूठ बोलेंगे। वे उन संदेशों को सिखाएँगे जिससे कि कुछ लोग उन पर विश्वास करेंगे और उनके अनुयायी बन जाएँगे। BSB BSB: Even from your own number, men will rise up and distort the truth to draw away disciples after them.
31 UDB तो सावधान रहो कि तुम में से कोई भी हमारे प्रभु यीशु के बारे में सच्चे संदेश पर विश्वास करने से न चुके! याद रखो कि तीन साल तक दिन और रात, मैंने तुम्हें इस संदेश के बारे में सिखाया और तुमको परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य होने के लिए आँसुओं के साथ चेतावनी दी।" BSB BSB: Therefore be alert and remember that for three years I never stopped warning each of you night and day with tears.
32 UDB "अब जब मैं तुम्हें छोड़ कर जाता हूँ मैं परमेश्वर से तुम्हारी सुरक्षा करने के लिए प्रार्थना करता हूँ और इस संदेश पर तुम्हारे विश्वास को स्थिर रखने के लिये प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर हमको अपने काम के द्वारा बचाते हैं, जिसके हम योग्य नहीं हैं। अगर तुम उस संदेश पर विश्वास करते रहो जो मैंने तुमको बताया, तो तुम दृढ हो जाओगे, और परमेश्वर तुम्हें सदा के लिए वह अच्छी वस्तुएँ देंगे जो उन्होंने उन सब को देने की प्रतिज्ञा कि है जो उनके लोग हैं। BSB BSB: And now I commit you to God and to the word of His grace, which can build you up and give you an inheritance among all who are sanctified.
33 UDB अपने बारे में कहूँ तो, मैंने कभी भी किसी के पैसे या अच्छे कपड़ों को नहीं चाहा था। BSB BSB: I have not coveted anyone’s silver or gold or clothing.
34 UDB तुम स्वयं जानते हो कि मैंने अपनी और अपने मित्रों की आवश्यकता के लिए पैसा कमाने के लिए अपने हाथों से काम किया है। BSB BSB: You yourselves know that these hands of mine have ministered to my own needs and those of my companions.
35 UDB इन सब कामों में जो मैंने किये, मैंने तुमको दिखाया कि हमें कठोर परिश्रम करके पैसा कमाना चाहिए ताकि आवश्यक्ता में पड़े लोगों को देने के लिए तुम्हारे पास पर्याप्त पैसे हो। हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे प्रभु यीशु ने स्वयं कहा था, 'एक व्यक्ति अधिक प्रसन्न तब होता है जब वह दूसरों को देता है, अपेक्षा इसके कि जब वह उनसे लेता है।' BSB BSB: In everything, I showed you that by this kind of hard work we must help the weak, remembering the words of the Lord Jesus Himself: ‘It is more blessed to give than to receive.’”
36 UDB जब पौलुस बोलना समाप्त कर चुका, तो उसने सभी प्राचीनों के साथ घुटने टेक कर प्रार्थना की। BSB BSB: When Paul had said this, he knelt down with all of them and prayed.
37 UDB वे सब बहुत रोए, और उन्होंने पौलस को गले लगाया और उसे चूमा। BSB BSB: They all wept openly as they embraced Paul and kissed him.
38 UDB वे बहुत उदास थे क्योंकि उसने कहा था कि वे उसे फिर कभी नहीं देखेंगे। तब वे सब उसके साथ जहाज तक गए। BSB BSB: They were especially grieved by his statement that they would never see his face again. Then they accompanied him to the ship.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.