2 UDB उसने भूमि बेचकर मिले पैसों में से कुछ अपने लिए रख लिए, उसकी पत्नी को पता था कि उसने ऐसा किया था। फिर वह शेष पैसे लेकर आया और प्रेरितों को दे दिए। BSB BSB: With his wife’s full knowledge, he kept back some of the proceeds for himself, but brought a portion and laid it at the apostles’ feet.
4 UDB उस भूमि को बेचने से पहले, तुम सचमुच उसके मालिक थे। और उसे बेचने के बाद भी पैसा तेरा ही था। तो तुम ने ऐसी दुष्टता के काम के बारे में क्यों सोचा? तुम केवल हमें धोखा देने का प्रयास नहीं कर रहे हो! नहीं, तुम ने स्वयं परमेश्वर को धोखा देने का प्रयास किया है!" BSB BSB: Did it not belong to you before it was sold? And after it was sold, was it not at your disposal? How could you conceive such a deed in your heart? You have not lied to men, but to God!”
5 UDB जब हनन्याह ने इन शब्दों को सुना, तो तुरंत ही गिरकर मर गया। और जिन्होंने हनन्याह की मृत्यु के बारे में सुना, वे सब डर गए। BSB BSB: On hearing these words, Ananias fell down and died. And great fear came over all who heard what had happened.
6 UDB कुछ जवान आगे आए, उसके शरीर को एक चादर में लपेटा, और उसे बाहर ले गए और दफ़न कर दिया। BSB BSB: Then the young men stepped forward, wrapped up his body, and carried him out and buried him.
7 UDB लगभग तीन घंटे के बाद, उसकी पत्नी आई, उसे नहीं पता था कि क्या हुआ था। BSB BSB: About three hours later his wife also came in, unaware of what had happened.
8 UDB फिर पतरस ने उसे वह पैसा दिखाया जो हनन्याह लाया था और उससे पूछा, "मुझे बता, क्या यह वह पैसा है जो तुम दोनों को भूमि बेचने से मिला था?" उसने कहा, "हाँ, यही है जो हमें मिला था।" BSB BSB: “Tell me,” said Peter, “is this the price you and your husband got for the land?” “Yes,” she answered, “that is the price.”
9 UDB तो पतरस ने उससे कहा, "तुम दोनों ने एक भयानक काम किया है! तुम दोनों परमेश्वर के आत्मा को धोखा देने के प्रयास में सहमत हो गए हो! सुनो! क्या तुम ने तुम्हारे पति को दफन करने वाले लोगों के कदमों की आहट को सुना है? वे बिल्कुल इस द्वार के बाहर हैं, और वे तुझे भी बाहर ले जाएँगे!" BSB BSB: “How could you agree to test the Spirit of the Lord?” Peter replied. “Look, the feet of the men who buried your husband are at the door, and they will carry you out also.”
10 UDB तुरंत ही सफीरा मर कर पतरस के पैरों में गिर पड़ी। तब वे जवान अंदर आए। जब उन्होंने देखा कि वह भी मर गई है, तो वे उसके शरीर को बाहर ले गए और उसे उसके पति के शरीर के पास दफ़न कर दिया। BSB BSB: At that instant she fell down at his feet and died. Then the young men came in and, finding her dead, carried her out and buried her beside her husband.
12 UDB परमेश्वर प्रेरितों को कई आश्चर्यजनक चमत्कार करने में समर्थ कर रहे थे, जो यह प्रकट कर रहा था कि वे लोगों के बीच में जो प्रचार कर रहे थे वह सच है। सभी विश्वासी नियमित रूप से आराधनालय के आंगन में सुलैमान के ओसारे नाम की जगह पर एक साथ एकत्र होते थे। BSB BSB: The apostles performed many signs and wonders among the people, and with one accord the believers gathered together in Solomon’s Colonnade.
13 UDB अन्य लोग जिन्होंने यीशु पर विश्वास नहीं किया था वे विश्वासियों के साथ होने से डरते थे। परन्तु, उन लोगों ने विश्वासियों का बहुत आदर किया। BSB BSB: Although the people regarded them highly, no one else dared to join them.
14 UDB कई और पुरुषों और स्त्रियों ने प्रभु यीशु में विश्वास किया, और वे विश्वासियों के समूह में आ गये। BSB BSB: Yet more and more believers were brought to the Lord—large numbers of both men and women.
15 UDB इसके परिणाम स्वरूप, लोग बीमारों को सड़कों पर ले आते थे और उन्हें खाटों पर और चादरों पर लिटा देते थे, ताकि जब पतरस वहाँ से हो कर निकले तो कम से कम उसकी छाया उनमें से कुछ पर गिरकर उन्हें स्वस्थ कर दे। BSB BSB: As a result, people brought the sick into the streets and laid them on cots and mats, so that at least Peter’s shadow might fall on some of them as he passed by.
16 UDB यरूशलेम के आस-पास के नगरों से भी लोगों की बड़ी भीड़ प्रेरितों के पास आ रही थी। वे बीमारों को और जो दुष्ट-आत्माओं से पीड़ित थे उनको ला रहे थे, और परमेश्वर ने उन सब को स्वस्थ किया। BSB BSB: Crowds also gathered from the towns around Jerusalem, bringing the sick and those tormented by unclean spirits, and all of them were healed.
17 UDB तब महायाजक और उसके साथ रहनेवाले सब लोग- जो सदूकी समूह के सदस्य थे- प्रेरितों से बहुत ईर्ष्या रखने लगे। BSB BSB: Then the high priest and all his associates, who belonged to the party of the Sadducees, were filled with jealousy. They went out
18 UDB इसलिए उन्होंने आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों को प्रेरितों को गिरफ्तार करने और उन्हें सार्वजनिक बंदीगृह में डाल देने का आदेश दिया। BSB BSB: and arrested the apostles and put them in the public jail.
19 UDB परन्तु रात में प्रभु परमेश्वर के एक स्वर्गदूत ने बन्दीगृह के द्वार खोल दिये और प्रेरितों को बाहर निकाल लिया। तब स्वर्गदूत ने प्रेरितों से कहा, BSB BSB: But during the night an angel of the Lord opened the doors of the jail and brought them out, saying,
20 UDB "आराधनालय के आंगन में जाकर वहाँ खड़े हो जाओ, और लोगों को अनन्त जीवन का संदेश सुनाओ।" BSB BSB: “Go, stand in the temple courts and tell the people the full message of this new life.”
21 UDB यह सुनने के बाद, प्रेरितों ने भोर को आराधनालय के आंगन में प्रवेश किया और लोगों को फिर से यीशु के बारे में सिखाना शुरू कर दिया। इस बीच, महायाजक और उसके साथ रहने वाले लोगों ने यहूदी परिषद के अन्य सदस्यों को बुलाया। वे सब इस्राएल के अगुवे थे। जब वे एकत्र हुए, तो उन्होंने प्रेरितों को लाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बंदीग्रह भेजा। BSB BSB: At daybreak the apostles entered the temple courts as they had been told and began to teach the people. When the high priest and his associates arrived, they convened the Sanhedrin—the full assembly of the elders of Israel—and sent to the jail for the apostles.
22 UDB परंतु जब सुरक्षाकर्मी बंदीग्रह पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि प्रेरित वहाँ नहीं थे। इसलिए वे परिषद में लौटे और उनको बताया, BSB BSB: But on arriving at the jail, the officers did not find them there. So they returned with the report:
23 UDB "हमने देखा कि बन्दीगृह के द्वार बहुत ही सुरक्षित रूप से बंद किये हुए थे, और सुरक्षाकर्मी द्वार पर खड़े थे। परन्तु जब हमने द्वार खोले और उन लोगों को लेने के लिये भीतर गए, तो उनमें से कोई भी बन्दीगृह में नहीं था।" BSB BSB: “We found the jail securely locked, with the guards posted at the doors; but when we opened them, we found no one inside.”
24 UDB जब आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों के कप्तान और प्रधान याजकों ने यह सुना, वे बहुत उलझन में पड़ गए, और वे विस्मित थे कि इन सब घटनाओं का क्या परिणाम होगा। BSB BSB: When the captain of the temple guard and the chief priests heard this account, they were perplexed as to what was happening.
25 UDB फिर किसी ने आकर उनको बताया, "यह सुनो! तुमने जिन व्यक्तियों को बन्दीगृह में डाला था, इस समय वे आराधनालय के आंगन में खड़े हैं, और वे लोगों को शिक्षा दे रहे हैं!" BSB BSB: Then someone came in and announced, “Look, the men you put in jail are standing in the temple courts teaching the people!”
26 UDB इसलिए आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों का कप्तान अन्य अधिकारियों के साथ आराधनालय के आंगन में गया, और वे प्रेरितों को परिषद के कमरे में वापस लेकर आए। लेकिन उन्होंने उनके साथ बुरा व्यवहार नहीं किया, क्योंकि वे डर रहे थे कि लोग उन पर पत्थर फेंक फेंक कर उन्हें मार देंगे। BSB BSB: At that point, the captain went with the officers and brought the apostles—but not by force, for fear the people would stone them.
27 UDB जब कप्तान और उसके अधिकारी प्रेरितों को परिषद के कमरे में लेकर आ गए थे, तो उन्होंने उनको परिषद के सदस्यों के सामने खड़ा होने का आदेश दिया और महायाजक ने उनसे प्रश्न किया। BSB BSB: They brought them in and made them stand before the Sanhedrin, where the high priest interrogated them.
28 UDB उसने उनसे कहा, "हमने तुम लोगों को उस मनुष्य यीशु के बारे में नहीं सिखाने की आज्ञा दी थी! परन्तु तुमने हमारी आज्ञा का उल्लंघन किया है, और तुमने सारे यरूशलेम के लोगों को उसके बारे में सिखाया है! इसके अतिरिक्त, तुम ऐसा कह रहे हो कि उस पुरुष की मृत्यु के लिए हम लोग ही दोषी हैं!" BSB BSB: “We gave you strict orders not to teach in this name,” he said. “Yet you have filled Jerusalem with your teaching and are determined to make us responsible for this man’s blood.”
29 UDB लेकिन पतरस ने अपने और दूसरे प्रेरितों की ओर से यह उत्तर दिया, "परमेश्वर ने हमें जो करने की आज्ञा दी है, हम को उसे मानना है, न कि तुम लोगों की आज्ञा को! BSB BSB: But Peter and the other apostles replied, “We must obey God rather than men.
30 UDB तुम ही तो हो जिन्होंने यीशु को क्रूस पर चढ़ा कर उन्हें मार डाला! परन्तु हमारे पूर्वजों द्वारा आराधना किये जाने वाले परमेश्वर ने यीशु के मरने के बाद उन्हें फिर से जीवित कर दिया। BSB BSB: The God of our fathers raised up Jesus, whom you had killed by hanging Him on a tree.
31 UDB परमेश्वर ने सबसे अधिक यीशु को सम्मानित किया है। उन्होंने हमें बचाने और हमारे ऊपर शासन करने के लिए उन्हें समर्थ बनाया है। उन्होंने हम इस्राएलियों को पाप करने से रुक जाने की शक्ति दी है, जिससे कि वे हमें हमारे पापों के लिए क्षमा कर सकें। BSB BSB: God exalted Him to His right hand as Prince and Savior, in order to grant repentance and forgiveness of sins to Israel.
32 UDB हम लोगों को उन बातों के बारे में बताते हैं जो हमें पता है कि यीशु के साथ हुई थीं। पवित्र आत्मा, जो उनकी आज्ञा मानते हैं जिन्हें परमेश्वर ने हमारे लिये भेजा है, वह भी यह पुष्टि कर रहे हैं कि ये बातें सत्य हैं।" BSB BSB: We are witnesses of these things, and so is the Holy Spirit, whom God has given to those who obey Him.”
33 UDB जब परिषद के सदस्यों ने यह सुना, तो वे प्रेरितों पर बहुत क्रोधित हो गए, और वे उन्हें मार डालना चाहते थे। BSB BSB: When the Council members heard this, they were enraged, and they resolved to put the apostles to death.
34 UDB लेकिन वहाँ गमलीएल नामक एक परिषद का सदस्य था। वह फरीसी समूह का एक सदस्य था। वह लोगों को यहूदी व्यवस्था को सिखाया करता था, और सब यहूदी लोग उसे सम्मान देते थे। वह परिषद में खड़ा हुआ और सुरक्षाकर्मियों को थोड़े समय के लिए प्रेरितों को कमरे से बाहर ले जाने की आज्ञा दी। BSB BSB: But a Pharisee named Gamaliel, a teacher of the law who was honored by all the people, stood up in the Sanhedrin and ordered that the men be put outside for a short time.
35 UDB जब सुरक्षाकर्मी प्रेरितों को बाहर ले गए, तो उसने परिषद के सदस्यों से कहा, "हे साथी इस्राएलियों, तुम इन मनुष्यों के साथ क्या करना चाहते हो, तुमको अवश्य ही इस बारे में ध्यान से सोचना चाहिए। BSB BSB: “Men of Israel,” he said, “consider carefully what you are about to do to these men.
36 UDB कुछ साल पहले थियूदास नाम के एक व्यक्ति ने सरकार के विरुद्ध विद्रोह किया था। उसने लोगों से कहा कि वह एक महत्वपूर्ण व्यक्ति है, और लगभग चार सौ लोग उसके साथ हो गए। लेकिन वह मार डाला गया, और जो लोग उसके साथ थे वे बिखर गए। इसलिए वे अपनी योजनाओं को पूरा करने में सक्षम हुए। BSB BSB: Some time ago Theudas rose up, claiming to be somebody, and about four hundred men joined him. He was killed, all his followers were dispersed, and it all came to nothing.
38 UDB तो अब मैं तुमसे यह कहता हूँ: इन लोगों की हानि मत करो! उन्हें छोड़ दो! मैं यह इसलिये कह रहा हूँ कि यदि इस समय जो कुछ हो रहा है, वह कुछ ऐसा है जिसकी योजना मनुष्यों ने बनाई है, तो वे रोक दिए जाएँगे। वे विफल हो जाएँगे। BSB BSB: So in the present case I advise you: Leave these men alone. Let them go! For if their purpose or endeavor is of human origin, it will fail.
39 UDB लेकिन अगर परमेश्वर ने उन्हें यह काम करने की आज्ञा दी है, तो तुम उन्हें रोक नहीं पाओगे, क्योंकि तुम यह जान लोगे कि तुम परमेश्वर के विरुद्ध काम कर रहे हो।" परिषद के अन्य सदस्यों ने गमलीएल की कही गई बात मान ली। BSB BSB: But if it is from God, you will not be able to stop them. You may even find yourselves fighting against God.”
40 UDB उन्होंने आराधनालय के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे प्रेरितों को लाएँ और उन्हें मारें पीटें। इसलिए सुरक्षाकर्मी उन्हें परिषद के कमरे में ले आए और उन्हें मारा पीटा। तब परिषद के सदस्यों ने उन्हें आदेश दिया कि वे लोगों में यीशु का प्रचार न करें, और उन्होंने प्रेरितों को छोड़ दिया। BSB BSB: At this, they yielded to Gamaliel. They called the apostles in and had them flogged. Then they ordered them not to speak in the name of Jesus, and released them.
41 UDB तब प्रेरित परिषद से बाहर निकल आए। वे आनन्द मना रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि परमेश्वर ने उन्हें सम्मानित किया है जब कि मनुष्यों ने उन्हें यीशु के पीछे चलने के कारण अपमानित किया था। BSB BSB: The apostles left the Sanhedrin, rejoicing that they had been counted worthy of suffering disgrace for the Name.
42 UDB उसके बाद, प्रेरित प्रतिदिन आराधनालय परिसर में और लोगों के घरों में जाते थे और लोगों को लगातार शिक्षा देते रहे और बताते रहे कि यीशु ही मसीह है। BSB BSB: Every day, in the temple courts and from house to house, they did not stop teaching and proclaiming the good news that Jesus is the Christ.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.