1 UDB तब उन्होंने ने एलीम से यात्रा की और सीनै की मरुभूमि में पहुँचे। यह स्थान एलीम और सीनै के बीच था। यह मिस्र से निकलने के बाद दूसरे महीने के पन्द्रहवें दिन की घटना है। BSB BSB: On the fifteenth day of the second month after they had left the land of Egypt, the whole congregation of Israel set out from Elim and came to the Desert of Sin, which is between Elim and Sinai.
2 UDB मरुभूमि में, इस्राएली लोगों ने हारून और मूसा से शिकायत करनी शुरु की। BSB BSB: And there in the desert the whole congregation of Israel grumbled against Moses and Aaron.
3 UDB उन्होंने उनसे कहा, “हमारे लिए अच्छा होता कि यहोवा हमें मिस्र में मार डालता। मिस्र में हम लोगों के पास खाने के लिए माँस और रोटी थी। किन्तु अब तू हमें मरुभूमि में ले आया है कि हम सब यहाँ भूख से मर जाएँ।" BSB BSB: “If only we had died by the LORD’s hand in the land of Egypt!” they said. “There we sat by pots of meat and ate our fill of bread, but you have brought us into this desert to starve this whole assembly to death!”
4 UDB यहोवा ने मूसा से कहा, “अब सुन मैं क्या करने जा रहा हूँ। मैं आकाश से कुछ बरसाऊँगा जो तुम्हारे लिए रोटी होगी। जब मैं उसे बरसाऊँगा तब उन्हें प्रतिदिन सुबह-सुबह बाहर निकल कर उसे एकत्र करना होगा परन्तु केवल इतनी ही मात्रा में जो एक दिन के लिए आवश्यक है। इससे मैं उनको परखूंगा कि वे मेरी आज्ञाओं पर चलेंगे या नहीं। BSB BSB: Then the LORD said to Moses, “Behold, I will rain down bread from heaven for you. Each day the people are to go out and gather enough for that day. In this way I will test whether or not they will follow My instructions.
5 UDB जब मैं उनके लिए ऐसा प्रबन्ध कर दूँगा तब वे सप्ताह के छठवें दिन प्रतिदिन की तुलना में दो गुणा एकत्र करेंगे कि सातवें दिन उन्हें उसे एकत्र करने का काम न करना पड़े। वे छठवें दिन एकत्र किया गया भोजन अगले दिन खाने के लिए रख लें।" BSB BSB: Then on the sixth day, when they prepare what they bring in, it will be twice as much as they gather on the other days.”
6 UDB तब हारून और मूसा ने सब इस्राएली लोगों से कहा, “आज की इस शाम को तुम्हें यह समझ लेना है कि तुम्हे मिस्र देश से निकालना हमारा नहीं यहोवा का काम था। BSB BSB: So Moses and Aaron said to all the Israelites, “This evening you will know that it was the LORD who brought you out of the land of Egypt,
7 UDB कल सुबह तुम देखोगे कि यहोवा कितने महान है। उन्होंने तुम्हारी शिकायत सुनी है। तुम लोग हम लोगों से शिकायत पर शिकायत कर रहे हो, तुम्हारी शिकायत वास्तव में यहोवा से है क्योंकि हम तो केवल उसके दास हैं।" BSB BSB: and in the morning you will see the LORD’s glory, because He has heard your grumbling against Him. For who are we, that you should grumble against us?”
8 UDB मूसा ने यह भी कहा, “यहोवा हर शाम के समय तुम्हें माँस देंगे और हर सुबह रोटी देंगे क्योंकि उन्होंने तुम्हारी शिकायत सुनी है। तुमने हमारे विरुद्ध नहीं यहोवा ही के विरुद्ध शिकायत की है। हम तो केवल उसके दास हैं।" BSB BSB: And Moses added, “The LORD will give you meat to eat this evening and bread to fill you in the morning, for He has heard your grumbling against Him. Who are we? Your grumblings are not against us but against the LORD.”
9 UDB तब मूसा ने हारून से कहा, “सब इस्राएलियों से कह कि वे आकर मेरी उपस्थिति में खड़े हों क्योंकि मैंने उनकी शिकायत सुनी है जो वास्तव में मेरे ही विरुद्ध है।" BSB BSB: Then Moses said to Aaron, “Tell the whole congregation of Israel, ‘Come before the LORD, for He has heard your grumbling.’”
10 UDB इसलिए हारून ने परमेश्वर का सन्देश सुना दिया। जब हारून इस्राएलियों से बातें कर ही रहा था तब बादलों में यहोवा की महिमा को प्रकट होते देखकर सब आश्चर्यचकित हुए। BSB BSB: And as Aaron was speaking to the whole congregation of Israel, they looked toward the desert, and there in a cloud the glory of the LORD appeared.
11 UDB तब यहोवा ने मूसा से कहा, BSB BSB: Then the LORD said to Moses,
12 UDB “मैंने इस्राएलियों की शिकायत सुनी है। इसलिए उनसे कह, 'आज शाम के समय तुम्हें माँस खाने को मिलेगा और कल सुबह तुम रोटियाँ खाओगे। तुम्हारी इच्छा पूरी होगी और तुम जान लोगे कि मैं यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर हूँ।'" BSB BSB: “I have heard the grumbling of the Israelites. Tell them, ‘At twilight you will eat meat, and in the morning you will be filled with bread. Then you will know that I am the LORD your God.’”
13 UDB उस शाम के समय इतनी बटेरें उतरीं कि छावनी का मैदान ढंक गया। अगली सुबह छावनी के चारों ओर पानी की छोटी बूंदों के समान कुछ था। BSB BSB: That evening quail came and covered the camp, and in the morning there was a layer of dew around the camp.
14 UDB जब पानी सूख गया, भूमि पर छोटे सफेद गुच्छे की तरह दिखने वाली पतली परतें थीं। वे भूमि पर बर्फ की परतों के समान रही थी। BSB BSB: When the layer of dew had evaporated, there were thin flakes on the desert floor, as fine as frost on the ground.
15 UDB इस्राएलियों ने उसे पहले कभी नहीं देखा था और वे नहीं जानते थे कि वह क्या है, उन्होंने एक-दूसरे से पूछा, “यह क्या है?” मूसा ने उनसे कहा, “यह तुम्हारी रोटी के लिए यहोवा ने दिया है। BSB BSB: When the Israelites saw it, they asked one another, “What is it?” For they did not know what it was. So Moses told them, “It is the bread that the LORD has given you to eat.
16 UDB यहोवा की आज्ञा है कि तुम उतना ही इसे उठाना जितना दिन भर के लिए आवश्यक हो। प्रति व्यक्ति दो टोकरी (1820 ग्राम) एकत्र करना।” BSB BSB: This is what the LORD has commanded: ‘Each one is to gather as much as he needs. You may take an omer for each person in your tent.’”
17 UDB इस्राएलियों ने उसके आदेश के अनुसार ही किया, किसी ने अधिक और किसी ने कम एकत्र किया। BSB BSB: So the Israelites did this. Some gathered more, and some less.
18 UDB परन्तु जब उन्होंने उसे नापा जो एकत्र किया था तब अधिक एकत्र करने वालों के पास आवश्यकता से अधिक नहीं था और कम एकत्र करने वालों के पास आवश्यकता से कम नहीं था। हर एक के पास पर्याप्त मात्रा में था। BSB BSB: When they measured it by the omer, he who gathered much had no excess, and he who gathered little had no shortfall. Each one gathered as much as he needed to eat.
19 UDB मूसा ने उन से कहा, “कल सुबह के लिए कुछ नहीं बचाना।” BSB BSB: Then Moses said to them, “No one may keep any of it until morning.”
20 UDB परन्तु उनमें कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने मूसा की बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने अगले दिन के लिए भी कुछ बचा लिया और उसमें कीड़े पड़ गए जिससे वह दुर्गन्ध देने लगा। उनके इस काम के कारण मूसा उन लोगों पर क्रोधित हुआ। BSB BSB: But they did not listen to Moses; some people left part of it until morning, and it became infested with maggots and began to smell. So Moses was angry with them.
21 UDB हर सुबह वे आवश्यकता के अनुसार ही एकत्र करते थे। और जो भूमि पर रह जाता था वह सूर्योदय के समय गल जाता था। BSB BSB: Every morning each one gathered as much as was needed, and when the sun grew hot, it melted away.
22 UDB छठवें दिन प्रत्येक व्यक्ति उस वस्तु को (360 ग्राम) एकत्र करता था जो प्रतिदिन इकट्ठी की गई मात्रा का दो गुणा होता था। यह देख समुदाय के मुखियों ने मूसा को इसकी जानकारी दी। BSB BSB: On the sixth day, they gathered twice as much food—two omers per person—and all the leaders of the congregation came and reported this to Moses.
23 UDB मूसा ने उन से कहा, “यहोवा ने यही कहा है: कल तुम्हारे लिए विश्राम करने का दिन होगा। यह दिन यहोवा के लिए होगा। तो आज तुम कल के लिए भी खाना पकाकर रख लो। आज जो कुछ बचेगा उसे कल के भोजन के लिए रख लेना।" BSB BSB: He told them, “This is what the LORD has said: ‘Tomorrow is to be a day of complete rest, a holy Sabbath to the LORD. So bake what you want to bake, and boil what you want to boil. Then set aside whatever remains and keep it until morning.’”
24 UDB इसलिए उन्होंने वैसा ही किया जैसा निर्देश मूसा ने उन्हें दिया था, उन्होंने अगले दिन के लिए भी उसे बचाकर रख लिया। वह न तो बासी हुआ और न ही उसमें कीड़े पड़े। BSB BSB: So they set it aside until morning as Moses had commanded, and it did not smell or contain any maggots.
25 UDB उस दिन, मूसा ने कहा, “आज तुमने जो बचाया है वह खाओ क्योंकि आज यहोवा का विश्राम करने का दिन है। आज तुम्हें उस भोजन में से कुछ भी नहीं मिलेगा। BSB BSB: “Eat it today,” Moses said, “because today is a Sabbath to the LORD. Today you will not find anything in the field.
26 UDB हर हफ्ते, तुम इसे छः दिन तक एकत्र करना। लेकिन सातवें दिन, जो तुम्हारे लिए विश्राम का दिन होगा, तुमको कुछ नहीं मिलेगा।" BSB BSB: For six days you may gather, but on the seventh day, the Sabbath, it will not be there.”
27 UDB परन्तु उनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो सातवें दिन बाहर निकले कि उस भोजन वस्तु को एकत्र करें लेकिन वहाँ कुछ भी नहीं था। BSB BSB: Yet on the seventh day some of the people went out to gather, but they did not find anything.
28 UDB तब यहोवा ने लोगों से यह कहने को मूसा से कहा: “यहोवा क्रोधित हैं क्योंकि तुम लोग लम्बे समय से यहोवा की आज्ञाओं को टाल रहे हो। BSB BSB: Then the LORD said to Moses, “How long will you refuse to keep My commandments and instructions?
29 UDB सुनो! यहोवा ने तुम्हें विश्राम का एक दिन दिया है। इसीलिए वह तुम्हें सप्ताह के छठवें दिन इतना भोजन देते हैं कि वह दो दिन के लिए पर्याप्त हो। तुम में हर एक व्यक्ति को अपनी ही छावनी में रहना है और सातवें दिन कोई भी किसी प्रकार का काम नहीं करेगा।" BSB BSB: Understand that the LORD has given you the Sabbath; that is why on the sixth day He will give you bread for two days. On the seventh day, everyone must stay where he is; no one may leave his place.”
30 UDB इसलिए लोगों ने सातवें दिन पूरा विश्राम किया। BSB BSB: So the people rested on the seventh day.
31 UDB इस्राएली लोगों ने उस भोजन को ‘मन्ना’ कहा, जो इब्रानी शब्द के समान लगता है जिसका अर्थ है ‘यह क्या है?’ यह धनिये के बीज के समान सफ़ेद दिखता था और स्वाद में वह शहद से बने पापड़ जैसा था। BSB BSB: Now the house of Israel called the bread manna. It was white like coriander seed and tasted like wafers made with honey.
32 UDB मूसा ने कहा, “यहोवा ने आदेश दिया कि, ‘तुम इस भोजन की दो टोकरियां (1820 ग्राम) मात्रा को संजो कर अपने आने वाले वंशजो के लिए रखना। तब वे उस भोजन को देख सकेंगे जिसे मैंने तुम लोगों को मरुभूमि में तब दिया था जब मैंने तुम लोगों को मिस्र से निकाला था।’” BSB BSB: Moses said, “This is what the LORD has commanded: ‘Keep an omer of manna for the generations to come, so that they may see the bread I fed you in the wilderness when I brought you out of the land of Egypt.’”
33 UDB और मूसा ने हारून से कहा, “एक पात्र में दो लीटर मन्ना भर ले और उसे ऐसे स्थान में रख कि यहोवा की दृष्टि उस पर हो। उसे सब आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसे ही रखा रहना है।” BSB BSB: So Moses told Aaron, “Take a jar and fill it with an omer of manna. Then place it before the LORD to be preserved for the generations to come.”
34 UDB यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी थी, उसी के अनुसार हारून ने मन्ना से भरा वह पात्र उस सन्दूक के सामने रख दिया जिसमें दस आज्ञाओं की पत्थर की पट्टियाँ रखी थीं। BSB BSB: And Aaron placed it in front of the Testimony, to be preserved just as the LORD had commanded Moses.
35 UDB इस्राएलियों ने चालीस वर्षों तक प्रतिदिन मन्ना खाया, जब तक कि वे कनान की सीमा पर नहीं पहुँचे। BSB BSB: The Israelites ate manna forty years, until they came to a land where they could settle; they ate manna until they reached the border of Canaan.
36 UDB दो लीटर एपा का दसवां भाग है। BSB BSB: (Now an omer is a tenth of an ephah.)