2 UDB यहोवा ही हैं जो मुझे बल देते है, मैं उन्हीं का भजन गाऊँगा। वह वही हैं जिन्होंने मुझे बचाया है। वह मेरे परमेश्वर है और मैं उनकी स्तुति करूँगा। वह मेरे पिता के परमेश्वर है, मैं उनकी आराधना करूँगा, और मैं उनकी महानता का वर्णन दूसरों से करूँगा। BSB BSB: The LORD is my strength and my song, and He has become my salvation. He is my God, and I will praise Him, my father’s God, and I will exalt Him.
3 UDB यहोवा एक योद्धा हैं; यहोवा उनका नाम है। BSB BSB: The LORD is a warrior, the LORD is His name.
4 UDB उन्होंने राजा के रथों और उसकी सेना को समुद्र में फेंक दिया है; राजा के सर्वोत्तम अधिकारी सब लाल सागर में डूब गए। BSB BSB: Pharaoh’s chariots and army He has cast into the sea; the finest of his officers are drowned in the Red Sea.
5 UDB जल ने उन्हें बाढ़ के समान ढ़ाँक दिया; वे पत्थर के समान समुद्र तल में डूब गए। BSB BSB: The depths have covered them; they sank there like a stone.
6 UDB हे यहोवा, आपकी शक्ति अपार है; उस शक्ति के साथ, हे यहोवा, आपने दुश्मनों को टुकड़े-टुकड़े कर डाला है। BSB BSB: Your right hand, O LORD, is majestic in power; Your right hand, O LORD, has shattered the enemy.
7 UDB हम आपका बहुत सम्मान करते हैं क्योंकि आपने हमारे दुश्मनों को पराजित किया है। क्योंकि आप उनसे क्रोधित थे, आपने उन्हें ऐसे नष्ट कर दिया है जैसे आग पुआल को जला कर नष्ट कर देती है। BSB BSB: You overthrew Your adversaries by Your great majesty. You unleashed Your burning wrath; it consumed them like stubble.
8 UDB आप समुद्र पर उड़े, और जल एकत्र हो गया; पानी दो दीवारों के समान खड़ा था। समुद्र के गहनतम भाग में पानी ऐसे एकत्र हो गया, जैसे कि जम गया हो। BSB BSB: At the blast of Your nostrils the waters piled up; like a wall the currents stood firm; the depths congealed in the heart of the sea.
9 UDB हमारे दुश्मनों ने कहा, ‘हम उनका पीछा करके उन्हें पकड़ लेंगे। हम अपनी तलवारें खींचकर उन पर वार करेंगे। हम उन्हें हराकर, हम लूट में प्राप्त की गई सभी वस्तुओं को विभाजित कर के आपस में बाँट लेंगे।' BSB BSB: The enemy declared, ‘I will pursue, I will overtake. I will divide the spoils; I will gorge myself on them. I will draw my sword; my hand will destroy them.’
10 UDB परन्तु आपने उन पर अपना श्वास फूंक कर उडा दिया, और फिर समुद्र ने उन्हें डूबा दिया। वे बड़ी-बड़ी लहरों में सीसे के समान डूब गए। BSB BSB: But You blew with Your breath, and the sea covered them. They sank like lead in the mighty waters.
11 UDB हे यहोवा, उनके देवताओं के बीच में आपके समान कोई परमेश्वर नहीं है। आप महिमामय, हैं आपके द्वारा बनाये सब से बिल्कुल अलग है। आपके जैसा कोई नहीं है! आपके द्वारा किए गए सब चमत्कारों के कारण सब आपसे डरते हैं और आपकी स्तुति करते हैं! BSB BSB: Who among the gods is like You, O LORD? Who is like You—majestic in holiness, revered with praises, performing wonders?
12 UDB जब आपने अपना दाहिना हाथ बढ़ाया, तब पृथ्वी ने हमारे दुश्मनों को निगल लिया! BSB BSB: You stretched out Your right hand, and the earth swallowed them up.
13 UDB आपने कभी भी हमसे प्रेम करना नहीं छोड़ा है, हमें जिन्हें आपने बचाया है; अपनी शक्ति के साथ आप हमें उस देश में ले जा रहे है जहाँ आप स्वयं रहते हैं। BSB BSB: With loving devotion You will lead the people You have redeemed; with Your strength You will guide them to Your holy dwelling.
14 UDB अन्य जातियों के लोग सुनेंगे कि आपने क्या किया है, तो वे कांपने लगेंगे। पलिश्त के लोग भयभीत होंगे। BSB BSB: The nations will hear and tremble; anguish will grip the dwellers of Philistia.
15 UDB एदोम के प्रधान निराश होंगे। मोआब के प्रधान इतना डर जाएँगे कि वे थरथराएँगे। कनान में रहने वाले सभी लोग बेहोश हो जाएँगे। BSB BSB: Then the chiefs of Edom will be dismayed; trembling will seize the leaders of Moab; those who dwell in Canaan will melt away,
16 UDB वे आपकी महान शक्ति के कारण भयभीत होंगे। लेकिन वे पत्थरों के समान चुप हो जाएँगे जब तक हम, आपके लोग, उनके पास से चल कर निकल न जाएँ- जिन्हें आपने मिस्र में दास होने से निकाला है। BSB BSB: and terror and dread will fall on them. By the power of Your arm they will be as still as a stone until Your people pass by, O LORD, until the people You have bought pass by.
17 UDB आप हमें प्रतिज्ञा के देश कनान में ले जाएँगे। आप हमें अपने पर्वत पर वास करने योग्य बनाएँगे, हे प्रभु, उस स्थान पर जिसे आप, यहोवा ने, उस पवित्र स्थान में, जिसका आप स्वयं निर्माण करेंगे अपना देश होने के लिए चुन लिया है। BSB BSB: You will bring them in and plant them on the mountain of Your inheritance—the place, O LORD, You have prepared for Your dwelling, the sanctuary, O Lord, Your hands have established.
18 UDB हे यहोवा, आप सदा के लिए शासन करेंगे!" BSB BSB: The LORD will reign forever and ever!”
19 UDB जब राजा के घोड़ों रथों और घुड़सवारों ने समुद्र में से होकर आगे बढ़ना चाहा तब यहोवा ने समुद्र के पानी को ज्यों का त्यों कर दिया और वे पानी में डूब गए। परन्तु इस्राएली समुद्र पार करके सूखी भूमि पर आ चुके थे। BSB BSB: For when Pharaoh’s horses, chariots, and horsemen went into the sea, the LORD brought the waters of the sea back over them. But the Israelites walked through the sea on dry ground.
20 UDB तब मरियम ने जो हारून की बड़ी बहन और भविष्यद्वक्तिन थी, अपना डफ लिया और अन्य स्त्रियों के साथ जिनके हाथों में भी डफ थे नाचती हुई निकली। BSB BSB: Then Miriam the prophetess, Aaron’s sister, took a tambourine in her hand, and all the women followed her with tambourines and dancing.
21 UDB मरियम ने इस गीत को गाया: “यहोवा के लिए गाओ क्योंकि उन्होंने अपने दुश्मनों पर भव्य विजय प्राप्त की है। उन्होंने घोड़ों और उनके सवारों को समुद्र में फेंक दिया है।" BSB BSB: And Miriam sang back to them: “Sing to the LORD, for He is highly exalted; the horse and rider He has thrown into the sea.”
22 UDB तब मूसा इस्राएलियों को लाल सागर के तट से लेकर आगे बढ़ा और वे शूर नामक मरुभूमि में आए। उस जंगल में यात्रा करते समय तीन दिन तक उन्हें कोई जल स्रोत नहीं मिला। BSB BSB: Then Moses led Israel from the Red Sea, and they went out into the Desert of Shur. For three days they walked in the desert without finding water.
23 UDB वे चलते-चलते मारा नामक एक स्थान में पहुँचे। वहाँ जल स्रोत तो था परन्तु वह पानी खारा होने के कारण पीने योग्य न था। इस कारण उन्होंने उस स्थान का नाम मारा रखा। इस इब्रानी शब्द का अर्थ है, “कड़वा।” BSB BSB: And when they came to Marah, they could not drink the water there because it was bitter. (That is why it was named Marah.)
24 UDB लोगों ने मूसा से शिकायत की, “हमारे पास पीने के लिए जल नहीं है।” BSB BSB: So the people grumbled against Moses, saying, “What are we to drink?”
25 UDB मूसा ने यहोवा से प्रार्थना की। तब यहोवा ने उसे एक पेड़ दिखाया। तो मूसा ने शाखाओं में से एक शाखा ली और उसे पानी में फेंक दिया। पानी पीने के योग्य हो गया। इस स्थान पर यहोवा ने उनके पालन करने के लिए नियम दिया। वहाँ यहोवा ने उनकी परीक्षा भी ली कि देखे वे उसकी आज्ञा मानेंगे या नहीं। BSB BSB: And Moses cried out to the LORD, and the LORD showed him a log. And when he cast it into the waters, they were sweetened. There the LORD made for them a statute and an ordinance, and there He tested them,
26 UDB उन्होंने उनसे कहा, “मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ। यदि तुम मेरा कहना मानोगे और जो मेरी दृष्टि में उचित है वही करोगे और मैं जो भी आज्ञा दूं उसका पालन करोगे तो मैं उन सब विपत्तियों से तुम्हारी रक्षा करूँगा जो मैंने मिस्र पर डाली थी। कभी मत भूलना कि मैं यहोवा हूँ जो तुम्हें स्वस्थ करता हूँ।” BSB BSB: saying, “If you will listen carefully to the voice of the LORD your God, and do what is right in His eyes, and pay attention to His commands, and keep all His statutes, then I will not bring on you any of the diseases I inflicted on the Egyptians. For I am the LORD who heals you.”
27 UDB इस प्रकार वे मारा से चलकर एलीम नामक स्थान पहुँचे। वहाँ पानी के बारह सोते और सत्तर खजूर के पेड़ थे। उन्होंने वहाँ अपनी छावनी डाली। BSB BSB: Then they came to Elim, where there were twelve springs of water and seventy palm trees, and they camped there by the waters.