1 UDB “लोगों को पवित्र तम्बू में उत्तम मलमल के दस पर्दे बनाने के लिए कहना। कुशल हस्तकारों द्वारा नीले, बैंगनी और लाल धागे से इन पट्टियों पर उन पंख-वाले प्राणियों की कढ़ाई करवाना जो सन्दूक के ऊपर बनाए गए हैं। BSB BSB: “You are to construct the tabernacle itself with ten curtains of finely spun linen, each with blue, purple, and scarlet yarn, and cherubim skillfully worked into them.
2 UDB प्रत्येक पट्टी 12.5 मीटर लंबी और 1.8 मीटर चौड़ी होनी चाहिए। BSB BSB: Each curtain shall be twenty-eight cubits long and four cubits wide—all curtains the same size.
3 UDB पाँच पट्टियों को जोड़कर एक पर्दा बनाना और पाँच पट्टियों को जोड़कर दूसरा। BSB BSB: Five of the curtains are to be joined together, and the other five joined as well.
4 UDB प्रत्येक जोड़े के अंत में नीले धागे के फंदे हों जो बांधने के लिए पर्दों के बाहरी सिरे पर लगे हों। BSB BSB: Make loops of blue material on the edge of the end curtain in the first set, and do the same for the end curtain in the second set.
5 UDB पहले जोड़े के सिरे पर पचास फंदे हों और दूसरे जोड़े के सिरे पर भी पचास फंदे हों। वे इस प्रकार हों कि आमने सामने हों। BSB BSB: Make fifty loops on one curtain and fifty loops on the end curtain of the second set, so that the loops line up opposite one another.
6 UDB दोनों जोड़ों को बान्धने के लिए सोने के पचास आँकड़े हों कि बन्ध जाने के बाद पवित्र तम्बू के भीतर से वे एक ही दिखाई दें। BSB BSB: Make fifty gold clasps as well, and join the curtains together with the clasps, so that the tabernacle will be a unit.
7 UDB पवित्र तम्बू की छत बकरी के बाल से बने ग्यारह पर्दों की हो। BSB BSB: You are to make curtains of goat hair for the tent over the tabernacle—eleven curtains in all.
8 UDB प्रत्येक पर्दा 13.5 मीटर लंबा और 1.8 मीटर चौड़ा हो। BSB BSB: Each of the eleven curtains is to be the same size—thirty cubits long and four cubits wide.
9 UDB इन पाँच पर्दों को सिल कर जोड़ देना और शेष छः पर्दों को अलग सिल कर जोड़ना। छठवें पर्दे को तम्बू के सामने की ओर मोड़ कर दोहरा करना। BSB BSB: Join five of the curtains into one set and the other six into another. Then fold the sixth curtain over double at the front of the tent.
10 UDB और नीले कपड़े के सौ फंदे बनाना। इनमें से पचास फंदे एक जोड़े के बाहरी सिरे पर लगाना और पचास फंदे दूसरे जोड़े के बाहरी सिरे पर लगाना। BSB BSB: Make fifty loops along the edge of the end curtain in the first set, and fifty loops along the edge of the corresponding curtain in the second set.
11 UDB पीतल के पचास आँकड़े बनवाना कि उन फंदों में डालकर पर्दों के दोनों जोड़ों को जोड़ा जाए जिससे कि पवित्र तम्बू की छत ऐसी हो जाए कि वह पूरी एक ही है। BSB BSB: Make fifty bronze clasps and put them through the loops to join the tent together as a unit.
12 UDB यह छत पवित्र तम्बू के सनी के कपड़े अधिक लम्बी होगी जिसे तम्बू के पीछे लटकने देना। BSB BSB: As for the overlap that remains of the tent curtains, the half curtain that is left over shall hang down over the back of the tabernacle.
13 UDB छत के आवरण का आधा-आधा मीटर अतिरिक्त भाग जो मलमल के कपड़े के परे होगा वह पवित्र तम्बू के दाँये-बाँये सुरक्षा के लिए लटकता रहे। BSB BSB: And the tent curtains will be a cubit longer on either side, and the excess will hang over the sides of the tabernacle to cover it.
14 UDB अब उस पवित्र तम्बू की दो और छत बनवाना। एक मेढ़े की खाल को लाल करके बनाई जाए और सबसे ऊपर की छत उत्तम चमड़े की बनवाना। BSB BSB: Also make a covering for the tent out of ram skins dyed red, and over that a covering of fine leather.
15 UDB फिर बबूल की लकड़ी के अड़तालीस चौखटे बनवाना जिन पर पवित्र तम्बू के पर्दे लटकाए जाएँ। BSB BSB: You are to construct upright frames of acacia wood for the tabernacle.
16 UDB प्रत्येक चौखटे की लम्बाई 4.5 मीटर और चौड़ाई 0.75 मीटर हो। BSB BSB: Each frame is to be ten cubits long and a cubit and a half wide.
17 UDB चौखटे सब एक जैसे होना चाहिएं। हर एक चौखटे के नीचे जोड़ने के लिए दो-दो खूंटियाँ होनी चाहिए। BSB BSB: Two tenons must be connected to each other for each frame. Make all the frames of the tabernacle in this way.
18 UDB तम्बू के दक्षिणी भाग के लिए बीस चौखटे बनाओ। BSB BSB: Construct twenty frames for the south side of the tabernacle,
19 UDB चौखटे के ठीक नीचे चाँदी के दो आधार हर एक तख़्ते के लिए होने चाहिए। इस प्रकार बीस चौखटों के लिए चाँदी के चालीस आधार बनाने होंगे। BSB BSB: with forty silver bases under the twenty frames—two bases for each frame, one under each tenon.
20 UDB इसी प्रकार पवित्र तम्बू के उत्तरी भाग के लिए बीस चौखटे और बनाओ। BSB BSB: For the second side of the tabernacle, the north side, make twenty frames
21 UDB इन चौखटों के लिए भी चाँदी के चालीस आधार बनाओ, एक चौखटे के लिए दो आधार। BSB BSB: and forty silver bases—two bases under each frame.
22 UDB पवित्र तम्बू का पिछला भाग जो पश्चिम दिशा में हो उसके लिए छः चौखटे हों। BSB BSB: Make six frames for the rear of the tabernacle, the west side,
23 UDB दो अतिरिक्त चौखटे भी बनवाना जो पवित्र तम्बू के पिछले दो कोनों को अधिक दृढ़ता प्रदान करने के लिए हों। BSB BSB: and two frames for the two back corners of the tabernacle,
24 UDB कोने के दोनों चौखटे ऊपर से और नीचे से अलग हों एक साथ जोड़ देने चाहिए। कोन के इन दोनों चौखटों के ऊपर में एक-एक सोने के छल्ले हों जिनमें आड़ा डंडा डाला जाए। BSB BSB: coupled together from bottom to top and fitted into a single ring. These will serve as the two corners.
25 UDB इस प्रकार पवित्र तम्बू के पिछले भाग के लिए आठ चौखट होंगे और प्रत्येक चौखटे के दो आधार होंगे। BSB BSB: So there are to be eight frames and sixteen silver bases—two under each frame.
26 UDB बबूल की लकड़ी के पन्द्रह आड़े डंडे बनवाना जिनमें से पवित्र तम्बू के उत्तरी भाग के लिए पाँच डण्डियाँ होंगी। BSB BSB: You are also to make five crossbars of acacia wood for the frames on one side of the tabernacle,
27 UDB पाँच दक्षिणी भाग के लिए और पाँच पवित्र तम्बू के पीछे के भाग के लिए जो पश्चिम की ओर है। BSB BSB: five for those on the other side, and five for those on the rear side of the tabernacle, to the west.
28 UDB उत्तर दक्षिण और पश्चिम के पक्षों के डंडे चौखटों के मध्य में हों और जो दो लम्बे डंडे हैं वे पवित्र तम्बू के एक सिरे से दूसरे सिरे तक हों और पश्चिम का आड़ा डंडा पवित्र तम्बू के एक सिरे से दूसरे सिरे तक हो। BSB BSB: The central crossbar in the middle of the frames shall extend from one end to the other.
29 UDB इन चौखटों को सोने से मढ़वा कर चौखटों के डंडों को फँसाने के लिए सोने के कड़े लगवाना। डंडों को भी सोने से मढ़वाना। BSB BSB: Overlay the frames with gold and make gold rings to hold the crossbars. Also overlay the crossbars with gold.
30 UDB पवित्र तम्बू को ठीक वैसा ही बनवाना जैसा मैंने तुझे पर्वत पर समझाया था। BSB BSB: So you are to set up the tabernacle according to the pattern shown you on the mountain.
31 UDB उत्तम मलमल का एक और पर्दा बनवाना और एक उत्तम हस्तकार उस पर नीले, बैंजनी और लाल धागे से उन पंख वाले प्राणियों का चित्र कढ़ाई करके बनाए जो सन्दूक के ऊपर है। BSB BSB: Make a veil of blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen, with cherubim skillfully worked into it.
32 UDB इस पर्दे को बबूल की लकड़ी की चार बल्लियों पर जो सोने से मढ़े हुए हों, लटकाना। प्रत्येक बल्ली चाँदी के आधार पर खड़ी की जाए। BSB BSB: Hang it with gold hooks on four posts of acacia wood, overlaid with gold and standing on four silver bases.
33 UDB पर्दे का ऊपरी सिरा पवित्र तम्बू की छत में लगे खूँटियों के द्वारा लटकाया जाए। इस पर्दे के पीछे का भाग परम-पवित्र स्थान कहलाएगा जिसमें मेरी आज्ञाओं की पत्थर की पट्टियों के सन्दूक को रखना। यह पर्दा परम-पवित्र स्थान को पवित्र स्थान से अलग करेगा। BSB BSB: And hang the veil from the clasps and place the ark of the Testimony behind the veil. So the veil will separate the Holy Place from the Most Holy Place.
34 UDB परम पवित्र स्थान में उस सन्दूक के ऊपर ढक्कन को रखना। BSB BSB: Put the mercy seat on the ark of the Testimony in the Most Holy Place.
35 UDB परम पवित्र स्थान के बाहर के भाग में उत्तरी दिशा में भेंट की रोटियों की मेज रखना और दीवट को दक्षिणी ओर रखना। BSB BSB: And place the table outside the veil on the north side of the tabernacle, and put the lampstand opposite the table, on the south side.
36 UDB पवित्र तम्बू के प्रवेश द्वार के लिए उत्तम मलमल का एक पर्दा बनवाना जो नीले, बैंजनी और लाल धागे द्वारा कढ़ाई करके बनवाया गया हो। BSB BSB: For the entrance to the tent, you are to make a curtain embroidered with blue, purple, and scarlet yarn, and finely spun linen.
37 UDB इस पर्दे को जकड़ कर रखने के लिए बबूल की लकड़ी की पाँच बल्लियाँ बनवाना। ये बल्लियाँ भी सोने से मढ़ी जाएँ जिन पर सोने के आँकड़ें लगे हों। इनमें से प्रत्येक बल्लीे का आधार पीतल का हो। BSB BSB: Make five posts of acacia wood for the curtain, overlay them with gold, use hooks of gold, and cast five bronze bases for them.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.