1 UDB मूसा ने इस्राएलियों को इकट्ठा करके उनसे कहा, “यहोवा ने तुम्हारे लिए जो आज्ञाएँ दी है, वे हैं: BSB BSB: Then Moses assembled the whole congregation of Israel and said to them, “These are the things that the LORD has commanded you to do:
2 UDB सप्ताह के छः दिन तुम सब काम करोगे परन्तु सातवें दिन तुम विश्राम करोगे। वह दिन परमेश्वर को समर्पित एक पवित्र दिन होगा। उस दिन काम करने वाला अवश्य मार डाला जाए। BSB BSB: For six days work may be done, but the seventh day shall be your holy day, a Sabbath of complete rest to the LORD. Whoever does any work on that day must be put to death.
3 UDB विश्राम दिवसों पर अपने घरों में आग भी नहीं जलाना।” BSB BSB: Do not light a fire in any of your dwellings on the Sabbath day.”
4 UDB मूसा ने इस्राएलियों से यह भी कहा, “यहोवा की आज्ञा यह भी है। BSB BSB: Moses also told the whole congregation of Israel, “This is what the LORD has commanded:
5 UDB तुम सब यहोवा को अपनी इच्छा से भेंट चढ़ाओगे। भेंट में सोना, चाँदी, पीतल, BSB BSB: Take from among you an offering to the LORD. Let everyone whose heart is willing bring an offering to the LORD: gold, silver, and bronze;
6 UDB उत्तम मलमल, नीला, बैंजनी और लाल बुना हुआ कपड़ा, बकरी के बाल का वस्त्र, BSB BSB: blue, purple, and scarlet yarn; fine linen and goat hair;
7 UDB भेड़ की लाल रंगी खाल, सुइसों का चमड़ा, बबूल की लकड़ी BSB BSB: ram skins dyed red and fine leather; acacia wood;
8 UDB दीपकों के लिए तेल, अभिषेक के तेल के लिए सुगन्धित द्रव्य और मनमोहक सुगन्ध के लिए भी सुगन्धित द्रव्य, BSB BSB: olive oil for the light; spices for the anointing oil and for the fragrant incense;
9 UDB याजक के एपोद और सीना-बन्द के लिए सुलैमानी मणि और अन्य मणि। BSB BSB: and onyx stones and gemstones to be mounted on the ephod and breastpiece.
10 UDB तुम्हारे बीच जितने भी कुशल कारीगर हैं वे यहोवा की आज्ञा की वस्तुओं को तैयार करने के लिए सामने आ जाएँ, BSB BSB: Let every skilled craftsman among you come and make everything that the LORD has commanded:
11 UDB अर्थात तम्बू और उसके पर्दे, उसके बन्ध, उसके चौखटे, उसकी बल्लियाँ, उसके खम्भे और आधारः BSB BSB: the tabernacle with its tent and covering, its clasps and frames, its crossbars, posts, and bases;
12 UDB पवित्र सन्दूक और उसे उठाने के लिए बल्लियाँ और उसका ढक्कन, पवित्र स्थान को परमपवित्र स्थान से विभाजित करने वाला पर्दा। BSB BSB: the ark with its poles and mercy seat, and the veil to shield it;
13 UDB कारीगरों ने मेज़ और उसको उठाने के लिए बल्लियाँ और मेज से सम्बन्धित सब वस्तुएँ, परमेश्वर के लिए भेंट की रोटीयाँ आदि सब तैयार कीं; BSB BSB: the table with its poles, all its utensils, and the Bread of the Presence;
14 UDB दीपदान, उसकी देखरेख का सामान और तेल; BSB BSB: the lampstand for light with its accessories and lamps and oil for the light;
15 UDB धूप जलाने की वेदी और उसे उठाने के लिए बल्लियाँ; अभिषेक का तेल और मनमोहक सुगन्ध की धूप; पवित्र तम्बू में प्रवेश द्वार का पर्दा; BSB BSB: the altar of incense with its poles; the anointing oil and fragrant incense; the curtain for the doorway at the entrance to the tabernacle;
16 UDB होम-बलि की वेदी और उसकी पीतल की जाली, वेदी को उठाने के बल्लियाँ और उससे सम्बन्धित सब उपकरण; हौदी और उसका आधार आदि सब तैयार करें। BSB BSB: the altar of burnt offering with its bronze grate, its poles, and all its utensils; the basin with its stand;
17 UDB कारीगर आँगन के पर्दे उनके खम्भे और खम्भों के आधार; आँगन के प्रवेश द्वार के पर्दे; BSB BSB: the curtains of the courtyard with its posts and bases, and the curtain for the gate of the courtyard;
18 UDB पवित्र तम्बू के लिए खूंटे और रस्सियाँ; BSB BSB: the tent pegs for the tabernacle and for the courtyard, along with their ropes;
19 UDB और हारून और उसके पुत्रों के लिए पवित्र स्थान में सेवा के लिए गौरवशाली वस्त्र भी तैयार करें।” BSB BSB: and the woven garments for ministering in the holy place—both the holy garments for Aaron the priest and the garments for his sons to serve as priests.”
20 UDB तब सब इस्राएली अपने-अपने तम्बू में लौट गए। BSB BSB: Then the whole congregation of Israel withdrew from the presence of Moses.
21 UDB जिस-जिस के मन में यहोवा को भेंट देने की इच्छा उत्पन्न हुई उस-उस ने पवित्र तंबू, अनुष्ठानों में उपयोगी साधनों और याजकों के पवित्र वस्तुओं के निर्माण में आवश्यक वस्तुएँ भेंट की। BSB BSB: And everyone whose heart stirred him and whose spirit prompted him came and brought an offering to the LORD for the work on the Tent of Meeting, for all its services, and for the holy garments.
22 UDB सब स्त्री-पुरुषों ने अपनी इच्छा से सोने के आभूषण, बालियाँ, हार और सोने के अन्य सामान लाकर यहोवा को समर्पित कर दिए। BSB BSB: So all who had willing hearts, both men and women, came and brought brooches and earrings, rings and necklaces, and all kinds of gold jewelry. And they all presented their gold as a wave offering to the LORD.
23 UDB जिन लोगों के पास बुने हुए नीले, बैंजनी और लाल कपड़े थे या उत्तम मलमल के कपड़े या बकरी के बालों के कपड़े या लाल रंग से रंगी भेड़ की खाल या सुइसों की खाल थी लेकर आए। BSB BSB: Everyone who had blue, purple, or scarlet yarn, or fine linen, goat hair, ram skins dyed red, or articles of fine leather, brought them.
24 UDB जिनके पास चाँदी और पीतल था वे भी यहोवा को अर्पित करने के लिए वह सब ले आए। जिनके पास बबूल की लकड़ियाँ थी कि यहोवा की आराधना में काम आए, वे लकड़ियाँ भी ले आए। BSB BSB: And all who could present an offering of silver or bronze brought it as a contribution to the LORD. Also, everyone who had acacia wood for any part of the service brought it.
25 UDB जो स्त्रियाँ कपड़ा बुनने में कुशल थी वे हाथ से तैयार मलमल का बारीक धागा, और नीला, बैंजनी और लाल ऊन ले आईं। BSB BSB: Every skilled woman spun with her hands and brought what she had spun: blue, purple, or scarlet yarn, or fine linen.
26 UDB जिन स्त्रियों में इच्छा थी उन्होंने बकरी के बालों से धागा काता। BSB BSB: And all the skilled women whose hearts were stirred spun the goat hair.
27 UDB प्रधान हारून के याजकीय वस्त्र के लिए सुलैमानी पत्थर और मणि ले आए कि उसके एपोद और सीना-बन्द में जड़े जाएँ। BSB BSB: The leaders brought onyx stones and gemstones to mount on the ephod and breastpiece,
28 UDB वे मनमोहक सुगन्ध की धूप तैयार करने के लिए सुगन्धित द्रव्य भी लेकर आए। वे दीपकों के लिए और अभिषेक तेल तैयार करने के लिए और धूप में डालने के लिए जैतून का तेल भी लाए। BSB BSB: as well as spices and olive oil for the light, for the anointing oil, and for the fragrant incense.
29 UDB इस्राएल के जितने भी स्त्री-पुरुषों के मन में उत्साह था, इन सब वस्तुओं को ले आए जिनकी आज्ञा परमेश्वर यहोवा ने मूसा को दी थी उसका कार्य पूरा हो। BSB BSB: So all the men and women of the Israelites whose hearts prompted them brought a freewill offering to the LORD for all the work that the LORD through Moses had commanded them to do.
30 UDB मूसा ने इस्राएलियों से कहा, “ध्यान से सुनो। परमेश्वर ने हूर के पोते, ऊरी के पुत्र बसलेल को यहूदा के गोत्र में से चुन लिया है। BSB BSB: Then Moses said to the Israelites, “See, the LORD has called by name Bezalel son of Uri, the son of Hur, of the tribe of Judah.
31 UDB यहोवा ने उसमें अपना आत्मा दिया है और उसे एक कुशल कारीगर की योग्यता और ज्ञान से परिपूर्ण किया है। BSB BSB: And He has filled him with the Spirit of God, with skill, ability, and knowledge in all kinds of craftsmanship,
32 UDB वह सोने, चाँदी और पीतल की अति उत्तम कारीगरी कर सकता है। BSB BSB: to design artistic works in gold, silver, and bronze,
33 UDB वह मणियों को तराशकर छोटे से छोटे जड़ने के काम में निपुण है। वह लकड़ी पर भी नक्काशी करने में कुशल है और सब प्रकार की कारीगरी में वह निपुण है। BSB BSB: to cut gemstones for settings, and to carve wood, so that he may be a master of every artistic craft.
34 UDB परमेश्वर ने उसे और दानवंशी अहीसामाक के पुत्र ओहोलीआब को अपनी कला अन्यों को सिखाने की भी योग्यता प्रदान की है। BSB BSB: And the LORD has given both him and Oholiab son of Ahisamach, of the tribe of Dan, the ability to teach others.
35 UDB यहोवा ने उन्हें शिल्पकारी के प्रत्येक काम में निपुणता प्रदान की है। जैसे कलाकृत्तियाँ बनाना, बारीक श्वेत मलमल बुनना, नीले, बैंजनी और लाल ऊन से कढ़ाई करना और सनी का वस्त्र तैयार करना। वे नाना प्रकार की हस्तकला तैयार कर सकते है। BSB BSB: He has filled them with skill to do all kinds of work as engravers, designers, embroiderers in blue, purple, and scarlet yarn and fine linen, and as weavers—as artistic designers of every kind of craft.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.