1 UDB मैं पौलुस गलातिया प्रान्त के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को यह पत्र लिख रहा हूँ। मैं पौलुस एक प्रेरित हूँ, मुझे किसी समूह के लोगों ने प्रेरित नियुक्त नहीं किया है और न ही परमेश्वर ने किसी से कहा कि मुझे प्रेरित नियुक्त करे। इसकी अपेक्षा, मैं प्रेरित इसलिए हूँ कि यीशु मसीह और पिता परमेश्वर ने मुझे एक प्रेरित के रूप में भेजा है-हाँ, परमेश्वर पिता, जिन्होंने मसीह को मरने के बाद फिर से जीवित किया! मैं और सब साथी विश्वासी जो मेरे साथ यहाँ हैं, गलातिया प्रान्त की कलीसियाओं को नमस्कार करते हैं। BSB BSB: Paul, an apostle—sent not from men nor by man, but by Jesus Christ and God the Father, who raised Him from the dead—
3 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह कृपा करके तुम्हारी सहायता करें और तुम्हें शान्ति दें। BSB BSB: Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ,
4 UDB मसीह ने हमारे पापों के कारण अपने आप को परमेश्वर के सम्मुख बलि कर दिया, कि हमें इस संसार से जहाँ पर लोग बुरे काम करते हैं; दूर ले जाएँ। यीशु ने ऐसा इसलिए किया कि हमारे पिता परमेश्वर उनसे यही चाहते थे। BSB BSB: who gave Himself for our sins to rescue us from the present evil age, according to the will of our God and Father,
5 UDB क्योंकि यह सच है, इसलिए आओ अब हम परमेश्वर की स्तुति सदा सर्वदा करते रहें। BSB BSB: to whom be glory forever and ever. Amen.
7 UDB मसीह ने तो हमें कभी भी किसी दूसरे सुसमाचार के बारे में नहीं बताया, लेकिन दूसरे लोग तुम्हें उलझन में डाल रहे हैं। वे मसीह के सच्चे सुसमाचार को बदल देना चाहते हैं; वे चाहते हैं कि तुम विश्वास करो कि मसीह ने वास्तव में कुछ अलग बात बतायी है। BSB BSB: which is not even a gospel. Evidently some people are troubling you and trying to distort the gospel of Christ.
9 UDB हमने तुमसे पहले भी कहा है, और मैं अब फिर से कहता हूँ कि कोई तुम्हें एक भिन्न सुसमाचार सुना रहा है जिसे वह कहता है कि ये सही है, परन्तु यह वह सुसमाचार नहीं है जिस पर तुम ने विश्वास किया था। अत: मैं परमेश्वर से यह विनती करता हूँ कि वह उस व्यक्ति को हमेशा के लिए दोषी ठहराए। BSB BSB: As we have said before, so now I say again: If anyone is preaching to you a gospel contrary to the one you received, let him be under a curse!
10 UDB आवश्यक नहीं कि लोग मुझे पसंद करें, क्योंकि परमेश्वर ही मुझे सही ठहराते है। मैं लोगों को प्रसन्न करने का प्रयास नहीं कर रहा हूँ। यदि मैं लोगों को प्रसन्न कर रहा हूँ तो मैं वास्तव में मसीह की सेवा नहीं कर रहा हूँ। BSB BSB: Am I now seeking the approval of men, or of God? Or am I striving to please men? If I were still trying to please men, I would not be a servant of Christ.
11 UDB मेरे साथी विश्वासियों, मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो कि जो सन्देश मैं मसीह के बारे में लोगों को सुनाता हूँ वह किसी व्यक्ति द्वारा नहीं रचा गया। BSB BSB: For I want you to know, brothers, that the gospel I preached was not devised by man.
12 UDB मैंने यह सुसमाचार किसी साधारण मनुष्य से नहीं पाया है, और ना ही किसी व्यक्ति ने मुझे दिया है। इसकी अपेक्षा, स्वयं यीशु मसीह ने मुझे यह सिखाया था। BSB BSB: I did not receive it from any man, nor was I taught it; rather, I received it by revelation from Jesus Christ.
14 UDB मैं यहूदीयों की रीति के अनुसार अपनी उम्र के किसी भी यहूदी की तुलना में परमेश्वर का अधिक सच्चे मन से आदर करता था। मैं बहुत क्रोधित होता था जब देखता था कि दूसरे यहूदी हमारे पूर्वजों की परम्पराओं को मानने से इन्कार करते हैं। BSB BSB: I was advancing in Judaism beyond many of my contemporaries and was extremely zealous for the traditions of my fathers.
15 UDB तथापि, मैं अपनी माँ के गर्भ में ही था जब परमेश्वर ने मुझे अपनी सेवा करने के लिए चुना, और उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें ऐसा करने से प्रसन्नता हुई। BSB BSB: But when God, who set me apart from my mother’s womb and called me by His grace, was pleased
16 UDB उन्होंने मुझ पर प्रकट किया कि यीशु ही उनके पुत्र है; उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि मैं गैर यहूदियों के क्षेत्रों में लोगों को उनके पुत्र के बारे में सुसमाचार सुनाऊँ। परन्तु मैं उस संदेश कोअधिक उत्तमता में समझने के लिए तुरंत ही किसी मनुष्य के पास नहीं गया। BSB BSB: to reveal His Son in me so that I might preach Him among the Gentiles, I did not rush to consult with flesh and blood,
17 UDB और मैं तुरन्त दमिश्क से भी बाहर नहीं निकला और न यरूशलेम में प्रेरितों से मिलने के लिए गया, जो मेरे प्रेरित होने से पहले ही प्रेरित थे। इसकी अपेक्षा, मैं अरब के एक ऐसे प्रदेश में चला गया, जो मरुस्थल का प्रदेश है। उसके बाद, मैं एक बार फिर दमिश्क शहर में लौट आया। BSB BSB: nor did I go up to Jerusalem to the apostles who came before me, but I went into Arabia and later returned to Damascus.
20 UDB परमेश्वर जानते है कि जो कुछ भी मैं तुम्हें लिख रहा हूँ पूर्ण रूप से सच है। BSB BSB: I assure you before God that what I am writing to you is no lie.
21 UDB यरूशलेम को छोड़ने के बाद मैं सीरिया और किलिकिया के क्षेत्रों में गया। BSB BSB: Later I went to the regions of Syria and Cilicia.
22 UDB उस समय मसीही कलीसियाओं के विश्वासी लोग जो यहूदिया प्रान्त में थे, उन्होंने मुझे कभी नहीं देखा था। BSB BSB: I was personally unknown, however, to the churches of Judea that are in Christ.
23 UDB उन्होंने केवल दूसरों को यह कहते हुए सुना था कि "पौलूस, जो पहले हमें सताया करता था, वह अब इसी सुसमाचार का प्रचार कर रहा है जिस पर हम विश्वास करते हैं और जिसे उसने रोकने का प्रयास किया था।" BSB BSB: They only heard the account: “The man who formerly persecuted us is now preaching the faith he once tried to destroy.”
24 UDB मेरे साथ जो हुआ उसके कारण वे परमेश्वर की स्तुति करते रहे। BSB BSB: And they glorified God because of me.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.