2 UDB परमेश्वर ने मुझे आज्ञा दी थी कि हम वहाँ जाएँ इसलिए हम वहाँ गए। मैंने विश्वासियों के सबसे मुख्य अगुवों को अकेले में उस सुसमाचार के बारे में बताया जिसे मैं गैर-यहूदियों के क्षेत्रों में प्रचार कर रहा था। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि जो मैं प्रचार कर रहा था उसे वे स्वीकृती दें। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं व्यर्थ में परिश्रम तो नहीं कर रहा था। BSB BSB: I went in response to a revelation and set before them the gospel that I preach among the Gentiles. But I spoke privately to those recognized as leaders, for fear that I was running or had already run in vain.
3 UDB परन्तु उन अगुवों ने तीतुस को भी खतना करने के लिए नहीं कहा, जो मेरे साथ था और वह एक खतनारहित अन्यजातिय व्यक्ति था। BSB BSB: Yet not even Titus, who was with me, was compelled to be circumcised, even though he was a Greek.
4 UDB जिन लोगों को उसका खतना करवाने की इच्छा थी वे सच्चे विश्वासी नहीं थे, परन्तु वे केवल नाटक कर रहे थे कि वे हमारे साथी विश्वासी हैं। उन्होंने हमें बहुत करीब से देखा कि कैसे हम सब यहूदी नियमों और परम्पराओं का पालन किए बिना ही परमेश्वर की आज्ञा मानते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि मसीह यीशु ने हमें इन बँधनों से स्वतन्त्र कर दिया है। ये झूठे विश्वासी हमें इन नियमों का दास बनाना चाहते हैं। BSB BSB: This issue arose because some false brothers had come in under false pretenses to spy on our freedom in Christ Jesus, in order to enslave us.
5 UDB परन्तु हम खतना के बारे में उनके साथ थोड़ा भी सहमत नहीं थे। हमने उनका विरोध किया जिससे कि मसीह के बारे में सच्चा सुसमाचार तुम्हारे लिए लाभकारी हो। BSB BSB: We did not give in to them for a moment, so that the truth of the gospel would remain with you.
6 UDB लेकिन जिन्हें दूसरे लोग अगुवे मानते है, उन्होंने मेरे प्रचार में कुछ भी नहीं जोड़ा। वे अगुवे महत्वपूर्ण पुरुष हैं, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि परमेश्वर एक को दूसरे से बड़ा समझने का पक्षपात नहीं करते हैं। BSB BSB: But as for the highly esteemed—whatever they were makes no difference to me; God does not show favoritism—those leaders added nothing to me.
7 UDB उन अगुवों ने समझ लिया था कि परमेश्वर ने मुझे गैर- यहूदियों में यह सुसमाचार सुनाने का कार्य सौंपा है, वैसे ही जैसे पतरस यहूदियों में सुसमाचार सुना रहा था। BSB BSB: On the contrary, they saw that I had been entrusted to preach the gospel to the uncircumcised, just as Peter had been to the circumcised.
8 UDB अर्थात्, जिस तरह परमेश्वर ने पतरस को प्रेरित के रूप में यहूदियों के पास परमेश्वर का संदेश देने के लिए समर्थ किया, उसी प्रकार उन्होंने मुझे भी समर्थ किया कि मैं एक प्रेरित होकर इस सन्देश को गैर- यहूदियों में पहुँचा दूँ। BSB BSB: For the One who was at work in Peter’s apostleship to the circumcised was also at work in my apostleship to the Gentiles.
10 UDB उन्होंने हमसे केवल यह अनुरोध किया कि यरूशलेम में रहने वाले साथी विश्वासियों के बीच गरीबों की मदद करना याद रखें और यही मैं करना चाहता था। BSB BSB: They only asked us to remember the poor, the very thing I was eager to do.
11 UDB परन्तु बाद में, जब मैं अन्ताकिया शहर में था, तब पतरस वहां आया था तो, मैंने उसकी आँखों में देखकर उससे कहा कि वह जो कर रहा था वह गलत है। BSB BSB: When Cephas came to Antioch, however, I opposed him to his face, because he stood condemned.
12 UDB ऐसा हुआ था। पतरस अन्ताकिया में आया और गैर-यहूदी विश्वासियों के साथ रोज़ खाया करता था। बाद में अन्ताकिया में कुछ यहूदी विश्वासी आए जिन्होंने दावा किया कि याकूब ने उन्हें भेजा था, जो येरूशलेम के विश्वासियों का अगुवा था। और जब ये लोग आए, तो पतरस ने गैर-यहूदी विश्वासियों के साथ खाना बंद कर दिया और उनसे किनारा करने लगा। उसे डर था कि यरूशलेम के यहूदी विश्वासी उसकी आलोचना करेंगे कि वह गैर- यहूदियों के साथ जुड़ा हुआ है। BSB BSB: For before certain men came from James, he used to eat with the Gentiles. But when they arrived, he began to draw back and separate himself, for fear of those in the circumcision group.
13 UDB अन्ताकिया के अन्य यहूदी विश्वासी भी, गैर-यहूदी विश्वासियों से स्वयं को अलग करके पतरस के ढोंग में शामिल हो गए। यहाँ तक कि बरनबास ने भी यह सोचा कि उसे गैर-यहूदियों के साथ मिलना त्याग देना चाहिए। BSB BSB: The other Jews joined him in his hypocrisy, so that by their hypocrisy even Barnabas was led astray.
14 UDB परन्तु जब मुझे यह एहसास हुआ कि वे मसीह के सुसमाचार के सत्य को नहीं मान रहे थे, तब जब सब साथी विश्वासी एकत्र हुए तो मैंने उन सब के सामने पतरस से कहा, "तू यहूदी है, लेकिन तू गैर-यहूदियों के समान जीवन जी रहा है, जो व्यवस्था का पालन नहीं करता है। तो तू गैर-यहूदियों को यहूदियों के समान जीने के लिए कैसे विवश कर सकता है?" BSB BSB: When I saw that they were not walking in line with the truth of the gospel, I said to Cephas in front of them all, “If you, who are a Jew, live like a Gentile and not like a Jew, how can you compel the Gentiles to live like Jews?”
15 UDB हम यहूदीयों की तरह पैदा हुए थे, न कि गैर-यहूदी पापियों की तरह जो परमेश्वर की व्यवस्था के बारे में कुछ नहीं जानते। BSB BSB: We who are Jews by birth and not Gentile “sinners”
16 UDB परन्तु हम अब जानते हैं कि परमेश्वर किसी भी व्यक्ति को उस मूसा की व्यवस्था के पालन के द्वारा अपनी दृष्टि में उचित नहीं ठहराते है। यीशु मसीह पर विश्वास करने के कारण ही परमेश्वर मनुष्य को उचित ठहराते हैं। हममे से कुछ यहूदियों ने भी मसीह यीशु पर विश्वास किया है। हमने ऐसा इसलिए किया कि परमेश्वर हमें अपनी दृष्टि में धर्मी ठहराए,क्योंकि हम मसीह पर विश्वास करते हैं, इसलिए नहीं कि हम परमेश्वर द्वारा दी गई मूसा की व्यवस्था का पालन करने का प्रयास करते है। परमेश्वर ने कहा है कि वह अपनी दृष्टि में किसी को भी धर्मी केवल इसलिए नहीं ठहराएगें क्योंकि वे व्यवस्था का पालन करते हैं। BSB BSB: know that a man is not justified by works of the law, but by faith in Jesus Christ. So we, too, have believed in Christ Jesus, that we may be justified by faith in Christ and not by works of the law, because by works of the law no one will be justified.
17 UDB परन्तु जब हमने परमेश्वर से कहा कि मसीह पर विश्वास करने के द्वारा वह हमें अपनी दृष्टि में उचित ठहराएँ तो हमने व्यवस्था का पालन करने का प्रयास त्याग दिया ऐसा करने के कारण व्यवस्था ने हमें पापी ठहराया। परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि मसीह पाप के पक्ष में है। कदापि नहीं! BSB BSB: But if, while we seek to be justified in Christ, we ourselves are found to be sinners, does that make Christ a minister of sin? Certainly not!
18 UDB यदि मैंने फिर से यह विश्वास किया कि व्यवस्था का पालन करने से परमेश्वर मुझे अपनी दृष्टि में उचित ठहराएगें, तो मैं एक ऐसे व्यक्ति की तरह हूँ जो एक पुरानी टूटी-फूटी इमारत को फिर से बनाता है सब लोग यह देख सकते हैं कि मैं परमेश्वर की व्यवस्था को तोड़ रहा था। BSB BSB: If I rebuild what I have already torn down, I prove myself to be a lawbreaker.
19 UDB जब मैं परमेश्वर की व्यवस्था का पालन करने का प्रयास कर रहा था तब, मैं एक मरे हुए व्यक्ति के समान हो गया था; यह ऐसा था कि व्यवस्था ने मुझे मार डाला है। कि मैं परमेश्वर की आराधना करने के लिए जीवित हो जाऊं। BSB BSB: For through the law I died to the law so that I might live to God.
20 UDB मसीह की क्रूस पर मृत्यु हो जाने से मेरे पुराने जीवन का अंत हो गया। अब मैं अपने जीवन का संचालन नहीं करता। मसीह जो अब मेरे ह्रदय में रहते है और, मुझे बताते है कि मुझे कैसा जीवन जीना है, और अब जीवित रहते हुए मैं जो कुछ भी करता हूँ, मैं उसे परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करके करता हूँ। उन्हीं ने मुझसे प्रेम किया और उन्होंने स्वयं को बलि के रूप में दे दिया कि मुझे परमेश्वर की क्षमा प्रप्त हो। BSB BSB: I have been crucified with Christ, and I no longer live, but Christ lives in me. The life I live in the body, I live by faith in the Son of God, who loved me and gave Himself up for me.
21 UDB मैं परमेश्वर की कृपा को अस्वीकार नहीं करता, कि व्यवस्था को मानने से हम परमेश्वर के साथ उचित संबन्ध में आ जाएँगे। यदि ऐसा हो तो, मसीह का क्रूस पर मरना व्यर्थ होगा। BSB BSB: I do not set aside the grace of God. For if righteousness comes through the law, then Christ died for nothing.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.