1 UDB अब, मैं सन्तान और उत्तराधिकारियों के बारे में चर्चा करूँगा। उत्तराधिकारी एक पुत्र है जो आगे चलकर अपने पिता की पूरी सम्पति को प्राप्त करेगा। परन्तु जब तक वह उत्तराधिकारी बच्चा है, वह एक दास की तरह ही है जिसे नियंत्रत में रखा जाता हैं। BSB BSB: What I am saying is that as long as the heir is a child, he is no different from a slave, although he is the owner of everything.
2 UDB उसके पिता ने जिस दिन को पहले से निर्धारित किया है, उस दिन तक कोई और उस बच्चे की देखरेख करते हैं और उसकी सम्पत्ति का प्रबन्ध करते हैं। BSB BSB: He is subject to guardians and trustees until the date set by his father.
3 UDB इसी प्रकार, जब हम बच्चों के समान थे, हम बुरे नियमों के अधीन थे जिनके अनुसार इस संसार में हर कोई रहता है। वे नियम हमें इस तरह से नियंत्रित करते हैं जिस प्रकार स्वामी अपने दासों को नियंत्रित करते हैं। BSB BSB: So also, when we were children, we were enslaved under the basic principles of the world.
5 UDB परमेश्वर ने यीशु को भेजा कि वह हमें दास बनानेवाली इस व्यवस्था से छुडाएँ। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि वह हमें अपने बच्चों के समान गोद लें। BSB BSB: to redeem those under the law, that we might receive our adoption as sons.
6 UDB क्योंकि अब तुम परमेश्वर के पुत्र हो, उन्होंने अपने पुत्र के आत्मा को भेजा कि हम में से प्रत्येक में वास करें। यह उनका ही आत्मा है जो हमें इस योग्य बनाता है कि हम परमेश्वर को "हे पिता, हमारे प्रिय पिता!" कहें। इससे प्रकट होता है कि हम परमेश्वर के पुत्र हैं। BSB BSB: And because you are sons, God sent the Spirit of His Son into our hearts, crying out, “Abba, Father!”
7 UDB इसलिए, परमेश्वर ने जो किया है उसके कारण अब तुम में से कोई भी दास के समान नहीं है। तुम में से हर एक जन परमेश्वर की सन्तान है। क्योंकि अब तुम सब परमेश्वर की सन्तान हो इसलिए परमेश्वर तुम्हें वह सब कुछ देगें जिसकी उन्होंने प्रतिज्ञा की है। परमेश्वर स्वयं ऐसा करेगें! BSB BSB: So you are no longer a slave, but a son; and since you are a son, you are also an heir through God.
8 UDB जब तुम परमेश्वर को नहीं जानते थे, तब तुम उन देवताओं की पूजा करते थे जो वास्तव में जीवित नहीं थे। तुम उनके दास थे। BSB BSB: Formerly, when you did not know God, you were slaves to those who by nature are not gods.
9 UDB परन्तु अब तुम परमेश्वर को जानते हो कि वह परमेश्वर हैं। तथापि, यह कहना उचित होगा, कि अब परमेश्वर तुम में से हर एक को जानते हैं। तो फिर तुम इस संसार के निर्बल और निकम्मे, बुरे नियमों का पालन करने के लिए फिर से क्यों लौट रहे हो? तुम निश्चय ही उनके दास बनना नहीं चाहते, क्या तुम चाहते हो? BSB BSB: But now that you know God, or rather are known by God, how is it that you are turning back to those weak and worthless principles? Do you wish to be enslaved by them all over again?
10 UDB ऐसा प्रतीत होता है कि तुम यही चाहते हो! तुम एक बार फिर उन नियमों का पालन कर रहे हो, जिन पर लोग बल देकर कहतें हैं कि तुम्हें विशेष दिनों में और महीने के विशेष समय में, या मौसम में, और वर्षों में करना चाहिए। BSB BSB: You are observing special days and months and seasons and years!
11 UDB मैं तुम्हारे बारे में चिंता करता हूँ! मैंने तुम्हारे लिए इतना परिश्रम किया, परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि वह सब कुछ किसी काम का नहीं था। BSB BSB: I fear for you, that my efforts for you may have been in vain.
12 UDB मेरे साथी विश्वासियों, मैं तुमसे यह अनुरोध करता हूँ कि तुम मेरे समान बनो, क्योंकि मैं व्यवस्था को अपने ऊपर नियंत्रण करने नहीं देता हूँ। जब मैं व्यवस्था से स्वतन्त्र हो गया, तो मैं तुम्हारे समान गैर-यहूदी बन गया, इसलिए तुम्हें भी उन देवताओं से अपने आप को स्वतन्त्र करना चाहिए। जब मैं पहली बार तुम्हारे पास आया था, तब तुमने मुझे कोई हानि नहीं पहुंचाया, परन्तु अब तुम अपने बारे में मुझे बहुत अधिक चिंतित कर रहे हो। BSB BSB: I beg you, brothers, become like me, for I became like you. You have done me no wrong.
13 UDB तुम्हें याद होगा कि पहली बार मैंने तुम्हें सुसमाचार सुनाया था तब मैं बीमार था। BSB BSB: You know that it was because of an illness that I first preached the gospel to you.
14 UDB यद्यपि तुम मुझे तुच्छ मान सकते थे क्योंकि मैं बीमार था, तुमने मुझे अस्वीकार नहीं किया। इसकी अपेक्षा, तुमने मेरा स्वागत किया था जैसे तुम एक स्वर्गदूत का स्वागत करते, जो परमेश्वर की ओर से आया हो। तुमने मेरा स्वागत इस प्रकार से किया था जिस प्रकार कि तुम स्वयं मसीह यीशु का स्वागत करते! BSB BSB: And although my illness was a trial to you, you did not despise or reject me. Instead, you welcomed me as if I were an angel of God, as if I were Christ Jesus Himself.
15 UDB लेकिन अब तुम प्रसन्न नहीं हो! मैं निश्चय जानता हूँ कि तुम मेरी सहायता करने के लिए कुछ भी कर सकते थे। तुम अपनी आंखें निकाल कर मुझे दे सकते थे, यदि उसकी आवश्यक्ता पड़ती! BSB BSB: What then has become of your blessing? For I can testify that, if it were possible, you would have torn out your eyes and given them to me.
16 UDB यही कारण है कि मैं अब बहुत उदास हो गया हूँ। तुम यह सोचते हो कि मैं तुम्हारा शत्रु बन चुका हूँ क्योंकि मैं मसीह के बारे में तुम्हें सत्य बताता रहता हूँ। BSB BSB: Have I now become your enemy by telling you the truth?
17 UDB लोग यहूदी व्यवस्थाओं का पालन करने के लिए तुम पर दबाव डाल रहे हैं, परन्तु वे तुम्हारी भलाई के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं। वे तुम्हें मुझसे दूर रखना चाहते हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि तुम मेरा नहीं उनका अनुसरण करो। BSB BSB: Those people are zealous for you, but not in a good way. Instead, they want to isolate you from us, so that you may be zealous for them.
18 UDB सही कामों को करने के लिए दबाव डालना अच्छा है; तुम्हें सदैव ऐसा ही करना चाहिए, और केवल तब नहीं जब मैं तुम्हारे साथ हूँ। लेकिन यह निश्चय कर लो कि जो तुम्हें सिखा रहे हैं वे सही लोग हैं या नहीं। BSB BSB: Nevertheless, it is good to be zealous if it serves a noble purpose—at any time, and not only when I am with you.
19 UDB तुम मेरे बच्चों के समान हो, एक बार फिर मैं तुम्हारे बारे में बहुत चिंतित हूँ, और तब तक चिंता करता रहूँगा जब तक तुम मसीह के समान नहीं बन जाते। BSB BSB: My children, for whom I am again in the pains of childbirth until Christ is formed in you,
20 UDB लेकिन मेरी यह इच्छा है कि मुझे अभी तुम्हारे साथ होना चाहिए था कि मैं तुमसे अधिक कोमलता से बात करूं, क्योंकि अभी मुझे नहीं पता कि तुम्हारे बारे में क्या करूं। BSB BSB: how I wish I could be with you now and change my tone, because I am perplexed about you.
21 UDB मैं फिर से यह समझाने का प्रयास करता हूँ। तुममें से कुछ लोग परमेश्वर की पूरी व्यवस्था का पालन करना चाहते हैं, लेकिन क्या तुम सचमुच में इस बात पर ध्यान देते हो कि व्यवस्था क्या कहती है? BSB BSB: Tell me, you who want to be under the law, do you not understand what the law says?
22 UDB व्यवस्था में हमने पढ़ा है कि अब्राहम दो पुत्रों का पिता बना। उसकी दासी, हाजिरा ने एक पुत्र को जन्म दिया, और उसकी पत्नि सारा, जो एक दासी नहीं थी, उसने दूसरे पुत्र को जन्म दिया। BSB BSB: For it is written that Abraham had two sons, one by the slave woman and the other by the free woman.
23 UDB इश्माएल, वह पुत्र है जो हाजिरा दासी के द्वारा स्वाभाविक रूप से जन्मा था। परन्तु इसहाक सारा का पुत्र था वह दासी नहीं थी, उसका गर्भवती होना एक आश्चर्य की बात थी परन्तु यह परमेश्वर की प्रतिज्ञा थी कि उसे पुत्र प्राप्त होगा। BSB BSB: His son by the slave woman was born according to the flesh, but his son by the free woman was born through the promise.
24 UDB अब ये दो महिलाएँ दो वाचाओं की प्रतीक हैं। परमेश्वर ने पहली वाचा इस्राएल के लोगों के साथ सीनै पर्वत पर बाँधी थी। उस वाचा के अनुसार इस्राएलियों को व्यवस्था के दास बनकर रहने की आवश्यकता थी। हाजिरा जो एक दासी थी, इस वाचा का प्रतीक है। BSB BSB: These things serve as illustrations, for the women represent two covenants. One covenant is from Mount Sinai and bears children into slavery: This is Hagar.
25 UDB अत: हाजिरा अरब देश के सीनै पर्वत का प्रतीक है। परन्तु हाजिरा आज के यरूशलेम शहर का भी प्रतीक है। यह इसलिए है क्योंकि यरूशलेम एक दासी माता के समान है: वह और उसके सब बच्चे- अर्थात् उसके लोग- सब दासों के समान हैं, क्योंकि उन सब को उस व्यवस्था का पालन करना है जिसे परमेश्वर ने सीनै पर्वत पर इस्राएलियों को दी थी। BSB BSB: Now Hagar stands for Mount Sinai in Arabia and corresponds to the present-day Jerusalem, because she is in slavery with her children.
26 UDB परन्तु स्वर्ग में एक नया यरूशलेम है, और हम सब के लिए जो मसीह में विश्वास करते हैं, यह शहर एक माँ के समान है, और वह शहर स्वतन्त्र है! BSB BSB: But the Jerusalem above is free, and she is our mother.
27 UDB इस नए यरूशलेम में पुराने यरूशलेम की तुलना में अधिक लोग होंगे, ऐसा इसलिए है कि यशायाह भविष्यद्वक्ता ने लिखा था, "तुम जो यरूशलेम में रहते हो, तुम आनन्दित हो! अभी तेरे पास कोई बच्चे नहीं है, एक ऐसी स्त्री के समान जिसके बच्चे नहीं हो सकते है! लेकिन एक दिन तू आनन्द से चिल्लाऐगी यद्यपि तेरे पास अभी कोई बच्चा नहीं है। एक ऐसी स्त्री की तरह जो किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती, तेरी भावनाएँ एक त्यागी हुई स्त्री के समान हैं। तेरे पास विवाहित स्त्री की तुलना में, जो अपने पति के द्वारा बच्चे को जन्म दे सकती है; अधिक बच्चे होंगे।" BSB BSB: For it is written: “Rejoice, O barren woman, who bears no children; break forth and cry aloud, you who have never travailed; because more are the children of the desolate woman than of her who has a husband.”
28 UDB अब मेरे साथी विश्वासियों, तुम परमेश्वर की सन्तान हो गए हो क्योंकि परमेश्वर ने जो हमें देने की प्रतिज्ञा की थी उस पर तुमने विश्वास किया है। तुम इसहाक के समान हो जिसका जन्म इसलिए संभव हुआ था कि अब्राहम ने परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर विश्वास किया था। BSB BSB: Now you, brothers, like Isaac, are children of promise.
29 UDB परन्तु बहुत समय पहले अब्राहम का पुत्र इश्माएल, जो स्वाभाविक रूप से पैदा हुआ था, अब्राहम के पुत्र इसहाक के लिए परेशानी बन गया, जिसका जन्म पवित्र आत्मा के द्वारा सम्भव हुआ था। आज भी ऐसा ही होता है। जो लोग परमेश्वर की व्यवस्था के दास हैं, वे हमें जो मसीह की प्रतिज्ञाओं पर विश्वास करतें हैं सताते हैं। BSB BSB: At that time, however, the son born by the flesh persecuted the son born by the Spirit. It is the same now.
30 UDB परन्तु धर्मशास्त्र में यह शब्द लिखें हैं:" उस स्त्री का पुत्र जो दासी नहीं थी, उसे विरासत में अपने पिता की सारी सम्पति मिलेगी। दासी के पुत्र को कुछ भी नहीं मिलेगा। इसलिए दासी और उसके पुत्र को यहाँ से दूर भेज दो!" BSB BSB: But what does the Scripture say? “Expel the slave woman and her son, for the slave woman’s son will never share in the inheritance with the free woman’s son.”
31 UDB मेरे साथी विश्वासियों, हम ऐसे बच्चे नहीं हैं जिनकी माँ एक दासी है, परन्तु हम ऐसे बच्चे हैं जो एक स्वतंत्र महिला से पैदा हुए हैं, और इसलिए हम भी स्वतंत्र हैं! BSB BSB: Therefore, brothers, we are not children of the slave woman, but of the free woman.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.