1 UDB राहेल ने देखा कि वह गर्भवती नहीं हो पा रही थी इसलिए वह अपनी बड़ी बहन लिआ से ईर्ष्या करने लगी। लिआ चार पुत्रों को जन्म दे चुकी थी। उसने याकूब से कहा "मुझे भी संतान दे नहीं तो मैं मर जाऊँगी!" BSB BSB: When Rachel saw that she was not bearing any children for Jacob, she envied her sister. “Give me children, or I will die!” she said to Jacob.
2 UDB याकूब इस बात पर क्रोधित हुआ और राहेल से कहा, "मैं परमेश्वर नहीं हूँँ। तेरी कोख तो परमेश्वर ही ने बन्द कर रखी है!" BSB BSB: Jacob became angry with Rachel and said, “Am I in the place of God, who has withheld children from you?”
3 UDB तब उसने कहा, "देख, यह मेरी दासी है, बिल्हा। इसके साथ सो और वह मेरे लिए संतान को जन्म देगी। इस प्रकार मेरे पास भी मेरी भी संतान होंगी।" BSB BSB: Then she said, “Here is my maidservant Bilhah. Sleep with her, that she may bear children for me, so that through her I too can build a family.”
4 UDB याकूब को बिल्हा को एक और पत्नी के रूप में दिया और याकूब उसके साथ सोया। BSB BSB: So Rachel gave Jacob her servant Bilhah as a wife, and he slept with her,
5 UDB वह गर्भवती हुई और याकूब को एक पुत्र पैदा हुआ। BSB BSB: and Bilhah conceived and bore him a son.
6 UDB राहेल ने कहा, "परमेश्वर ने मेरे साथ न्याय किया है। उसने मेरी प्रार्थना सुन ली और पुत्र देकर मेरे साथ न्याय किया है।" उसने उसका नाम दान रखा जिसका उच्चारण इब्रानी शब्द के समान है जिसका अर्थ है, "उसने मेरा न्याय किया है।" BSB BSB: Then Rachel said, “God has vindicated me; He has heard my plea and given me a son.” So she named him Dan.
7 UDB कुछ समय बाद राहेल की दासी बिल्हा फिर गर्भवती हुई और याकूब के लिए एक और पुत्र को जन्म दिया। BSB BSB: And Rachel’s servant Bilhah conceived again and bore Jacob a second son.
8 UDB राहेल ने कहा, "मैंने अपनी बड़ी बहन के समान सन्तान पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है और वास्तव में पुत्र प्राप्त किया।" इसलिए उसने उसका नाम नप्ताली रखा। इस इब्रानी शब्द का अर्थ है, "संघर्ष।" BSB BSB: Then Rachel said, “In my great struggles, I have wrestled with my sister and won.” So she named him Naphtali.
9 UDB लिआ ने सोचा कि वह और अधिक बच्चों को जन्म नहीं दे सकती। इसलिए उसने अपनी दासी जिल्पा को याकूब की एक और पत्नी के रूप में याकूब को दिया। BSB BSB: When Leah saw that she had stopped having children, she gave her servant Zilpah to Jacob as a wife.
10 UDB जिल्पा गर्भवती हुई और याकूब के लिए उसने एक पुत्र को जन्म दिया। BSB BSB: And Leah’s servant Zilpah bore Jacob a son.
11 UDB लिआ ने कहा, "मैं वास्तव में भाग्यशाली हूँँ!" इसलिए उसने उसे गाद नाम दिया, जिसका अर्थ है "भाग्यशाली"। BSB BSB: Then Leah said, “How fortunate!” So she named him Gad.
12 UDB बाद में लिआ की दासी जिल्पा ने याकूब के लिए एक और पुत्र को जन्म दिया। BSB BSB: When Leah’s servant Zilpah bore Jacob a second son,
13 UDB लिआ ने कहा, "अब मैं वास्तव में धन्य हूँँ और लोग भी मुझे धन्य कहेंगे।" इसलिए उसने उसे आशेर नाम दिया, जिसका अर्थ है "धन्य।" BSB BSB: Leah said, “How happy I am! For the women call me happy.” So she named him Asher.
14 UDB गेहूँ कटने के समय रूबेन खेतों में गया और कुछ दूदाफलो को देखा। रूबेन इन फलों को अपनी माँ लिआ के पास लाया। लेकिन राहेल ने लिआ से कहा, "कृपा कर अपने पुत्र के फलों में से कुछ मुझे दे!" BSB BSB: Now during the wheat harvest, Reuben went out and found some mandrakes in the field. When he brought them to his mother, Rachel begged Leah, “Please give me some of your son’s mandrakes.”
15 UDB लिआ ने राहेल से कहा," तू ने मेरा पति छीनकर तो अच्छा नहीं किया, अब तू मेरे पुत्र के दूदाफल भी पाना चाहती है?" राहेल ने लिआ से कहा, "यदि तू मुझे दूदाफल देगी तो याकूब आज रात तेरे साथ सोएगा।" लिआ ने राहेल की बात मान ली। BSB BSB: But Leah replied, “Is it not enough that you have taken away my husband? Now you want to take my son’s mandrakes as well?” “Very well,” said Rachel, “he may sleep with you tonight in exchange for your son’s mandrakes.”
16 UDB संध्या के समय जब याकूब गेहूं के खेत से लौट कर आ रहा था तब लिआः उसके पास गई और उससे कहा, "आज रात तुझे मेरे साथ सोना है क्योंकि मैंने राहेल को दूदाफल देकर इसका दाम चुकाया है।" BSB BSB: When Jacob came in from the field that evening, Leah went out to meet him and said, “You must come with me, for I have hired you with my son’s mandrakes.” So he slept with her that night.
17 UDB परमेश्वर ने लिआ की प्रार्थना सुनी और वह गर्भवती हो गई और याकूब के पांचवें पुत्र को जन्म दिया। BSB BSB: And God listened to Leah, and she conceived and bore a fifth son to Jacob.
18 UDB लिआ ने कहा, "परमेश्वर ने मुझे अपनी दासी अपने पति को देने का प्रतिफल दिया है। इसलिए उसने अपने पुत्र का नाम इस्साकार रखा। इस्साकार का अर्थ है, "प्रतिफल।" BSB BSB: Then Leah said, “God has rewarded me for giving my maidservant to my husband.” So she named him Issachar.
19 UDB लिआ फिर से गर्भवती हो गई और याकूब के लिए छठे पुत्र को जन्म दिया। BSB BSB: Again Leah conceived and bore a sixth son to Jacob.
20 UDB लिआ ने कहा, "परमेश्वर ने मुझे एक अनमोल उपहार दिया है। इस बार मेरे पति मेरा सम्मान करेंगे, क्योंकि मैंने उनके लिए छह पुत्रों को जन्म दिया है।" इसलिए उसने उसे जबूलून नाम दिया। BSB BSB: “God has given me a good gift,” she said. “This time my husband will honor me, because I have borne him six sons.” And she named him Zebulun.
21 UDB बाद में उसने एक पुत्री को जन्म दिया और उसका दीना नाम दिया। BSB BSB: After that, Leah gave birth to a daughter and named her Dinah.
22 UDB अब परमेश्वर ने राहेल पर भी कृपा-दृष्टि की और उसकी प्रार्थना सुनी और उसे गर्भवती होने में सक्षम बनाया। BSB BSB: Then God remembered Rachel. He listened to her and opened her womb,
23 UDB वह गर्भवती हो गई और एक पुत्र को जन्म दिया। उसने कहा, "परमेश्वर ने मुझे संतान पैदा न करने के कारण लज्जित नहीं किया।" BSB BSB: and she conceived and gave birth to a son. “God has taken away my shame,” she said.
24 UDB उसने अपने इस पुत्र का नाम यूसुफ रखा। इस इब्रानी शब्द का अर्थ है, "यहोवा ने मुझे एक पुत्र दिया है।" BSB BSB: She named him Joseph, and said, “May the LORD add to me another son.”
25 UDB यूसुफ के जन्म के बाद, याकूब ने लाबान से कहा, "अब मुझे अपनी सेवा से मुक्त कर कि मैं अपने देश लौट जाऊँ। BSB BSB: Now after Rachel had given birth to Joseph, Jacob said to Laban, “Send me on my way so I can return to my homeland.
26 UDB तू जानता है कि मैंने तेरी कैसी सेवा की है इसलिए मुझे मेरी पत्नियाँ और मेरी सन्तान दो कि मैं लौट जाऊँ।" BSB BSB: Give me my wives and children for whom I have served you, that I may go on my way. You know how hard I have worked for you.”
27 UDB परन्तु लाबान ने उससे कहा, "यदि तू मुझसे प्रसन्न है तो यहीं रह क्योंकि मैंने तांत्रिक गतिविधियाँ करके देखा है कि यहोवा ने तेरे कामों के कारण मुझे आशिषें दी हैं। BSB BSB: But Laban replied, “If I have found favor in your eyes, please stay. I have learned by divination that the LORD has blessed me because of you.”
28 UDB मुझे बता कि अपनी सेवा के बदले मैं क्या दूं कि तू मेरे साथ रहे और मैं वह तुझे अवश्य दूँगा।" BSB BSB: And he added, “Name your wages, and I will pay them.”
29 UDB याकूब ने उससे कहा," तू जनता है, कि मैंने तेरे लिए कठिन परिश्रम किया है। मेरी देख रेख में तेरा पशुधन बहुत बढ़ गया है। BSB BSB: Then Jacob answered, “You know how I have served you and how your livestock have thrived under my care.
30 UDB मेरे यहाँ आने से पहले तेरे पास केवल कुछ जानवर थे। लेकिन अब तेरे पास बड़ी संख्या में जानवर हैं। परन्तु अब मुझे अपने परिवार की आवश्यकताओं का ध्यान रखना है।" BSB BSB: Indeed, you had very little before my arrival, but now your wealth has increased many times over. The LORD has blessed you wherever I set foot. But now, when may I also provide for my own household?”
31 UDB लाबान ने उत्तर दिया," तू क्या चाहता है कि मैं तुझे दूं?" याकूब ने उससे कहा, "मैं तुझसे कुछ नहीं चाहता। मेरे लिए बस एक ही काम कर दे तो मैं तेरी भेड़ बकरियां चराऊँगा और उनकी रक्षा करूँगा। BSB BSB: “What can I give you?” Laban asked. “You do not need to give me anything,” Jacob replied. “If you do this one thing for me, I will keep on shepherding and keeping your flocks.
32 UDB मुझे अनुमति दे की मैं आज तेरे पशुओं के झुण्ड में जाऊ तेरी भेड़ बकरियों में से जो भेड़ या बकरी चित्ती धारी और चितकबरी हो और जो भेड़ काली हो और जो बकरी चितकबरी या चित्तीधारी हो उनको लेने दे, यही मेरा वेतन होगा। BSB BSB: Let me go through all your flocks today and remove from them every speckled or spotted sheep, every dark-colored lamb, and every spotted or speckled goat. These will be my wages.
33 UDB इस प्रकार भविष्य में तू सरलता से जान लेगा कि मैं भुगतान के मामले में इमानदार हूँ। यदि मेरे पास चित्तीधारी और चितकबरी बकरियों और काली भेड़ों के अतिरिक्त अन्य कोई भेड़ बकरी हुई तो तू जान लेगा कि मैंने चोरी की है।" BSB BSB: So my honesty will testify for me when you come to check on my wages in the future. If I have any goats that are not speckled or spotted, or any lambs that are not dark-colored, they will be considered stolen.”
34 UDB लाबान सहमत हुआ और कहा, "ठीक है, हम ऐसा ही करेंगे जैसा तू ने कहा है।" BSB BSB: “Agreed,” said Laban. “Let it be as you have said.”
35 UDB परन्तु उसी दिन, लाबान ने सब धारी वाले और चितकबरे बकरों और सब चित्तीधारी बकरियों और सब काली भेड़ों को अलग करके अपने पुत्रों को सौंप दिया। BSB BSB: That very day Laban removed all the streaked or spotted male goats and every speckled or spotted female goat—every one that had any white on it—and every dark-colored lamb, and he placed them under the care of his sons.
36 UDB तब लाबान और उसके पुत्र इन भेड़ बकरियों को लेकर याकूब से तीन दिन की दूरी पर चले गए। याकूब लाबान की शेष भेड़ बकरियों को संभालता रहा। BSB BSB: Then he put a three-day journey between himself and Jacob, while Jacob was shepherding the rest of Laban’s flocks.
37 UDB तब याकूब ने चिनार, और बादाम और अर्मोन वृक्षों की पतली टहनियाँ लेकर उन्हें बीच-बीच में से छील कर धारीदार बना दिया कि टहनियों की सफेदी दिखाई दे। BSB BSB: Jacob, however, took fresh branches of poplar, almond, and plane trees, and peeled the bark, exposing the white inner wood of the branches.
38 UDB और उन्हें उनके जल पीने के स्थान में गाड़ दिया कि जब भेड़ बकरियाँ जल पी लें तो वे छील कर धारीदार बनायी गयी टहनियाँ उनकी आंखों के सामने हों। BSB BSB: Then he set the peeled branches in the watering troughs in front of the flocks coming in to drink. So when the flocks were in heat and came to drink,
39 UDB इस प्रकार उन टहनियों को देखते हुए जब भेड़ें और बकरियाँ गाभिन हुई तो उनके संतान धारी वाले और चितकबरे और काले हुए। BSB BSB: they mated in front of the branches. And they bore young that were streaked or speckled or spotted.
40 UDB अगले कई वर्षों तक याकूब लाबान की भेड़ों और बकरियों को अन्य भेड़ बकरियों से अलग करके चित्ती वाले और सब काले बच्चों को साथ कर दिया जब उनके गाभिन होने के लिए मिलने का समय आता तो चितकबरी भेड़ों की ओर देखने की व्यवस्था करता। इस प्रकार उसी प्रकार के चिन्ह वाले पैदा होते फिर वह लाबान के झुण्ड से अलग करके अपने लिए रख लेता। BSB BSB: Jacob set apart the young, but made the rest face the streaked dark-colored sheep in Laban’s flocks. Then he set his own stock apart and did not put them with Laban’s animals.
41 UDB इसके अतिरिक्त जब-जब बलवन्त भेड़ें गाभिन होती थीं तब याकूब उन छिली हुई टहनियों को उनके जल पीने के स्थान में गाड़ देता था। ताकि उसके सामने ही वे गाभिन हों। BSB BSB: Whenever the stronger females of the flock were in heat, Jacob would place the branches in the troughs, in full view of the animals, so that they would breed in front of the branches.
42 UDB परन्तु जब दुर्बल भेड़ बकरियाँ जल पीने आतीं तब वह उन टहनियों को हटा देता था जिससे कि उनके संतान दुर्बल होते थे। इस प्रकार बलवन्त पशु याकूब के हुए और दुर्बल पशु लाबान के। BSB BSB: But if the animals were weak, he did not set out the branches. So the weaker animals went to Laban and the stronger ones to Jacob.
43 UDB इसके परिणाम स्वरूप याकूब बहुत धनी हो गया। उसके पास पशुओं के बड़े झुण्ड, बहुत से नौकर, ऊँट और गदहे थे। BSB BSB: Thus Jacob became exceedingly prosperous. He owned large flocks, maidservants and menservants, and camels and donkeys.