1 UDB तब यूसुफ अपनी भावनाओं को और रोक नहीं सका। वह वहाँ उपस्थित सभी अपने सेवकों के सामने रोना नहीं चाहता था। इसलिए उसने ऊँचे स्वर में कहा, "इन सब को बाहर निकाल दो।" जब सब मिस्री बाहर चले गए तब यूसुफ ने अपने भाइयों पर प्रकट किया की वह कौन है। BSB BSB: Then Joseph could no longer control himself before all his attendants, and he cried out, “Send everyone away from me!” So none of them were with Joseph when he made himself known to his brothers.
2 UDB वह इतनी जोर से रो रहा था, कि बाहर के सब लोगों ने भी सुना। यहाँ तक कि राजा के महल के लोगों ने उसका रोना सुना। BSB BSB: But he wept so loudly that the Egyptians heard him, and Pharaoh’s household soon heard of it.
3 UDB यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, "मैं यूसुफ हूँँ! क्या हमारा पिता अभी भी जीवित है?" किन्तु भाई उसको उत्तर नहीं दे सके। क्योंकि जो कुछ उसने कहा उससे वे डर गये थे। BSB BSB: Joseph said to his brothers, “I am Joseph! Is my father still alive?” But they were unable to answer him, because they were terrified in his presence.
4 UDB तब यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, "मेरे पास आओ!" जब वे उसके निकट आए, तो उसने कहा, "मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ। मैं वहीं हूँ जिसे तुम ने व्यापारियों के हाथ बेच दिया था और वो मुझे लेकर मिस्र आ गए थे। BSB BSB: Then Joseph said to his brothers, “Please come near me.” And they did so. “I am Joseph, your brother,” he said, “the one you sold into Egypt!
5 UDB परन्तु अब परेशान न हो, और अपने आप पर क्रोध मत करो कि तुम ने मुझे दास होने के लिए बेच दिया था। परमेश्वर ने मुझे तुमसे पहले यहाँ भेज दिया था कि तुम्हें अकाल में मरने से बचा लूँ। BSB BSB: And now, do not be distressed or angry with yourselves that you sold me into this place, because it was to save lives that God sent me before you.
6 UDB इस देश में दो वर्ष से अकाल है और यह पाँच वर्ष तक और रहेगा। इन दिनों कोई भी यहाँ फसल नहीं उगा सकता और यहाँ कोई फसल नहीं होगी की काटी जा सके। BSB BSB: For the famine has covered the land these two years, and there will be five more years without plowing or harvesting.
7 UDB परमेश्वर ने मुझे तुम सब को भुखमरी से बचाने के लिए और तुम्हारे वंशजों को जीवित रखने के लिए ही यहाँ पहले भेज दिया था। BSB BSB: God sent me before you to preserve you as a remnant on the earth and to save your lives by a great deliverance.
8 UDB इसलिए, मुझे यहाँ भेजने वाले तुम नहीं परमेश्वर हैं। उन्होंने मुझे राजा के पिता के समान इस देश में रखा है। ताकि मैं राजा के महल की हर वस्तु का प्रभारी रहूँ और मिस्र में प्रत्येक व्यक्ति का शासक बनूँ! BSB BSB: Therefore it was not you who sent me here, but God, who has made me a father to Pharaoh—lord of all his household and ruler over all the land of Egypt.
9 UDB अब मेरे पिता के पास जल्दी लौटकर उससे कहो, 'तेरा पुत्र यूसुफ यही कहता है, "परमेश्वर ने मुझे सम्पूर्ण मिस्र देश का राज्यपाल बना दिया है। इसलिए तुरन्त मेरे पास आ जाओ! BSB BSB: Now return quickly to my father and tell him, ‘This is what your son Joseph says: God has made me lord of all Egypt. Come down to me without delay.
10 UDB तुम गोशेन देश में रह सकते हो। तुम और तुम्हारी संतान और तुम्हारी संतानों की संतान, तुम्हारी भेड़ बकरियाँ, गाय बैल और तुम्हारा सब कुछ मेरे पास रहेगा। BSB BSB: You shall settle in the land of Goshen and be near me—you and your children and grandchildren, your flocks and herds, and everything you own.
11 UDB क्योंकि अकाल के पाँच वर्ष और शेष हैं, मैं सुनिश्चित करूँगा कि तुम्हारा पालन-पोषण किया जाए। यदि तुम यहाँ नहीं आओगे तो तुम और तुम्हारा परिवार तथा तुम्हारे सब दास-दासियाँ भूख से मर जाएँगे।" BSB BSB: And there I will provide for you, because there will be five more years of famine. Otherwise, you and your household and everything you own will come to destitution.’
12 UDB यदि तुम और बिन्यामीन भी ध्यान से देखो तब तुम सभी जान सकोगे कि मैं जो तुमसे बातें कर रहा हूँ, मैं वास्तव में यूसुफ ही हूँ। BSB BSB: Behold! You and my brother Benjamin can see that I, Joseph, am the one speaking with you.
13 UDB जाओ और मेरे पिता को बताओ कि यहाँ मिस्र में मेरी कैसी प्रतिष्ठा है और जो कुछ तुम ने देखा है उसका उससे वर्णन करो। मेरे पिता को यहाँ शीघ्र ले आओ।" BSB BSB: Tell my father about all my splendor in Egypt and everything you have seen. And bring my father down here quickly.”
14 UDB तब उसने अपनी बाँहें फैलाकर अपने छोटे भाई बिन्यामीन को गले लगाया और रोया और बिन्यामीन भी उसके गले लग कर रोया। BSB BSB: Then Joseph threw his arms around his brother Benjamin and wept, and Benjamin wept as they embraced.
15 UDB फिर उसने अपने बड़े भाइयों के गालों को चूमा, और रोया। उसके बाद, सब भाई यूसुफ से बातें करने लगे। BSB BSB: Joseph kissed each of his brothers as he wept over them. And afterward his brothers talked with him.
16 UDB किसी ने राजा को समाचार दिया कि यूसुफ के भाई आए हैं, तो राजा और उसके सब कर्मचारी बहुत प्रसन्न हुए। BSB BSB: When the news reached Pharaoh’s house that Joseph’s brothers had come, Pharaoh and his servants were pleased.
17 UDB राजा ने यूसुफ से कहा, "अपने भाइयों से कह, 'अपने पशुओं पर अन्न लाद कर कनान जाएँ। BSB BSB: Pharaoh said to Joseph, “Tell your brothers, ‘Do as follows: Load your animals and return to the land of Canaan.
18 UDB फिर वे अपने पिता और अपने परिवारों को यहाँ वापस लाएँ। मैं उन्हें मिस्र की सर्वोत्तम भूमि दूँगा और सब से उत्तम भोजन जो यहाँ का है, उन्हें दिया जाएगा।' BSB BSB: Then bring your father and your families and return to me. I will give you the best of the land of Egypt, and you shall eat from the fat of the land.’
19 UDB अपने भाइयों से यह भी कह, 'मिस्र देश से गाड़ियाँ ले जाओ और अपनी स्त्रियों और बच्चों को और अपने पिता को लेकर शीघ्र ही मिस्र आ जाओ। BSB BSB: You are also directed to tell them: ‘Take wagons from the land of Egypt for your young children and your wives, and bring your father and come back.
20 UDB अपनी धन संपदा को लाने की चिन्ता मत करना क्योंकि मिस्र की सर्वोत्तम वस्तुएँ तुम्हारी होंगी। इसलिए तुम्हें कनान से कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं है।" BSB BSB: But pay no regard to your belongings, for the best of all the land of Egypt is yours.’”
21 UDB याकूब के पुत्रों ने राजा के आदेश के अनुसार किया। यूसुफ ने उन्हें राजा के आदेश के अनुसार गाड़ियाँ और मार्ग के लिए भोजन दिया। BSB BSB: So the sons of Israel did as they were told. Joseph gave them wagons as Pharaoh had instructed, and he also gave them provisions for their journey.
22 UDB उसने उनमें से हर एक को नए वस्त्र दिए परन्तु बिन्यामीन को उसने पाँच जोड़ी नए वस्त्र और चाँदी के तीन सौ टुकड़े दिए। BSB BSB: He gave new garments to each of them, but to Benjamin he gave three hundred shekels of silver and five sets of clothes.
23 UDB अपने पिता के लिए उसने जो भेजा यह उसका विवरण है: मिस्र की सर्वोत्तम वस्तुओं से लदे दस गदहे और अन्न, रोटी और मिस्र की यात्रा हेतु पिता के लिए भोजन से लदी दस गदहियाँ। BSB BSB: And he sent to his father the following: ten donkeys loaded with the best of Egypt, and ten female donkeys loaded with grain and bread and provisions for his father’s journey.
24 UDB तब उसने अपने भाइयों को यह कहते हुए विदा किया कि, "रास्ते में झगड़ा मत करना!" BSB BSB: Then Joseph sent his brothers on their way, and as they were leaving, he said to them, “Do not quarrel on the way!”
25 UDB इसलिए सभी भाई मिस्र से निकले और कनान देश में अपने पिता याकूब के पास आए। BSB BSB: So the brothers went up out of Egypt and came to their father Jacob in the land of Canaan.
26 UDB उनमें से एक ने पिता को बताया, "यूसुफ अभी भी जीवित है! वास्तव में, वह पूरे मिस्र का राज्यपाल है!" याकूब आश्चर्यचकित हुआ और वह विश्वास नहीं कर सका कि यह सच है। BSB BSB: “Joseph is still alive,” they said, “and he is ruler over all the land of Egypt!” But Jacob was stunned, for he did not believe them.
27 UDB उन्होंने उसे वे सब बातें बताईं जो यूसुफ ने उनसे कहीं थी। उसने वे गाड़ियाँ भी देखीं जो यूसुफ ने उसे लाने के लिए और उसके परिवार और सम्पति के लिए भेजी थीं। तब याकूब सदमे से बाहर निकला। BSB BSB: However, when they relayed all that Joseph had told them, and when he saw the wagons that Joseph had sent to carry him back, the spirit of their father Jacob was revived.
28 UDB उसने कहा, "मेरे लिए तुम्हारी ये बातें विश्वास दिलाने के लिए पर्याप्त हैं कि मेरा पुत्र यूसुफ अभी भी जीवित है, और मैं मरने से पहले उसे देख सकूँगा!" BSB BSB: “Enough!” declared Israel. “My son Joseph is still alive! I will go to see him before I die.”