1 UDB जब उसके भाई घर लौटने लगे तब यूसुफ ने अपने प्रबन्धक से कहा, कि “उनके बोरों को उतना भर दे जितना उनके गदहे ढो सकते है। प्रत्येक व्यक्ति की बोरी के ऊपर वह चाँदी भी रख दे जो उन्होंने अनाज के लिए भुगतान की थी। BSB BSB: Then Joseph instructed his steward: “Fill the men’s sacks with as much food as they can carry, and put each one’s silver in the mouth of his sack.
2 UDB और मेरा चाँदी का कटोरा सबसे छोटे भाई के बोरे के ऊपरी भाग में उसकी चाँदी के साथ रख दे।" और उसके सेवक ने वैसा ही किया। BSB BSB: Put my cup, the silver one, in the mouth of the youngest one’s sack, along with the silver for his grain.” So the steward did as Joseph had instructed.
3 UDB अगले दिन सुबह वे अपने गदहों के साथ घर भेज दिए गए। BSB BSB: At daybreak, the men were sent on their way with their donkeys.
4 UDB जब वे नगर से दूर निकल गए तब यूसुफ ने अपने प्रबन्धक से कहा, "उनका शीघ्र पीछा कर और जब तू उनको पकड़े तो उनसे कहना, "हमने तो तुम्हारे साथ भलाई की परन्तु तुम ने भलाई का बदला बुराई से क्यों दिया? BSB BSB: They had not gone far from the city when Joseph told his steward, “Pursue the men at once, and when you overtake them, ask, ‘Why have you repaid good with evil?
5 UDB तुम ने वह कटोरा चुराया है जिसमें मेरे स्वामी पीते थे, यह वह कटोरा है जिसका उपयोग वे जानने के लिए करते हैं जिसे कोई नहीं जानता परन्तु तुम ने जो किया वह बहुत अधिक दुष्टता है!'" BSB BSB: Is this not the cup my master drinks from and uses for divination? What you have done is wicked!’”
6 UDB जब दास ने उन्हें पकड़ा तब उनसे वही कहा जैसा यूसुफ ने उसे कहा था। BSB BSB: When the steward overtook them, he relayed these words to them.
7 UDB परन्तु उनमें से एक ने प्रत्युत्तर में कहा, "मोहोदय, तू ऐसा क्यों कह रहा है? हम तेरे दास हैं, हम ऐसा कुछ कभी नहीं करेंगे। BSB BSB: “Why does my lord say these things?” they asked. “Your servants could not possibly do such a thing.
8 UDB हम तो कनान से वह चाँदी भी लौटा लाए थे जो हमें बोरों के अन्दर मिली थी। निश्चय ही हम तेरे स्वामी के घर से चाँदी या सोना नहीं चुरा सकते। BSB BSB: We even brought back to you from the land of Canaan the silver we found in the mouths of our sacks. Why would we steal silver or gold from your master’s house?
9 UDB यदि तुझे हम में से किसी के पास वह कटोरा मिले तो उसे मृत्यु-दण्ड दे और हममें से बाकी लोग तेरे दास बन जाएँगे।" BSB BSB: If any of your servants is found to have it, he must die, and the rest will become slaves of my lord.”
10 UDB उसने कहा, "ठीक है, मैं वैसा ही करूँगा परन्तु जिसके पास कटोरा मिलेगा वह मारा नहीं जाएगा। वह दास बना लिया जाएगा और शेष तुम सब घर लौट सकोगे।" BSB BSB: “As you say,” replied the steward. “But only the one who is found with the cup will be my slave, and the rest of you shall be free of blame.”
11 UDB उन्होंने अपना-अपना बोरा गदहों पर से उतारा और खोला। BSB BSB: So each one quickly lowered his sack to the ground and opened it.
12 UDB तब सेवक ने उनके बोरों में वह कटोरा खोजना आरम्भ किया। और बड़े से लेकर छोटे तक के बोरों की खोज की तो वह कटोरा बिन्यामीन के बोरे में निकला और उसने वह कटोरा सबको दिखाया। BSB BSB: The steward searched, beginning with the oldest and ending with the youngest—and the cup was found in Benjamin’s sack.
13 UDB उसके भाइयों ने निराशा के कारण अपने कपड़े फाड़े। उन्होंने गदहे पर बोरे फिर से लाद लिए और वापस नगर लौट आए। BSB BSB: Then they all tore their clothes, loaded their donkeys, and returned to the city.
14 UDB जब यहूदा और उसके बड़े और छोटे भाई यूसुफ के घर पहुँचे तब यूसुफ वहीं था। यूसुफ के सेवक ने उसे पूरा वृत्तान्त सुनाया। सब भाइयों ने यूसुफ के पैर पकड़ लिए। BSB BSB: When Judah and his brothers arrived at Joseph’s house, he was still there, and they fell to the ground before him.
15 UDB उसने उनसे कहा," तुम ने ऐसा क्यों किया? क्या तुम नहीं जानते कि मेरे जैसा मनुष्य अज्ञात बातों को जान लेता है?" BSB BSB: “What is this deed you have done?” Joseph declared. “Do you not know that a man like me can surely divine the truth?”
16 UDB यहूदा ने उत्तर दिया, "महोदय, हम क्या कह सकते हैं? हम कैसे साबित कर सकते हैं कि हम निर्दोष हैं? परमेश्वर ने हमें हमारे वर्षों पुराने पाप का बदला दिया है। हम और जिसके पास कटोरा निकला है तेरे दास हो गए हैं।" BSB BSB: “What can we say to my lord?” Judah replied. “How can we plead? How can we justify ourselves? God has exposed the iniquity of your servants. We are now my lord’s slaves—both we and the one who was found with the cup.”
17 UDB परन्तु यूसुफ ने उत्तर दिया, "नहीं, मैं ऐसा कुछ भी नहीं कर सकता। केवल जिसके पास मेरा कटोरा निकला है वही मेरा दास होगा। बाकी तुम सभी अपने पिता के पास शाँति से लौट सकते हो।" BSB BSB: But Joseph replied, “Far be it from me to do this. The man who was found with the cup will be my slave. The rest of you may return to your father in peace.”
18 UDB तब यहूदा यूसुफ के पास आया और कहा, "महोदय, कृपया मुझे तुझ से कुछ कहने दे। तू राजा के समान है अतः मेरी हत्या की आज्ञा दे सकता है परन्तु तुझ से इस प्रकार बातें करने के कारण क्रोधित न हो। BSB BSB: Then Judah approached Joseph and said, “Sir, please let your servant speak personally to my lord. Do not be angry with your servant, for you are equal to Pharaoh himself.
19 UDB तू ने हमसे पूछा, क्या तुम्हारा पिता अब भी जीवित है और तुम्हारा और कोई भाई भी है?" BSB BSB: My lord asked his servants, ‘Do you have a father or a brother?’
20 UDB हमने उत्तर दिया, 'हाँ, हमारा पिता जीवित है और वह बहुत वृद्ध है और हमारे पिता की वृद्धावस्था का एक पुत्र भी है और उसका बड़ा भाई मर चुका है। तो अब यह सबसे छोटा पुत्र जो जीवित है वह अपनी माता की एकमात्र निशानी है जिससे हमारा पिता अत्यधिक प्रेम करता है।' BSB BSB: And we answered, ‘We have an elderly father and a younger brother, the child of his old age. The boy’s brother is dead. He is the only one of his mother’s sons left, and his father loves him.’
21 UDB तब हमसे तू ने कहा, "अगली बार जब तुम आओ तो अपने छोटे भाई को अवश्य साथ लाना ताकि मैं उसे देख सकूँ।' BSB BSB: Then you told your servants, ‘Bring him down to me so that I can see him for myself.’
22 UDB हमने तुझसे कहा, 'नहीं, हम ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि लड़का अपने पिता को नहीं छोड़ सकता है। यदि वह अपने पिता को छोड़ देता है, तो उसका पिता दुःख के कारण मर जाएगा।' BSB BSB: So we said to my lord, ‘The boy cannot leave his father. If he were to leave, his father would die.’
23 UDB परन्तु तूने हमसे कहा था, 'यदि तुम्हारा सबसे छोटा भाई तुम्हारे साथ नहीं आएगा तो मैं तुमसे नहीं मिलूँगा।' BSB BSB: But you said to your servants, ‘Unless your younger brother comes down with you, you will not see my face again.’
24 UDB जब हम अपने पिता के पास लौट आए, हमने अपने पिता से तेरी बात कह दी थी। BSB BSB: Now when we returned to your servant my father, we relayed your words to him.
25 UDB कई महीनों बाद हमारे पिता ने कहा, 'मिस्र वापस जाओ और कुछ अनाज खरीद कर लाओ!' BSB BSB: Then our father said, ‘Go back and buy us some food.’
26 UDB लेकिन 'हम लोगों ने अपने पिता से कहा, 'हम लोग अपने सबसे छोटे भाई के बिना नहीं जा सकते। हम उस व्यक्ति को देख ही नही सकते जो अनाज बेचता है यदि हमारा सबसे छोटा भाई हमारे साथ नहीं है।' BSB BSB: But we answered, ‘We cannot go down there unless our younger brother goes with us. So if our younger brother is not with us, we cannot see the man.’
27 UDB हमारे पिता ने कहा,' तुम जानते हो कि मेरी पत्नी राहेल ने दो ही पुत्रों को जन्म दिया था। BSB BSB: And your servant my father said to us, ‘You know that my wife bore me two sons.
28 UDB जिनमें से एक गायब हो गया। उसके लिए मैंने सोचा कि किसी वन पशु ने उसे फाड़ खाया है। मैंने उसे फिर कभी नहीं देखा। BSB BSB: When one of them was gone, I said: “Surely he has been torn to pieces.” And I have not seen him since.
29 UDB यदि तुम इस दूसरे को भी मुझसे ले लेते हो और इसे कुछ भी नुकसान पहुँचता है, तो मुझे इतना दुःख होगा कि मैं मर जाऊँगा।' BSB BSB: Now if you also take this one from me and harm comes to him, you will bring my gray hair down to Sheol in sorrow.’
30 UDB तो कृपया सुन। मेरा पिता तब जीवित रहेगा जब उनका सबसे छोटा पुत्र जीवित है। BSB BSB: So if the boy is not with us when I return to your servant, and if my father, whose life is wrapped up in the boy’s life,
31 UDB जब वह देखेगा कि छोटा लड़का हम लोगों के साथ नहीं लौटा है तो वे मर जाएगा और यह हम लोगों का दोष होगा। कि हम लोग अपने बूढ़े पिता के घोर दुःख का कारण बने कि वह मर गया। BSB BSB: sees that the boy is not with us, he will die. Then your servants will have brought the gray hair of your servant our father down to Sheol in sorrow.
32 UDB मैंने इसके सुरक्षित लौटने का वचन दिया है। मैंने अपने पिता से कहा," तू यही चाहता है की मैंने जो वचन दिया है वही करूं यदि मैं उसे तेरे पास लौटाकर न लाऊँ तो तू जीवनभर मुझे उसे ना लौटा लाने के लिए दोषी ठहरा सकता है।" BSB BSB: Indeed, your servant guaranteed the boy’s safety to my father, saying, ‘If I do not return him to you, I will bear the guilt before you, my father, all my life.’
33 UDB अतः ऐसी कृपा कर कि इस बालक के स्थान पर मुझे ही आपना दास बना ले और इस बालक को अपने भाइयों के साथ मेरे पिता के पास लौटने दे। BSB BSB: Now please let your servant stay here as my lord’s slave in place of the boy. Let him return with his brothers.
34 UDB इस बालक के बिना मैं अपने पिता के पास नहीं लौट सकता। मैं अपने पिता का दुःख देख नहीं पाऊँगा।" BSB BSB: For how can I go back to my father without the boy? I could not bear to see the misery that would overwhelm him.”