1 UDB तुम इथियोपिया के लोगों के साथ भयानक बातें घटित होंगी! तुम्हारे देश में नील नदी के ऊपरी भाग में कई नावें हैं। BSB BSB: Woe to the land of whirring wings, along the rivers of Cush,
2 UDB तुम्हारे शासक ऐसे राजदूतों को भेजते हैं जो सरकण्डों की नावों को नदी में बहुत शीघ्र ही चलाते हैं। अपने दूतों को शीघ्र ही से जाने के लिए कहो! उन लोगों के पास जाओ जो लम्बे हैं और जिनकी खाल चिकनी है। हर जगह के लोग उन लोगों से डरते हैं, क्योंकि वे अन्य राष्ट्रों को जीत लेते और नष्ट कर देते हैं; वे ऐसे देश में रहने वाले लोग हैं जो नदियों को विभाजित करता है। BSB BSB: which sends couriers by sea, in papyrus vessels on the waters. Go, swift messengers, to a people tall and smooth-skinned, to a people widely feared, to a powerful nation of strange speech, whose land is divided by rivers.
3 UDB तुम दूतों को संसार के लोगों को बताना चाहिए, हर जगह में रहने वाले सब लोगों को, “देखो, जब पर्वत के शीर्ष पर युद्ध का झण्डा ऊँचा उठाया जाता है, और सुनो, जब मेढ़े के सींग को संकेत देने के लिए फूँका जाता है कि लड़ाई आरम्भ होने वाली है।” BSB BSB: All you people of the world and dwellers of the earth, when a banner is raised on the mountains, you will see it; when a ram’s horn sounds, you will hear it.
4 UDB सुनो, क्योंकि यहोवा ने मुझे यह बताया है: “मैं वहाँ से चुप चाप देखूँगा, जहाँ मैं रहता हूँ। मैं गर्मियों के दिन में उठने वाली टिमटिमाती गर्मी के समान चुप चाप देखूँगा। मैं गर्मी के दौरान फसल को स्थिर करने वाले धुंध के बादल के समान प्रभावी ढंग से कार्य करूँगा। BSB BSB: For this is what the LORD has told me: “I will quietly look on from My dwelling place, like shimmering heat in the sunshine, like a cloud of dew in the heat of harvest.”
5 UDB फसल से पहले, किसान कलियाँ बनाती दाखलताओं को और बढ़कर अँगूरों में बदलते फूलों को देखता है, और वह जानता है कि नई वृद्धि को और फैली हुई शाखाओं को काट डालने का यह सही समय है जो वृक्ष को मजबूत होने से रोकते हैं। इसी तरह से मुझे पता है कि इस देश के विरुद्ध कार्यवाही करने का समय कब सही है, और मैं इस पर आक्रमण करने के लिए एक सेना भेजूँगा। BSB BSB: For before the harvest, when the blossom is gone and the flower becomes a ripening grape, He will cut off the shoots with a pruning knife and remove and discard the branches.
6 UDB उस देश की सेना के सब सैनिक मारे जाएँगे, और उनकी लाशें खेतों में गिद्धों के लिए उनका माँस खाने को गर्मी में पड़ी रहेंगी। फिर जंगली जानवर पूरी सर्दी के दौरान उनकी हड्डियों को चबाएँगे।” BSB BSB: They will all be left to the mountain birds of prey, and to the beasts of the land. The birds will feed on them in summer, and all the wild animals in winter.
7 UDB उस समय, उस राष्ट्र के लोग जो नदियों को विभाजित करता है, वे यरूशलेम में यहोवा के लिए उपहार ले कर आएँगे। वे लोग लम्बे हैं और उनकी खाल चिकनी है; हर जगह के लोग उन लोगों से डरते हैं, क्योंकि वे अन्य राष्ट्रों को जीत लेते और नष्ट करते हैं, वे यरूशलेम में उपहार ले कर आएँगे, वह शहर जहाँ स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, रहते हैं। BSB BSB: At that time gifts will be brought to the LORD of Hosts—from a people tall and smooth-skinned, from a people widely feared, from a powerful nation of strange speech, whose land is divided by rivers—to Mount Zion, the place of the Name of the LORD of Hosts.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.