1 UDB यशायाह ने मिस्र के विषय में यहोवा से यह सन्देश प्राप्त किया: इसे सुनो! मैं, यहोवा, मिस्र की ओर, एक तेजी से चलने वाले बादल पर सवार होकर आ रहा हूँ। जब मैं प्रकट होता हूँ तो मिस्र की मूर्तियाँ डर जाएँगी, और मिस्र के लोग अत्यंत भयभीत होंगे। BSB BSB: This is the burden against Egypt: Behold, the LORD rides on a swift cloud; He is coming to Egypt. The idols of Egypt will tremble before Him, and the hearts of the Egyptians will melt within them.
2 UDB मैं मिस्र के लोगों को एक दूसरे के विरुद्ध लड़वा दूँगा: पुरुष अपने भाइयों के विरुद्ध लड़ेंगे, पड़ोसी एक दूसरे के विरुद्ध लड़ेंगे, एक शहर के लोग दूसरे शहर के लोगों के विरुद्ध लड़ेंगे, एक प्रान्त के लोग दूसरे प्रान्त के लोगों के विरुद्ध लड़ेंगे। BSB BSB: “So I will incite Egyptian against Egyptian; brother will fight against brother, neighbor against neighbor, city against city, and kingdom against kingdom.
3 UDB मिस्र के लोग बहुत निराश हो जाएँगे, और मैं उनकी योजनाओं को सफल नहीं होने दूँगा। वे मूर्तियों से और जादूगरों से और मरे हुए लोगों की आत्माओं के साथ बात करने वालों से उन्हें यह बताने के लिए याचना करेंगे कि उन्हें क्या करना चाहिए। BSB BSB: Then the spirit of the Egyptians will be emptied out from among them, and I will frustrate their plans, so that they will resort to idols and spirits of the dead, to mediums and spiritists.
4 UDB तब मैं किसी ऐसे व्यक्ति को उनका राजा बनने के लिए सक्षम करूँगा जो उनसे बहुत क्रूरतापूर्वक व्यवहार करेगा। स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, यही कहते हैं। BSB BSB: I will deliver the Egyptians into the hands of a harsh master, and a fierce king will rule over them,” declares the Lord GOD of Hosts.
5 UDB किसी दिन नील नदी का पानी सूख जाएगा, और नदी के ताल बहुत शुष्क हो जाएगा। BSB BSB: The waters of the Nile will dry up, and the riverbed will be parched and empty.
6 UDB नदी से निकलने वाली सब छोटी नदियाँ सूख जाएँगी। नदी के साथ की नहर मुर्झाई हुई और सड़ी हुई नरकट और सरकण्डों के कारण से डूब जाएगी। BSB BSB: The canals will stink; the streams of Egypt will trickle and dry up; the reeds and rushes will wither.
7 UDB नदी के किनारे के सब पौधे और नदी के किनारे के खेतों की सारी फसलें सूख जाएँगी; तब उनको दूर उड़ा दिया जाएगा और वे गायब हो जाएँगे। BSB BSB: The bulrushes by the Nile, by the mouth of the river, and all the fields sown along the Nile, will wither, blow away, and be no more.
8 UDB मछुआरे नदी में बंसी डालते हैं उन पर अंकुड़े लगाएँगे और जाल फेंक देंगे, और फिर वे चिल्लाएँगे और बहुत निराश होंगे; वे उदास होंगे क्योंकि नदी में कोई मछली नहीं होगी। BSB BSB: Then the fishermen will mourn, all who cast a hook into the Nile will lament, and those who spread nets on the waters will pine away.
9 UDB जो लोग करघे से कपड़े बुनवाते हैं उन्हें पता नहीं होगा कि क्या करना है क्योंकि उनके लिए बुनाई के लिए कोई धागा नहीं होगा। BSB BSB: The workers in flax will be dismayed, and the weavers of fine linen will turn pale.
10 UDB वे सब निराश होंगे और बहुत निरुत्साहित होंगे। BSB BSB: The workers in cloth will be dejected, and all the hired workers will be sick at heart.
11 UDB उत्तरी मिस्र के सोअन शहर के अधिकारी मूर्ख हैं। उनके द्वारा राजा को दी गई सलाह बेकार थी। क्यों वे राजा को बताना जारी रखते हैं कि वे बुद्धिमान हैं, कि वे बुद्धिमान राजाओं के वंशज हैं जो बहुत पहले रहते थे? BSB BSB: The princes of Zoan are mere fools; Pharaoh’s wise counselors give senseless advice. How can you say to Pharaoh, “I am one of the wise, a son of eastern kings”?
12 UDB हे राजा, अब तुम्हारे बुद्धिमान सलाहकार कहाँ हैं? यदि तुम्हारे पास कोई बुद्धिमान सलाहकार थे, तो वे तुमको बता सकते थे कि स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, ने मिस्र के साथ क्या करने की योजना बनाई है! BSB BSB: Where are your wise men now? Let them tell you and reveal what the LORD of Hosts has planned against Egypt.
13 UDB हाँ, सोअन के अधिकारी मूर्ख बन गए हैं, और उत्तरी मिस्र में मेम्फिस शहर के अगुवों ने स्वयं को धोखा दिया है। लोगों के सब अगुवों ने अपने लोगों को गलत कार्य करने दिए हैं। BSB BSB: The princes of Zoan have become fools; the princes of Memphis are deceived. The cornerstones of her tribes have led Egypt astray.
14 UDB यहोवा ने उन्हें बहुत मूर्ख बना दिया है, जिसके परिणामस्वरूप हर एक कार्य में जो वे करते हैं, ऐसा लगता है जैसे मानों मिस्र के लोग ऐसे लड़खड़ाते हैं जिस प्रकार एक शराबी व्यक्ति लड़खड़ाता है और अपनी स्वयं के उल्टी में फिसल जाता है। BSB BSB: The LORD has poured into her a spirit of confusion. Egypt has been led astray in all she does, as a drunkard staggers through his own vomit.
15 UDB मिस्र में ऐसा कोई भी नहीं है, चाहे धनवान या गरीब, महत्वपूर्ण या महत्वहीन, जो उनकी सहायता करने में सक्षम होगा। BSB BSB: There is nothing Egypt can do—head or tail, palm or reed.
16 UDB उस समय, मिस्र के लोग स्त्रियों के समान असहाय होंगे। वे भयभीत होकर थरथराएँगे क्योंकि वे जानते हैं कि उन पर प्रहार करने के अभिप्राय से स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा ने अपना घूँसा उठाया है। BSB BSB: In that day the Egyptians will be like women. They will tremble with fear beneath the uplifted hand of the LORD of Hosts, when He brandishes it against them.
17 UDB मिस्र के लोग यहूदा के लोगों से डरेंगे, और जो कोई यहूदा के विषय उनको में बताता है, वह उन्हें भयभीत कर देगा, क्योंकि इससे उन्हें स्मरण आएगा कि स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा उनके साथ क्या करने की योजना बना रहे हैं। BSB BSB: The land of Judah will bring terror to Egypt; whenever Judah is mentioned, Egypt will tremble over what the LORD of Hosts has planned against it.
18 UDB उस समय, मिस्र के पाँच शहरों में रहने वाले लोग गम्भीर रूप से घोषणा करेंगे कि वे यहोवा की सेवा करेंगे। वे इब्रानी भाषा बोलना सीखेंगे। उन शहरों में से एक को “सूर्य का शहर” कहा जाएगा। BSB BSB: In that day five cities in the land of Egypt will speak the language of Canaan and swear allegiance to the LORD of Hosts. One of them will be called the City of the Sun.
19 UDB उस समय, मिस्र के बीचों बीच यहोवा की आराधना करने के लिए एक वेदी होगी, और मिस्र और इस्राएल के बीच की सीमा पर यहोवा का सम्मान करने के लिए एक खम्भा होगा। BSB BSB: In that day there will be an altar to the LORD in the center of the land of Egypt, and a pillar to the LORD near her border.
20 UDB यह संकेत देने का एक चिन्ह होगा कि मिस्र देश में स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा की आराधना की जाती है। और जब लोग यहोवा को उनकी सहायता करने के लिए पुकारते हैं क्योंकि दूसरे उन पर अत्याचार कर रहे हैं, तो वह किसी को उनके पास भेजेंगे जो उनकी रक्षा करेगा और उन्हें बचाएगा। BSB BSB: It will be a sign and a witness to the LORD of Hosts in the land of Egypt. When they cry out to the LORD because of their oppressors, He will send them a savior and defender to rescue them.
21 UDB यहोवा मिस्र के लोगों को यह जानने के लिए सक्षम करेंगे कि वह कौन हैं। उस समय वे स्वीकार करेंगे कि वह परमेश्वर हैं। वे उसकी आराधना करेंगे और उसके पास अन्न-बलि और अन्य बलिदान ले कर आएँगे। वे गम्भीरता से यहोवा के लिए कार्य करने का प्रतिज्ञा करेंगे, और जो भी प्रतिज्ञा वे करते हैं उसे वे करेंगे। BSB BSB: The LORD will make Himself known to Egypt, and on that day Egypt will acknowledge the LORD. They will worship with sacrifices and offerings; they will make vows to the LORD and fulfill them.
22 UDB यहोवा के मिस्र को दण्डित करने के बाद, वह उनकी परेशानियों को समाप्त कर देंगे। मिस्र के लोग यहोवा के पास जाएँगे, और जब वे सहायता के लिए उससे अनुरोध करेंगे तो वह सुनेंगे, और वह उनकी परेशानियों को समाप्त कर देंगे। BSB BSB: And the LORD will strike Egypt with a plague; He will strike them but heal them. They will turn to the LORD, and He will hear their prayers and heal them.
23 UDB उस समय, मिस्र और अश्शूर के बीच एक राजमार्ग होगा। जिसके परिणामस्वरूप, मिस्र के लोग अश्शूर की ओर सरलता से यात्रा करने में सक्षम होंगे, और अश्शूर के लोग मिस्र की ओर सरलता से यात्रा करने में सक्षम होंगे। और दोनों देशों के लोग यहोवा की आराधना करेंगे। BSB BSB: In that day there will be a highway from Egypt to Assyria. The Assyrians will go to Egypt, and the Egyptians to Assyria. The Egyptians and Assyrians will worship together.
24 UDB और इस्राएल उनका सहयोगी होगा। ये सब तीन राष्ट्र एक-दूसरे से मित्रतापूर्ण होंगे, और इस्राएल के लोग पूरे संसार के लोगों के लिए एक आशीर्वाद होंगे। BSB BSB: In that day Israel will join a three-party alliance with Egypt and Assyria—a blessing upon the earth.
25 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, उन्हें आशीर्वाद देंगे; वह कहेंगे, “तुम मिस्र के लोग अब मेरे लोग हो। तुम हे अश्शूर के लोगों, मैंने तुम्हारा देश स्थापित किया है। तुम इस्राएल के लोग वे लोग हैं जिन्हें मेरे लोग होने के लिए मैंने चुना है।” BSB BSB: The LORD of Hosts will bless them, saying, “Blessed be Egypt My people, Assyria My handiwork, and Israel My inheritance.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.