1 UDB इस्राएल की राजधानी सामरिया शहर के साथ भयानक बातें होंगी! यह एक उपजाऊ घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित है; वहाँ रहने वाले लोग, जो बहुत अधिक दाखमधु पीने से नशे में धुत हो जाते हैं, बहुत गर्व करते हैं; यह एक सुन्दर और भव्य शहर है, परन्तु किसी दिन वह सुन्दरता एक फूल के समान गायब हो जाएगी जो मुर्झा जाता और सूख जाता है। BSB BSB: Woe to the majestic crown of Ephraim’s drunkards, to the fading flower of his glorious splendor, set on the summit above the fertile valley, the pride of those overcome by wine.
2 UDB यह सुनो: यहोवा एक बड़ी सेना को इस पर आक्रमण करने को प्रेरित करेंगे। उनके सैनिक एक भयंकर मूसलाधार वर्षा या एक बहुत तेज हवा के समान होंगे; एक भयंकर बाढ़ के पानी के समान वे हर जगह होंगे, और वे सामरिया की इमारतों को तोड़ कर भूमि पर गिरा देंगे। BSB BSB: Behold, the Lord has one who is strong and mighty. Like a hailstorm or destructive tempest, like a driving rain or flooding downpour, he will smash that crown to the ground.
3 UDB सामरिया के लोग गर्व करते हैं, परन्तु वहाँ रहने वाले पियक्कड़ जिस किसी भी वस्तु को अद्भुत मानते हैं वह उनके शत्रुओं द्वारा कुचल दिया जाएगा। BSB BSB: The majestic crown of Ephraim’s drunkards will be trampled underfoot.
4 UDB हाँ, उपजाऊ घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित सामरिया सुन्दर है, परन्तु वह सुन्दरता एक फूल के समान गायब हो जाएगी जो मुर्झा जाता और सूख जाता है। जब भी कोई व्यक्ति अंजीर पकने के मौसम के आरम्भ में एक अच्छा अंजीर देखता है, तो वह शीघ्र ही से उसे तोड़ कर खा जाता है; इसी तरह, जब इस्राएल के शत्रु सामरिया में सभी सुन्दर चीजें देखते हैं, वे शीघ्र ही से शहर को जीत लेंगे और उन सभी चीजों को ले जाएँगे। BSB BSB: The fading flower of his beautiful splendor, set on the summit above the fertile valley, will be like a ripe fig before the summer harvest: Whoever sees it will take it in his hand and swallow it.
5 UDB उस समय, स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, हम इस्राएली लोगों के लिए फूलों के तेजस्वी मुकुट के समान होंगे जो बन्धुए होने के बाद अभी भी जीवित हैं। BSB BSB: On that day the LORD of Hosts will be a crown of glory, a diadem of splendor to the remnant of His people,
6 UDB वह हमारे न्यायधीशों को निष्पक्ष कार्य करने का इच्छुक बना देंगे जब वे लोगों के मामलों का निर्णय करते हैं। जब हमारे शत्रु शहर पर आक्रमण करते हैं तो वह शहर के फाटकों पर खड़े सैनिकों को दृढ़ता से शहर की रक्षा करने में सक्षम करेंगे। BSB BSB: a spirit of justice to him who sits in judgment, and a strength to those who repel the onslaught at the gate.
7 UDB परन्तु अब, हमारे अगुवे लड़खड़ाते हैं, और याजक और भविष्यद्वक्ता भी बहुत सारी दाखमधु और अन्य नशीले पेय पीने के कारण घबराते हैं। वे न्यायोचित सोचने में सक्षम नहीं हैं; वे दर्शन देखते हैं, परन्तु वे समझ नहीं सकते कि उनका क्या अर्थ है; वे सही रीति से चीजों का निबटारा करने में असमर्थ हैं। BSB BSB: These also stagger from wine and stumble from strong drink: Priests and prophets reel from strong drink and are befuddled by wine. They stumble because of strong drink, muddled in their visions and stumbling in their judgments.
8 UDB उनकी सब मेजें उनकी उल्टी से ढकी हुई हैं; हर जगह गन्दगी है। BSB BSB: For all their tables are covered with vomit; there is not a place without filth.
9 UDB वह किसको सिखाएँगे कि वे ज्ञान के विषय में जान सकें? कौन उनको सुनेगा कि वह उन्हें सबक सिखाएँ जिससे कि वे सीख सकें? क्या वह सोचते हैं कि हम ऐसे छोटे बच्चों के समान हैं जो अब दूध नहीं पीते हैं, और या फिर हम उन बच्चों के समान हैं जो, बहुत पहले नहीं, दूध छुड़ाए हुए थे? BSB BSB: Whom is He trying to teach? To whom is He explaining His message? To infants just weaned from milk? To babies removed from the breast?
10 UDB वह निरन्तर हमें बताते हैं, ‘ऐसा करो, वैसा करो;’ पहले वह हमें एक नियम बताते हैं, फिर दूसरा नियम बताते हैं, वह हमें एक समय में केवल एक पंक्ति बताते हैं।” BSB BSB: For they hear: “Order on order, order on order, line on line, line on line; a little here, a little there.”
11 UDB इसलिए अब, यहोवा को उन्हें अश्शूरियों को सुनने के लिए विवश करने की आवश्यकता होगी जो उनसे ऐसी भाषा में बात कर रहे हैं जिसे वे नहीं समझते हैं। BSB BSB: Indeed, with mocking lips and foreign tongues, He will speak to this people
12 UDB यहोवा ने बहुत पहले अपने लोगों से कहा, “यह एक ऐसा स्थान है जहाँ तुम आराम कर सकते हो; तुम रेगिस्तान के माध्यम से अपनी सारी यात्राओं से थक गए हो, परन्तु तुम इस देश में आराम करने में सक्षम होओगे।” परन्तु उन्होंने उसकी कही बात पर ध्यान देने से मना कर दिया। BSB BSB: to whom He has said: “This is the place of rest, let the weary rest; this is the place of repose.” But they would not listen.
13 UDB इसलिए यहोवा सामरिया के लोगों को एक समय में एक पंक्ति बताना जारी रखता है, “ऐसा करो, वैसा करो,” पहला एक नियम और फिर दूसरा नियम। परन्तु परमेश्वर ने जो कुछ कहा, उसे अनदेखा करने के कारण, उन पर आक्रमण किया जाएगा और उन्हें पराजित किया जाएगा; वे घायल हो जाएँगे और फँस जाएँगे और बन्धक बना लिए जाएँगे। BSB BSB: Then the word of the LORD to them will become: “Order on order, order on order, line on line, line on line; a little here, a little there,” so that they will go stumbling backward and will be injured, ensnared, and captured.
14 UDB उस वचन को सुनो जो यहोवा कहते हैं, तुम जो यरूशलेम के लोगों पर शासन करते हो, तुम जो मेरा ठट्ठा करते हो और मेरा मजाक बनाते हो! BSB BSB: Therefore hear the word of the LORD, O scoffers who rule this people in Jerusalem.
15 UDB तुम डींग मारते हो और कहते हो, “हमने मृत्यु के साथ एक प्रतिज्ञा की है कि जब मृत्यु की शक्ति हमारे ऊपर आती है, तो यह हमें नहीं पा सकती है। हमने अपने झूठे शब्दों को एक आश्रय में बदलने का प्रयास की जिसमें हम छिप सकते थे। BSB BSB: For you said, “We have made a covenant with death; we have fashioned an agreement with Sheol. When the overwhelming scourge passes through it will not touch us, because we have made lies our refuge and falsehood our hiding place.”
16 UDB इसलिए, हमारे परमेश्वर यहोवा यह कहते हैं: “यह सुनो! मैं यरूशलेम में किसी ऐसे व्यक्ति को रखने जा रहा हूँ जो नींव के पत्थर के समान हैं, वह एक ऐसे पत्थर के समान हैं जिसका परीक्षण यह निर्धारित करने के लिए किया गया है कि यह ठोस है या नहीं। वह एक ऐसे मूल्यवान पत्थर के समान होंगे जिस पर घर बनाना सुरक्षित होगा; और जो भी उस पर भरोसा करता है वह कभी निराश नहीं होगा। BSB BSB: So this is what the Lord GOD says: “See, I lay a stone in Zion, a tested stone, a precious cornerstone, a sure foundation; the one who believes will never be shaken.
17 UDB मैं यह पता लगाने के लिए तुम यरूशलेम के लोगों की परीक्षा लूँगा कि क्या तुम न्यायपूर्ण और धार्मिकता के कार्य करोगे, मैं तुम्हारे चरित्र को इस तरह मापूँगा, जिस प्रकार मिस्त्री यह निर्धारित करने के लिए एक साहुल की डोरी का उपयोग करता है कि दीवार सीधी और समतल है या नहीं। और फिर ओले बरसेंगे! और तुम्हारे पास जो कुछ भी है उसे यह नष्ट कर देंगे। तुम्हारा आश्रय नष्ट हो जाएगा क्योंकि यह झूठ की नींव पर बनाया गया है, और तूफान का पानी तुम्हारे आश्रय को दूर बहा ले जाएगा। BSB BSB: I will make justice the measuring line and righteousness the level. Hail will sweep away your refuge of lies, and water will flood your hiding place.
18 UDB मैं उस वाचा को अस्वीकार कर दूँगा जिसे तुमने मृत्यु के साथ बनाया था, और मैं उस स्थान के साथ तुम्हारे द्वारा की गई वाचा को समाप्त कर दूँगा जहाँ मरे हुए लोग रहते हैं। परन्तु जब विशाल बाढ़ आती है, तो यह तुमको डुबा देगी; और दिन प्रतिदिन यह तुम्हारे ऊपर से बहेगी। BSB BSB: Your covenant with death will be dissolved, and your agreement with Sheol will not stand. When the overwhelming scourge passes through, you will be trampled by it.
19 UDB जब बाढ़ आती है, तो यह तुम्हारे ऊपर से ऐसे होकर जाएगी जैसे नदी अपने किनारों से बाहर बहती है और हर जगह बाढ़ से आती है। जब अंततः तुम यहोवा के सन्देश को समझते हो, तो यह तुमको सांत्वना नहीं देगा, वरन् भयभीत कर देगा। क्योंकि किसी के लेटने के लिए बिस्तर बहुत छोटा है, और किसी के ओढ़ने के लिए चादर बहुत संकरी है। BSB BSB: As often as it passes through, it will carry you away; it will sweep through morning after morning, by day and by night.” The understanding of this message will bring sheer terror.
20 UDB तुमने लोगों को यह कहते हुए सुना है, “तुम्हारा बिस्तर बहुत छोटा है, तुम इसमें सो नहीं पाओगे; तुम्हारा कंबल बहुत संकरा हैं; वह तुमको ढाँप नहीं पाएगा!” BSB BSB: Indeed, the bed is too short to stretch out on, and the blanket too small to wrap around you.
21 UDB यहोवा आएँगे और तुमको पराजित हो जाने देंगे; वह तुम्हारे साथ वैसा करेंगे जैसे उसने पराजीम पर्वत पर पलिश्ती सेना के साथ किया था, और जैसे उसने गिबोन घाटी में एमोरियों के साथ किया था। वह जो कुछ करेंगे वह बहुत अजीब और असामान्य होगा। BSB BSB: For the LORD will rise up as at Mount Perazim. He will rouse Himself as in the Valley of Gibeon, to do His work, His strange work, and to perform His task, His disturbing task.
22 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, ने मुझे बताया है कि वह सम्पूर्ण देश को नष्ट करने जा रहा है। इसलिए अब मैं जो कहता हूँ उसका उपहास मत करो, क्योंकि यदि तुम ऐसा करते हो, तो वह और भी गम्भीर रूप से तुमको दण्डित करेंगे। BSB BSB: So now, do not mock, or your shackles will become heavier. Indeed, I have heard from the Lord GOD of Hosts a decree of destruction against the whole land.
23 UDB जो मैं कहता हूँ उसे सुनो; सावधानीपूर्वक ध्यान दो। BSB BSB: Listen and hear my voice. Pay attention and hear what I say.
24 UDB जब एक किसान किसी भूमि की जुताई करता है, तो क्या वह कभी बीज नहीं बोता? क्या वह इसकी जुताई करना ही जारी रखता है और कभी भी कुछ बोता नहीं है? BSB BSB: Does the plowman plow for planting every day? Does he continuously loosen and harrow the soil?
25 UDB नहीं, वह भूमि को बहुत समतल बनाता है, और फिर वह बीज बोता है— सौंफ का बीज और जीरा और गेहूँ और जौ। वह हर प्रकार के बीज को सही रीति से बोता है। वह एक प्रकार के बीज को इस तरह के बोता है जो इसके लिए सही नहीं है। BSB BSB: When he has leveled its surface, does he not sow caraway and scatter cumin? He plants wheat in rows and barley in plots, and rye within its border.
26 UDB वह ऐसा इसलिए करता है क्योंकि परमेश्वर ने उसे इसे करने का सही-सही मार्ग सिखाया है। BSB BSB: For his God instructs and teaches him properly.
27 UDB इसके अतिरिक्त, दाँवने की गाड़ी से सौंफ के बीज की दाँवनी नहीं की जाती है, और न ही जीरे के ऊपर गाड़ी का पहिया चलाया जाता है; परन्तु सौंफ को एक छड़ी से, और जीरे को एक सोंटे से झाड़ा जाता है। BSB BSB: Surely caraway is not threshed with a sledge, and the wheel of a cart is not rolled over the cumin. But caraway is beaten out with a stick, and cumin with a rod.
28 UDB और रोटी पकाने के लिए अनाज को सरलता से पीस दिया जाता है, इसलिए किसान लम्बे समय तक इसे पीसता ही नहीं रहता है। वे कभी-कभी इसकी दाँवनी करने के लिए अपने घोड़ों से इसके ऊपर गाड़ी का पहिया चला देते हैं, परन्तु ऐसा करने से अनाज पिस नहीं जाता है। BSB BSB: Grain for bread must be ground, but it is not endlessly threshed. Though the wheels of the cart roll over it, the horses do not crush it.
29 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा, हमें कार्यों को करने के विषय में अद्भुत सलाह देते हैं; वह हमें असामान्य बुद्धि देते हैं। इसलिए किसान जो करते हैं वह बहुत चतुराई है, परन्तु तुम्हारे अगुवे जो कर रहे हैं वह बहुत मूर्खता है। BSB BSB: This also comes from the LORD of Hosts, who is wonderful in counsel and excellent in wisdom.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.