1 UDB तुम लोग जो बिन्यामीन के गोत्र से यरूशलेम में हो, इस शहर से भागो! यरूशलेम के दक्षिण में तकोआ शहर में तुरही फूँको! बेथक्केरेम शहर में धुएँ का संकेत भेजो की लोगों को आने वाले खतरे की चेतावनी मिले उत्तर से तुम्हारे विरुद्ध एक शक्तिशाली सेना आएगी, और वह महा-विनाश का कारण बनेगी। BSB BSB: “Run for cover, O sons of Benjamin; flee from Jerusalem! Sound the ram’s horn in Tekoa; send up a signal over Beth-haccherem, for disaster looms from the north, even great destruction.
2 UDB यरूशलेम एक सुन्दर स्त्री के समान है, परन्तु शीघ्र ही इसे नष्ट कर दिया जाएगा। BSB BSB: Though she is beautiful and delicate, I will destroy the Daughter of Zion.
3 UDB शत्रु राजा, विदेशी जातियों के चरवाहे, अपनी सेनाओं के साथ आएँगे और शहर के चारों ओर अपने तम्बू स्थापित करेंगे, और प्रत्येक राजा अपने सैनिकों के लिए शहर का एक भाग चुनेगा की वे उसे नष्ट करें जैसे चरवाहे अपनी भेड़ों के लिए चारागाह को विभाजित करते हैं। BSB BSB: Shepherds and their flocks will come against her; they will pitch their tents all around her, each tending his own portion:
4 UDB राजा अपने सैनिकों से कहेंगे, ‘युद्ध के लिए तैयार होने के लिए आवश्यक बलिदान करो। हमें दोपहर से पहले उन पर आक्रमण करना होगा, परन्तु हम यदि दोपहर बाद भी वहाँ पहुँचे, BSB BSB: ‘Prepare for battle against her; rise up, let us attack at noon. Woe to us, for the daylight is fading; the evening shadows grow long.
5 UDB तो हम रात को उन पर आक्रमण करेंगे और उनके किलों को ढा देंगे।’” BSB BSB: Rise up, let us attack by night and destroy her fortresses!’”
6 UDB स्वर्ग में स्वर्गदूतों की सेनाओं के प्रधान, यहोवा कहते हैं, “मैं उन सैनिकों को यरूशलेम के बाहर के पेड़ों को काटने का और शहर की दीवारों तक ढलान बनाने का आदेश दूँगा! इस शहर को दण्ड दिया जाना चाहिए क्योंकि वहाँ हर कोई दूसरों का निरन्तर शोषण करता है। BSB BSB: For this is what the LORD of Hosts says: “Cut down the trees and raise a siege ramp against Jerusalem. This city must be punished; there is nothing but oppression in her midst.
7 UDB इसके लोग दुष्टता के कार्य करते रहते हैं, जैसे एक कुआँ निरन्तर पानी देता रहता है। हिंसक और विनाशकारी कार्य करने वाले लोगों का शोर हर स्थान में सुना जाता है। मैं निरन्तर उन लोगों को देखता हूँ जो पीड़ित और घायल हैं। BSB BSB: As a well gushes its water, so she pours out her evil. Violence and destruction resound in her; sickness and wounds are ever before Me.
8 UDB सुनो कि मैं, तुम यरूशलेम के लोगों को क्या चेतावनी दे रहा हूँ, क्योंकि यदि आप नहीं सुनते, तो मैं तुम्हें अस्वीकार कर दूँगा और तुम्हारे देश को उजड़ जाने दूँगा, एक निर्जन स्थान बनने दूँगा।” BSB BSB: Be forewarned, O Jerusalem, or I will turn away from you; I will make you a desolation, a land without inhabitant.”
9 UDB स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, यहोवा यह कहते हैं, “तुम्हारे शत्रु तुम्हारे देश को ऐसे उजाड़ देंगे जैसे दाख के बाग में हर एक दाखलता से सब अँगूर तोड़ लिए गए हैं। उन लोगों को बन्धुआई में ले जाने के बाद इस्राएल में जो लोग बचे रहेंगे सैनिक उनकी सम्पत्ति लूट लेंगे जैसे कि किसान जा कर दाखलताओं से बचे हुए अँगूर भी चुन लेता है। BSB BSB: This is what the LORD of Hosts says: “Glean the remnant of Israel as thoroughly as a vine. Pass your hand once more like a grape gatherer over the branches.”
10 UDB मैं, यिर्मयाह, किससे कहूँ कि इस्राएलियों को चेतावनी दे, मेरी बात कौन सुनेगा? यह ऐसा है जैसे कि उनके कण बन्द हैं। जिसके कारण वे सुन नहीं सकते हैं। वे मेरे सन्देशों का उपहास करते हैं, वे उन्हें सुनना ही नहीं चाहते हैं!” BSB BSB: To whom can I give this warning? Who will listen to me? Look, their ears are closed, so they cannot hear. See, the word of the LORD has become offensive to them; they find no pleasure in it.
11 UDB यह सुनने के बाद मैं बहुत क्रोधित हो गया, जैसे यहोवा क्रोधित हैं, और मैं अपने आपको रोक नहीं पाया। तो यहोवा ने मुझसे कहा, “सड़कों पर बच्चों को जो एकत्र होते हैं, उनसे कहा लोगों को बताओ। पुरुषों और उनकी पत्नियों से कह; वृद्ध लोगों से भी कह। BSB BSB: But I am full of the LORD’s wrath; I am tired of holding it back. “Pour it out on the children in the street, and on the young men gathered together. For both husband and wife will be captured, the old and the very old alike.
12 UDB पुरुषों से कह कि मैं उनके घरों को उनके शत्रुओं को दे दूँगा, और मैं उनकी सम्पत्ति और उनकी पत्नियों को भी उन्हें दे दूँगा, जब मैं इस देश में रहने वालों को दण्ड दूँगा! BSB BSB: Their houses will be turned over to others, their fields and wives as well, for I will stretch out My hand against the inhabitants of the land,” declares the LORD.
13 UDB हर कोई दूसरों को धोखा दे कर पैसा पाने का प्रयास कर रहा है, महत्वहीन लोगों से ले कर सबसे महत्वपूर्ण लोगों तक। यहाँ तक कि मेरे भविष्यद्वक्ता और याजक भी पैसों के लिए लोगों को धोखा दे रहे हैं। BSB BSB: “For from the least of them to the greatest, all are greedy for gain; from prophet to priest, all practice deceit.
14 UDB उनका व्यवहार ऐसा है जैसे कि मेरे लोगों के पाप छोटे घावों जैसे हैं जिनका वे सरलता से उपचार कर सकते हैं। वे लोगों को निरन्तर शान्ति देते रहते हैं, वे कहते हैं, मैं आशा करता हूँ कि तुम्हारा कल्याण हो रहा है। BSB BSB: They dress the wound of My people with very little care, saying, ‘Peace, peace,’ when there is no peace at all.
15 UDB उन्हें अपने घृणित कार्यों के लिए लज्जित होना चाहिए, परन्तु वे लज्जित नहीं हैं। उनके चेहरों पर लज्जा नहीं है। अतः, वे भी उन लोगों में होंगे जो मारे जाएँगे। जब मैं उन्हें दण्ड दूँगा तब वे नष्ट हो जाएँगे।” BSB BSB: Are they ashamed of the abomination they have committed? No, they have no shame at all; they do not even know how to blush. So they will fall among the fallen; when I punish them, they will collapse,” says the LORD.
16 UDB यहोवा ने इस्राएलियों से यह भी कहा, “चौराहों पर खड़े हो जाओ और आने-जाने वालों को देखो। उनसे पूछो कि पूर्व काल में उनके पूर्वजों का व्यवहार कैसा था। और जब वे तुम्हें बताएँ, तो वैसा ही व्यवहार करो। यदि तुम ऐसा करोगे, तो विश्राम पाओगे। परन्तु तुमने कहा कि तुम ऐसा नहीं करना चाहते थे! BSB BSB: This is what the LORD says: “Stand at the crossroads and look. Ask for the ancient paths: ‘Where is the good way?’ Then walk in it, and you will find rest for your souls. But they said, ‘We will not walk in it!’
17 UDB मैंने अपने भविष्यद्वक्ताओं को भेजा जो पहरेदारों के समान थे। उन्होंने तुमसे कहा कि सावधानी से तुरहियों की आवाज सुनो कि शत्रुओं के आने कि चेतावनी है, परन्तु तुम सुनना नहीं चाहते थे। BSB BSB: I appointed watchmen over you and said, ‘Listen for the sound of the ram’s horn.’ But they answered, ‘We will not listen!’
18 UDB इसलिए, अन्य राष्ट्रों के लोगों इसे सुनो: ध्यान दो कि इस्राएली लोगों के साथ क्या होने जा रहा है। BSB BSB: Therefore hear, O nations, and learn, O congregations, what will happen to them.
19 UDB तुम सब सुनो! मैं इस्राएली लोगों पर विपत्ति ले आऊँगा। उनके साथ ऐसा ही होगा क्योंकि उन्होंने मेरी बात सुनने से मना कर दिया है। उन्होंने मेरे नियमों का पालन करने से मना कर दिया है। BSB BSB: Hear, O earth! I am bringing disaster on this people, the fruit of their own schemes, because they have paid no attention to My word and have rejected My instruction.
20 UDB तुम इस्राएली लोग, जब शेबा से आए हुए लोबान को जलाते हो और जब तुम दूर से आया सुगन्धित अभिषेक का तेल चढ़ाते हो, मैं तुम्हारे चढ़ावों से प्रसन्न नहीं होऊँगा। मैं उन बलिदानों को स्वीकार नहीं करूँगा जो वेदी पर पूरी तरह जलाई जाती हैं; मैं तुम्हारी किसी भी बलि से प्रसन्न नहीं हूँ। BSB BSB: What use to Me is frankincense from Sheba or sweet cane from a distant land? Your burnt offerings are not acceptable; your sacrifices do not please Me.”
21 UDB इसलिए, मैं उन सड़कों पर बाधा डालूँगा जिन पर से मेरे लोग यात्रा करेंगे। पुरुष और उनके पुत्र और लोगों के पड़ोसी और मित्र उन बाधाओं से ठोकर खा कर गिरेंगे; सब मर जाएँगे।” BSB BSB: Therefore this is what the LORD says: “I will lay stumbling blocks before this people; fathers and sons alike will be staggered; friends and neighbors will perish.”
22 UDB यहोवा यह भी कहते हैं, “तुम देखोगे कि उत्तर दिशा से एक विशाल सेना तुम्हारी ओर बढ़ रही है। दूर के एक महान देश की सेना तुम पर आक्रमण करने की तैयारी कर रही है। BSB BSB: This is what the LORD says: “Behold, an army is coming from the land of the north; a great nation is stirred up from the ends of the earth.
23 UDB उनके पास धनुष और तीर और भाले हैं; वे बहुत क्रूर हैं, और किसी पर दया नहीं करते हैं। जब वे अपने घोड़ों पर सवारी करते हैं, तब उनके घोड़ों की टाप समुद्र की लहरों की गर्जन के समान सुनाई देती हैं; वे युद्ध के लिए व्यवस्थित होकर सवारी कर रहे हैं कि तुम, यरूशलेम के लोगों पर आक्रमण करें।” BSB BSB: They grasp the bow and spear; they are cruel and merciless. Their voice roars like the sea, and they ride upon horses, lined up like men in formation against you, O Daughter of Zion.”
24 UDB यरूशलेम के लोग एक-दूसरे से कहते हैं, “हमने शत्रु के विषय में समाचार सुना है; इसलिए हम बहुत डरे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हम दुर्बल हो गए हैं। हम बहुत डरे हुए हैं, और चिन्तित हैं, ऐसी स्त्री के समान जो बच्चों को जन्म देने वाली है। BSB BSB: We have heard the report; our hands hang limp. Anguish has gripped us, pain like that of a woman in labor.
25 UDB अतः, बाहर खेतों में मत जाओ! सड़कों पर मत जाओ, क्योंकि शत्रु के सैनिकों के हाथों में तलवारें हैं और वे हर स्थान में हैं; वे सब दिशाओं से आ रहे हैं, और हम बहुत डरे हुए हैं।” BSB BSB: Do not go out to the fields; do not walk the road. For the enemy has a sword; terror is on every side.
26 UDB इसलिए मैं, यिर्मयाह, तुमसे कहता हूँ, “मेरे प्रिय लोगों, टाट के वस्त्र पहन कर राख में बैठो कि अपने पापों के लिए दुख प्रकट करो। विलाप करो और बहुत रोओ, जैसे एकमात्र पुत्र की मृत्यु पर माँ रोती है। तुम्हारे शत्रु बहुत निकट हैं, और वे सब कुछ नष्ट करने जा रहे हैं।” BSB BSB: O daughter of my people, dress yourselves in sackcloth and roll in ashes. Mourn with bitter wailing, as you would for an only son, for suddenly the destroyer will come upon us.
27 UDB तब यहोवा ने मुझसे कहा, “यिर्मयाह, मैंने तुझे ऐसा व्यक्ति बनाया है जो धातु को इतना गर्म करता है कि उसकी अशुद्धियाँ समाप्त हो जाएँ। तू मेरे लोगों के व्यवहार की जाँच करेगा। BSB BSB: “I have appointed you to examine My people like ore, so you may know and try their ways.
28 UDB तू देखेगा कि वे हठीले विद्रोही हैं: वे सदा दूसरों की निन्दा करते हैं। उनके मन पीतल या लोहे जैसे कठोर है; वे सब दूसरों को निरन्तर धोखा देते रहते हैं। BSB BSB: All are hardened rebels, walking around as slanderers. They are bronze and iron; all of them are corrupt.
29 UDB धातु का कार्य करने वाला आग को तेज करने के लिए धौंकनी को बहुत तेजी से चलाता है कि धातु की अशुद्धियाँ जल जाएँ। परन्तु जैसे आग सब अशुद्धियों को निकाल नहीं पाती है, वैसे ही लोगों को उनके दुष्ट कर्मों से अलग करना असम्भव है। BSB BSB: The bellows blow fiercely, blasting away the lead with fire. The refining proceeds in vain, for the wicked are not purged.
30 UDB मुझ यहोवा, ने उन्हें त्याग दिया है; मैं कहता हूँ कि वे निकम्मी चाँदी के समान हैं।” BSB BSB: They are called rejected silver, because the LORD has rejected them.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.