1 UDB तब एलीहू ने यह कहा: BSB BSB: Then Elihu continued:
2 UDB “तुम लोग जो सोचते हो कि तुम बहुत बुद्धिमान हो, मेरी बात सुनो; जो मैं कह रहा हूँ उसे सुनो, तुम लोग जो कहते हो कि तुम बहुत अधिक जानते हो। BSB BSB: “Hear my words, O wise men; give ear to me, O men of learning.
3 UDB जब हम लोगों को बात करते हुए सुनते हैं, जो वे कहते हैं हम उसके विषय में सावधानी से सोचते हैं यह जानने के लिए कि क्या अच्छा है और क्या बुरा है, जिस प्रकार हम यह जानने के लिए भोजन को चखते हैं कि खाने के लिए अच्छा क्या है। BSB BSB: For the ear tests words as the mouth tastes food.
4 UDB हमें यह निर्णय लेना होगा कि कौन सही बातें कह रहा है, और हमें एक साथ अपने लिए यह पता लगाना है कि क्या अच्छा है। BSB BSB: Let us choose for ourselves what is right; let us learn together what is good.
5 UDB अय्यूब ने कहा है, ‘मैं निर्दोष हूँ, परन्तु परमेश्वर ने निष्पक्षता से मेरा न्याय करने से इन्कार कर दिया है। BSB BSB: For Job has declared, ‘I am righteous, yet God has deprived me of justice.
6 UDB भले ही मैंने हमेशा वही किया है जो सही है, वह मेरे विषय में झूठ बोल रहे हैं। भले ही मैंने वह नहीं किया है जो गलत है, उन्होंने मुझे पीड़ित किया है, और इस कारण से मैं निश्चय ही मर जाऊँगा।’ BSB BSB: Would I lie about my case? My wound is incurable, though I am without transgression.’
7 UDB क्या अय्यूब के समान कोई व्यक्ति है, जो दूसरों को इतनी सरलता से अपमानित करता है जैसे लोग पीने का पानी पीते हैं? BSB BSB: What man is like Job, who drinks up derision like water?
8 UDB वह स्वभाव से ही उन लोगों के साथ मिलता है जो बुरे कार्य करते हैं और दुष्ट लोगों के साथ समय बिताता है। BSB BSB: He keeps company with evildoers and walks with wicked men.
9 UDB वह निश्चय ही इन कार्यों को करता है, क्योंकि उसने कहा है, ‘परमेश्वर को प्रसन्न करने का प्रयास करना लोगों के लिए व्यर्थ है।’ BSB BSB: For he has said, ‘It profits a man nothing that he should delight in God.’
10 UDB इसलिए, तुम लोग जो दावा करते हो कि तुम सब कुछ समझते हो, मेरी बात सुनो! सर्वशक्तिमान परमेश्वर कभी भी ऐसा कुछ भी करने पर विचार नहीं करेंगे जो बुरा या गलत है! BSB BSB: Therefore listen to me, O men of understanding. Far be it from God to do wrong, and from the Almighty to act unjustly.
11 UDB वह लोगों को उनके द्वारा किए गए कार्यों का फल देते हैं; वह उन्हें उनके द्वारा अपने जीवन के संचालन के योग्य ही फल देते हैं। BSB BSB: For according to a man’s deeds He repays him; according to a man’s ways He brings consequences.
12 UDB सचमुच, सर्वशक्तिमान परमेश्वर कभी भी बुराई नहीं करते हैं; वह कभी गलत कार्य को सही नहीं कहते हैं। BSB BSB: Indeed, it is true that God does not act wickedly, and the Almighty does not pervert justice.
13 UDB किसी ने भी उन्हें पृथ्वी पर पाए जाने वाले सब कुछ पर शासन करने का अधिकार नहीं दिया; कोई भी उन्हें पूरे संसार का नियंत्रण नहीं देता है। वह अधिकार सदा उनका ही है। BSB BSB: Who gave Him charge over the earth? Who appointed Him over the whole world?
14 UDB यदि उन्होंने कभी अपने ही विषय में सोचा और हमारे विषय में नहीं सोचा, और यदि वह कभी हमें जीवित रहने से रोक दें, BSB BSB: If He were to set His heart to it and withdraw His Spirit and breath,
15 UDB तो हर कोई तुरन्त मर जाएगा, और उनके शव शीघ्र ही फिर से मिट्टी बन जाएँगी। BSB BSB: all flesh would perish together and mankind would return to the dust.
16 UDB इसलिए, हे अय्यूब, यदि तू कहता है कि तू सब कुछ समझता है, तो जो मैं कह रहा हूँ उसे सुन। BSB BSB: If you have understanding, hear this; listen to my words.
17 UDB परमेश्वर निश्चय ही कभी उससे घृणा नहीं कर सकते जो सही है और अभी भी संसार पर शासन करते हैं। इसलिए तू वास्तव में परमेश्वर की निन्दा नहीं कर सकता, जो धर्मी और शक्तिशाली हैं, और तू यह नहीं कह सकता कि उन्होंने जो किया है वह गलत है, क्या तू कह सकता है? BSB BSB: Could one who hates justice govern? Will you condemn the just and mighty One,
18 UDB वह कुछ राजाओं को बताते हैं कि वे निकम्मे हैं, और वह कुछ अधिकारियों से कहते हैं कि वे दुष्ट हैं। BSB BSB: who says to kings, ‘You are worthless!’ and to nobles, ‘You are wicked,’
19 UDB वह अन्य लोगों का समर्थन करने से बढ़कर शासकों का समर्थन नहीं करते हैं; वह गरीब लोगों से बढ़कर समृद्ध लोगों का पक्ष नहीं लेते हैं क्योंकि उन सबको उन्होंने बनाया है। BSB BSB: who is not partial to princes and does not favor rich over poor? For they are all the work of His hands.
20 UDB वे प्रायः अकस्मात मर जाते हैं; वह मध्यरात्रि में उन पर वार करते हैं और वे मर जाते हैं; वह किसी भी मनुष्य की सहायता के बिना ही महत्वपूर्ण लोगों से छुटकारा पा लेते हैं। BSB BSB: They die in an instant, in the middle of the night. The people convulse and pass away; the mighty are removed without human hand.
21 UDB वह सब कुछ देखते हैं जो लोग करते हैं; जब हम चलते हैं, तो वह हर कदम को देखते हैं जिसे हम लेते हैं। BSB BSB: For His eyes are on the ways of a man, and He sees his every step.
22 UDB कोई धुंधलापन या अन्धकार नहीं है जिसमें दुष्ट लोग परमेश्वर से छिप सकते हैं। BSB BSB: There is no darkness or deep shadow where the workers of iniquity can hide.
23 UDB परमेश्वर को समय निर्धारित करने की आवश्यकता नहीं हैं कि कब हम उसके सामने खड़े होंगे कि वह हमारा न्याय करें। वह पहले से ही हमारे विषय में सब कुछ जानते हैं। BSB BSB: For God need not examine a man further or have him approach for judgment.
24 UDB वह महत्वपूर्ण लोगों के कार्यों को जाँचे बिना उन को नष्ट कर देते हैं, और वह दूसरों को उनका स्थान लेने के लिए नियुक्त करते हैं। BSB BSB: He shatters the mighty without inquiry and sets up others in their place.
25 UDB क्योंकि वह पहले ही जानते हैं कि उन्होंने क्या किया है, वह उन्हें रात में हटा देते हैं और उनसे छुटकारा पाते हैं। BSB BSB: Therefore, He recognizes their deeds; He overthrows them in the night and they are crushed.
26 UDB वह उन दुष्ट कार्यों के कारण उन पर वार करते हैं जो उन्होंने किए हैं; कई लोग उन्हें यह करते हुए देखते हैं। BSB BSB: He strikes them for their wickedness in full view,
27 UDB वह उन पर वार करते हैं क्योंकि वे ऐसा करने से दूर हो गए थे जो वह चाहते थे कि वे करें और उनके किसी भी आदेश पर ध्यान नहीं दिया। BSB BSB: because they turned aside from Him and had no regard for any of His ways.
28 UDB उन्होंने गरीब लोगों से बुरा व्यवहार किया; उन गरीब लोगों ने सहायता के लिए परमेश्वर को पुकारा, और उन्होंने उनकी सुन ली। BSB BSB: They caused the cry of the poor to come before Him, and He heard the outcry of the afflicted.
29 UDB फिर भी यदि परमेश्वर दुष्ट लोगों को दण्ड देने के लिए कुछ भी नहीं करने का निर्णय करते हैं, तो कोई भी उनकी निन्दा नहीं कर सकता है। परमेश्वर सब राष्ट्रों और सब लोगों को नियंत्रित करते हैं। BSB BSB: But when He remains silent, who can condemn Him? When He hides His face, who can see Him? Yet He watches over both man and nation,
30 UDB वह ऐसा इसलिए करते हैं कि जो हमारे ऊपर शासन करते हैं, वे उनका सम्मान कर सकें, जिससे कि हमारे शासक हम पर अत्याचार न करें। BSB BSB: that godless men should not rule or lay snares for the people.
31 UDB हे अय्यूब, क्या तू ने या किसी और ने कभी परमेश्वर से कहा है, ‘मैंने निश्चित रूप से पाप किया है, परन्तु अब मैं पाप नहीं करूँगा; BSB BSB: Suppose someone says to God, ‘I have endured my punishment; I will offend no more.
32 UDB इसलिए मुझे सिखाइए कि मैंने क्या पाप किए हैं; यदि मैंने ऐसा कुछ भी किया है जो बुरा है, मैं अब इसे और नहीं करूँगा’? BSB BSB: Teach me what I cannot see; if I have done wrong, I will not do it again.’
33 UDB हे अय्यूब, तू इस बात पर आपत्ति करता है जो परमेश्वर ने तेरे साथ किया है, परन्तु क्या तुझे लगता है कि वह वही करेंगे जो तू उनसे करवाना चाहता है? यह तू ही है जिसे यह चुनना है कि तुझे परमेश्वर से क्या कहना चाहिए, मैं नहीं; मुझे बता कि तू इसके विषय में क्या सोच रहा है। BSB BSB: Should God repay you on your own terms when you have disavowed Him? You must choose, not I; so tell me what you know.
34 UDB जो लोग अच्छी समझ रखते हैं, वे जो बुद्धिमान हैं और जो मैं कहता हूँ उसे सुनते हैं, वे मुझसे कहेंगे, BSB BSB: Men of understanding will declare to me, and the wise men who hear me will say:
35 UDB ‘अय्यूब अज्ञानता से बात कर रहा है; जो वह कहता है वह मूर्खता है।’ BSB BSB: ‘Job speaks without knowledge; his words lack insight.’
36 UDB अय्यूब के मित्रों तुमसे, मैं यह कहता हूँ: मुझे लगता है कि एक अदालत को पूरी तरह से अय्यूब की जाँच करनी चाहिए, क्योंकि वह हमें, उसके मित्रों को ऐसे उत्तर देता है, जैसे दुष्ट लोग उत्तर देंगे। BSB BSB: If only Job were tried to the utmost for answering like a wicked man.
37 UDB उसने जो अन्य पाप किए हैं, उनमें और अधिक जोड़ने के लिए, वह परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह कर रहा है; वह हमें दिखाता है कि वह परमेश्वर का सम्मान नहीं करता है; वह यह लम्बे भाषण देता है कि परमेश्वर ने उसे अन्यायपूर्वक दण्ड दिया है।” BSB BSB: For he adds rebellion to his sin; he claps his hands among us and multiplies his words against God.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.