1 UDB “अब, हे अय्यूब, ध्यान से सुन जो कुछ भी मैं कहने जा रहा हूँ। BSB BSB: “But now, O Job, hear my speech, and listen to all my words.
2 UDB मैं तुझे बताने के लिए तैयार हूँ जो मैं सोचता है। BSB BSB: Behold, I will open my mouth; my address is on the tip of my tongue.
3 UDB मेरे मन में मुझे पता है कि मैं निष्ठापूर्वक बोल रहा हूँ और यह कि मैं सच्चाई से बोल रहा हूँ। BSB BSB: My words are from an upright heart, and my lips speak sincerely what I know.
4 UDB सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने जैसे तुझे वैसे ही मुझे बनाया है, और अपनी साँस से उन्होंने मुझे जीवित किया है। BSB BSB: The Spirit of God has made me, and the breath of the Almighty gives me life.
5 UDB इसलिए यदि तू उत्तर दे सकता है तो दे; सावधानीपूर्वक विचार करके मुझे उत्तर देना। BSB BSB: Refute me if you can; prepare your case and confront me.
6 UDB परमेश्वर मानते हैं कि तू और मैं दोनों एक जैसे हैं; उन्होंने हम दोनों को मिट्टी से रचा है। BSB BSB: I am just like you before God; I was also formed from clay.
7 UDB इसलिए तुझे मुझसे डरने की आवश्यकता नहीं है; मैं तुझे से कठोरता से बात नहीं करूँगा। BSB BSB: Surely no fear of me should terrify you; nor will my hand be heavy upon you.
8 UDB मैंने तुझे बोलते हुए सुना है, और जो तू ने कहा वह यह है: BSB BSB: Surely you have spoken in my hearing, and I have heard these very words:
9 UDB ‘मैं निर्दोष हूँ, और मैंने कोई पाप नहीं किया है; मैं शुद्ध हूँ, और मैंने ऐसे कार्य नहीं किए हैं जो गलत हैं। BSB BSB: ‘I am pure, without transgression; I am clean, with no iniquity in me.
10 UDB परन्तु परमेश्वर मुझ पर दोष लगाने के कारण ढूँढ़ते हैं, और वह मानते हैं कि मैं उनका शत्रु हूँ। BSB BSB: Yet God finds occasions against me; He counts me as His enemy.
11 UDB ऐसा लगता है कि मानों उन्होंने मेरे पैरों को काठ में ठोक दिया है, और जो कुछ मैं करता है वह उसे देखते हैं।’ BSB BSB: He puts my feet in the stocks; He watches over all my paths.’
12 UDB परन्तु, तू ने जो कहा वह गलत है, और मैं तुझे बताऊँगा कि तू ने क्या कहा जो गलत है। परमेश्वर मनुष्य से कहीं अधिक महान हैं। BSB BSB: Behold, you are not right in this matter. I will answer you, for God is greater than man.
13 UDB इसलिए, तू परमेश्वर से विवाद क्यों करता है? उन्हें हमें यह बताना आवश्यक नहीं है कि जो वह करते हैं, क्यों करते हैं। BSB BSB: Why do you complain to Him that He answers nothing a man asks?
14 UDB परमेश्वर, वास्तव में, विभिन्न रीतियों से हमसे बात करते हैं, परन्तु वह जो कहते हैं उस पर हम कोई ध्यान नहीं देते हैं। BSB BSB: For God speaks in one way and in another, yet no one notices.
15 UDB कभी-कभी वह रात में स्वप्नों और दृष्टान्तों में हमसे बात करते हैं जब हम अपने बिस्तरों पर, गहरी नींद में होते हैं। BSB BSB: In a dream, in a vision in the night, when deep sleep falls upon men as they slumber on their beds,
16 UDB वह उस समय हम पर बातों को प्रकट करते हैं; वह बातों के विषय में हमें चेतावनी दे कर हमें डरा देते हैं। BSB BSB: He opens their ears and terrifies them with warnings
17 UDB वह हमें उन बातों को बताते हैं कि हम बुरे कार्यों को करने से रुक जाएँ और हमें घमण्डी होने से रोकने के लिए। BSB BSB: to turn a man from wrongdoing and keep him from pride,
18 UDB वह हमें नष्ट होने देना नहीं चाहते; जबकि हम अभी युवा ही हैं वह हमें मर जाने से रोक देना चाहते हैं। BSB BSB: to preserve his soul from the Pit and his life from perishing by the sword.
19 UDB परमेश्वर हमें बहुत दर्द से पीड़ित करके अपने बिस्तरों पर लेटने को विवश करके और हमारी हड्डियों में बुखार दे कर भी हमें सुधारते हैं। BSB BSB: A man is also chastened on his bed with pain and constant distress in his bones,
20 UDB परिणाम यह होता है कि हम किसी भी भोजन की इच्छा नहीं रखते हैं, यहाँ तक कि बहुत ही विशेष भोजन की भी नहीं। BSB BSB: so that he detests his bread, and his soul loathes his favorite food.
21 UDB हमारे शरीर बहुत दुबले हो जाते हैं जिससे हम एक कंकाल के समान दिखते हैं, और हमारी हड्डियाँ उभर आती हैं कि अन्य उन्हें गिन सकते हैं। BSB BSB: His flesh wastes away from sight, and his hidden bones protrude.
22 UDB हम जानते हैं कि हम शीघ्र ही मर जाएँगे और उस स्थान पर चले जाएँगे जहाँ मरे हुए लोग हैं। BSB BSB: He draws near to the Pit, and his life to the messengers of death.
23 UDB फिर भी कभी-कभी एक स्वर्गदूत हम में से एक के पास आ सकता है, हजारों स्वर्गदूतों में से एक जो हमारे और परमेश्वर के बीच हस्तक्षेप करने आता है, हमें यह बताने के लिए कि हमारे द्वारा किए जाने के लिए कौन से सही कार्य हैं। BSB BSB: Yet if there is a messenger on his side, one mediator in a thousand, to tell a man what is right for him,
24 UDB वह स्वर्गदूत हमारे प्रति दयालु है और वह परमेश्वर से कहता है, ‘कृपया उस व्यक्ति को छोड़ दीजिए, कि वह उस स्थान पर नहीं उतरे जहाँ मरे हुए लोग हैं! ऐसा कीजिए क्योंकि मैंने आपके लिए एक उपाय खोजा है जो उसे मरने से बचा सकता है! BSB BSB: to be gracious to him and say, ‘Spare him from going down to the Pit; I have found his ransom,’
25 UDB कृपया उसके शरीर को फिर से बलवन्त बन जाने दीजिए; कृपया उसे वैसे ही बलवन्त होने दें जैसे वह अपनी युवावस्था में था!’ BSB BSB: then his flesh is refreshed like a child’s; he returns to the days of his youth.
26 UDB यदि ऐसा होता है, तो वह व्यक्ति परमेश्वर से प्रार्थना करेगा, और परमेश्वर उसे स्वीकार करेंगे; वह परमेश्वर की उपस्थिति में आनन्दपूर्वक प्रवेश करेगा, और फिर वह दूसरों को बताएगा कि कैसे परमेश्वर ने उसे मरने से बचाया। BSB BSB: He prays to God and finds favor; he sees God’s face and shouts for joy, and God restores His righteousness to that man.
27 UDB वह गाएगा जब वह हर किसी से कहेगा, ‘मैंने पाप किया, और मैंने ऐसे कार्य किए जो सही नहीं थे, परन्तु परमेश्वर ने मुझे मेरे योग्य दण्ड नहीं दिया है। BSB BSB: Then he sings before men with these words: ‘I have sinned and perverted what was right; yet I did not get what I deserved.
28 UDB उन्होंने मुझे मरने से और उस स्थान पर जाने से बचाया है जहाँ मरे हुए लोग हैं, और मैं जीवित होने का आनन्द लेता रहूँगा।’ BSB BSB: He redeemed my soul from going down to the Pit, and I will live to see the light.’
29 UDB परमेश्वर इन सब कार्यों को हमारे लिए कई बार करते हैं; BSB BSB: Behold, all these things God does to a man, two or even three times,
30 UDB वह हमें मरने से और उस स्थान पर जाने से बचा लेते हैं जहाँ मरे हुए लोग हैं, जिससे कि हम जीवित रहने का आनन्द ले सकें। BSB BSB: to bring back his soul from the Pit, that he may be enlightened with the light of life.
31 UDB इसलिए हे अय्यूब, मेरी बात सुन; और कुछ भी मत कह; बस मुझे बोलने की अनुमति दे। BSB BSB: Pay attention, Job, and listen to me; be silent, and I will speak.
32 UDB मेरे बोलने के बाद, यदि तेरे पास कुछ और है जो तू मुझसे कहना चाहता है, उसे कह देना, क्योंकि मैं यह घोषणा करने का उपाय खोजना चाहूँगा कि तू निर्दोष है। BSB BSB: But if you have something to say, answer me; speak up, for I would like to vindicate you.
33 UDB परन्तु यदि तेरे पास कुछ और नहीं है जो तू कहना चाहता है, तो बस मेरी बात सुन, और मैं तुझे सिखाऊँगा कि बुद्धिमान कैसे बना जाए।” BSB BSB: But if not, then listen to me; be quiet, and I will teach you wisdom.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.