1 UDB मैं पतूएल का पुत्र योएल हूँ। यह एक संदेश है जो यहोवा ने मुझे दिया था। BSB BSB: This is the word of the LORD that came to Joel son of Pethuel:
2 UDB हे इस्राएल के अगुवों, और इस देश में सब रहनेवालों, यह संदेश सुनो! जिस समय से हम रहते आ रहे हैं कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ है या उस समय भी जब हमारे पूर्वज रहा करते थे। BSB BSB: Hear this, O elders; and give ear, all who dwell in the land. Has anything like this ever happened in your days or in the days of your fathers?
3 UDB अपने बच्चों को इसके विषय में बताओ, और अपने बच्चों को कहो कि वे उनके बच्चों को यह बताएँ, और अपने नाती-पोतों को कहो कि वे उनके बच्चों को यह बताएँ। BSB BSB: Tell it to your children; let your children tell it to their children, and their children to the next generation.
4 UDB मैं उन टिड्डियों के बारे में बात कर रहा हूँ जिन्होंने हमारी फसलों को खा लिया है। टिड्डियों का पहला झुण्ड आया और फसलों की कई पत्तियों को काट डाला; फिर एक और झुण्ड आया और बाकी पत्तियों को खा लिया, फिर एक और झुण्ड उछलते हुए आया, और अंत में एक और झुण्ड आया और जो कुछ भी बचा सब नष्ट कर दिया। BSB BSB: What the devouring locust has left, the swarming locust has eaten; what the swarming locust has left, the young locust has eaten; and what the young locust has left, the destroying locust has eaten.
5 UDB हे मतवालों तुम जाग उठो! जाग उठो और ऊँचे स्वर से विलाप करो, क्योंकि सारे दाख नष्ट हो चुके हैं, और इसलिए अब कोई नया दाखरस नहीं होगा! BSB BSB: Wake up, you drunkards, and weep; wail, all you drinkers of wine, because of the sweet wine, for it has been cut off from your mouth.
6 UDB टिड्डियों के विशाल झुण्ड ने हमारे देश में प्रवेश किया है। वे एक शक्तिशाली सेना के जैसे हैं जिसमें बहुत से सैनिक हैं; उन्हें कोई भी नहीं गिन सकता है। टिड्डियों के दाँत हैं जो शेरों के दाँत जैसे तेज हैं! BSB BSB: For a nation has invaded My land, powerful and without number; its teeth are the teeth of a lion, and its fangs are the fangs of a lioness.
7 UDB उन्होंने हमारी दाख लताओं को और हमारे अंजीर के पेड़ों को नष्ट कर दिया है उनकी छाल को उतार कर उन्हें खा लिया है, जिसके परिणामस्वरूप शाखाएँ सफेद और नंगी हो गई हैं। BSB BSB: It has laid waste My grapevine and splintered My fig tree. It has stripped off the bark and thrown it away; the branches have turned white.
8 UDB एक युवती के समान रोओ और विलाप करो जब उस युवक की मृत्यु हो गई है जिससे उसकी सगाई हो गई थी। BSB BSB: Wail like a virgin dressed in sackcloth, grieving for the husband of her youth.
9 UDB हमारे पास परमेश्वर के भवन में भेंट चढ़ाने के लिए मैदा या दाखरस नहीं बचा है, इसलिए जो याजक यहोवा की सेवा करते हैं वे शोक कर रहे हैं। BSB BSB: Grain and drink offerings have been cut off from the house of the LORD; the priests are in mourning, those who minister before the LORD.
10 UDB खेतों की फसलें नष्ट हो गई हैं; ऐसा लगता है कि भूमि स्वयं ही मरी हुई है। अनाज नष्ट हो गया है, दाखरस बनाने के लिए कोई दाख नहीं रहा, और अब जैतून का तेल नहीं रहा। BSB BSB: The field is ruined; the land mourns. For the grain is destroyed, the new wine is dried up, and the oil fails.
11 UDB हे किसानों, दुःखी होओ! तुम जो दाख की लताओं की देखभाल करते हो, विलाप करो, क्योंकि अनाज नष्ट हो गया है; कोई भी गेहूँ या जौ नहीं बढ़ रहा है। BSB BSB: Be dismayed, O farmers, wail, O vinedressers, over the wheat and barley, because the harvest of the field has perished.
12 UDB दाखलताएँ और अंजीर के पेड़ सूख गए हैं, और अनार के पेड़, ताड़ के पेड़, और खुबानी के पेड़ भी सूख गए हैं। लोग अब खुश नहीं हैं। BSB BSB: The grapevine is dried up, and the fig tree is withered; the pomegranate, palm, and apple—all the trees of the orchard—are withered. Surely the joy of mankind has dried up.
13 UDB हे याजकों, अपने ऊपर खुरदरे टाट ओढ़कर विलाप करो। तुम जो वेदी पर बलिदान चढ़ाकर परमेश्वर की सेवा करते हो, यह दिखाने के लिए कि तुम शोकित हो, पूरी रात उन टाट के कपड़ों को पहने रहो। क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर के भवन में भेंट चढ़ाने के लिए कोई मैदा या दाखरस नहीं है। BSB BSB: Put on sackcloth and lament, O priests; wail, O ministers of the altar. Come, spend the night in sackcloth, O ministers of my God, because the grain and drink offerings are withheld from the house of your God.
14 UDB लोगों को उपवास करने के लिए एक दिन अलग करो। अगुवों और अन्य लोगों को परमेश्वर के भवन में इकट्ठा होने के लिए कहो। और वहाँ यहोवा को पुकारने के लिए कहो। BSB BSB: Consecrate a fast; proclaim a solemn assembly! Gather the elders and all the residents of the land to the house of the LORD your God, and cry out to the LORD.
15 UDB हमारे साथ भयानक बातें हो रही हैं! यह जल्द ही वह समय होगा जब यहोवा, जो सर्वशक्तिमान परमेश्वर है, हमें दंडित करेंगे, जब वह हमें अधिक आपदाओं का सामना करवाएँगे। BSB BSB: Alas for the day! For the Day of the LORD is near, and it will come as destruction from the Almighty.
16 UDB हमारी फसलें पहले से ही खराब हो चुकी हैं, और कोई भी हमारे परमेश्वर के भवन में बिलकुल भी आनन्दित नहीं है। BSB BSB: Has not the food been cut off before our very eyes—joy and gladness from the house of our God?
17 UDB जब हम बीज लगाते हैं, तो वे नहीं बढ़ते; वे जमीन में सूख जाते हैं, इसलिए कटाई करने के लिए कोई फसल नहीं है। हमारे खलिहान खाली हैं; उनमें जमा करने के लिए कोई अनाज नहीं है। BSB BSB: The seeds lie shriveled beneath the clods; the storehouses are in ruins; the granaries are broken down, for the grain has withered away.
18 UDB हमारे पशु कराहते हैं, वे कुछ घास वाली चराई की खोज में हैं, और भेड़ मिमियाती हैं क्योंकि वे पीड़ित हैं। BSB BSB: How the cattle groan! The herds wander in confusion because they have no pasture. Even the flocks of sheep are suffering.
19 UDB हे यहोवा, मैं आपको पुकारता हूँ, क्योंकि हमारी चराई और हमारे जंगल गर्म धूप में सूख गए हैं। BSB BSB: To You, O LORD, I call, for fire has consumed the open pastures and flames have scorched all the trees of the field.
20 UDB ऐसा लगता है कि जंगली जानवर भी आपको पुकारते हैं क्योंकि जल के सभी सोते सूख गए हैं। सूखापन जंगल की चराईयों को जलाने वाली आग के समान है। BSB BSB: Even the beasts of the field pant for You, for the streams of water have dried up, and fire has consumed the open pastures.