1 UDB नीकुदेमुस नाम का एक व्यक्ति था। वह फरीसियों का सदस्य था, उन दिनों यहूदी विश्वास में फरीसियों का एक कट्टर समूह था। वह एक महत्वपूर्ण व्यक्ति था, जो सबसे ऊची यहूदी शासकीय परिषद का सदस्य था। BSB BSB: Now there was a man of the Pharisees named Nicodemus, a leader of the Jews.
2 UDB वह रात को यीशु से मिलने के लिए आया। उस ने यीशु से कहा, हे गुरू, हम यह जानते हैं कि आप एक शिक्षक हैं जो परमेश्वर की ओर से आए हैं। हम यह जानते हैं क्योंकि कोई भी ऐसे चमत्कार नहीं कर सकता जब तक परमेश्वर उसकी सहायता ना करें। BSB BSB: He came to Jesus at night and said, “Rabbi, we know that You are a teacher who has come from God. For no one could perform the signs You are doing if God were not with him.”
3 UDB यीशु ने नीकुदेमुस से कहा, "मैं तुझसे सच कह रहा हूँ, कोई भी परमेश्वर के राज्य में तब तक प्रवेश नहीं कर सकता जब तक वह फिर से जन्म ना ले।" BSB BSB: Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, no one can see the kingdom of God unless he is born again.”
4 UDB फिर नीकुदेमुस ने उनसे कहा, "बूढ़ा होने के बाद कोई व्यक्ति फिर से जन्म कैसे ले सकता है? कोई भी अपनी मां के गर्भ में प्रवेश कर के दूसरी बार जन्म नहीं ले सकता!" BSB BSB: “How can a man be born when he is old?” Nicodemus asked. “Can he enter his mother’s womb a second time to be born?”
5 UDB यीशु ने उत्तर दिया, "मैं विश्वास दिलाता हूँ कि यह भी सत्य है, कि कोई भी परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता जब तक कि वह जल और आत्मा दोनों के द्वारा जन्म न ले लें। BSB BSB: Jesus answered, “Truly, truly, I tell you, no one can enter the kingdom of God unless he is born of water and the Spirit.
6 UDB अगर कोई मनुष्य से जन्म लेता है, तो वह मनुष्य होता है। पर वे लोग जो परमेश्वर के आत्मा के कार्य से फिर से जन्म लेते हैं, उनमें एक नया आत्मिक स्वभाव होता है जो परमेश्वर उनमें बनाते है। BSB BSB: Flesh is born of flesh, but spirit is born of the Spirit.
7 UDB इससे अचंभित न हो, जब मैं कहता हूँ कि तुझे फिर से जन्म लेना चाहिए। BSB BSB: Do not be amazed that I said, ‘You must be born again.’
8 UDB यह इस प्रकार है: हवा जहाँ भी चाहती है वहां बहती है। तुम हवा की आवाज सुन सकते हो, परन्तु नहीं जानते कि वह कहां से आती है या कहां को जाती है। यह उन सब लोगों के समान है जो आत्मा के द्वारा जीवित किए गए हैं: आत्मा जिसको भी चाहे उसे नया जन्म दे सकते हैं। BSB BSB: The wind blows where it wishes. You hear its sound, but you do not know where it comes from or where it is going. So it is with everyone born of the Spirit.”
9 UDB नीकुदेमुस ने उत्तर दिया, "यह कैसे सच हो सकता है?" BSB BSB: “How can this be?” Nicodemus asked.
10 UDB यीशु ने उस को उत्तर दिया, "तू इस्राएल में एक महत्वपूर्ण शिक्षक है, और फिर भी तू समझ नहीं पा रहा कि मैं क्या कह रहा हूँ? BSB BSB: “You are Israel’s teacher,” said Jesus, “and you do not understand these things?
11 UDB मैं तुझ को सच कह रहा हूँ, हम उन बातों को ही कहते हैं जिन्हें हम सच मानते हैं और हम तुमको वह बता रहे हैं जो हमने देखा है, परन्तु तुम जिनसे हम इन बातों की चर्चा करते हैं, कोई भी हमारी बातों पर विश्वास नहीं करता है। BSB BSB: Truly, truly, I tell you, we speak of what we know, and we testify to what we have seen, and yet you people do not accept our testimony.
12 UDB यदि तू पृथ्वी के विषय में बताई गयी मेरी इन बातों पर जिनका मैं उल्लेख कर रहा हूँ, विश्वास नहीं करता तो जब मैं तुझसे स्वर्ग की बातें करूँगा तब तू मेरी उन बातों का विश्वास कैसे करेगा? BSB BSB: If I have told you about earthly things and you do not believe, how will you believe if I tell you about heavenly things?
13 UDB मैं, मनुष्य का पुत्र, ही वह हूँ जो ऊपर स्वर्ग तक गया, और मैं ही हूँ जो यहाँ निचे पृथ्वी पर आया है। BSB BSB: No one has ascended into heaven except the One who descended from heaven—the Son of Man.
14 UDB बहुत समय पहले मूसा, जब वह निर्गमन के समय जंगल में था, तब उसने एक विषैले साँप को एक खम्भे पर ऊँचा उठाया था और जिन्होंने उसकी ओर देखा वे बच गए थे। उसी प्रकार, मनुष्य के पुत्र को ऊपर उठाया जाना आवश्यक है। BSB BSB: Just as Moses lifted up the snake in the wilderness, so the Son of Man must be lifted up,
15 UDB ताकि जो कोई ऊपर देखे और उन पर विश्वास करे, उसे अनन्त जीवन मिले। BSB BSB: that everyone who believes in Him may have eternal life.
17 UDB परमेश्वर ने अपने पुत्र को संसार में दण्ड देने के लिए नहीं इस संसार को बचाने के लिए भेजा। BSB BSB: For God did not send His Son into the world to condemn the world, but to save the world through Him.
18 UDB जो कोई पुत्र पर विश्वास करता है, परमेश्वर उसे कभी भी दोषी नहीं ठहराएँगे, परन्तु जो कोई उन पर विश्वास नहीं करता है, परमेश्वर ने पहले से ही उसे दण्ड के लिए ठहरा दिया है, क्योंकि उसने परमेश्वर के एकलोते पुत्र के नाम पर विश्वास नहीं किया। BSB BSB: Whoever believes in Him is not condemned, but whoever does not believe has already been condemned, because he has not believed in the name of God’s one and only Son.
19 UDB परमेश्वर ने पापी लोगों के लिए अपने न्याय को सरल बनाया है ताकि सब देख सके: उनका प्रकाश संसार में आ गया है, परन्तु इस संसार के लोगों ने अपने अंधेरे से प्रेम किया और वे प्रकाश से छिपते हैं। वे अंधेरे से प्रेम करते थे क्योंकि वे जो कर रहे थे वह बुरा और दुष्ट था। BSB BSB: And this is the verdict: The Light has come into the world, but men loved the darkness rather than the Light because their deeds were evil.
20 UDB जो कोई दुष्ट काम करता है वह प्रकाश से घृणा करता है, और वे कभी उसके पास नहीं आएंगे क्योंकि प्रकाश उनके द्वारा किए गए कार्यों को उजागर करता है और प्रकट करता है कि वे कितने दुष्ट हैं। BSB BSB: Everyone who does evil hates the Light, and does not come into the Light for fear that his deeds will be exposed.
21 UDB परन्तु जो लोग अच्छे और सच्चे काम करते हैं, वे प्रकाश के पास आते हैं जिससे की सब उनके कामों को देखें और जान लें कि जब वे इन कामों को करते है तो वे परमेश्वर की आज्ञा का पालन करते है। BSB BSB: But whoever practices the truth comes into the Light, so that it may be seen clearly that what he has done has been accomplished in God.”
22 UDB उन बातों के बाद यीशु और उनके शिष्य यहूदिया के क्षेत्र में गए। वह अपने शिष्यों के साथ कुछ समय तक वहाँ रहे और उन्होंने कई लोगों को बपतिस्मा दिया। BSB BSB: After this, Jesus and His disciples went into the Judean countryside, where He spent some time with them and baptized.
23 UDB यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला भी सामरिया के इलाके में स्थित सालेम के पास ऐनोन के गांव में लोगों को बपतिस्मा दे रहा था। वहाँ बहुत जल था, और बहुत सारे लोग यूहन्ना के पास आते रहे BSB BSB: Now John was also baptizing at Aenon near Salim, because the water was plentiful there, and people kept coming to be baptized.
24 UDB यह उस समय से पहले कि बात है जब यूहन्ना के शत्रुओं ने उसे बंदीगृह में डाल दिया था। BSB BSB: (For John had not yet been thrown into prison.)
25 UDB यूहन्ना के कुछ शिष्यों और एक यहूदी व्यक्ति के बीच पानी से धोकर शुद्ध होने के विषय में विवाद उठा कि परमेश्वर ऐसे ही स्वीकार करते हैं। BSB BSB: Then a dispute arose between John’s disciples and a certain Jew over the issue of ceremonial washing.
26 UDB जो लोग विवाद कर रहे थे, वे यूहन्ना के पास आए और कहा, "गुरु, वहाँ एक व्यक्ति था जो तेरे साथ था, जब तू यरदन नदी के दूसरी ओर के लोगों को बपतिस्मा दे रहा था। तूने उनकी तरफ इशारा किया और हमें बताया कि वह कौन थे। अब वह यहूदिया के पार बपतिस्मा दे रहे है और बहुत से लोग उनके पास जा रहे हैं।" BSB BSB: So John’s disciples came to him and said, “Look, Rabbi, the One who was with you beyond the Jordan, the One you testified about—He is baptizing, and everyone is going to Him.”
27 UDB "यूहन्ना ने उनको उत्तर दिया," मनुष्यों को कुछ भी नहीं मिल सकता, जब तक कि परमेश्वर उसको ना दें। BSB BSB: John replied, “A man can receive only what is given him from heaven.
28 UDB तुम जानते हो कि मैं सच कह रहा था जब मैंने तुमसे कहा था, 'मैं मसीह नहीं हूँ, परन्तु मुझे उनसे पहले भेजा गया ताकि मैं उनके आने के लिए मार्ग को अच्छा बना सकूँ।' BSB BSB: You yourselves can testify that I said, ‘I am not the Christ, but am sent ahead of Him.’
29 UDB मैं दूल्हे के मित्र के समान हूँ। मैं दूल्हे के आने की प्रतीक्षा में हूँ। दूल्हे का मित्र बहुत आनन्दित होता है जब वह अंततः दुल्हे के आने का शब्द सुनता है। क्योंकि यह सब हो चुका है, मेरा आनन्द उमड़ रहा है क्योंकि वह आ गए हैं। BSB BSB: The bride belongs to the bridegroom. The friend of the bridegroom stands and listens for him, and is overjoyed to hear the bridegroom’s voice. That joy is mine, and it is now complete.
30 UDB समय के साथ वह स्थिति और महत्व में बढ़ेगा, और मैं कम और कम महत्वपूर्ण होता जाऊंगा। BSB BSB: He must increase; I must decrease.
31 UDB यीशु स्वर्ग से आए हैं, और वह किसी और की तुलना में ऊँचे पद पर हैं। हमार पृथ्वी पर वास करते है, और हम केवल पृथ्वी से संबंधित वस्तुओं की बात कर सकते हैं। जो स्वर्ग से आए हैं वह पृथ्वी पर और जो कुछ उसमें है उन सब से ऊपर हैं। BSB BSB: The One who comes from above is above all. The one who is from the earth belongs to the earth and speaks as one from the earth. The One who comes from heaven is above all.
32 UDB अब यहाँ एक है जो उन बातों की गवाही देते हैं जो उन्होंने देखी और सुनी है, परन्तु कोई भी उन्हें स्वीकार नहीं करता और ना ही विश्वास करता है; कि यह सच है। BSB BSB: He testifies to what He has seen and heard, yet no one accepts His testimony.
33 UDB परन्तु, जो लोग उन पर विश्वास करते हैं, वे यह प्रमाणित करते हैं कि परमेश्वर सम्पूर्ण सच्चाई के स्रोत हैं, और एकमात्र वही उन सब बातों के माप और मानक हैं जो सत्य है। BSB BSB: Whoever accepts His testimony has certified that God is truthful.
34 UDB परमेश्वर ने अपने प्रवक्ता को भेजा है, और जो उन्होंने कहा है वह सच है, क्योंकि वह परमेश्वर के शब्दों को कहते हैं और वह अपनी आत्मा निश्चिन्त होकर देते हैं कि कितना दे रहे है। BSB BSB: For the One whom God has sent speaks the words of God, for God gives the Spirit without limit.
35 UDB पिता पुत्र से प्रेम करते हैं और उन्होंने सब कुछ उनकी शक्ति के अधीन रखा है। BSB BSB: The Father loves the Son and has placed all things in His hands.
36 UDB जो कोई परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है, उसके पास अनन्त जीवन है। जो कोई परमेश्वर के पुत्र का आज्ञा पालन नहीं करता है, वह अनन्त जीवन प्राप्त नहीं कर सकता है और जो भी पाप उस व्यक्ति ने किए है उसके लिए परमेश्वर का धार्मिक क्रोध उस पर सदा रहेगा। BSB BSB: Whoever believes in the Son has eternal life. Whoever rejects the Son will not see life. Instead, the wrath of God remains on him.”