1 UDB यीशु को फरीसियों के विषय में एक खबर मिली। उन्होंने जान लिया है कि यीशु यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले की तुलना में अधिक अनुयायी बना रहे हैं और वह यूहन्ना की तुलना में अधिक लोगों को बपतिस्मा दे रहे हैं; BSB BSB: When Jesus realized that the Pharisees were aware He was gaining and baptizing more disciples than John
2 UDB पर यीशु स्वयं बपतिस्मा नहीं दे रहे थे; उनके शिष्य ऐसा कर रहे थे। BSB BSB: (although it was not Jesus who baptized, but His disciples),
3 UDB इसलिए यीशु और उनके शिष्यों ने यहूदिया के क्षेत्र को छोड़ दिया और एक बार फिर गलील में लौट आए। BSB BSB: He left Judea and returned to Galilee.
4 UDB अब उन्हें सामरिया के क्षेत्र से जाना था। BSB BSB: Now He had to pass through Samaria.
5 UDB इसलिए वे सामरिया के क्षेत्र में सूखार नामक एक नगर में पहुंचे। सूखार उस भूमि के पास था जो याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को बहुत समय पहले दिया था। BSB BSB: So He came to a town of Samaria called Sychar, near the plot of ground that Jacob had given to his son Joseph.
6 UDB सूखार शहर के बाहर याकूब का कुआँ था। यीशु अपनी लंबी यात्रा से बहुत थक गए थे और वह कुएं के पास आराम करने के लिए बैठ गए। यह लगभग दोपहर का समय था। BSB BSB: Since Jacob’s well was there, Jesus, weary from His journey, sat down by the well. It was about the sixth hour.
7 UDB सामरिया की एक स्त्री कुएं से जल भरने के लिए आई। यीशु ने उससे कहा, "मुझे थोड़ा जल पिला।" BSB BSB: When a Samaritan woman came to draw water, Jesus said to her, “Give Me a drink.”
8 UDB उनके शिष्यों ने उनको अकेला छोड़ दिया था क्योंकि वे शहर में भोजन खरीदने के लिए गए थे। BSB BSB: (His disciples had gone into the town to buy food.)
9 UDB उस स्त्री ने उनसे कहा, "मुझे आश्चर्य है कि आप, एक यहूदी; सामरिया कि एक स्त्री से जल पीने के लिए मांग रहे हैं।" BSB BSB: “You are a Jew,” said the woman. “How can You ask for a drink from me, a Samaritan woman?” (For Jews do not associate with Samaritans.)
10 UDB यीशु ने उसे उत्तर दिया, "यदि तुझे पता होता की परमेश्वर तुझे कौन-सा उपहार देना चाहते हैं और यदि तू जानती कि तुझसे कौन जल पीने के लिए मांग रहा है, तो तू मुझसे जल पीने के लिए मांगती और मैं तुझे जीवन का जल देता।" BSB BSB: Jesus answered, “If you knew the gift of God and who is asking you for a drink, you would have asked Him, and He would have given you living water.”
11 UDB "महोदय, आपके पास बाल्टी या रस्सी नहीं है जिसके द्वारा जल को कुएं से बाहर निकाल सकोगे और यह कुआँ गहरा है। आप इस जीवन के जल को कहाँ से ले पाएंगे? BSB BSB: “Sir,” the woman replied, “You have nothing to draw with and the well is deep. Where then will You get this living water?
12 UDB आप हमारे पिता याकूब से महान नहीं हो सकते जिन्होंने यह कुआँ खोदा जिसे हम आज तक उपयोग कर रहे है, जहाँ से उन्होंने स्वयं जल पीया और उनके बच्चों और जानवरों ने भी पीया था।" BSB BSB: Are You greater than our father Jacob, who gave us this well and drank from it himself, as did his sons and his livestock?”
13 UDB यीशु ने उससे कहा, "जो कोई इस कुएं से जल पीता है, वह फिर से प्यासा होगा, BSB BSB: Jesus said to her, “Everyone who drinks this water will be thirsty again.
14 UDB परन्तु जो लोग वह जल पीते हैं जो मैं उन्हें दूंगा तो वे फिर कभी प्यासे नहीं होंगे। जो जल मैं उनको देता हूँ वह जल का सोता बन जाएगा जो उन्हें भर देता है और उन्हें अनन्त जीवन प्रदान करेगा।" BSB BSB: But whoever drinks the water I give him will never thirst. Indeed, the water I give him will become in him a fount of water springing up to eternal life.”
15 UDB उस स्त्री ने उनसे कहा, हे महोदय, मुझे यह जल दे दो, ताकि मैं कभी भी प्यासी ना रहूँ या मुझे जल निकालने के लिए यहाँ फिर से आना ना पड़े। BSB BSB: The woman said to Him, “Sir, give me this water so that I will not get thirsty and have to keep coming here to draw water.”
16 UDB यीशु जानते थे कि वह समझ नहीं पाई कि वह क्या कह रहे थे, इसलिए उन्होंने उससे कहा, "महोदया, जा और अपने पति को यहाँ ले आ।" BSB BSB: Jesus told her, “Go, call your husband and come back.”
17 UDB उस स्त्री ने उन्हें उत्तर दिया, "मेरा कोई पति नहीं है।" यीशु ने उससे कहा, "तू सही कह रही है कि तेरा कोई पति नहीं है, BSB BSB: “I have no husband,” the woman replied. Jesus said to her, “You are correct to say that you have no husband.
18 UDB क्योंकि तेरा केवल एक पति नहीं पांच पति थे और अब जिस व्यक्ति के साथ तू रह रही है वह भी तेरा पति नहीं है। तूने पति न होने की बात जो कही है वह सच है।" BSB BSB: In fact, you have had five husbands, and the man you now have is not your husband. You have spoken truthfully.”
19 UDB स्त्री ने उनसे कहा, हे महोदय, मैं देख रही हूँ कि आप एक भविष्यद्वक्ता हैं। BSB BSB: “Sir,” the woman said, “I see that You are a prophet.
21 UDB यीशु ने उससे कहा, "महोदया, मुझ पर विश्वास कर जब मैं कहता हूँ कि ऐसा समय आने वाला है जब न तो इस पहाड़ पर और ना ही यरूशलेम में लोग पिता की आराधना करेंगे। BSB BSB: “Believe Me, woman,” Jesus replied, “a time is coming when you will worship the Father neither on this mountain nor in Jerusalem.
23 UDB समय आ रहा है वरन आ गया है जब परमेश्वर की आराधना करने वाले लोग आत्मिकता और सच्चाई से पिता की आराधना करेंगे। पिता ऐसे लोगों की खोज करते हैं कि वे इस प्रकार उनकी आराधना करें। BSB BSB: But a time is coming and has now come when the true worshipers will worship the Father in spirit and in truth, for the Father is seeking such as these to worship Him.
24 UDB परमेश्वर आत्मा हैं, और जो लोग उनकी आराधना करते हैं, उन्हें आत्मिक रूप से उनकी आराधना करनी चाहिए, और आवश्यक है कि सत्य आराधना में उनकी अगुवाई करे।" BSB BSB: God is Spirit, and His worshipers must worship Him in spirit and in truth.”
25 UDB स्त्री ने उनसे कहा, "मुझे पता है कि मसीह आ रहे हैं (जिन्हें "मसीह" भी कहा जाता है)। जब वह आएँगे, तो वह हमें सब कुछ बताएँगे जिसको सुनने की हमें आवश्यक्ता है।" BSB BSB: The woman said, “I know that Messiah” (called Christ) “is coming. When He comes, He will explain everything to us.”
26 UDB "यीशु ने उससे कहा," मैं, जो तुमसे अभी बात कर रहा हूँ, मैं वही हूँ।" BSB BSB: Jesus answered, “I who speak to you am He.”
27 UDB तभी, शिष्य शहर से वापस आये। वे हैरान थे कि यीशु एक स्त्री से बात कर रहे थे जो उनके परिवार की सदस्य नहीं थी (यह यहूदी रिवाज के विरुद्ध था।) लेकिन, कोई भी इतना साहसी नहीं था, कि उनसे पूछताछ करें। "आप उस स्त्री से क्या बात कर रहे थे?" या "आप उसके साथ क्यों बात कर रहे थे?" BSB BSB: Just then His disciples returned and were surprised that He was speaking with a woman. But no one asked Him, “What do You want from her?” or “Why are You talking with her?”
28 UDB उस स्त्री ने वहां अपना जल का मटका छोड़ा और वापस शहर में चली गयी। उसने शहर के लोगों से कहा, BSB BSB: Then the woman left her water jar, went back into the town, and said to the people,
29 UDB "आओ और एक ऐसे मनुष्य को देखो जिसने मुझे वह सब बताया जो कुछ आज तक मैंने किया है! वह मसीह नहीं हो सकते, क्या वह हो सकते हैं? BSB BSB: “Come, see a man who told me everything I ever did. Could this be the Christ?”
30 UDB बहुत से लोग शहर से बाहर जाने लगे, जहाँ यीशु थे। BSB BSB: So they left the town and made their way toward Jesus.
31 UDB "उनके शिष्य, जो भोजन के साथ वापस आये ही थे, उन्होंने आग्रह किया," गुरु, कुछ खा लीजिए।" BSB BSB: Meanwhile the disciples urged Him, “Rabbi, eat something.”
32 UDB यीशु ने उनसे कहा, "मेरे पास खाने के लिए भोजन है जिसके विषय में तुम कुछ भी नहीं जानते।" BSB BSB: But He told them, “I have food to eat that you know nothing about.”
33 UDB "इसलिए वे एक दूसरे से कहने लगे," कोई और उनके लिए कुछ खाने को नहीं ला सकता, या कोई ला सकता है?" BSB BSB: So the disciples asked one another, “Could someone have brought Him food?”
34 UDB यीशु ने कहा, "मैं बताता हूँ कि मैं सबसे अधिक किस के लिए भूखा हूँ: अर्थात् वह कार्य करने के लिए जो मेरे पिता चाहते है और उनके सारे काम को पूरा करने के लिए जिन्होंने मुझे भेजा है। BSB BSB: Jesus explained, “My food is to do the will of Him who sent Me and to finish His work.
35 UDB साल के इस समय तुम आमतौर पर कहते हो, 'चार महीने शेष हैं, और उसके बाद हम फसल काटेंगे।' अभी भी अपने चारों ओर देखो! इस समय फसल कटने के लिए तैयार हैं। गैर-यहूदी अब चाहते है कि परमेश्वर उन पर शासन करे; वे ऐसी फसलों के समान हैं जो अब कटाई के लिए तैयार हैं। BSB BSB: Do you not say, ‘There are still four months until the harvest’? I tell you, lift up your eyes and look at the fields, for they are ripe for harvest.
36 UDB जो इस पर विश्वास करता है और इस प्रकार के खेत में काम करने के लिए तैयार है वह पहले से ही अपनी मजदूरी प्राप्त कर रहा है और अनन्त जीवन के लिए बहुत फल एकत्र कर रहा है। जो बीज बोते हैं और जो लोग फसल काटते हैं, वे एक साथ आनन्दित होंगे। BSB BSB: Already the reaper draws his wages and gathers a crop for eternal life, so that the sower and the reaper may rejoice together.
37 UDB यह कथन सही है: एक व्यक्ति बीज बोता है, और दूसरा व्यक्ति फसलों की कटनी करता है। BSB BSB: For in this case the saying ‘One sows and another reaps’ is true.
38 UDB मैंने तुमको खेत से फसल एकत्र करने के लिए भेजा है जिसे तुम ने नहीं लगाया। दूसरों ने बहुत परिश्रम किया है, परन्तु अब तुम उनके काम में सहभागी हो रहे हो।" BSB BSB: I sent you to reap what you have not worked for; others have done the hard work, and now you have taken up their labor.”
39 UDB सूखार शहर में रहने वाले कई सामरियों ने यीशु पर विश्वास किया क्योंकि उन्होंने जो भी यीशु के विषय में उस स्त्री से सुना था उसने कहा था, "उन्होंने मुझे सब कुछ बताया जो मैंने आज तक किया है।" BSB BSB: Many of the Samaritans from that town believed in Jesus because of the woman’s testimony, “He told me everything I ever did.”
40 UDB जब सामरी लोग यीशु के पास आये, तब उन्होंने उनसे लम्बे समय तक वहां रहने का आग्रह किया; तो वह दो दिन और वहां रहे। BSB BSB: So when the Samaritans came to Him, they asked Him to stay with them, and He stayed two days.
41 UDB उनमें से बहुतों ने यीशु पर उनके वचनों के कारण विश्वास किया BSB BSB: And many more believed because of His message.
42 UDB उन्होंने उस स्त्री से कहा, "हम यीशु पर विश्वास करते हैं, इसलिए नहीं कि जो तुने उनके विषय में बताया है, परन्तु इसलिए कि हमने स्वयं उनका संदेश सुना है। अब हम जानते हैं कि यह सचमुच जगत के उद्धारकर्ता हैं।" BSB BSB: They said to the woman, “We now believe not only because of your words; we have heard for ourselves, and we know that this man truly is the Savior of the world.”
43 UDB दो दिन बाद, यीशु और उसके शिष्य सामरिया से गलील चले गए। BSB BSB: After two days, Jesus left for Galilee.
44 UDB (यीशु ने स्वयं यह पुष्टि की कि एक नबी को कई जगहों पर सम्मान मिलता है, परन्तु वहाँ नहीं जहाँ वह पला-बढा हो।) BSB BSB: Now He Himself had testified that a prophet has no honor in his own hometown.
45 UDB जब वह गलील में पहुंचे, तो बहुत से लोगों ने वहां उनका स्वागत किया, वे जानते थे कि वह कौन है क्योंकि उन्होंने हाल ही में हुए फसह के पर्व के समय यरूशलेम में जो कुछ यीशु ने किया था, उसे देखा था। BSB BSB: Yet when He arrived, the Galileans welcomed Him. They had seen all the great things He had done in Jerusalem at the feast, for they had gone there as well.
46 UDB फिर यीशु गलील में काना के पास गए। (यह वही स्थान था जहाँ उन्होंने जल को दाखरस में बदल दिया था।) राजा का एक अधिकारी जो सत्ताईस किलोमीटर दूर कफरनहूम में रहता था, उसका पुत्र बहुत बीमार था। BSB BSB: So once again He came to Cana in Galilee, where He had turned the water into wine. And there was a royal official whose son lay sick at Capernaum.
47 UDB जब उस व्यक्ति ने सुना की यीशु यहूदिया से गलील में लौट आए हैं, तो वह काना में यीशु के पास गया और उनसे विनती की, "कफरनहूम में आकर मेरे पुत्र को स्वस्थ कर दें।" वह मरने वाला है!" BSB BSB: When he heard that Jesus had come from Judea to Galilee, he went and begged Him to come down and heal his son, who was about to die.
48 UDB यीशु ने उससे कहा, "जब तक तू मुझे वह कार्य करते हुए ना देख ले, जो सिद्ध करती हैं कि मैं कौन हूँ और मुझे चमत्कार करते हुए ना देख लो, तब तक तुम मुझ पर विश्वास नहीं करोगे!" BSB BSB: Jesus said to him, “Unless you people see signs and wonders, you will never believe.”
49 UDB "फिर भी अधिकारी ने उन से कहा," महोदय, मेरे पुत्र के मरने से पहले कृपया मेरे घर चलिए!" BSB BSB: “Sir,” the official said, “come down before my child dies.”
50 UDB यीशु ने उससे कहा, "जा, तेरा पुत्र जीवित रहेगा।" उस व्यक्ति ने यीशु की कही बातों पर विश्वास किया और अपने घर वापस जाने लगा। BSB BSB: “Go,” said Jesus. “Your son will live.” The man took Jesus at His word and departed.
51 UDB जब वह कफरनहूम में अपने घर लौट रहा था, उसके सेवक उससे मार्ग पर मिले। उन्होंने कहा, "तुम्हारा पुत्र जीवित है।" BSB BSB: And while he was still on the way, his servants met him with the news that his boy was alive.
52 UDB अधिकारी ने उनसे पूछा, "किस समय मेरे पुत्र के स्वास्थ में सुधार आया?" उन्होंने उससे कहा, "उसका बुखार कल दोपहर एक बजे उतर गया था।" BSB BSB: So he inquired as to the hour when his son had recovered, and they told him, “The fever left him yesterday at the seventh hour.”
53 UDB तब लड़के के पिता को समझ में आया कि यही वह समय था जब यीशु ने उससे कहा था, "तेरा पुत्र जीवित रहेगा।" इसलिए उसने अपने घर में रहने वाले हर एक के साथ, यीशु पर विश्वास किया। BSB BSB: Then the father realized that this was the very hour in which Jesus had told him, “Your son will live.” And he and all his household believed.
54 UDB यह दूसरी बार था जब यीशु ने लोगों पर यह सिद्ध करने के लिए कुछ किया कि वह कौन हैं। उन्होंने यह उस समय के दोरान किया जब वह गलील क्षेत्र के यहूदिया से यात्रा करते हुए आए थे। BSB BSB: This was now the second sign that Jesus performed after coming from Judea into Galilee.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.