2 UDB हमने इन घटनाओं के बारे में उन लोगों से सुना है जिन्होंने उन्हें आरंभ से देखा था। इन्ही लोगों ने दूसरों को परमेश्वर के संदेश की शिक्षा दी थी। BSB BSB: just as they were handed down to us by the initial eyewitnesses and servants of the word.
3 UDB इन लोगों ने जो लिखा और सिखाया है, उन सब का मैंने स्वयं ध्यान से अध्ययन किया है। इसलिए, प्रिय थियुफिलुस मैंने यह निर्णय लिया है कि इन सबका सही विवरण तेरे लिए लिखूं तो अच्छा होगा। BSB BSB: Therefore, having carefully investigated everything from the beginning, it seemed good also to me to write an orderly account for you, most excellent Theophilus,
4 UDB मैं यह इसलिए लिख रहा हूँ कि तू जान ले कि जो तुझे सिखाया गया है वह सच है। BSB BSB: so that you may know the certainty of the things you have been taught.
6 UDB परमेश्वर उन दोनों को मानते थे, कि वे धर्मी हैं, क्योंकि वे परमेश्वर की सारी आज्ञाओं का पालन करने में नहीं चूकते थे, BSB BSB: Both of them were righteous in the sight of God, walking blamelessly in all the commandments and decrees of the Lord.
7 UDB परन्तु उनकी कोई सन्तान नहीं थी, क्योंकि एलीशिबा सन्तान को जन्म देने में असमर्थ थी। इसके अतिरिक्त, वह और उसका पति बहुत बूढ़े थे। BSB BSB: But they had no children, because Elizabeth was barren, and they were both well along in years.
8 UDB एक दिन जकर्याह अपने समूह के नियत समय यरूशलेम के मन्दिर में एक याजक के तौर पर सेवा कर रहा था। BSB BSB: One day while Zechariah’s division was on duty and he was serving as priest before God,
9 UDB उनकी रीति के अनुसार, याजकों ने परमेश्वर के मन्दिर में जाकर धूप जलाने के लिए चिट्ठी डाली तो जकर्याह का नाम निकला। BSB BSB: he was chosen by lot, according to the custom of the priesthood, to enter the temple of the Lord and burn incense.
10 UDB जब धूप जलाने का समय आया, तो बहुत से लोग मन्दिर के बाहर आँगन में प्रार्थना कर रहे थे। BSB BSB: And at the hour of the incense offering, the whole congregation was praying outside.
11 UDB तब परमेश्वर की ओर से भेजा गया एक स्वर्गदूत, उसके सामने प्रकट हुआ। स्वर्गदूत धूप की वेदी के दाहिनी ओर खड़ा था। BSB BSB: Just then an angel of the Lord appeared to Zechariah, standing at the right side of the altar of incense.
12 UDB जब जकर्याह ने स्वर्गदूत को देखा, तो वह चौंक गया और बहुत डर गया। BSB BSB: When Zechariah saw him, he was startled and gripped with fear.
13 UDB परन्तु स्वर्गदूत ने उस से कहा, “हे जकर्याह, मत डर। जब तू प्रार्थना कर रहा था, तो प्रभु ने तेरी विनती सुनी, इसलिए तेरी पत्नी एलीशिबा तेरे लिए एक पुत्र को जन्म देगी। तू उसका नाम यूहन्ना रखना। BSB BSB: But the angel said to him, “Do not be afraid, Zechariah, because your prayer has been heard. Your wife Elizabeth will bear you a son, and you are to give him the name John.
14 UDB तुझे बहुत आनन्द होगा, और उसके जन्म लेने से अनेक लोग भी आनन्दित होंगे। BSB BSB: He will be a joy and delight to you, and many will rejoice at his birth,
15 UDB वह परमेश्वर के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होगा। वह दाखरस या कोई अन्य मदिरा कभी न पीये। वह जन्म से पहले ही पवित्र आत्मा की शक्ति से भरा हुआ होगा। BSB BSB: for he will be great in the sight of the Lord. He shall never take wine or strong drink, and he will be filled with the Holy Spirit even from his mother’s womb.
16 UDB वह इस्राएल के वंशजों को पाप करने से रोकेगा और अपने परमेश्वर की आज्ञा का पालन करना आरंभ करने के लिए प्रेरित करेगा। BSB BSB: Many of the sons of Israel he will turn back to the Lord their God.
18 UDB तब जकर्याह ने स्वर्गदूत से कहा, “मैं बहुत बूढ़ा हूँ, मेरी पत्नी भी बहुत बूढ़ी है। तो मैं कैसे विश्वास करूँ कि तूने जो कहा है वह वास्तव में होगा?” BSB BSB: “How can I be sure of this?” Zechariah asked the angel. “I am an old man, and my wife is well along in years.”
19 UDB तब स्वर्गदूत ने उस से कहा, “मैं गब्रिएल हूँ! मैं परमेश्वर की उपस्थिति में खड़ा रहता हूँ! तुझे यह शुभ समाचार सुनाने के लिए कि तेरे साथ क्या होगा मुझे भेजा गया है। BSB BSB: “I am Gabriel,” replied the angel. “I stand in the presence of God, and I have been sent to speak to you and to bring you this good news.
20 UDB मैंने जो तुझ से कहा है वह परमेश्वर के उचित समय पर पूरा होकर ही रहेगा, परन्तु तूने मेरे वचनों पर विश्वास नहीं किया। इसलिए तेरे पुत्र के जन्म के दिन तक परमेश्वर तुझे बोलने की क्षमता से रहित रखेगा!” BSB BSB: And now you will be silent and unable to speak until the day this comes to pass, because you did not believe my words, which will be fulfilled at their proper time.”
21 UDB इधर जकर्याह और स्वर्गदूत मन्दिर में बात कर रहे थे, और उधर आँगन में लोग जकर्याह के बाहर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। वे आश्चर्य कर रहे थे कि वह मन्दिर में इतनी देर तक क्यों रुका हुआ है। BSB BSB: Meanwhile, the people were waiting for Zechariah and wondering why he took so long in the temple.
22 UDB जब वह बाहर आया, तो वह उनसे बात नहीं कर पा रहा था। क्योंकि वह बोल नहीं पा रहा था इसलिए उसने अपने हाथों के संकेत से उसके साथ हुई घटना को समझाने का प्रयास किया। वे समझ गए कि जब वह मन्दिर में था, तब उसने परमेश्वर की ओर से एक दर्शन देखा है। BSB BSB: When he came out and was unable to speak to them, they realized he had seen a vision in the temple. He kept making signs to them but remained unable to speak.
23 UDB मन्दिर में याजक की सेवा करने का समय समाप्त हो जाने पर वह यरूशलेम छोड़कर अपने घर चला गया। BSB BSB: And when the days of his service were complete, he returned home.
24 UDB इस घटना के कुछ समय बाद उसकी पत्नी एलीशिबा गर्भवती हुई, परन्तु वह पाँच महीनों तक सबके सामने बाहर नहीं गई। BSB BSB: After these days, his wife Elizabeth became pregnant and for five months remained in seclusion. She declared,
25 UDB उसने अपने आप से कहा, “परमेश्वर ने मुझे गर्भवती होने में समर्थ किया है। इस प्रकार उन्होंने मुझ पर दया की है और लोगों में मेरा तिरस्कार होने का कारण हटा दिया है!” BSB BSB: “The Lord has done this for me. In these days He has shown me favor and taken away my disgrace among the people.”
27 UDB वह वहाँ एक कुँवारी से बात करने के लिए गया था जिसकी मंगनी यूसुफ नाम के एक पुरुष से हुई थी, जो राजा दाऊद का वंशज था। उस कुँवारी का नाम मरियम था। BSB BSB: to a virgin pledged in marriage to a man named Joseph, who was of the house of David. And the virgin’s name was Mary.
28 UDB तब स्वर्गदूत ने उससे कहा, “नमस्कार! प्रभु तेरे साथ है और उन्होंने तेरे प्रति महान कृपा दिखाई है!” BSB BSB: The angel appeared to her and said, “Greetings, you who are highly favored! The Lord is with you.”
29 UDB परन्तु मरियम ऐसा अभिवादन सुनकर बहुत परेशान हो गई। वह आश्चर्य करने लगी कि स्वर्गदूत द्वारा कहे गए इन वचनों का क्या अर्थ है। BSB BSB: Mary was greatly troubled at his words and wondered what kind of greeting this might be.
30 UDB तब स्वर्गदूत ने उससे कहा, “मरियम, मत डर, क्योंकि तूने परमेश्वर का अनुग्रह प्राप्त किया है! BSB BSB: So the angel told her, “Do not be afraid, Mary, for you have found favor with God.
31 UDB तू गर्भवती होगी और एक पुत्र को जन्म देगी, और तू उसका नाम यीशु रखना। BSB BSB: Behold, you will conceive and give birth to a son, and you are to give Him the name Jesus.
32 UDB वह महान होंगे और उन्हें परमप्रधान परमेश्वर का पुत्र कहा जाएगा। प्रभु परमेश्वर उन्हें उनके पूर्वज दाऊद के समान अपने लोगों के ऊपर राजा बनाएँगे। BSB BSB: He will be great and will be called the Son of the Most High. The Lord God will give Him the throne of His father David,
33 UDB वह याकूब के वंशजों पर सदा के लिए शासन करेंगे। उनके शासन का अन्त नहीं होगा!” BSB BSB: and He will reign over the house of Jacob forever. His kingdom will never end!”
35 UDB स्वर्गदूत ने उत्तर दिया, “पवित्र आत्मा तुझ पर आएगा और परमेश्वर की शक्ति तुझ पर छा जाएगी, इसलिए जिस बालक को तू जन्म देगी वह पवित्र होगा, और वह परमेश्वर के पुत्र कहलाएँगे। BSB BSB: The angel replied, “The Holy Spirit will come upon you, and the power of the Most High will overshadow you. So the Holy One to be born will be called the Son of God.
36 UDB और सुन, तेरी संबन्धि एलीशिबा बूढ़ी होने पर भी गर्भवती है। और पुत्र को जन्म देगी यद्यपि लोगों ने सोचा था कि वह सन्तान को जन्म दे नहीं सकती, अब वह इस समय लगभग छह महीने की गर्भवती है। BSB BSB: Look, even Elizabeth your relative has conceived a son in her old age, and she who was called barren is in her sixth month.
37 UDB क्योंकि परमेश्वर कुछ भी कर सकते हैं!” BSB BSB: For no word from God will ever fail.”
39 UDB इसके तुरन्त बाद, मरियम तैयार हुई और यहूदिया के पहाड़ी क्षेत्र के शहर में जहाँ जकर्याह रहता था गई। BSB BSB: In those days Mary got ready and hurried to a town in the hill country of Judah,
40 UDB उसने उसके घर में प्रवेश किया और उसकी पत्नी एलीशिबा को नमस्कार किया। BSB BSB: where she entered the home of Zechariah and greeted Elizabeth.
41 UDB जैसे ही एलीशिबा ने मरियम का नमस्कार सुना, वैसे ही एलीशिबा के गर्भ में बच्चा उछला। तुरन्त ही पवित्र आत्मा ने एलीशिबा को परमेश्वर की स्तुति करने की प्रेरणा दी। BSB BSB: When Elizabeth heard Mary’s greeting, the baby leaped in her womb, and Elizabeth was filled with the Holy Spirit.
42 UDB उसने ऊँचे स्वर में मरियम से कहा, “परमेश्वर ने तुझे अन्य स्त्रियों की तुलना में अधिक आशीष दी है, और जिस बच्चे को तू जन्म देगी उसे भी आशीष दी है! BSB BSB: In a loud voice she exclaimed, “Blessed are you among women, and blessed is the fruit of your womb!
43 UDB यह कितना अद्भुत है कि मेरे प्रभु की माता मेरे पास आई है! BSB BSB: And why am I so honored, that the mother of my Lord should come to me?
44 UDB जैसे ही मैंने तेरा अभिवादन सुना वैसे ही बच्चा मेरे गर्भ में उछला क्योंकि वह बहुत खुश हुआ कि तू आई है! BSB BSB: For as soon as the sound of your greeting reached my ears, the baby in my womb leaped for joy.
45 UDB तू धन्य है क्योंकि तूने विश्वास किया कि परमेश्वर ने जो कहा वह सच हो जाएगा।” BSB BSB: Blessed is she who has believed that the Lord’s word to her will be fulfilled.”
47 UDB मैं परमेश्वर के बारे में बहुत आनन्दित हूँ, वह मेरा उद्धार करने वाला है BSB BSB: and my spirit rejoices in God my Savior!
49 UDB वे उन महान कामों के कारण जो सामर्थी परमेश्वर ने मेरे लिए किया है, ऐसा कहेंगे। उनका नाम पवित्र है! BSB BSB: For the Mighty One has done great things for me. Holy is His name.
50 UDB जो लोग उनका सम्मान करते हैं उन लोगों के प्रति वह पीढ़ी से पीढ़ी तक दया के काम करते है। BSB BSB: His mercy extends to those who fear Him, from generation to generation.
51 UDB वह लोगों को दिखाते हैं कि वह बहुत शक्तिशाली हैं। वह उन लोगों को तितर-बितर करते है, जो अपने मन के भीतर घमण्ड रखते हैं। BSB BSB: He has performed mighty deeds with His arm; He has scattered those who are proud in the thoughts of their hearts.
52 UDB उन्होंने राजाओं को शासन करने से रोक दिया है, और उन्होंने पीड़ित लोगों को सम्मानित किया है। BSB BSB: He has brought down rulers from their thrones, but has exalted the humble.
53 UDB उन्होंने भूखों को खाने के लिए अच्छी वस्तुएँ दी हैं, और उन्होंने अमीरों को खाली हाथ वापस भेज दिया है। BSB BSB: He has filled the hungry with good things, but has sent the rich away empty.
54 UDB उन्होंने इस्राएलियों की जो उनकी सेवा करते हैं सहायता की है। पूर्व काल में उन्होंने हमारे पूर्वजों से प्रतिज्ञा की कि वह उनके प्रति दयालु रहेंगे। BSB BSB: He has helped His servant Israel, remembering to be merciful,
55 UDB उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की है और अब्राहम और उसके वंशजों को सदैव दया दिखाई है।” BSB BSB: as He promised to our fathers, to Abraham and his descendants forever.”
56 UDB मरियम एलीशिबा के साथ लगभग तीन महीने तक रही। फिर वह अपने घर लौट गई। BSB BSB: Mary stayed with Elizabeth for about three months and then returned home.
57 UDB जब बच्चे को जन्म देने का समय आया, तब एलीशिबा ने एक पुत्र को जन्म दिया। BSB BSB: When the time came for Elizabeth to have her child, she gave birth to a son.
58 UDB उसके पड़ोसियों और संबन्धियों ने सुना कि परमेश्वर ने उस पर कैसी दया की है तो उन्होंने एलीशिबा के साथ आनन्द मनाया। BSB BSB: Her neighbors and relatives heard that the Lord had shown her great mercy, and they rejoiced with her.
59 UDB इसके बाद, आठवें दिन लोग बालक का खतना करने के समारोह में एकत्र हुए। क्योंकि उसके पिता का नाम जकर्याह था, इसलिए वे बच्चे को भी वही नाम देना चाहते थे। BSB BSB: On the eighth day, when they came to circumcise the child, they were going to name him after his father Zechariah.
60 UDB परन्तु उसकी माता ने कहा, “नहीं, उसका नाम यूहन्ना होना चाहिए!” BSB BSB: But his mother replied, “No! He shall be called John.”
61 UDB उन्होंने उससे कहा, “परन्तु यूहन्ना नाम तो तेरे संबन्धियों में से किसी का भी नहीं है!” BSB BSB: They said to her, “There is no one among your relatives who bears this name.”
62 UDB तब उन्होंने उसके पिता को हाथों से इशारा करके पूछा कि वह अपने पुत्र को क्या नाम देना चाहता है। BSB BSB: So they made signs to his father to find out what he wanted to name the child.
63 UDB तब उसने संकेत से समझाया कि उसे लिखने के लिए एक पट्टी दी जाए। जब उन्होंने उसे एक पट्टी दी, तो उसने उस पर लिखा, “उसका नाम यूहन्ना है।” वहाँ उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए! BSB BSB: Zechariah asked for a tablet and wrote, “His name is John.” And they were all amazed.
64 UDB तुरन्त जकर्याह फिर से बोलने लगा, और वह परमेश्वर की स्तुति करने लगा। BSB BSB: Immediately Zechariah’s mouth was opened and his tongue was released, and he began to speak, praising God.
65 UDB जो लोग आस-पास रहते थे वे परमेश्वर के काम को देखकर बहुत अचम्भित थे। उन्होंने अनेक लोगों को घटी हुई बातें सुनाई और यह समाचार यहूदिया के सब पहाड़ी क्षेत्रों में फैल गया। BSB BSB: All their neighbors were filled with awe, and people throughout the hill country of Judea were talking about these events.
66 UDB जो कोई इस घटना के बारे में सुनता, वह उसके बारे में सोचता रहता था। वे कहते, “हम सोचते हैं कि यह बच्चा बड़ा होकर क्या करेगा!” जो कुछ भी हुआ था उसके कारण उन्हें यकीन था कि परमेश्वर सामर्थी रीति से उसकी सहायता करेंगे। BSB BSB: And all who heard this wondered in their hearts and asked, “What then will this child become?” For the Lord’s hand was with him.
67 UDB पुत्र का जन्म होने के बाद, जकर्याह पवित्र आत्मा के नियन्त्रण में आया और उसने परमेश्वर की ओर से ये वचन कहे: BSB BSB: Then his father Zechariah was filled with the Holy Spirit and prophesied:
68 UDB “प्रभु परमेश्वर की स्तुति करो जिसकी हम इस्राएली लोग उपासना करते हैं, क्योंकि वह हमें, अपने लोगों को स्वतंत्र करने के लिए आए हैं। BSB BSB: “Blessed be the Lord, the God of Israel, because He has visited and redeemed His people.
69 UDB वह सामर्थी रीति से हमारा उद्धार करने के लिए किसी को भेज रहें हैं, जो उनके दास राजा दाऊद का वंशज है। BSB BSB: He has raised up a horn of salvation for us in the house of His servant David,
70 UDB बहुत पहले परमेश्वर ने अपने भविष्यद्वकताओं को यह कहने के लिए प्रेरित किया था कि वह ऐसा करेंगे। BSB BSB: as He spoke through His holy prophets, those of ages past,
71 UDB यह सामर्थी उद्धारकर्ता हमें हमारे शत्रुओं से बचाएँगे, और वह हमें उन सब की शक्ति से बचाएँगे जो हमसे घृणा करते हैं। BSB BSB: salvation from our enemies and from the hand of all who hate us,
72 UDB उन्होंने यह इसलिए किया है कि वह हमारे पूर्वजों के प्रति दयालु हैं और अपनी पवित्र वाचा को स्मरण करते हैं, BSB BSB: to show mercy to our fathers and to remember His holy covenant,
73 UDB यही वह शपथ है जो उन्होंने हमारे पूर्वज अब्राहम से खाई थी BSB BSB: the oath He swore to our father Abraham, to grant us
74 UDB परमेश्वर ने हमें हमारे शत्रुओं की प्रभुता से बचाने, और हमें निडर होकर संपूर्ण जीवन पवित्र और धार्मिक रीति से, उसकी सेवा करने के योग्य बनाने का वायदा किया। BSB BSB: deliverance from hostile hands, that we may serve Him without fear,
76 UDB तब जकर्याह ने अपने नन्हे पुत्र से कहा: हे मेरे पुत्र, तू परमप्रधान परमेश्वर का भविष्यद्वक्ता कहलाएगा तू प्रभु के आगे चलेगा कि लोगों को उनके आने के लिए तैयार करे। BSB BSB: And you, child, will be called a prophet of the Most High; for you will go on before the Lord to prepare the way for Him,
77 UDB तू लोगों को बताएगा कि परमेश्वर उन्हें क्षमा कर सकते हैं और उन्हें उनके पापों के दण्ड से बचा सकते हैं। BSB BSB: to give to His people the knowledge of salvation through the forgiveness of their sins,
78 UDB परमेश्वर हमें क्षमा करेंगे क्योंकि वह हमारे प्रति दयालु और कृपालु हैं। और इसके कारण, यह उद्धारकर्ता, जो उगते सूरज जैसा है, हमारी सहायता करने के लिए स्वर्ग से हमारे पास आएँगे। BSB BSB: because of the tender mercy of our God, by which the Dawn will visit us from on high,
79 UDB वह उन लोगों पर चमकेंगे जो आत्मिक अंधेरे और मौत के भय में रहते हैं। वह हमारा मार्गदर्शन करेंगे ताकि हम शान्ति पूर्वक रह सकें। BSB BSB: to shine on those who live in darkness and in the shadow of death, to guide our feet into the path of peace.”
80 UDB समय के साथ, जकर्याह और एलीशिबा का पुत्र बड़ा हुआ और आत्मिक रूप से दृढ़ हो गया। फिर वह एक निर्जन क्षेत्र में रहने लगा और वहीं रहते हुए परमेश्वर की प्रजा, इस्राएल के लिए प्रचार करने लगा। BSB BSB: And the child grew and became strong in spirit; and he lived in the wilderness until the time of his public appearance to Israel.