2 UDB यह पहली बार उस समय हुआ था जब क्विरिनियुस सीरिया के प्रान्त का राज्यपाल था। BSB BSB: This was the first census to take place while Quirinius was governor of Syria.
3 UDB इसलिए सब को अपने परिवार के गृहनगर जाकर नाम लिखवाना पड़ा। BSB BSB: And everyone went to his own town to register.
6 UDB जब वे बैतलहम पहुँचे, तो वहाँ ठहरने के स्थान खाली नहीं थे। इसलिए उन्हें ऐसे स्थान पर रहना पड़ा जहाँ भेड़-बकरियाँ रात को सोते थे। जब वे वहाँ थे, तब मरियम का जन्म देने का समय आ गया और उसने अपने पहले बच्चे को, जो पुत्र था जन्म दिया। उसने उसे कपड़े के बड़े टुकड़ों में लपेटा और उसे जानवरों के खाना खाने के पात्र में रख दिया। BSB BSB: While they were there, the time came for her Child to be born.
9 UDB प्रभु के एक स्वर्गदूत ने उन्हें दर्शन दिया। प्रभु की महिमा दिखाते हुए, उनके चारों ओर एक चमकदार रोशनी चमक गई इसलिए वे बहुत डर गए। BSB BSB: Just then an angel of the Lord stood before them, and the glory of the Lord shone around them, and they were terrified.
10 UDB परन्तु स्वर्गदूत ने उन से कहा, “डरो मत! मैं तुम्हें एक अच्छा समाचार सुनाने आया हूँ, जो सब लोगों के लाभ का है और तुम्हें आनन्द से भर देगा! BSB BSB: But the angel said to them, “Do not be afraid! For behold, I bring you good news of great joy that will be for all the people:
11 UDB आज, दाऊद के शहर में, एक बालक जन्मा है जो तुमको तुम्हारे पापों से बचाएगा! वही मसीह प्रभु है! BSB BSB: Today in the city of David a Savior has been born to you. He is Christ the Lord!
12 UDB तुम उन्हें इस तरह पहचान सकोगे: बैतलहम में तुम्हें एक बालक मिलेगा जो कपड़ों के टुकड़ों में लपेटा हुआ और पशुओं के खाने के पात्र में रखा हुआ है।” BSB BSB: And this will be a sign to you: You will find a baby wrapped in swaddling cloths and lying in a manger.”
13 UDB तब अकस्मात स्वर्गदूतों का एक बड़ा समूह स्वर्ग से उतरता दिखाई दिया और उस दूत के साथ मिलकर, वे सब परमेश्वर की स्तुति करते हुए कह रहे थे, BSB BSB: And suddenly there appeared with the angel a great multitude of the heavenly host, praising God and saying:
14 UDB “सर्वोच्च स्वर्ग में सब स्वर्गदूत परमेश्वर की स्तुति करें! और पृथ्वी पर जो लोग परमेश्वर को प्रसन्न करते हैं उनके बीच शान्ति हो!” BSB BSB: “Glory to God in the highest, and on earth peace to men on whom His favor rests!”
15 UDB जब स्वर्गदूत उनके पास से स्वर्ग लौट गए, तब चरवाहों ने एक दूसरे से कहा, “हमें इस अद्भुत बात को जिसे परमेश्वर ने हमें बताया है देखने के लिए बैतलहम जाना चाहिए!” BSB BSB: When the angels had left them and gone into heaven, the shepherds said to one another, “Let us go to Bethlehem and see this thing that has happened, which the Lord has made known to us.”
16 UDB इसलिए वे तुरन्त निकल पड़े और जब उस स्थान पर पहुँच गए जहाँ मरियम और यूसुफ रह रहे थे, तो उन्होंने पशुओं के खाने के पात्र में बच्चे को लेटा हुआ देखा। BSB BSB: So they hurried off and found Mary and Joseph and the Baby, who was lying in the manger.
17 UDB उसे देखने के बाद, जो कुछ उन्हें इस बच्चे के बारे में बताया गया था, वह सब को बताया। BSB BSB: After they had seen the Child, they spread the message they had received about Him.
18 UDB सब लोग चरवाहों की बातें सुनकर आश्चर्यचकित हुए। BSB BSB: And all who heard it were amazed at what the shepherds said to them.
19 UDB परन्तु मरियम, उन सब बातों के बारे में जो उसने सुनी, सोचती और उनका ध्यान करती रही। BSB BSB: But Mary treasured up all these things and pondered them in her heart.
20 UDB चरवाहे मैदान में लौट गए, जहाँ उनकी भेड़ें थीं। वे इस बारे में बात करते रहे कि परमेश्वर कितने महान हैं और उन सब बातों के लिए उसकी स्तुति करते रहे जो उन्होंने सुनी और देखी थीं, क्योंकि सब बातें वैसे ही थी जैसी स्वर्गदूतों ने उनसे कही थी। BSB BSB: The shepherds returned, glorifying and praising God for all they had heard and seen, which was just as the angel had told them.
22 UDB जब मूसा की व्यवस्था के अनुसार, उनके शुद्ध होने के दिन पूरे हुए, तब मरियम और यूसुफ अपने पुत्र को परमेश्वर के लिए समर्पित करने हेतु यरूशलेम को गए। BSB BSB: And when the time of purification according to the Law of Moses was complete, His parents brought Him to Jerusalem to present Him to the Lord
23 UDB यह प्रभु की व्यवस्था में लिखा गया था, “प्रत्येक पहलौठे नर को प्रभु के लिए पवित्र करके अलग किया जाएगा।” BSB BSB: (as it is written in the Law of the Lord: “Every firstborn male shall be consecrated to the Lord”),
24 UDB प्रभु की व्यवस्था में यह भी कहा गया है कि नवजात पुत्र के माता-पिता: “पण्डुकों का एक जोड़ा, या कबूतर के दो बच्चे बलि चढ़ाएँ।” BSB BSB: and to offer the sacrifice specified in the Law of the Lord: “A pair of turtledoves or two young pigeons.”
25 UDB उस समय यरूशलेम में शमौन नामक एक बूढ़ा पुरुष रहता था। वह वही करता था जो परमेश्वर को भाता था और परमेश्वर के नियमों का पालन करता था। वह बड़ी जिज्ञासा से परमेश्वर के मसीह के आने की प्रतीक्षा कर रहा था, जो इस्राएली लोगों को प्रोत्साहित करेंगे, और पवित्र आत्मा उसका निर्देशन कर रहे थे। BSB BSB: Now there was a man in Jerusalem named Simeon, who was righteous and devout. He was waiting for the consolation of Israel, and the Holy Spirit was upon him.
26 UDB पवित्र आत्मा ने उसे पहले से बता दिया था कि वह अपनी मृत्यु से पहले प्रभु की प्रतिज्ञा के मसीहा को देखेगा। BSB BSB: The Holy Spirit had revealed to him that he would not see death before he had seen the Lord’s Christ.
27 UDB जब यूसुफ और मरियम परमेश्वर की व्यवस्था में दी गई आज्ञा के अनुसार धार्मिक संस्कारों को पूरा करने के लिए अपने बालक, यीशु को मन्दिर में, ले आए तो आत्मा ने शमौन को मन्दिर के आँगन में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया। BSB BSB: Led by the Spirit, he went into the temple courts. And when the parents brought in the child Jesus to do for Him what was customary under the Law,
28 UDB तब उसने यीशु को अपनी गोद में लिया और परमेश्वर की स्तुति की, BSB BSB: Simeon took Him in his arms and blessed God, saying:
29 UDB “हे प्रभु, आपने मुझे संतुष्ट किया है और अब मैं आपकी प्रतिज्ञा के अनुसार शान्ति से मर सकता हूँ। BSB BSB: “Sovereign Lord, as You have promised, You now dismiss Your servant in peace.
30 UDB अपने लोगों को बचाने के लिए आपने जिन्हें भेजा है, मैंने उन्हें देख लिया है, BSB BSB: For my eyes have seen Your salvation,
31 UDB जिन्हें आप ने सब लोगों के बीच में से तैयार किया है। BSB BSB: which You have prepared in the sight of all people,
32 UDB वह प्रकाश के समान होंगे जो अन्यजातियों के सामने आपकी सच्चाई को प्रकट करेंगे, और वह इस्राएलियों को सम्मान दिलाएँगे।” BSB BSB: a light for revelation to the Gentiles, and for glory to Your people Israel.”
33 UDB शमौन ने यीशु के बारे में जो कहा, उससे उसके पिता और माता बहुत आश्चर्यचकित थे। तब शमौन ने उन्हें आशीष दी और यीशु की माता, मरियम से कहा, BSB BSB: The Child’s father and mother were amazed at what was spoken about Him.
34 UDB “मेरी बातों पर ध्यान दें: परमेश्वर ने यह निर्धारित किया है कि इस बालक के कारण, बहुत से इस्राएली लोग परमेश्वर से दूर हो जाएँगे, और बहुत से लोग परमेश्वर के पास आएँगे। वह लोगों को चेतावनी देने के लिए, एक चिन्ह के समान होंगे, और बहुत से लोग उनका विरोध करेंगे। BSB BSB: Then Simeon blessed them and said to His mother Mary: “Behold, this Child is appointed to cause the rise and fall of many in Israel, and to be a sign that will be spoken against,
35 UDB और परिणाम यह होगा कि, कई लोगों के विचार स्पष्ट हो जाएँगे। एक तलवार से तेरी आत्मा छिद जाएगी।” BSB BSB: so that the thoughts of many hearts will be revealed—and a sword will pierce your soul as well.”
36 UDB मन्दिर के आँगन में हन्नाह नाम की एक भविष्यद्वक्तिन थी जो बहुत बूढ़ी थी। उसका पिता फनूएल आशेर के गोत्र का सदस्य था। सात वर्ष तक वह विवाहित रही और उसके बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी। BSB BSB: There was also a prophetess named Anna, the daughter of Phanuel, of the tribe of Asher, who was well along in years. She had been married for seven years,
37 UDB उसके बाद, वह चौरासी वर्ष से एक विधवा के रूप में रह रही थी। वह सदा मन्दिर के क्षेत्र में सेवा करती थी और रात-दिन परमेश्वर की आराधना करती थी। वह अधिकतर उपवास रखती थी और प्रार्थना करती थी। BSB BSB: and then was a widow to the age of eighty-four. She never left the temple, but worshiped night and day, fasting and praying.
38 UDB उसी समय, हन्नाह उनके पास आई और बालक के लिए परमेश्वर का धन्यवाद करना आरम्भ किया। फिर उसने कई लोगों से यीशु के बारे में बात की, जो यरूशलेम के छुटकारे के लिए परमेश्वर में आशा लगाए हुए थे। BSB BSB: Coming forward at that moment, she gave thanks to God and spoke about the Child to all who were waiting for the redemption of Jerusalem.
40 UDB जैसे-जैसे बालक बड़ा हुआ, वह बलवन्त और बुद्धिमान बन गया, और परमेश्वर उस से बहुत प्रसन्न थे। BSB BSB: And the Child grew and became strong. He was filled with wisdom, and the grace of God was upon Him.
42 UDB जब यीशु बारह वर्ष के हुए, तब वे पर्व के लिए यरूशलेम गए जैसा वे हमेशा करते थे। BSB BSB: And when He was twelve years old, they went up according to the custom of the Feast.
43 UDB जब पर्व के दिन समाप्त हो गए, तब उनके माता-पिता घर लौट रहे थे, परन्तु यीशु यरूशलेम में ही रह गए। उनके माता-पिता नहीं जानते थे कि वह अभी भी वहाँ है। BSB BSB: When those days were over and they were returning home, the boy Jesus remained behind in Jerusalem, but His parents were unaware He had stayed.
44 UDB उन्होंने सोचा कि वह उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य लोगों के साथ होंगे। पूरे दिन की यात्रा करने के बाद, उन्होंने अपने संबन्धियों और मित्रों के बीच उन्हें खोजा। BSB BSB: Assuming He was in their company, they traveled on for a day before they began to look for Him among their relatives and friends.
45 UDB जब उन्हें वह नहीं मिले, तब वे उन्हें खोजने के लिए यरूशलेम लौट आए। BSB BSB: When they could not find Him, they returned to Jerusalem to search for Him.
46 UDB तीन दिन के बाद, उन्होंने उन्हें मन्दिर के आँगन में यहूदी धर्म गुरुओं के बीच में बैठा हुआ पाया। वह उन्हें सिखा रहे थे, और उनसे सवाल पूछ रहे थे। BSB BSB: Finally, after three days they found Him in the temple courts, sitting among the teachers, listening to them and asking them questions.
47 UDB सब लोग जो उन्हें सुन रहे थे, वे उनकी समझ और उनके उत्तर सुनकर अचंभित थे। BSB BSB: And all who heard Him were astounded at His understanding and His answers.
48 UDB जब उनके माता-पिता ने उन्हें देखा, तो वे बहुत आश्चर्यचकित हुए। उनकी माता ने उनसे कहा, “हे मेरे पुत्र, तुमने हमारे साथ ऐसा क्यों किया? तुम्हारे पिता और मैं बहुत चिंतित होकर तुम्हें खोज रहे थे!” BSB BSB: When His parents saw Him, they were astonished. “Child, why have You done this to us?” His mother asked. “Your father and I have been anxiously searching for You.”
49 UDB उन्होंने उनसे कहा, “आप मुझे क्यों ढूँढ़ रहे थे? क्या आप नहीं जानते थे कि मुझे अपने पिता के काम में सहभागी होना आवश्यक है?” BSB BSB: “Why were you looking for Me?” He asked. “Did you not know that I had to be in My Father’s house?”
50 UDB परन्तु वे उनकी बात का अर्थ समझ न सके। BSB BSB: But they did not understand the statement He was making to them.
52 UDB कुछ वर्षों के बीतने के साथ, यीशु बुद्धि और शरीर में विकास करते गए। परमेश्वर और लोगों से उन्हें अधिक से अधिक अनुग्रह प्राप्त होता रहा। BSB BSB: And Jesus grew in wisdom and stature, and in favor with God and man.