1 UDB यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, "पाप करने के लिए लुभाने वाली बातें तो निश्चय ही होंगी परन्तु जो इसका कारण होते हैं उनके लिए कैसा भयानक परिणाम होगा। BSB BSB: Jesus said to His disciples, “It is inevitable that stumbling blocks will come, but woe to the one through whom they come!
2 UDB विश्वास में कमजोर व्यक्ति के लिए कोई पाप करने का कारण बने तो उचित यही होगा कि उसकी गर्दन में एक विशाल पत्थर बाँध दें और उसे समुद्र में फेंक दें। BSB BSB: It would be better for him to have a millstone hung around his neck and to be thrown into the sea than to cause one of these little ones to stumble.
3 UDB सावधान रहो कि तुम कैसे काम करते हो। यदि तुम्हारे भाइयों में से एक पाप करता है, तो उसे डाँटो। यदि वह कहता है कि वह पाप करने के लिए क्षमा चाहता है और तुमसे क्षमा माँगता है तो तुम्हें उसे क्षमा कर देना चाहिए। BSB BSB: Watch yourselves. If your brother sins, rebuke him; and if he repents, forgive him.
4 UDB अगर एक दिन में वह तुम्हारे विरुद्ध सात बार पाप करता है, तो भी अगर वह हर बार तुम्हारे पास आकर कहता है, मैंने जो किया उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूँ, तो तुम्हें उसे क्षमा करते रहना चाहिए।" BSB BSB: Even if he sins against you seven times in a day, and seven times returns to say, ‘I repent,’ you must forgive him.”
5 UDB तब प्रेरितों ने प्रभु से कहा, "हमें ओर अधिक विश्वास दें!" BSB BSB: The apostles said to the Lord, “Increase our faith!”
6 UDB प्रभु ने उत्तर दिया, "अगर तुम्हारा विश्वास इस छोटे से सरसों के बीज से बड़ा न भी हो, तो तुम इस शहतूत के पेड़ से कह सकते हो, अपनी जड़ों को जमीन से बाहर खींचकर खुद को समुद्र में लगा और यह तुम्हारी आज्ञा का पालन करेगा! BSB BSB: And the Lord answered, “If you have faith the size of a mustard seed, you can say to this mulberry tree, ‘Be uprooted and planted in the sea,’ and it will obey you.
7 UDB यीशु ने यह भी कहा, "मान लो कि तुम्हारा एक सेवक है, जो तुम्हारे खेतों में हल जोत रहा हो या तुम्हारी भेड़ों की देखभाल करता है। तो उसके मैदान से घर आने के बाद तुम नहीं कहोगे- 'तुरन्त आकर भोजन करने बैठ!' BSB BSB: Which of you whose servant comes in from plowing or shepherding in the field will say to him, ‘Come at once and sit down to eat’?
8 UDB इसके बजाय, तुम उससे कहोगे, मेरे लिए भोजन तैयार कर! फिर सेवा करने के अपने कपड़ों को पहन और मेरी सेवा कर ताकि मैं खा सकूँ और पी सकूँ। बाद में तू खा सकता है और पी सकता है। BSB BSB: Instead, won’t he tell him, ‘Prepare my meal and dress yourself to serve me while I eat and drink, and afterward you may eat and drink’?
9 UDB तू अपने दास को दिया गया काम करने के लिए धन्यवाद नहीं कहेगा! BSB BSB: Does he thank the servant because he did what he was told?
10 UDB इसी प्रकार जब तुम परमेश्वर से कहा वह सब काम करते हो जिन्हें करने के लिए परमेश्वर ने कहा है तो तुम्हें यह कहना चाहिए, 'हम केवल परमेश्वर के सेवक हैं और हम इस योग्य भी नहीं कि वह हमें धन्यवाद कहे। हमने केवल वही किया है जो उन्होंने हमसे करने को कहा था।'" BSB BSB: So you also, when you have done everything commanded of you, should say, ‘We are unworthy servants; we have only done our duty.’”
11 UDB जब यीशु और उनके शिष्य यरूशलेम जा रहे थे, तब वे सामरिया और गलील के क्षेत्रों से निकले। BSB BSB: While Jesus was on His way to Jerusalem, He was passing between Samaria and Galilee.
12 UDB जैसे ही यीशु ने एक गाँव में प्रवेश किया, तो दस कोढ़ी उनके पास आए, लेकिन कुछ दूर पर खड़े रहे। BSB BSB: As He entered one of the villages, He was met by ten lepers. They stood at a distance
13 UDB उन्होंने कहा, "यीशु, स्वामी, कृपया हम पर दया करें!" BSB BSB: and raised their voices, shouting, “Jesus, Master, have mercy on us!”
14 UDB जब यीशु ने उन्हें देखा, तो उन्होंने उनसे कहा, "जाकर अपने आप को याजक को दिखाओ।" तो वे चले गए, और जब वे जा ही रहे थे, तो वे ठीक हो गए। BSB BSB: When Jesus saw them, He said, “Go, show yourselves to the priests.” And as they were on their way, they were cleansed.
15 UDB तब उनमें से एक, ने देखा कि वह ठीक हो गया है, तो वह लौटकर आया ओर ऊँचे स्वर में परमेश्वर की स्तुति करने लगा। BSB BSB: When one of them saw that he was healed, he came back, praising God in a loud voice.
16 UDB वह यीशु के पास गया और वह यीशु के पैरों पर मुँह के बल भूमि पर लेट गया, और उसने उन्हें धन्यवाद दिया। यह व्यक्ति एक सामरी था। BSB BSB: He fell facedown at Jesus’ feet in thanksgiving to Him—and he was a Samaritan.
17 UDB फिर यीशु ने कहा, "मैंने दस कोड़ियों को ठीक किया है! अन्य नौ वापस क्यों नहीं आए? BSB BSB: “Were not all ten cleansed?” Jesus asked. “Where then are the other nine?
18 UDB केवल यह विदेशी व्यक्ति ही परमेश्वर का धन्यवाद करने के लिए वापस आया है; दूसरों में से कोई भी वापस नहीं आया!" BSB BSB: Was no one found except this foreigner to return and give glory to God?”
19 UDB फिर उन्होंने उस पुरूष से कहा, "उठो और अपने रास्ते जाओ। परमेश्वर ने तुमको ठीक किया है क्योंकि तुझे मुझ पर भरोसा है।" BSB BSB: Then Jesus said to him, “Rise and go; your faith has made you well!”
20 UDB एक दिन कुछ फरीसियों ने यीशु से पूछा, "परमेश्वर सब पर शासन करना कब आरंभ करेंगे? उन्होंने उत्तर दिया, यह लक्षणों को देखने की बात नहीं है कि लोग अपनी आँखों से देख सकें हैं। BSB BSB: When asked by the Pharisees when the kingdom of God would come, Jesus replied, “The kingdom of God will not come with observable signs.
21 UDB ऐसा नहीं होगा कि लोग कहें, देखो! वह यहाँ शासन कर रहा है! या वह वहाँ शासन कर रहा है! क्योंकि, लोगों की सोच के विपरीत, परमेश्वर ने तुम्हारे भीतर शासन करना आरंभ कर दिया है।" BSB BSB: Nor will people say, ‘Look, here it is,’ or ‘There it is.’ For you see, the kingdom of God is in your midst.”
22 UDB यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, "एक समय ऐसा होगा जब तुम मुझे अर्थात् मनुष्य के पुत्र को सामर्थ से शासन करते देखना चाहोगे। लेकिन तुम ये नहीं देखोगे। BSB BSB: Then He said to the disciples, “The time is coming when you will long to see one of the days of the Son of Man, but you will not see it.
23 UDB लोग तुमसे कहेंगे, 'देखो, मसीह वहाँ है!' या कहेंगे, 'देखो, वह यहाँ है!' जब वे ऐसा कहते हैं, तो उनका अनुसरण न करना। BSB BSB: People will tell you, ‘Look, there He is!’ or ‘Look, here He is!’ Do not go out or chase after them.
24 UDB क्योंकि जब बिजली चमकती है और एक तरफ से दूसरी तरफ तक आकाश को प्रकाश देती है, तो हर कोई इसे देख सकता है। इसी तरह, जब मैं, मनुष्य का पुत्र फिर से वापस आऊँगा, तो सब लोग मुझे देखेंगे। BSB BSB: For just as the lightning flashes and lights up the sky from one end to the other, so will be the Son of Man in His day.
25 UDB लेकिन ऐसा होने से पहले, मुझे कई प्रकार से पीड़ित होना पड़ेगा, और लोग मुझे अस्वीकार करेंगे। BSB BSB: But first He must suffer many things and be rejected by this generation.
26 UDB परन्तु जब मैं, मनुष्य का पुत्र फिर से आऊँगा, तब लोग ऐसे काम करेंगे जैसे लोग नूह के जीवनकाल में किया करते थे। BSB BSB: Just as it was in the days of Noah, so also will it be in the days of the Son of Man:
27 UDB उस समय लोग खाते पीते थे, और विवाह करते थे और उस दिन तक करते रहे जब तक नूह और उसके परिवार ने बड़ी नाव में प्रवेश नहीं किया। लेकिन फिर बाढ़ आ गई और उन सब को नष्ट कर दिया, जो नाव में नहीं थे। BSB BSB: People were eating and drinking, marrying and being given in marriage, up to the day Noah entered the ark. Then the flood came and destroyed them all.
28 UDB इसी प्रकार, जब लूत सदोम शहर में रहता था, वहाँ के लोग खाते और पीते रहे। वे खरीदते और बेचते थे। उन्होंने फसलों को लगाया और उन्होंने घर भी बनाए। BSB BSB: It was the same in the days of Lot: People were eating and drinking, buying and selling, planting and building.
29 UDB लेकिन जिस दिन लूत सदोम से निकला, उस दिन आग और गन्धक आकाश से बरसी और शहर में रहने वाले सब लोगों को नष्ट कर दिया। BSB BSB: But on the day Lot left Sodom, fire and sulfur rained down from heaven and destroyed them all.
30 UDB इसी प्रकार, जब मैं, मनुष्य का पुत्र, पृथ्वी पर लौट आऊँगा,, तब लोग तैयार नहीं होंगे। BSB BSB: It will be just like that on the day the Son of Man is revealed.
31 UDB उस दिन, जो अपने घरों के बाहर हैं, उनके पास अपनी सब घरों के वस्तुएँ लेने के लिए घर के भीतर जाने का समय नहीं होगा। इसी प्रकार, जो लोग खेत में काम कर रहे हैं, उन्हें सामान लेने के लिए घर नहीं लौटना चाहिए; उन्हें अति शीघ्र भाग जाना होगा। BSB BSB: On that day, let no one on the housetop come down to retrieve his possessions. Likewise, let no one in the field return for anything he has left behind.
32 UDB याद रखें कि लूत की पत्नी के साथ क्या हुआ था! BSB BSB: Remember Lot’s wife!
33 UDB जो कोई भी अपने जीवन को अपने तरीके से जी रहा है वह मर जाएगा। परन्तु जो कोई मेरे लिए अपना मार्ग छोड़ देता है, वह हमेशा के लिए जीवित रहेगा। BSB BSB: Whoever tries to save his life will lose it, but whoever loses his life will preserve it.
34 UDB मैं तुम से कहता हूँ: जिस रात मैं वापस आऊँगा, तब दो लोग एक ही बिस्तर पर सो रहे होंगे। जो मुझ पर विश्वास करता है वहउठा लिया जाएगा और दूसरे को पीछे छोड़ दिया जाएगा। BSB BSB: I tell you, on that night two people will be in one bed: one will be taken and the other left.
35 UDB दो महिलाएँ एक साथ अनाज पीस रही होंगी; एक उठा ली जाएगी और दूसरी को पीछे छोड़ दिया जाएगा।" BSB BSB: Two women will be grinding grain together: one will be taken and the other left.”
37 UDB उनके शिष्यों ने उनसे कहा, हे प्रभु, यह कहाँ होगा? उन्होंने उनको उत्तर दिया, "जहाँ भी मृत शरीर है, गिद्ध उसे खाने के लिए एकत्र होंगे।" BSB BSB: “Where, Lord?” they asked. Jesus answered, “Wherever there is a carcass, there the vultures will gather.”