2 UDB उन्होंने कहा, "किसी शहर में एक न्यायाधीश था जो परमेश्वर का भय नहीं मानता था और लोगों के बारे में भी परवाह नहीं करता था। BSB BSB: “In a certain town there was a judge who neither feared God nor respected men.
3 UDB उस शहर में एक विधवा थी जिसने उस न्यायाधीश के पास आकर कहा, 'कृपया मुझे उस व्यक्ति से न्याय दिलाओ जो अदालत में मेरा विरोध कर रहा है।' BSB BSB: And there was a widow in that town who kept appealing to him, ‘Give me justice against my adversary.’
4 UDB एक लम्बे समय के लिए न्यायाधीश ने उसकी सहायता करने से मना कर दिया। लेकिन बाद में, उसने स्वयं से कहा, 'मैं परमेश्वर का भय नहीं मानता और मुझे लोगों की परवाह भी नहीं है, BSB BSB: For a while he refused, but later he said to himself, ‘Though I neither fear God nor respect men,
5 UDB लेकिन यह विधवा मुझे परेशान करती है! इसलिए मैं उसके मामले का न्याय करूँगा और यह सुनिश्चित करूँगा कि उसे उचित न्याय मिले, क्योंकि अगर मैं ऐसा नहीं करता, तो वह लगातार मेरे पास आकर मुझे सताती रहेगी!'" BSB BSB: yet because this widow keeps pestering me, I will give her justice. Otherwise, she will wear me out with her perpetual requests.’”
6 UDB तब प्रभु यीशु ने कहा, "उस अधर्मी न्यायाधीश की बातों के बारे में सावधानी से सोचो। BSB BSB: And the Lord said, “Listen to the words of the unjust judge.
7 UDB परमेश्वर, जो धर्मी है, अपने चुने हुए लोगों को न्याय अवश्य देंगे, जो रात और दिन उनसे प्रार्थना करते हैं! और वह हमेशा उनके साथ धीरज रखते हैं। BSB BSB: Will not God bring about justice for His elect who cry out to Him day and night? Will He delay in helping them?
8 UDB मैं तुमसे कहता हूँ, कि परमेश्वर अपने चुने हुए लोगों के लिए शीघ्र ही न्याय करेंगे। फिर भी, जब मैं, मनुष्य का पुत्र, पृथ्वी पर वापस आऊँगा, तब भी ऐसे लोग होंगे जो मुझ पर विश्वास नहीं करेंगे।" BSB BSB: I tell you, He will promptly carry out justice on their behalf. Nevertheless, when the Son of Man comes, will He find faith on earth?”
10 UDB उन्होंने कहा, "दो लोग मन्दिर में प्रार्थना करने के लिए यरूशलेम गए। उनमें से एक फरीसी था और दूसरा रोमी सरकार के लिए लोगों से कर वसूलने वाला था। BSB BSB: “Two men went up to the temple to pray. One was a Pharisee and the other a tax collector.
11 UDB फरीसी खड़ा होकर अपने आप के बारे में इस तरह से प्रार्थना कर रहा था, 'हे परमेश्वर, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि मैं अन्य लोगों की तरह नहीं हूँ। कुछ लोग दूसरों के पैसे चोरी करते हैं, कुछ दूसरों के साथ अन्याय का व्यवहार करते हैं, और कुछ व्यभिचार करते हैं। मैं ऐसा कुछ भी नहीं करता हूँ और मैं निश्चय ही इस पापी चुंगी लेनेवाले के समान नहीं हूँ जो लोगों को धोखा देता है! BSB BSB: The Pharisee stood by himself and prayed, ‘God, I thank You that I am not like other men—swindlers, evildoers, adulterers—or even like this tax collector.
12 UDB हर हफ्ते मैं दो दिन उपवास रखता हूँ और मैं मन्दिर में अपनी कमाई का दसवाँ अंश भी देता हूँ!' BSB BSB: I fast twice a week and pay tithes of all that I acquire.’
13 UDB "लेकिन चुंगी लेनेवाला मन्दिर के आँगन में, दूसरे लोगों से दूर खड़ा हुआ था। उसने स्वर्ग की ओर भी नहीं देखा। उसने अपनी छाती पिटी और कहा, हे परमेश्वर, कृपया मुझ पर दया करें और मुझे क्षमा करें, क्योंकि मैं एक घौर पापी हूँ।" BSB BSB: But the tax collector stood at a distance, unwilling even to lift up his eyes to heaven. Instead, he beat his breast and said, ‘God, have mercy on me, a sinner!’
14 UDB फिर यीशु ने कहा, "मैं तुमसे कहता हूँ, कि चुंगी लेनेवाला घर जाते समय क्षमा कर दिया गया था, परन्तु फरीसी नहीं। यह इसलिए कि जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह नम्र किया जाएगा, और जो कोई अपने आप को नम्र बनाएगा उसे ऊँचा किया जाएगा।" BSB BSB: I tell you, this man, rather than the Pharisee, went home justified. For everyone who exalts himself will be humbled, but the one who humbles himself will be exalted.”
15 UDB एक दिन लोग अपने बच्चों को भी यीशु के पास ला रहे थे ताकि वह उन पर हाथ रखें और उन्हें आशीष दें। जब शिष्यों ने यह देखा, तो उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका। BSB BSB: Now people were even bringing their babies to Jesus for Him to place His hands on them. And when the disciples saw this, they rebuked those who brought them.
16 UDB लेकिन यीशु ने बच्चों को अपने पास बुलाया। उनसे कहा, "छोटे बच्चों को मेरे पास आने दो, उनको मत रोको! बच्चों की तरह विनम्र और विश्वासयोग्य लोगों पर परमेश्वर शासन करेंगे। BSB BSB: But Jesus called the children to Him and said, “Let the little children come to Me, and do not hinder them! For the kingdom of God belongs to such as these.
17 UDB मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जो कोई एक बच्चे के समान विनम्रता के साथ परमेश्वर के शासन को स्वीकार नहीं करता है, परमेश्वर उस व्यक्ति को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे।" BSB BSB: Truly I tell you, anyone who does not receive the kingdom of God like a little child will never enter it.”
18 UDB एक बार एक यहूदी अगुवे ने यीशु से पूछा, "अच्छे गुरु, अनन्त जीवन पाने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?" BSB BSB: Then a certain ruler asked Him, “Good Teacher, what must I do to inherit eternal life?”
19 UDB यीशु ने उससे कहा, "तुम मुझे अच्छा क्यों कहते हो? परमेश्वर ही एकमात्र ऐसा है जो वास्तव में अच्छा है! BSB BSB: “Why do you call Me good?” Jesus replied. “No one is good except God alone.
20 UDB तुम्हारे प्रश्न के उत्तर में, तुम निश्चय ही उन आज्ञाओं को जानते हो जो परमेश्वर ने मूसा को हमारे पालन करने के लिए दी थी: 'व्यभिचार मत कर, किसी की हत्या मत कर, चोरी मत कर, झूठी गवाही मत दे, अपने माता-पिता का सम्मान कर।'" BSB BSB: You know the commandments: ‘Do not commit adultery, do not murder, do not steal, do not bear false witness, honor your father and mother.’”
21 UDB उस व्यक्ति ने कहा, "जब से मैं छोटा था तब से मैंने इन सब आज्ञाओं का पालन किया है।" BSB BSB: “All these I have kept from my youth,” he said.
22 UDB जब यीशु ने सुना, तो उन्होंने उसको उत्तर दिया, "तुझे अभी भी एक काम करने की आवश्यकता है, अपना सब कुछ बेच दे, और उन लोगों को पैसे दे जिनके पास जीने के लिए बहुत कम हैं और तू स्वर्ग में आत्मिक धन प्राप्त करेगा। तब आ और मेरा शिष्य बन जा!" BSB BSB: On hearing this, Jesus told him, “You still lack one thing: Sell everything you own and give to the poor, and you will have treasure in heaven. Then come, follow Me.”
23 UDB यह सुनकर वह बहुत दुःखी हो गया क्योंकि वह बहुत धनवान था। BSB BSB: But when the ruler heard this, he became very sad, because he was extremely wealthy.
24 UDB जब यीशु ने देखा कि वह व्यक्ति कितना उदास था, तो वह बहुत दुखी हो गए। उन्होंने कहा, "धनी लोगों के लिए परमेश्वर को अपने ऊपर शासन करने की अनुमति देना बहुत कठिन है।" BSB BSB: Seeing the man’s sadness, Jesus said, “How hard it is for the rich to enter the kingdom of God!
25 UDB वास्तव में, ऊँट के लिए सुई की आँख से निकल जाना, आसान है अपेक्षा इसके कि धनवान परमेश्वर को अपने जीवन पर शासन करने दें।" BSB BSB: Indeed, it is easier for a camel to pass through the eye of a needle than for a rich man to enter the kingdom of God.”
26 UDB जिन लोगों ने यीशु को यह कहते सुना, उन्होंने उत्तर दिया, "फिर ऐसा लगता है कि कोई भी नहीं बच सकता है!" BSB BSB: Those who heard this asked, “Who then can be saved?”
27 UDB लेकिन यीशु ने कहा, "लोगों के लिए जो असंभव है, परमेश्वर के लिए संभव है।" BSB BSB: But Jesus said, “What is impossible with man is possible with God.”
28 UDB तब पतरस ने कहा, देखो, हम तेरे शिष्य बनने के लिए सब कुछ छोड़ चुके हैं। BSB BSB: “Look,” said Peter, “we have left all we had to follow You.”
30 UDB इस जीवन में जो कुछ उन्होंने छोड़ा है, उससे कई गुणा अधिक वे प्राप्त करेंगे, और आने वाले युग में उन्हें अनन्त जीवन भी मिलेगा।" BSB BSB: will fail to receive many times more in this age—and in the age to come, eternal life.”
31 UDB यीशु बारह शिष्यों को अकेले में एक स्थान में ले गए और उनसे कहा, "ध्यान से सुनो, अब हम यरूशलेम जा रहे हैं, जब हम वहाँ होंगे, तो जो कुछ भविष्यद्वक्ताओं ने मेरे अर्थात् मनुष्य के पुत्र के बारे में बहुत समय पहले लिखा था, वह पूरा किया जाएगा। BSB BSB: Then Jesus took the Twelve aside and said to them, “Look, we are going up to Jerusalem, and everything the prophets have written about the Son of Man will be fulfilled.
32 UDB मेरे शत्रु मुझे गैर-यहूदियों के अधीन कर देंगे। वे मेरा ठट्ठा करेंगे, मेरा तिरस्कार करेंगे, और मुझ पर थूकेंगे। BSB BSB: He will be delivered over to the Gentiles and will be mocked and insulted and spit upon.
33 UDB वे मुझे कोड़े मारेंगे और फिर वे मुझे मार डालेंगे। परन्तु तीन दिन बाद, मैं फिर से जीवित हो जाऊँगा।" BSB BSB: They will flog Him and kill Him, and on the third day He will rise again.”
34 UDB परन्तु शिष्यों ने उन सब बातों को नहीं समझा जो उन्होंने उनसे कही थी। परमेश्वर ने उन्हें इसका अर्थ समझने से रोका। BSB BSB: But the disciples did not understand any of these things. The meaning was hidden from them, and they did not comprehend what He was saying.
35 UDB जब यीशु और उनके शिष्य यरीहो शहर के पास आए, तो एक अन्धा व्यक्ति सड़क के पास बैठा था। वह पैसों के लिए भीख माँग रहा था। BSB BSB: As Jesus drew near to Jericho, a blind man was sitting beside the road, begging.
36 UDB जब उसने लोगों की भीड़ के चलने की आवाज़ सुनी, तो उसने पूछा, "क्या हो रहा है?" BSB BSB: When he heard the crowd going by, he asked what was happening.
37 UDB उन्होंने उससे कहा, "यीशु जो नासरत के नगर से है, यहाँ से जा रहे हैं।" BSB BSB: “Jesus of Nazareth is passing by,” they told him.
38 UDB वह चिल्लाया, "हे यीशु, आप जो राजा दाऊद के वंशज हैं, मुझ पर दया करें!" BSB BSB: So he called out, “Jesus, Son of David, have mercy on me!”
39 UDB जो लोग भीड़ के सामने चल रहे थे, उन्होंने उसे डाँटा और उसे चुप रहने के लिए कहा। परन्तु उसने और भी जोर से चिल्लाया, "आप जो राजा दाऊद के वंशज हैं, मुझ पर दया करें!" BSB BSB: Those who led the way admonished him to be silent, but he cried out all the louder, “Son of David, have mercy on me!”
40 UDB यीशु रुके और लोगों को उसे पास लाने की आज्ञा दी। जब अन्धा मनुष्य पास आ गया, तब यीशु ने उससे पूछा, BSB BSB: Jesus stopped and directed that the man be brought to Him. When he had come near, Jesus asked him,
41 UDB "तुम क्या चाहते हो, मैं तुम्हारे लिये करूँ?" उसने उत्तर दिया, "हे प्रभु, मैं चाहता हूँ कि आप मुझे देखने योग्य कर दें!" BSB BSB: “What do you want Me to do for you?” “Lord,” he said, “let me see again.”
42 UDB यीशु ने उस से कहा, "देख, क्योंकि तू ने मुझ पर विश्वास किया है, मैंने तुझे स्वस्थ किया है!" BSB BSB: “Receive your sight!” Jesus replied. “Your faith has healed you.”
43 UDB तुरन्त वह देखने लगा और वह परमेश्वर की स्तुति करता हुआ यीशु के साथ चलने लगा। और जब सब लोगों ने यह देखा, तो उन्होंने भी परमेश्वर की स्तुति की। BSB BSB: Immediately he received his sight and followed Jesus, glorifying God. And all the people, when they saw it, gave praise to God.