1 UDB यीशु यरीहो में गए और वह शहर से होकर जा रहे थे। BSB BSB: Then Jesus entered Jericho and was passing through.
2 UDB वहाँ एक व्यक्ति था जिसका नाम जक्कई था। वह चुंगी लेनेवालों का प्रधान था और बहुत धनवान था। BSB BSB: And there was a man named Zacchaeus, a chief tax collector, who was very wealthy.
3 UDB वह यीशु को देखना चाहता था लेकिन वह उसे भीड़ के पार नहीं देख सकता था। वह बहुत छोटे कद का व्यक्ति था और यीशु के आस-पास बहुत से लोग थे। BSB BSB: He was trying to see who Jesus was, but could not see over the crowd because he was small in stature.
4 UDB तो वह भाग कर आगे गया। वह एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया कि जब यीशु वहाँ आएँ तो उन्हें देख सके। BSB BSB: So he ran on ahead and climbed a sycamore tree to see Him, since Jesus was about to pass that way.
5 UDB जब यीशु वहाँ पहुँचे, तो उन्होंने ऊपर की ओर देख कर कहा, "जक्कई, शीघ्र नीचे आ, मुझे आज रात तेरे घर में रहना है!" BSB BSB: When Jesus came to that place, He looked up and said, “Zacchaeus, hurry down, for I must stay at your house today.”
6 UDB तो वह तुरन्त नीचे आ गया। वह अपने घर में यीशु का स्वागत करने में प्रसन्न था। BSB BSB: So Zacchaeus hurried down and welcomed Him joyfully.
7 UDB परन्तु जिन लोगों ने यीशु को देखा, वे कुड़कुड़ाकर कहने लगे, "वह एक पापी का अतिथि हो गया है!" BSB BSB: And all who saw this began to grumble, saying, “He has gone to be the guest of a sinful man!”
8 UDB फिर जब वे खा रहे थे तब जक्कई ने यीशु से कहा, "हे प्रभु, मैं चाहता हूँ कि आप जान लो कि मैं गरीब लोगों को अपनी आधी सम्पत्ति दे दूँगा। और जिन लोगों को मैंने धोखा दिया है, मैं उन्हें उस राशि का चार गुणा वापस दे दूँगा।" BSB BSB: But Zacchaeus stood up and said to the Lord, “Look, Lord, half of my possessions I give to the poor, and if I have cheated anyone, I will repay it fourfold.”
9 UDB यीशु ने उस से कहा, "आज परमेश्वर ने इस घर को बचाया है, क्योंकि इस मनुष्य ने दिखाया है कि वह अब्राहम का सच्चा वंशज है। BSB BSB: Jesus said to him, “Today salvation has come to this house, because this man too is a son of Abraham.
10 UDB याद रखो: मैं, मनुष्य का पुत्र, तुम्हारे जैसे लोगों को जो भटक कर परमेश्वर से दूर हो गए हैं; ढूँढ़ने और बचाने के लिए आया हूँ। BSB BSB: For the Son of Man came to seek and to save the lost.”
11 UDB यीशु ने जो कुछ कहा, सब लोग सुन रहे थे। क्योंकि वह यरूशलेम के निकट पहुँच रहे थे, इसलिए यीशु ने उन्हें एक और कहानी सुनाने का निर्णय लिया। वह उनके भ्रम को दूर करना चाहते थे कि यरूशलेम पहुँचते ही वह परमेश्वर के लोगों पर राजा बन जाएँगे। BSB BSB: While the people were listening to this, Jesus proceeded to tell them a parable, because He was near Jerusalem and they thought the kingdom of God would appear imminently.
12 UDB उन्होंने कहा, "एक राजकुमार अपने प्रान्त पर राजा होने के लिए बड़े राजा से अधिकार प्राप्त करने के लिए एक दूर देश में जाने की तैयारी कर रहा था। राजा होने का अधिकार मिलने के बाद, वह अपने लोगों पर शासन करने के लिए वापस आएगा। BSB BSB: So He said, “A man of noble birth went to a distant country to lay claim to his kingship and then return.
13 UDB जाने से पहले, उसने अपने दस दासों को बुलाया। उसने उनमें से प्रत्येक को बराबर राशि दी। उसने उनसे कहा, 'जब तक मैं वापस नहीं लौटाता इस पैसे के साथ व्यापार करो!' फिर वह चला गया। BSB BSB: Beforehand, he called ten of his servants and gave them ten minas. ‘Conduct business with this until I return,’ he said.
14 UDB परन्तु उसके देश के बहुत से लोग उससे घृणा करते थे। इसलिए उन्होंने उसके पीछे कुछ दूत भेजे और बड़े राजा से कहा, 'हम इस व्यक्ति को हमारे राजा के रूप में नहीं चाहते हैं!' BSB BSB: But his subjects hated him and sent a delegation after him to say, ‘We do not want this man to rule over us.’
15 UDB परन्तु फिर भी उसे राजा बना दिया गया। वह राजा बनकर लौट आया। तब उसने उन दासों को बुलाया जिनके पास उसने पैसे दिए थे। वह जानना चाहता था कि उसने जो पैसे दिए थे, उसके साथ व्यवसाय करके उन्होंने कितना कमाया था। BSB BSB: When he returned from procuring his kingship, he summoned the servants to whom he had given the money, to find out what each one had earned.
16 UDB पहला व्यक्ति उसके पास आया और कहा, 'गुरु, आपके पैसों से मैंने दस गुना अधिक कमाया है!' BSB BSB: The first servant came forward and said, ‘Master, your mina has produced ten more minas.’
17 UDB उसने उस व्यक्ति से कहा, 'तुम एक अच्छे दास हो! तुमने बहुत अच्छा किया है! क्योंकि तुमने खराई से इस छोटी सी राशि का ध्यान रखा है, मैं तुम्हें शासन करने के लिए दस शहर दे दूँगा।' BSB BSB: His master replied, ‘Well done, good servant! Because you have been faithful in a very small matter, you shall have authority over ten cities.’
18 UDB फिर दूसरा दास आया और कहा, 'हे स्वामी, जो पैसे आपने दिए थे वह अब पाँच गुना अधिक हैं!' BSB BSB: The second servant came and said, ‘Master, your mina has made five minas.’
19 UDB उसने उस दास से कहा, 'अच्छा! मैं तुम्हें पाँच शहरों के ऊपर अधिकार दूँगा।' BSB BSB: And to this one he said, ‘You shall have authority over five cities.’
20 UDB फिर एक और दास आया। उसने कहा, 'गुरु, यह तुम्हारा पैसा है। मैंने इसे एक कपड़े में लपेट कर सुरक्षित रखने के लिए छिपा दिया था। BSB BSB: Then another servant came and said, ‘Master, here is your mina, which I have laid away in a piece of cloth.
21 UDB मुझे डर था कि अगर मैं व्यवसाय में विफल रहू तो आप मेरे साथ क्या करोगे। मैं जानता हूँ कि आप एक कठोर व्यक्ति हो जो दूसरों से वह भी लेता है जो वास्तव में आपका नहीं है। आप एक किसान के समान हो जो दूसरों के खेतों के अनाज को काटता है।' BSB BSB: For I was afraid of you, because you are a harsh man. You withdraw what you did not deposit and reap what you did not sow.’
22 UDB उसने उस दास से कहा, 'हे दुष्ट दास! मैं उन शब्दों से जो तू ने कहे तुझे दोषी ठहराऊँगा। तुझे पता था कि मैं एक कठोर व्यक्ति हूँ, क्योंकि मैं वह लेता हूँ, जो मेरा नहीं है और जो मैंने बोया नहीं उसे काटता हूँ। BSB BSB: His master replied, ‘You wicked servant, I will judge you by your own words. So you knew that I am a harsh man, withdrawing what I did not deposit and reaping what I did not sow?
23 UDB तो तुझे कम से कम मेरे पैसों को उधार देने वालों को देना चाहिए था! फिर जब मैं लौटता तो मैं उस राशि से अधिक ब्याज कमा सकता था!' BSB BSB: Why then did you not deposit my money in the bank, and upon my return I could have collected it with interest?’
24 UDB तब राजा ने उन लोगों से कहा, जो पास खड़े थे, 'उसके पास से पैसे ले लो, और उस दास को दे दो जिसने दस गुणा अधिक बढ़ाया है!' BSB BSB: Then he told those standing by, ‘Take the mina from him and give it to the one who has ten minas.’
25 UDB उन्होंने विरोध किया, 'परन्तु स्वामी, उसके पास पहले ही से बहुत पैसे हैं!' BSB BSB: ‘Master,’ they said, ‘he already has ten!’
26 UDB परन्तु राजा ने कहा, 'मैं तुमसे कहता हूँ: जो मैं देता हूँ उसका उचित उपयोग करने वालों को और भी दूँगा। परन्तु उन लोगों से जो उसका उचित उपयोग नहीं करते हैं, मैं उनसे वह भी ले लूँगा जो उनके पास पहले से है। BSB BSB: He replied, ‘I tell you that everyone who has will be given more; but the one who does not have, even what he has will be taken away from him.
27 UDB अब, मेरे उन बैरियों के बारे में, जो नहीं चाहते थे कि मैं उन पर शासन करूँ, उन्हें यहाँ लाकर मेरी आँखों के सामने मार डालो!'" BSB BSB: And these enemies of mine who were unwilling for me to rule over them, bring them here and slay them in front of me.’”
28 UDB इन बातों को कहने के बाद, यीशु यरूशलेम के रास्ते पर अपने शिष्यों से आगे चलने लगे। BSB BSB: After Jesus had said this, He went on ahead, going up to Jerusalem.
29 UDB जब वे जैतून पहाड़ के पास बैतफगे और बैतनिय्याह के गाँवों के पास पहुँचे, BSB BSB: As He approached Bethphage and Bethany at the Mount of Olives, He sent out two of His disciples,
30 UDB उन्होंने अपने दो शिष्यों से कहा, "अपने सामने के गाँव में जाओ। जैसे तुम उसमें प्रवेश करोगे, वहाँ एक गधे का बच्चा बन्धा हुआ मिलेगा, जिस पर कोई भी कभी नहीं बैठा है, उसे खोलो और मेरे पास ले आओ। BSB BSB: saying, “Go into the village ahead of you, and as you enter it, you will find a colt tied there, on which no one has ever sat. Untie it and bring it here.
31 UDB यदि कोई तुम से पूछता है, 'तुम गधे को क्यों खोल रहे हो?' उससे कहना, 'प्रभु को इसकी आवश्यकता है।" BSB BSB: If anyone asks, ‘Why are you untying it?’ tell him, ‘The Lord needs it.’”
32 UDB इसलिए दोनों शिष्य गाँव में चले गए और उन्होंने गधे को वैसा ही पाया, जैसा यीशु ने उन्हें कहा था BSB BSB: So those who were sent went out and found it just as Jesus had told them.
33 UDB जैसे वे उसे खोलने लगे तो, उसके मालिकों ने उनसे कहा, "तुम हमारे गधे को क्यों खोल रहे हो?" BSB BSB: As they were untying the colt, its owners asked, “Why are you untying the colt?”
34 UDB उन्होंने कहा, "प्रभु को इसकी आवश्यकता है।" BSB BSB: “The Lord needs it,” they answered.
35 UDB तब शिष्य गधे को यीशु के पास ले आए। उन्होंने गधे की पीठ पर अपने कपड़ों को डाल दिया और उस पर बैठने में यीशु की सहायता की। BSB BSB: Then they led the colt to Jesus, threw their cloaks over it, and put Jesus on it.
36 UDB फिर जब वह जा रहे थे, तो अन्य लोगों ने अपने कपड़ों को उनके सामने सड़क पर फैलाया कि उनको सम्मान दें। BSB BSB: As He rode along, the people spread their cloaks on the road.
37 UDB जब वे जैतून के पहाड़ से नीचे उतर कर सड़क पर आए, तो उनके शिष्यों की भीड़ ने आनन्दित होकर जयजयकार किया और उन्होंने यीशु द्वारा किए गए सब महान चमत्कारों के लिए परमेश्वर की स्तुति की। BSB BSB: And as He approached the descent from the Mount of Olives, the whole multitude of disciples began to praise God joyfully in a loud voice for all the miracles they had seen:
38 UDB वे कह रहे थे, "परमेश्वर हमारे राजा को आशीर्वाद दे, जो परमेश्वर के अधिकार के साथ आता है! स्वर्ग के परमेश्वर और हमारे बीच में शान्ति हो, और सब लोग परमेश्वर की स्तुति करें!" BSB BSB: “Blessed is the King who comes in the name of the Lord!” “Peace in heaven and glory in the highest!”
39 UDB कुछ फरीसी जो भीड़ में थे, उन्होंने उनसे कहा, हे गुरु, अपने शिष्यों से कह, कि वे ये बातें न कहें! BSB BSB: But some of the Pharisees in the crowd said to Him, “Teacher, rebuke Your disciples!”
40 UDB उन्होंने उत्तर दिया, "मैं तुमसे कहता हूँ: यदि ये लोग चुप रहेंगे, तो पत्थर मेरी स्तुति करने के लिए चिल्लाएँगे!" BSB BSB: “I tell you,” He answered, “if they remain silent, the very stones will cry out.”
41 UDB जब यीशु यरूशलेम के पास आए तो नगर के लोगों के लिए विलाप किया। BSB BSB: As Jesus approached Jerusalem and saw the city, He wept over it
42 UDB उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूँ कि आज तुम लोग जान पाते कि परमेश्वर की शान्ति कैसे मिल सकती है। परन्तु अभी तुम इसे जानने में समर्थ नहीं हो। BSB BSB: and said, “If only you had known on this day what would bring you peace! But now it is hidden from your eyes.
43 UDB मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो जल्द ही तुम्हारे शत्रु आएँगे और तुम्हारे शहर के आस-पास एक बाड़ा स्थापित करेंगे। वे शहर के चारों ओर घूमेंगे और उस पर चारों ओर से आक्रमण करेंगे। BSB BSB: For the days will come upon you when your enemies will barricade you and surround you and hem you in on every side.
44 UDB वे दीवारों को तोड़ देंगे और सब कुछ नष्ट कर देंगे। वे इसे, तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को नष्ट कर देंगे। जब वे सब कुछ नष्ट कर चुके होंगे, तब पत्थर पर पत्थर नहीं रहेगा। यह सब इसलिए होगा क्योंकि तुम उस समय को नहीं पहचान पाए जब परमेश्वर तुम्हें बचाने के लिए आए थे!" BSB BSB: They will level you to the ground—you and the children within your walls. They will not leave one stone on another, because you did not recognize the time of your visitation from God.”
45 UDB यीशु यरूशलेम में प्रवेश कर गए और मन्दिर के आँगन में गए। उन्होंने उस जगह को देखा जहाँ लोग सामान बेच रहे थे, BSB BSB: Then Jesus entered the temple courts and began to drive out those who were selling there.
46 UDB और वह उन्हें बाहर निकालने लगे। उन्होंने उनसे कहा, "यह शास्त्रों में लिखा गया है, 'मैं अपने घर को एक ऐसी जगह बनाना चाहता हूँ, जहाँ लोग प्रार्थना कर सके, लेकिन तुमने इसे चोरों के लिए एक ठिकाना बना दिया है!" BSB BSB: He declared to them, “It is written: ‘My house will be a house of prayer.’ But you have made it ‘a den of robbers.’”
47 UDB उस सप्ताह के हर एक दिन यीशु ने मन्दिर के आँगन में लोगों को शिक्षा दी। प्रधान याजक, धार्मिक व्यवस्था के शिक्षक, और अन्य यहूदी अगुवे उन्हें मारने का मार्ग खोजने का प्रयास कर रहे थे। BSB BSB: Jesus was teaching at the temple every day, but the chief priests, scribes, and leaders of the people were intent on killing Him.
48 UDB परन्तु उन्हें ऐसा करने का कोई मार्ग नहीं मिला, क्योंकि सभी लोग उनकी सुनने के लिए उत्सुक थे। BSB BSB: Yet they could not find a way to do so, because all the people hung on His words.