1 UDB अब अखमीरी रोटी के उत्सव का समय लगभग आ गया था, जिसे लोग फसह भी कहते हैं। BSB BSB: Now the Feast of Unleavened Bread, called the Passover, was approaching,
2 UDB अब प्रधान याजक और यहूदी व्यवस्था के शिक्षक यीशु को मारने का उपाय खोज रहे थे क्योंकि वे उनके पीछे चलने वाले लोगों से डरते थे। BSB BSB: and the chief priests and scribes were looking for a way to put Jesus to death, for they feared the people.
3 UDB तब शैतान यहूदा में समाया, जो इस्करियोती कहलाता था, और बारह शिष्यों में से एक था। BSB BSB: Then Satan entered Judas Iscariot, who was one of the Twelve.
4 UDB उसने जाकर प्रधान याजकों और मन्दिर के अधिकारियों के साथ बातें की कि वह यीशु को कैसे उनके हाथों में दे सकता है। BSB BSB: And Judas went to discuss with the chief priests and temple officers how he might betray Jesus to them.
5 UDB वे बहुत प्रसन्न थे कि यहूदा ऐसा करना चाहता है। उन्होंने इस काम के लिए उसे पैसे देने का प्रस्ताव रखा। BSB BSB: They were delighted and agreed to give him money.
6 UDB तो यहूदा सहमत हो गया, और उसके बाद उसने यीशु को पकड़वाने में सहायता करने के लिए उपाय खोजना आरम्भ कर दिया, जब भीड़ उनके साथ न हो। BSB BSB: Judas consented, and began to look for an opportunity to betray Jesus to them in the absence of a crowd.
7 UDB तब अखमीरी रोटी का दिन आया, उस दिन फसह के पर्व के लिए भेड़ के बच्चे को मारना था। BSB BSB: Then came the day of Unleavened Bread on which the Passover lamb was to be sacrificed.
8 UDB यीशु ने पतरस और यूहन्ना से कहा, "जाओ और हमारे लिए फसह का उत्सव मनाने के लिए भोजन की तैयार करो ताकि हम एक साथ खा सकें।" BSB BSB: Jesus sent Peter and John, saying, “Go and make preparations for us to eat the Passover.”
9 UDB उन्होंने उत्तर दिया, "आप कहाँ चाहते हैं कि हम खाने की तैयारी करें?" BSB BSB: “Where do You want us to prepare it?” they asked.
10 UDB उन्होंने उत्तर दिया, "ध्यान से सुनो। जब तुम शहर में जाओगे, तो एक व्यक्ति बड़ा घड़ा उठाकर लाता हुआ तुम्हें मिलेगा; उसके पीछे उस घर में प्रवेश करना, जिसमें वह जाएगा। BSB BSB: He answered, “When you enter the city, a man carrying a jug of water will meet you. Follow him to the house he enters,
11 UDB उस घर के स्वामी से कहना, 'हमारे गुरु कहते हैं कि आप हमें वह कमरा दिखाएँ जहाँ वह हमारे साथ, अर्थात् उनके शिष्यों के साथ फसह का भोजन खा सकते हैं।' BSB BSB: and say to the owner of that house, ‘The Teacher asks: Where is the guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’
12 UDB वह तुम्हें एक बड़ा कमरा दिखाएगा जो घर की ऊपरी मंजिल पर है। वहाँ सब कुछ मेहमानों के लिए तैयार होगा। वहाँ हमारे लिए भोजन तैयार करो। BSB BSB: And he will show you a large upper room, already furnished. Make preparations there.”
13 UDB तब वे दोनों शिष्य शहर में चले गए। उन्होंने सब कुछ वैसा ही पाया जैसा यीशु ने उनसे कहा था। इसलिए उन्होंने वहाँ फसह मनाने के लिए भोजन तैयार किया। BSB BSB: So they went and found it just as Jesus had told them. And they prepared the Passover.
14 UDB जब भोजन का समय हुआ तब यीशु आए और प्रेरितों के साथ बैठ गए BSB BSB: When the hour had come, Jesus reclined at the table with His apostles.
16 UDB मैं तुमसे कहता हूँ, मैं इसे दोबारा तब तक नहीं खाऊँगा जब तक कि परमेश्वर हर जगह सब पर शासन नहीं करते, और उन्होंने फसह के द्वारा जो आरम्भ किया है उसे पूरा नहीं करते। BSB BSB: For I tell you that I will not eat it again until it is fulfilled in the kingdom of God.”
17 UDB फिर उन्होंने एक कटोरे में दाखरस लिया और उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "यह लो, और आपस में इसे बाँट लो। BSB BSB: After taking the cup, He gave thanks and said, “Take this and divide it among yourselves.
18 UDB क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि जब तक परमेश्वर हर जगह हर किसी पर शासन नहीं करते, तब तक मैं इस दाखरस को फिर से नहीं पीऊँगा।" BSB BSB: For I tell you that I will not drink of the fruit of the vine from now on until the kingdom of God comes.”
19 UDB फिर उन्होंने कुछ रोटी ली और उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे टुकड़ों में तोड़ दिया और उन्हें खाने के लिए दिया। जब वह ऐसा कर रहे थे, तब उन्होंने कहा, "यह रोटी मेरा शरीर है, जो मैं तुम्हारे लिए बलि करने पर हूँ। मुझे स्मरण करने के लिए यह बाद में भी करते रहना।" BSB BSB: And He took the bread, gave thanks and broke it, and gave it to them, saying, “This is My body, given for you; do this in remembrance of Me.”
20 UDB इस तरह, भोजन करने के बाद, उन्होंने दाखरस का प्याला ले लिया और कहा, "यह नई वाचा है जो मैं अपने लहू के द्वारा जो तुम्हारे लिए बहाया गया है, बाँधता हूँ। BSB BSB: In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood, which is poured out for you.
21 UDB लेकिन, देखो! वह व्यक्ति जो मुझे मेरे शत्रुओं के हाथ में देगा, वह मेरे साथ खा रहा है। BSB BSB: Look! The hand of My betrayer is with Mine on the table.
22 UDB निश्चिय मैं, अर्थात् मनुष्य का पुत्र मर जाएगा, क्योंकि परमेश्वर ने यही योजना बनाई है। परन्तु उस मनुष्य के लिए कितना भयानक होगा जो मेरे शत्रुओं के हाथ में मुझे देगा!" BSB BSB: Indeed, the Son of Man will go as it has been determined, but woe to that man who betrays Him.”
23 UDB तब प्रेरितों ने एक दूसरे से पूछा, "हम में से कौन यह काम करने की योजना बना रहा है?" BSB BSB: Then they began to question among themselves which of them was going to do this.
24 UDB उसके बाद, प्रेरितों ने आपस में बहस करना शुरू कर दिया; उन्होंने कहा, "जब यीशु राजा बन जाएँगे, तो हम में से सबसे अधिक सम्मानित कौन होगा?" BSB BSB: A dispute also arose among the disciples as to which of them should be considered the greatest.
25 UDB यीशु ने उनसे कहा, "अन्यजातियों के राजा लोगों को दिखाना चाहते है कि वे शक्तिशाली हैं, फिर भी वे स्वयं को यह शीर्षक देते हैं, 'जो लोगों की सहायता करते हैं।' BSB BSB: So Jesus declared, “The kings of the Gentiles lord it over them, and those in authority over them call themselves benefactors.
26 UDB लेकिन तुम उन शासकों की तरह न बनो! इसकी अपेक्षा, तुम्हारे बीच सबसे सम्मानित व्यक्तियों को इस तरह से कार्य करना चाहिए जैसे कि वे सबसे छोटे हैं, और जो अगुवाई करते हैं उन्हें दास के समान काम करना चाहिए। BSB BSB: But you shall not be like them. Instead, the greatest among you should be like the youngest, and the one who leads like the one who serves.
27 UDB तुम जानते हो कि महत्वपूर्ण व्यक्ति वह है जो मेज़ पर खाता है, न कि दास जो खाना लाता है। लेकिन मैं तुम्हारा दास हूँ। BSB BSB: For who is greater, the one who reclines at the table or the one who serves? Is it not the one who reclines? But I am among you as one who serves.
28 UDB तुम वही लोग हो, जो मेरे साथ थे जब मैंने सब कठिनाईयों को झेला था। BSB BSB: You are the ones who have stood by Me in My trials.
29 UDB इसलिए, जब मेरे पिता सब पर शासन करेंगे, तब मैं तुम्हें शक्तिशाली अधिकारियों के रूप में नियुक्त करूँगा, जैसे मेरे पिता ने मुझे राजा नियुक्त किया है। BSB BSB: And I bestow on you a kingdom, just as My Father has bestowed one on Me,
30 UDB जब मैं राजा बन जाऊँगा, तब तुम मेरे साथ बैठोगे और मेरे साथ खाओगे और पीओगे। वास्तव में, तुम सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों के लोगों का न्याय करोगे। BSB BSB: so that you may eat and drink at My table in My kingdom and sit on thrones, judging the twelve tribes of Israel.
31 UDB "शमौन, शमौन, सुन! शैतान ने परमेश्वर से पूछा कि वह तुम्हारी परीक्षा करे, जैसा कोई अनाज को फटकता है, और परमेश्वर ने उसे ऐसा करने के लिए अनुमति दी है। BSB BSB: Simon, Simon, Satan has asked to sift all of you like wheat.
32 UDB लेकिन मैंने शमौन तुम्हारे लिए, प्रार्थना की है कि तुम मुझ पर विश्वास करना त्याग न दो। तो जब तुम मेरे पास वापस आओ, तो इन पुरुषों को जो तुम्हारे भाई हैं, फिर से साहस दो। BSB BSB: But I have prayed for you, Simon, that your faith will not fail. And when you have turned back, strengthen your brothers.”
33 UDB पतरस ने उनसे कहा, "हे प्रभु, मैं आपके साथ बन्दीगृह में जाने के लिए तैयार हूँ; मैं आपके साथ मरने को भी तैयार हूँ।" BSB BSB: “Lord,” said Peter, “I am ready to go with You even to prison and to death.”
34 UDB यीशु ने उससे कहा, "पतरस, मैं चाहता हूँ तुम जानो कि आज रात, मुर्गे के बाँग देने से पहले, तुम तीन बार कहोगे कि तुम मुझे नहीं जानते!" BSB BSB: But Jesus replied, “I tell you, Peter, the rooster will not crow today until you have denied three times that you know Me.”
36 UDB और उन्होंने कहा, "लेकिन, अब, यदि तुम्हारे बीच में किसी के पास धन है, तो वह उसे अपने साथ ले ले। इसके अतिरिक्त, जिस किसी के पास खाना है, उसे वह अपने साथ ले ले, और जिसके पास तलवार नहीं है, वह अपने कपड़े बेच कर खरीद ले!" BSB BSB: “Now, however,” He told them, “the one with a purse should take it, and likewise a bag; and the one without a sword should sell his cloak and buy one. 37 UDB मैं तुमसे यह इसलिए कहता हूँ क्योंकि शास्त्रों में एक भविष्यद्वक्ता ने मेरे बारे में जो लिखा है, वह पूरा होगा: 'लोग उसे अपराधी मानेंगे।' शास्त्र में मेरे बारे में जो कुछ भी लिखा है वह हो रहा है। BSB BSB: For I tell you that this Scripture must be fulfilled in Me: ‘And He was numbered with the transgressors.’ For what is written about Me is reaching its fulfillment.”
38 UDB शिष्यों ने कहा, "हे प्रभु, देखो, हमारे पास दो तलवारें हैं!" उन्होंने कहा, "बस करो। अब ऐसा मत बोलो।" BSB BSB: So they said, “Look, Lord, here are two swords.” “That is enough,” He answered.
39 UDB यीशु ने शहर को छोड़ दिया और जैतून के पहाड़ पर गए, जैसा वह साधारणतः करते थे; उनके शिष्य उनके साथ गए। BSB BSB: Jesus went out as usual to the Mount of Olives, and the disciples followed Him.
40 UDB जब वह उस स्थान पर आए जहाँ वह जाना चाहते थे, तो उन्होंने उनसे कहा, "प्रार्थना करो कि परमेश्वर तुम्हारी सहायता करे कि तुम पाप करने की परीक्षा में न पड़ो।" BSB BSB: When He came to the place, He told them, “Pray that you will not enter into temptation.”
41 UDB तब वह उनसे लगभग तीस मीटर की दूरी पर गए और घुटने टेककर प्रार्थना की। उन्होंने कहा, BSB BSB: And He withdrew about a stone’s throw beyond them, where He knelt down and prayed,
43 UDB तब स्वर्ग से एक स्वर्गदूत आया और उन्हें सांत्वना दी। BSB BSB: Then an angel from heaven appeared to Him and strengthened Him.
44 UDB वह काफी पीड़ित थे। इसलिए उन्होंने अधिक तीव्रता से प्रार्थना की। उनका पसीना भूमि पर खून की बड़ी बड़ी बूंदों में गिर रहा था। BSB BSB: And in His anguish, He prayed more earnestly, and His sweat became like drops of blood falling to the ground.
45 UDB जब वह प्रार्थना करने से उठ गए, तो वह अपने शिष्यों के पास गए। उन्होंने पाया कि उनके दुःख के कारण वे इतने थके हुए थे कि वे सो रहे थे। BSB BSB: When Jesus rose from prayer and returned to the disciples, He found them asleep, exhausted from sorrow.
46 UDB उन्होंने उन्हें जगाया और कहा, "तुम लोगों को सोना नहीं चाहिए, उठो! प्रार्थना करो कि परमेश्वर तुम लोगों की सहायता करे ताकि कोई तुम को पाप करने के लिए न उकसाये।" BSB BSB: “Why are you sleeping?” He asked. “Get up and pray so that you will not enter into temptation.”
47 UDB जब यीशु बातें कर ही रहे थे, तो लोगों की भीड़ उनके पास आ गई। यहूदा, जो बारह शिष्यों में से एक था, उनका नेतृत्व कर रहा था। वह यीशु को चूमने के लिए उनके पास आया। BSB BSB: While He was still speaking, a crowd arrived, led by the man called Judas, one of the Twelve. He approached Jesus to kiss Him.
48 UDB परन्तु यीशु ने उस से कहा; हे यहूदा, क्या तू सचमुच मुझे, मनुष्य के पुत्र को चूमने के लिए आया है, कि मेरे शत्रुओं के हाथ में दे दे? BSB BSB: But Jesus asked him, “Judas, are you betraying the Son of Man with a kiss?”
49 UDB जब शिष्यों ने जाना कि क्या हो रहा है, तो उन्होंने कहा, "प्रभु, क्या हम उन्हें हमारी तलवार से मार दें?" BSB BSB: Those around Jesus saw what was about to happen and said, “Lord, should we strike with our swords?”
50 UDB उनमें से एक ने महायाजक के दास को मारा, लेकिन केवल उसका दाहिना कान काट दिया। BSB BSB: And one of them struck the servant of the high priest, cutting off his right ear.
51 UDB परन्तु यीशु ने कहा, "अब बस करो।" फिर उन्होंने दास के कान को छुआ और उसे स्वस्थ किया। BSB BSB: But Jesus answered, “No more of this!” And He touched the man’s ear and healed him.
52 UDB तब यीशु ने प्रधान याजकों, मन्दिर के रक्षकों और यहूदी पुरूषों को जो उन्हें बन्दी बनाने के लिए आए थे कहा, "यह आश्चर्य की बात है कि तुम यहाँ मुझे तलवारें और लाठियों के साथ बन्दी बनाने के लिए आए हो, जैसे कि मैं एक डाकू हूँ। बहुत दिनों से मैं मन्दिर में तुम्हारे साथ था, लेकिन तुमने मुझे बन्दी बनाने का कोई प्रयास नहीं किया! परन्तु यह वह समय है जब तुम जो चाहते हो वह कर रहे हो। यह वह समय भी है जब शैतान बुरा काम कर रहा है जिसे वह करना चाहता है। BSB BSB: Then Jesus said to the chief priests, temple officers, and elders who had come for Him, “Have you come out with swords and clubs as you would against an outlaw?
54 UDB उन्होंने यीशु को पकड़ लिया और उन्हें लेकर चले गए। वे उसे महायाजक के घर ले गए। पतरस ने बहुत दूर से उनका पीछा किया। BSB BSB: Then they seized Jesus, led Him away, and took Him into the house of the high priest. And Peter followed at a distance.
55 UDB लोगों ने आँगन के बीच में आग लगा दी और एक साथ बैठ गए। पतरस उनके बीच बैठ गया। BSB BSB: When those present had kindled a fire in the middle of the courtyard and sat down together, Peter sat down among them.
56 UDB एक दासी ने आग के प्रकाश में पतरस को वहाँ बैठा देखा। उसने उसे ध्यान से देखा और कहा, "यह व्यक्ति भी उस व्यक्ति के साथ था जिसे उन्होंने बन्दी बनाया है!" BSB BSB: A servant girl saw him seated in the firelight and looked intently at him. “This man also was with Him,” she said.
57 UDB लेकिन उसने इन्कार करके कहा, "हे स्त्री, मैं उसे नहीं जानता!" BSB BSB: But Peter denied it. “Woman, I do not know Him,” he said.
58 UDB थोड़ी देर बाद किसी ने पतरस को देखा और कहा, "तू उन लोगों में से एक है जो बन्दी बनाए गए थे!" परन्तु पतरस ने कहा, "मनुष्य, मैं उनमें से एक नहीं हूँ!" BSB BSB: A short time later, someone else saw him and said, “You also are one of them.” But Peter said, “Man, I am not.”
59 UDB लगभग एक घंटे बाद किसी और ने बल देकर कहा, "जिस तरह से यह व्यक्ति बोलता है, उससे प्रकट होता है कि वह गलील के क्षेत्र से है। निश्चय ही यह व्यक्ति उस व्यक्ति के साथ भी था जिसे उन्होंने बन्दी बनाया है!" BSB BSB: About an hour later, another man insisted, “Certainly this man was with Him, for he too is a Galilean.”
60 UDB लेकिन पतरस ने कहा, "हे मनुष्य, मैं नहीं जानता कि तुम क्या कह रहे हो!" जबकि वह बोल ही रहा था, कि एक मुर्गे ने बाँग दी। BSB BSB: “Man, I do not know what you are talking about,” Peter replied. And immediately, while he was still speaking, the rooster crowed.
61 UDB प्रभु यीशु ने मुड़कर सीधा पतरस को देखा। तब पतरस ने याद किया कि प्रभु ने उससे क्या कहा था, "आज रात, मुर्गे के बाँग देने से पहले, तू तीन बार मेरा इन्कार करके कहेगा कि तू मुझे नहीं जानता।" BSB BSB: And the Lord turned and looked at Peter. Then Peter remembered the word that the Lord had spoken to him: “Before the rooster crows today, you will deny Me three times.”
62 UDB वह आँगन से बाहर चला गया और अत्यधिक दु:ख के साथ रोया। BSB BSB: And he went outside and wept bitterly.
63 UDB जो लोग यीशु की रखवाली कर रहे थे, वे उसका ठट्ठा करके उसे मार रहे थें। BSB BSB: The men who were holding Jesus began to mock Him and beat Him.
64 UDB उन्होंने उसकी आँखों पर पट्टी बाँध दी और कहा, "हमें दिखाओ कि तुम एक भविष्यद्वक्ता हो! हमें बताओ कि किसने तुम्हें मारा!" BSB BSB: They blindfolded Him and kept demanding, “Prophesy! Who hit You?”
65 UDB उन्होंने उसके बारे में कई अन्य बुरी बातें कहीं और उसका अपमान किया। BSB BSB: And they said many other blasphemous things against Him.
66 UDB अगली सुबह भोर के समय कई यहूदी अगुवे एकत्र हुए। इस समूह में प्रधान याजक थे और यहूदी व्यवस्था को सिखाने वाले पुरुष थे। वे यीशु को यहूदी परिषद के कक्ष में ले गए। वहाँ उसने उनसे कहा, BSB BSB: At daybreak the council of the elders of the people, both the chief priests and scribes, met together. They led Jesus into their Sanhedrin and said,
67 UDB "क्या तुम मसीह हो, हमें बताओ!" लेकिन उन्होंने जवाब दिया, "अगर मैं कहता हूँ कि मैं वही हूँ, तो तुम मुझ पर विश्वास नहीं करोगे। BSB BSB: “If You are the Christ, tell us.” Jesus answered, “If I tell you, you will not believe.
68 UDB यदि मैं तुमसे पूछता हूँ कि तुम मसीह के बारे में क्या सोचते हों, तो तुम मुझे जवाब नहीं दोगे। BSB BSB: And if I ask you a question, you will not answer.
69 UDB परन्तु अब से, मैं, मनुष्य का पुत्र, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के साथ बैठूँगा और शासन करूँगा!" BSB BSB: But from now on the Son of Man will be seated at the right hand of the power of God.”
70 UDB तब उन सब ने पूछा, "यदि ऐसा है, तो क्या तू यह कहना चाहता है कि तू परमेश्वर का पुत्र है?" उसने उत्तर दिया, "हाँ, तुमने जो कहा है वैसे ही होगा।" BSB BSB: So they all asked, “Are You then the Son of God?” He replied, “You say that I am.”
71 UDB तो उन्होंने एक दूसरे से कहा, "हमें लोगों की आवश्यकता नहीं है कि वे उसके खिलाफ गवाही दे! हमने स्वयं इसे यह कहते सुना है कि वह परमेश्वर के बराबर है।" BSB BSB: “Why do we need any more testimony?” they declared. “We have heard it for ourselves from His own lips.”