1 UDB लोगों से बात करने के बाद, यीशु कफरनहूम नगर में गए BSB BSB: When Jesus had concluded His discourse in the hearing of the people, He went to Capernaum.
2 UDB उस शहर में रोमी सेना का एक सूबेदार था जिसका एक दास था जो उसे बहुत प्रिय था। यह दास इतना बीमार था कि वह मरने वाला था। BSB BSB: There a highly valued servant of a centurion was sick and about to die.
3 UDB जब सूबेदार ने यीशु के बारे में सुना, तो उसने कुछ यहूदी प्राचीनों को यीशु से यह कहने के लिए भेजा कि वह आकर उसके दास को स्वस्थ करें। BSB BSB: When the centurion heard about Jesus, he sent some Jewish elders to ask Him to come and heal his servant.
4 UDB जब वे यीशु के पास आए, तो उन्होंने विनम्रता से विनती की कि वह उस सूबेदार के दास की सहायता करें। उन्होंने कहा, “वह इस योग्य है कि आप उसके लिए ऐसा करें, BSB BSB: They came to Jesus and pleaded with Him earnestly, “This man is worthy to have You grant this,
6 UDB इसलिए यीशु उनके साथ सूबेदार के घर गए। जब वह लगभग वहाँ पहुँँच गए, तो सूबेदार ने अपने कुछ मित्रों को यीशु को यह संदेश देने के लिए भेजा: “हे प्रभु, आप कष्ट न उठाएँ, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं हूँ कि आप मेरे घर में आएँ। BSB BSB: So Jesus went with them. But when He was not far from the house, the centurion sent friends with the message: “Lord, do not trouble Yourself, for I am not worthy to have You come under my roof.
7 UDB यही कारण है कि मैं स्वयं आपके पास नहीं आया क्योंकि मुझे अायोग होने का बोध हो रहा है। आप केवल एक वचन से मेरे दास को स्वस्थ कर सकते हैं। BSB BSB: That is why I did not consider myself worthy to come to You. But just say the word, and my servant will be healed.
8 UDB मैं जानता हूँ कि आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि मैं एक ऐसा व्यक्ति हूँ जिसे अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन करना पड़ता और मेरे पास भी ऐसे सैनिक हैं जिन्हें मेरे आदेशों का पालन करना पड़ता है। जब मैं उनमें से एक से कहता हूँ, ‘जा’ तो वह जाता है, और जब मैं किसी दूसरे को कहता हूँ, ‘आ’ तो वह आता है। जब मैं अपने दास को कहता हूँ, ‘यह कर!’ तो वह उसे करता है। BSB BSB: For I myself am a man under authority, with soldiers under me. I tell one to go, and he goes, and another to come, and he comes. I tell my servant to do something, and he does it.”
9 UDB जब यीशु ने सूबेदार की यह बातें सुनी, तो वह आश्चर्यचकित हुए। तब उन्होंने उनके साथ जो भीड़ थी उस की ओर मुड़कर कहा, “मैं तुमसे कहता हूँ, मैं ने ऐसा कोई भी इस्राएली नहीं पाया, जो मुझ पर इतना ज्यादा विश्वास करता है, जितना ये अन्यजाति का व्यक्ति करता है।” BSB BSB: When Jesus heard this, He marveled at the centurion. Turning to the crowd following Him, He said, “I tell you, not even in Israel have I found such great faith.”
10 UDB जब वे लोग जो सूबेदार के पास से आए थे, उसके घर लौट गए, तो उन्हें मालूम पड़ा कि दास फिर से स्वस्थ हो गया है। BSB BSB: And when the messengers returned to the house, they found the servant in good health.
11 UDB इसके तुरन्त बाद, यीशु नाईन नामक नगर में गए। उनके शिष्य और एक बड़ी भीड़ उनके साथ जा रही थी। BSB BSB: Soon afterward, Jesus went to a town called Nain. His disciples went with Him, accompanied by a large crowd.
12 UDB जब यीशु नगर के फाटक के निकट आए, तो उन्होंने एक बड़ी भीड़ को नगर से बाहर आते हुए देखा, जो एक मुर्दे को जो अभी-अभी मरा था ले जा रहे थे। उसकी माँ एक विधवा थी, और वह उसका एकलौता पुत्र था। वह भीड़ के साथ थी, और वे उसके पुत्र को दफनाने जा रहे थे। BSB BSB: As He approached the town gate, He saw a dead man being carried out, the only son of his mother, and she was a widow. And a large crowd from the town was with her.
13 UDB जब प्रभु ने उसे देखा, तो उन्हें उस पर तरस आया और उन्होंने उससे कहा, “मत रो।” BSB BSB: When the Lord saw her, He had compassion on her and said, “Do not weep.”
14 UDB तब वह उनके पास आए और अर्थी को छुआ जिस पर शव पड़ा था। उसे ले जाने वाले लोग रुक गए। उन्होंने कहा, “जवान, मैं तुझसे कहता हूँ, उठ जा!” BSB BSB: Then He went up and touched the coffin, and those carrying it stood still. “Young man,” He said, “I tell you, get up!”
15 UDB वह व्यक्ति तुरन्त उठ बैठा और बोलने लगा! तब यीशु ने उसे उसकी माँ को सौंप दिया। BSB BSB: And the dead man sat up and began to speak! Then Jesus gave him back to his mother.
16 UDB हर कोई आश्चर्य से भर गया था। उन्होंने परमेश्वर की स्तुति की और एक दूसरे से कहा, “हमारे बीच एक बड़े भविष्यद्वक्ता आए हैं! और “परमेश्वर अपने लोगों की सुधि लेने आए हैं!” BSB BSB: A sense of awe swept over all of them, and they glorified God. “A great prophet has appeared among us!” they said. “God has visited His people!”
17 UDB यीशु ने जो कुछ किया था, उसके बारे में यह खबर यहूदिया और आस-पास के अन्य सभी क्षेत्रों में फैल गई। BSB BSB: And the news about Jesus spread throughout Judea and all the surrounding region.
18 UDB यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्यों ने उसे इन सब बातों के बारे में बताया। इसलिए यूहन्ना ने अपने शिष्यों में से दो को बुलाया और उनको प्रभु के पास जाकर पूछने के लिए भेजा: “क्या आप वही हैं जिसके बारे में परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की थी, या हमें किसी और की प्रतीक्षा करनी चाहिए?” BSB BSB: Then John’s disciples informed him about all these things.
20 UDB जब ये दोनों पुरूष यीशु के पास आए, तो उन्होंने कहा, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने हमें आपसे यह पूछने के लिए भेजा है, क्या आप वही व्यक्ति हैं जिसके बारे में परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की थी, या हमें किसी और की प्रतीक्षा करनी चाहिए?” BSB BSB: When the men came to Jesus, they said, “John the Baptist sent us to ask, ‘Are You the One who was to come, or should we look for someone else?’”
21 UDB उस समय यीशु बहुत लोगों को बीमारियों और गंभीर रोगों से स्वस्थ कर रहे थे और दुष्टआत्माओं को निकाल रहे थे। उन्होंने कई अंधे लोगों को भी स्वस्थ किया जिससे वे देखने लगे। BSB BSB: At that very hour Jesus healed many people of their diseases, afflictions, and evil spirits, and He gave sight to many who were blind.
22 UDB फिर उन्होंने उन दो पुरूषों को उत्तर दिया, “वापस जाओ और जो कुछ तुमने देखा और सुना है, उसे यूहन्ना को बताओ: जो लोग अंधे थे वे अब देख रहे हैं। जो लोग लंगड़े थे, अब चल रहे हैं, जो कोढ़ी थे, वे शुद्ध किए गए हैं। जो बहरे थे, अब सुन सकते हैं। जो लोग मर चुके थे उन्हें फिर से जीवन मिल गया है और गरीबों को सुसमाचार सुनाया जा रहा है। BSB BSB: So He replied, “Go back and report to John what you have seen and heard: The blind receive sight, the lame walk, the lepers are cleansed, the deaf hear, the dead are raised, and the good news is preached to the poor.
23 UDB और उसे यह भी बताओ, “जो कोई मेरे कामों को देखकर और मेरे उपदेशों को सुनकर, मुझसे दूर नहीं होता, उन्हें परमेश्वर आशीष देंगे।” BSB BSB: Blessed is the one who does not fall away on account of Me.”
24 UDB जब यूहन्ना के भेजे हुए लोग चले गए, तब यीशु ने भीड़ से यूहन्ना के बारे में बात करना शुरू किया। उन्होंने कहा, “तुम जंगल में क्या देखने गए थे? हवा से हिलने वाले सरकण्डे को? BSB BSB: After John’s messengers had left, Jesus began to speak to the crowds about John: “What did you go out into the wilderness to see? A reed swaying in the wind?
25 UDB तुम क्या देखने के लिए गए थे? क्या सुन्दर वस्त्र पहने हुए एक व्यक्ति को? देखो, जो सुन्दर कपड़े पहनते हैं और जिनके पास सब कुछ सबसे अच्छा है वे राजा के महलों में रहते हैं। BSB BSB: Otherwise, what did you go out to see? A man dressed in fine clothes? Look, those who wear elegant clothing and live in luxury are found in palaces.
26 UDB फिर तुम वहाँ क्या देखने के लिए गए थे? एक भविष्यद्वक्ता? हाँ! परन्तु मैं तुम से कहता हूँ कि यूहन्ना एक साधारण भविष्यद्वक्ता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। BSB BSB: What then did you go out to see? A prophet? Yes, I tell you, and more than a prophet.
27 UDB यह वह है जिसके बारे में भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत पहले लिखा था: ‘देख, मैं अपने दूत को तुम्हारे आगे भेज रहा हूँ। वह तुम्हारे आने के लिए लोगों को तैयार करेगा।’ BSB BSB: This is the one about whom it is written: ‘Behold, I will send My messenger ahead of You, who will prepare Your way before You.’
28 UDB मैं तुमसे कहता हूँ कि आज तक जितने भी लोग रहे है, उनमें से कोई भी यूहन्ना से बड़ा नहीं है। तो भी, परमेश्वर के साथ उसके रहने के स्थान में रहनेवाला, सबसे तुच्छ व्यक्ति भी यूहन्ना की तुलना में अधिक बड़ा होगा।” BSB BSB: I tell you, among those born of women there is no one greater than John, yet even the least in the kingdom of God is greater than he.”
29 UDB जब चुंगी लेनेवालों सहित सभी लोगों ने जिन्होंने यूहन्ना से बपतिस्मा लिया था, यीशु की बातें सुनी, तो वे सहमत थे कि परमेश्वर सच्चे हैं। BSB BSB: All the people who heard this, even the tax collectors, acknowledged God’s justice. For they had received the baptism of John.
30 UDB लेकिन फरीसियों और यहूदी व्यवस्था के विशेषज्ञों ने यूहन्ना द्वारा बपतिस्मा नहीं लिया था और उन्होंने अपने लिए परमेश्वर की इच्छा को टाल दिया था। BSB BSB: But the Pharisees and experts in the law rejected God’s purpose for themselves, because they had not been baptized by John.
31 UDB फिर यीशु ने यह भी कहा, “इस समय में रहने वाले तुम लोग किस के समान हो? मैं तुम्हें बताऊँगा: BSB BSB: “To what, then, can I compare the men of this generation? What are they like?
32 UDB तुम एक खुली जगह में खेलते हुए बच्चों के समान हो। वे एक दूसरे से कह रहे हैं, ‘हमने तुम्हारे लिए बाँसुरी बजाई, लेकिन तुमने नृत्य नहीं किया! फिर हमने तुम्हारे लिए मातम के गीत गाए, लेकिन तुम नहीं रोए! BSB BSB: They are like children sitting in the marketplace and calling out to one another: ‘We played the flute for you, and you did not dance; we sang a dirge, and you did not weep.’
33 UDB इसी प्रकार जब यूहन्ना तुम्हारे पास आया और उसने साधारण भोजन नहीं खाया और दाखमधु नहीं पीया, तो तुमने उसे अस्वीकार कर दिया और कहा, दुष्ट-आत्मा उसे अपने वश में किए हुए है! BSB BSB: For John the Baptist came neither eating bread nor drinking wine, and you say, ‘He has a demon!’
34 UDB परन्तु जब मनुष्य का पुत्र तुम्हारे पास आया और वह साधारण भोजन खाता और दूसरों की तरह दाखमधु पीता है, तो तुमने उसे अस्वीकार कर दिया और कहा, ‘देखो! यह मनुष्य बहुत अधिक भोजन खाता है और बहुत अधिक दाखमधु पीता है, और वह चुंगी लेनेवालों और अन्य पापियों के साथ मेल-जोल रखता है!’ BSB BSB: The Son of Man came eating and drinking, and you say, ‘Look at this glutton and drunkard, a friend of tax collectors and sinners!’
35 UDB परन्तु, परमेश्वर का ज्ञान उनकी आज्ञा का पालन करने वालों द्वारा सही ठहरा है। BSB BSB: But wisdom is vindicated by all her children.”
36 UDB एक दिन, शमौन नामक एक फरीसी ने यीशु को उसके साथ भोजन करने के लिए आमंत्रित किया। इसलिए यीशु उस व्यक्ति के घर गए और खाने के लिए एक मेज़ पर बैठ गए। BSB BSB: Then one of the Pharisees invited Jesus to eat with him, and He entered the Pharisee’s house and reclined at the table.
37 UDB उस शहर की एक महिला भी थी जिसे लोग एक वेश्या मानते थे। जब उसने सुना कि यीशु फरीसी के घर में भोजन कर रहे हैं, तो वह एक संगमरमर का पात्र लेकर वहाँ आई, उसमें इत्र था। BSB BSB: When a sinful woman from that town learned that Jesus was dining there, she brought an alabaster jar of perfume.
38 UDB जब यीशु भोजन कर रहे थे, तब वह स्त्री उनके पैरों के पीछे खड़ी थी। वह रो रही थी, और उसके आँसू यीशु के पैरों पर गिर रहे थे। वह लगातार उनके पैरों को अपने बालों से पोंछती, रही और चूमती रही और उसने इत्र से उनका अभिषेक किया। BSB BSB: As she stood behind Him at His feet weeping, she began to wet His feet with her tears and wipe them with her hair. Then she kissed His feet and anointed them with the perfume.
39 UDB जिस फरीसी ने यीशु को भोज पर बुलाया था देखा कि वह स्त्री क्या कर रही थी, तो उसने सोचा, “अगर यह व्यक्ति वास्तव में एक भविष्यद्वक्ता है, तो उसे पता होता कि यह स्त्री कौन है जो उसे छू रही है, और वह कैसी स्त्री है, वह एक पापी स्त्री है।” BSB BSB: When the Pharisee who had invited Jesus saw this, he said to himself, “If this man were a prophet, He would know who this is and what kind of woman is touching Him—for she is a sinner!”
40 UDB जवाब में, यीशु ने उस से कहा, “शमौन, मैं तुझसे कुछ कहना चाहता हूँ।” उसने कहा, “हे गुरु, कहिए?” BSB BSB: But Jesus answered him, “Simon, I have something to tell you.” “Tell me, Teacher,” he said.
41 UDB यीशु ने उसे यह कहानी सुनाई: “दो लोग एक साहूकार के कर्ज़दार थे, इस साहूकार का व्यापार ही लोगों को पैसे उधार पर देना था। इनमें से एक व्यक्ति को उसने पाँच सौ चाँदी के सिक्के दिए, और दूसरे को उसने पचास चाँदी के सिक्के दिए। BSB BSB: “Two men were debtors to a certain moneylender. One owed him five hundred denarii, and the other fifty.
42 UDB वे ॠण दोनों अपने कर्ज का भुगतान करने योग्य नहीं थे, इसलिए उस साहूकार ने बहुत ही दया से कहा कि उन्हें कुछ भी लौटाने की आवश्यक्ता नहीं है। तो, उन दोनों पुरुषों में से कौन उस साहूकार से अधिक प्रेम करेगा?” BSB BSB: When they were unable to repay him, he forgave both of them. Which one, then, will love him more?”
43 UDB शमौन ने उत्तर दिया, “मुझे लगता है कि जिस पर अधिक पैसे का कर्ज था वह उससे अधिक प्रेम करेगा।” यीशु ने उस से कहा, “तू सही कहता है।” BSB BSB: “I suppose the one who was forgiven more,” Simon replied. “You have judged correctly,” Jesus said.
44 UDB फिर उन्होंने स्त्री की ओर मुड़कर शमौन से कहा, इस स्त्री ने जो किया उसके बारे में सोच! जब मैंने तुम्हारे घर में प्रवेश किया था, तो तूने मेरा स्वागत वैसे नहीं किया जैसे घर का स्वामी सामान्यतः अतिथियों का स्वागत करता है। तू ने मेरे पैरों को धोने के लिए मुझे पानी नहीं दिया, परन्तु इस स्त्री ने मेरे पैरों को अपने आसुओं से धोया और फिर उन्हें अपने बालों से पोंछा है! BSB BSB: And turning toward the woman, He said to Simon, “Do you see this woman? When I entered your house, you did not give Me water for My feet, but she wet My feet with her tears and wiped them with her hair.
45 UDB तुमने मेरा स्वागत चुम्बन से नहीं किया, लेकिन जब से मैं आया हूँ, तब से उसने मेरे पैरों को चूमना नहीं छोड़ा! BSB BSB: You did not greet Me with a kiss, but she has not stopped kissing My feet since I arrived.
46 UDB तू ने मेरे सिर का अभिषेक जैतून के तेल से नहीं किया, परन्तु उसने मेरे पैरों का अभिषेक सुगन्धित इत्र से किया है। BSB BSB: You did not anoint My head with oil, but she has anointed My feet with perfume.
47 UDB इसलिए मैं तुझसे कहता हूँ कि उसे अपने अनेक पापों के लिए क्षमा किया गया है और यही कारण है कि वह मुझसे बहुत प्रेम करती है। लेकिन एक व्यक्ति जो सोचता है कि उसके केवल कुछ ही पाप हैं जो क्षमा किए गए है, वह मुझसे थोड़ा प्रेम करेगा।” BSB BSB: Therefore I tell you, her many sins have been forgiven, for she has loved much. But he who has been forgiven little loves little.”
48 UDB फिर उन्होंने स्त्री से कहा, “तुम्हारे पाप क्षमा किए गए हैं।” BSB BSB: Then Jesus said to her, “Your sins are forgiven.”
49 UDB तब जो लोग उनके साथ भोजन कर रहे थे, वे आपस में कहने लगे, “यह कौन है जो कहता है कि वह पापों को क्षमा कर सकता है?” BSB BSB: But those at the table began to say to themselves, “Who is this who even forgives sins?”
50 UDB परन्तु, यीशु ने उस स्त्री से कहा, “क्योंकि तूने मुझ पर विश्वास किया है, इसलिए परमेश्वर ने तुझे बचा लिया है। जा परमेश्वर तुझे शान्ति दें!” BSB BSB: And Jesus told the woman, “Your faith has saved you; go in peace.”