3 UDB हेरोदेस अंतिपास के भण्डारी खोजे की पत्नी योअन्ना थी, सूसन्नाह और बहुत सी अन्य स्त्रियाँ भी थीं। वे यीशु और उनके शिष्यों की सेवा करने के लिए अपनी धन सम्पत्ति का उपयोग करती थीं। BSB BSB: Joanna the wife of Herod’s household manager Chuza, Susanna, and many others. These women were ministering to them out of their own means.
4 UDB एक दिन एक बहुत बड़ी भीड़ एकत्र हुई थी, क्योंकि अलग-अलग शहरों से लोग यीशु को देखने के लिए आ रहे थे। तब उन्होंने उन्हें यह कहानी सुनाई: BSB BSB: While a large crowd was gathering and people were coming to Jesus from town after town, He told them this parable:
5 UDB “एक व्यक्ति अपने खेत में कुछ बीज बोने के लिए गया जब वह बीज को मिट्टी पर बिखेर रहा था, तब कुछ बीज कठोर मार्ग पर गिर गए। फिर लोगों ने उन बीजों पर चलकर उन्हें कुचल दिया, और पक्षियों ने उन्हें खा लिया। BSB BSB: “A farmer went out to sow his seed. And as he was sowing, some seed fell along the path, where it was trampled, and the birds of the air devoured it.
6 UDB कुछ बीज पथरीलि भूमि पर गिरे जहाँ बहुत कम मिट्टी थी। इसलिए जैसे ही बीज बढ़े, पौधे सूख गए क्योंकि उन्हें नमी नहीं मिली। BSB BSB: Some fell on rocky ground, and when it came up, the seedlings withered because they had no moisture.
7 UDB कुछ बीज उस भूमि पर गिरे जहाँ कटीले पौधों के बीज भी थे। कटीले पौधे छोटे अनाज के पौधों के साथ बड़े हुए और उन्हें दबा दिया, जिससे वे बढ़ न सकें। BSB BSB: Other seed fell among thorns, which grew up with it and choked the seedlings.
8 UDB परन्तु कुछ अनाज के बीज उपजाऊ मिट्टी में गिरे, और इतने अच्छे से बढ़े कि उनसे एक अच्छी फसल निकली जो कि सौ गुणा फल लाए। “इन बातों को कहने के बाद, यीशु ने उनसे कहा, “तुम में से हर एक जिसने अभी मुझसे सुना है उसके बारे में ध्यान से सोचो!” BSB BSB: Still other seed fell on good soil, where it sprang up and produced a crop—a hundredfold.” As Jesus said this, He called out, “He who has ears to hear, let him hear.”
9 UDB तब यीशु के शिष्यों ने उनसे कहा कि उन्हें कहानी का अर्थ बताएँ। BSB BSB: Then His disciples asked Him what this parable meant.
10 UDB उन्होंने कहा, “परमेश्वर राजा होकर कैसे शासन करेंगे, इस विषय में छिपी हुई बातों को जानने के लिए तुम्हें विशेषाधिकार दिया गया है। परन्तु मैं अन्य सब लोगों से दृष्टान्तों में ही कहता हूँ, क्योंकि ‘यद्यपि वे देखते हैं, वे नहीं बूझते, और यद्यपि वे सुनते हैं, वे नहीं समझते हैं।’ BSB BSB: He replied, “The knowledge of the mysteries of the kingdom of God has been given to you, but to others I speak in parables, so that, ‘though seeing, they may not see; though hearing, they may not understand.’
11 UDB अब, इस कहानी का अर्थ यह है: बीज परमेश्वर के वचन को दर्शाता है। BSB BSB: Now this is the meaning of the parable: The seed is the word of God.
12 UDB मार्ग पर गिरने वाले बीज यह दिखाते हैं कि लोग परमेश्वर का वचन सुनते हैं, लेकिन बाद में शैतान आता है और उस वचन को उनके मन और मस्तिष्क से दूर ले जाता है। परिणामस्वरुप, वे वचन पर विश्वास नहीं करते और उद्धार नहीं पाते। BSB BSB: The seeds along the path are those who hear, but the devil comes and takes away the word from their hearts, so that they may not believe and be saved.
13 UDB पथरीली भूमि पर गिरने वाले बीज यह दिखाते हैं कि लोग परमेश्वर के वचन को सुनते हैं और वचन को आनन्द से ग्रहण करते हैं, परन्तु उनकी जड़ गहरी नहीं होती है। परिणामस्वरुप, वे केवल थोड़े समय के लिए विश्वास करते हैं। जैसे ही परेशानियाँ आती हैं, वे परमेश्वर के वचन पर विश्वास करना बन्द कर देते हैं। BSB BSB: The seeds on rocky ground are those who hear the word and receive it with joy, but they have no root. They believe for a season, but in the time of testing, they fall away.
14 UDB कटीले पौधों के बीच गिरने वाले बीज यह दिखाते हैं कि लोग परमेश्वर के वचन को सुनते हैं, परन्तु जीवन की चिन्ताएँ, धन और सुख विलास की बातें उनके जीवन में परमेश्वर के वचन को बढ़ने नहीं देती हैं। परिणामस्वरूप, वे आत्मिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाते हैं। BSB BSB: The seeds that fell among the thorns are those who hear, but as they go on their way, they are choked by the worries, riches, and pleasures of this life, and their fruit does not mature.
15 UDB लेकिन उपजाऊ जमीन पर गिरने वाले बीज यह दिखाते हैं कि लोग परमेश्वर के वचन को सुनते हैं और वचन को सम्मान के साथ सच्चे मन से ग्रहण करते हैं, वे विश्वास करने और वचन का पालन करने में दृढ़ रहते हैं, और इसलिए वे अच्छे आत्मिक फल लाते हैं। BSB BSB: But the seeds on good soil are those with a noble and good heart, who hear the word, cling to it, and by persevering produce a crop.
16 UDB दीया जलाकर, लोग उसे टोकरी से नहीं ढाँकते न उसे खाट के नीचे रखते हैं। इसके बजाय, वे उसे एक दीवट पर रखते हैं, ताकि कमरे में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को उसका प्रकाश मिले। BSB BSB: No one lights a lamp and covers it with a jar or puts it under a bed. Instead, he sets it on a stand, so those who enter can see the light.
17 UDB इससे प्रकट होता है कि जो कुछ अभी छिपा हुआ है, वह एक दिन दिखाई देगा। और जो कुछ अब गुप्त है, उसे एक दिन प्रकट किया जाएगा। BSB BSB: For there is nothing hidden that will not be disclosed, and nothing concealed that will not be made known and brought to light.
18 UDB इसलिए यह सुनिश्चित करो कि जो कुछ मैं बताता हूँ, उसे तुम ध्यान से सुनो, क्योंकि परमेश्वर उन लोगों को जो उनके सत्य पर विश्वास करते है, और अधिक समझने योग्य बनाएँगे। परन्तु परमेश्वर उन लोगों को जो उनकी सच्चाई पर विश्वास नहीं करते हैं, थोड़ा सा भी जो उन्हें लगता है कि वे समझ गए हैं, समझने में सक्षम कर देंगे।” BSB BSB: Pay attention, therefore, to how you listen. Whoever has will be given more, but whoever does not have, even what he thinks he has will be taken away from him.”
19 UDB एक दिन यीशु की माता और भाई उनसे मिलने के लिए आए, लेकिन वे उनके पास नहीं जा सके क्योंकि उस घर में जहाँ वह थे बड़ी भीड़ थी। BSB BSB: Then Jesus’ mother and brothers came to see Him, but they were unable to reach Him because of the crowd.
20 UDB तब किसी ने उन्हें बताया, “आपकी माता और आपके भाई आपसे मिलना चाहते हैं।” BSB BSB: He was told, “Your mother and brothers are standing outside, wanting to see You.”
21 UDB परन्तु उन्होंने उन से कहा, “जो लोग परमेश्वर के वचन को सुनते हैं और उसका पालन करते हैं, वे मुझे मेरी माता और मेरे भाइयों के समान प्रिय हैं।” BSB BSB: But He replied, “My mother and brothers are those who hear the word of God and carry it out.”
22 UDB एक और दिन, यीशु अपने शिष्यों के साथ एक नाव में चढ़ गए। उन्होंने उनसे कहा, “मैं चाहता हूँ कि हम झील की दूसरी ओर जाएँ।” इसलिए वे झील को पार करने लगे। BSB BSB: One day Jesus said to His disciples, “Let us cross to the other side of the lake.” So He got into a boat with them and set out.
23 UDB परन्तु जब वे नाव में यात्रा कर रहे थे, यीशु सो गए। तब झील में घोर तूफान उठा। शीघ्र ही नाव में पानी भरने लगा, और वे संकट में पड़ गए। BSB BSB: As they sailed, He fell asleep, and a windstorm came down on the lake, so that the boat was being swamped, and they were in great danger.
24 UDB तब यीशु के शिष्य उनके पास आए और उन्हें उठाया। उन्होंने उनसे कहा, “गुरु! गुरु! हम मरने वाले है!” तब वह उठ गए और हवा और हिंसक लहरों को शान्त होने का आदेश दिया और वे शान्त हो गए सब जगह शान्ति हो गई। BSB BSB: The disciples went and woke Him, saying, “Master, Master, we are perishing!” Then Jesus got up and rebuked the wind and the raging waters, and they subsided, and all was calm.
25 UDB फिर उन्होंने उनसे कहा, “तुम्हारा विश्वास इतना दुर्बल क्यों है?” जो कुछ हुआ था, उसके कारण शिष्य भयभीत और आश्चर्यचकित थे। वे एक दूसरे से कह रहे थे, “यह कौन हैं, कि वह हवाओं और पानी को भी आज्ञा देतें हैं, और वे उनकी आज्ञा मानते हैं?” BSB BSB: “Where is your faith?” He asked. Frightened and amazed, they asked one another, “Who is this? He commands even the winds and the water, and they obey Him!”
26 UDB यीशु और उनके शिष्य नाव में यात्रा करके झील के पार गलील के दूसरी ओर, गिरासेनियों के क्षेत्र में आए। BSB BSB: Then they sailed to the region of the Gerasenes, across the lake from Galilee.
27 UDB जब यीशु नाव से भूमि पर उतर गए, तो उस इलाके के एक शहर के एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई। इस मनुष्य में दुष्टात्माएँ थी। इस कारण लम्बे समय से इस व्यक्ति ने कपड़े नहीं पहने थे और वह घर में नहीं रहता था। वह कब्रों में रहता था। BSB BSB: When Jesus stepped ashore, He was met by a demon-possessed man from the town. For a long time this man had not worn clothing or lived in a house, but he stayed in the tombs.
28 UDB जब उसने यीशु को देखा, तो वह मनुष्य चिल्लाया, उसके सामने मुँह के बल गिरा, और ऊँचे स्वर से कहा, “हे यीशु, हे परमप्रधान परमेश्वर के पुत्र, आप मुझसे क्या चाहते हैं मैं निवेदन करता हूँ, मुझे दुःख मत दीजिए!” BSB BSB: When the man saw Jesus, he cried out and fell down before Him, shouting in a loud voice, “What do You want with me, Jesus, Son of the Most High God? I beg You not to torture me!”
29 UDB उसने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसी समय यीशु ने उस दुष्ट-आत्मा को उससे बाहर आने की आज्ञा दी थी। यद्यपि उस व्यक्ति की कलाई और टखने जंजीरों से बंधे हुए थे, और लोग उसकी रखवाली करते थे, तो भी कई बार दुष्ट-आत्मा अचानक उसे बल से पकड़ लेती थी। तब वह जंजीरों को तोड़ देता और दुष्ट-आत्मा उसे निर्जन स्थानों में ले जाती थी। BSB BSB: For Jesus had commanded the unclean spirit to come out of the man. Many times it had seized him, and though he was bound with chains and shackles, he had broken the chains and been driven by the demon into solitary places.
30 UDB फिर यीशु ने उससे पूछा, “तुम्हारा नाम क्या है?” उसने कहा, “मेरा नाम सेना है।” उसने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कई दुष्टात्माएँ उसमें समा गई थीं। BSB BSB: “What is your name?” Jesus asked. “Legion,” he replied, because many demons had gone into him.
31 UDB दुष्ट-आत्माओं ने यीशु से विनती करते हुए कहा कि वे उन्हें गहरे अथाह कुण्ड में जाने की आज्ञा न दें, जहाँ परमेश्वर दुष्ट-आत्माओं को दण्ड देते हैं। BSB BSB: And the demons kept begging Jesus not to order them to go into the Abyss.
32 UDB पास की पहाड़ी पर सूअरों का एक बड़ा झुण्ड चर रहा था। दुष्ट-आत्माओं ने यीशु से विनती की कि वह उन्हें सूअरों में प्रवेश करने की अनुमति दें, और उन्होंने उन्हें अनुमति दी। BSB BSB: There on the hillside a large herd of pigs was feeding. So the demons begged Jesus to let them enter the pigs, and He gave them permission.
33 UDB तब दुष्ट-आत्माओं ने उस मनुष्य को छोड़ दिया और सूअरों में प्रवेश किया, और सूअरों का झुण्ड झील के किनारे पर से झपटकर झील में जा गिरा और डूब मरा। BSB BSB: Then the demons came out of the man and went into the pigs, and the herd rushed down the steep bank into the lake and was drowned.
34 UDB जब सूअरों की देखभाल करने वाले पुरुषों ने देखा कि क्या हुआ, तो वे भाग गए! उन्होंने जो कुछ हुआ था उसके बारे में शहर और ग्रामीण इलाकों में लोगों को बताया। BSB BSB: When those tending the pigs saw what had happened, they ran off and reported this in the town and countryside.
35 UDB तब लोग जो हुआ उसे देखने के लिए बाहर निकल आए। जब वे वहाँ आए, जहाँ यीशु थे, तो उन्होंने देखा कि जिसमें से दुष्टात्माएँ निकली थी, वह यीशु के पैरों पर बैठा था, और उन्हें सुन रहा था उन्होंने देखा कि उसने कपड़े पहने हुए थे, और उसका मन फिर से सामान्य हो गया था, और वे डर गए। BSB BSB: So the people went out to see what had happened. They came to Jesus and found the man whom the demons had left, sitting at Jesus’ feet, clothed and in his right mind; and they were afraid.
36 UDB जिन लोगों ने सब कुछ होते हुए देखा था, उन्होंने उन लोगों को बताया जो अभी आए थे कि यीशु ने उस मनुष्य को कैसे स्वस्थ किया था जो दुष्ट-आत्माओं के वश में था। BSB BSB: Meanwhile, those who had seen it reported how the demon-possessed man had been healed.
37 UDB तब गिरासेनियों के आस-पास के इलाकों के बहुत से लोगों ने यीशु से उस क्षेत्र को छोड़ने के लिए कहा क्योंकि वे बहुत डर गए थे। इसलिये यीशु और उनके शिष्य वापस झील के पार जाने के लिए नाव में चढ़ गए। BSB BSB: Then all the people of the region of the Gerasenes asked Jesus to depart from them, because great fear had taken hold of them. So He got into the boat and started back.
38 UDB वापस जाने से पहले, जिस मनुष्य से दुष्टात्माएँ निकली थी, उसने यीशु से यह कहते हुए विनती की, "कृपया मुझे अपने साथ चलने दें!" परन्तु, यीशु ने उसे यह कहकर वापस भेजा, BSB BSB: The man whom the demons had left begged to go with Jesus. But He sent him away, saying,
39 UDB “नहीं, अपने घर वापस जाओ और लोगों को बताओ कि परमेश्वर ने तुम्हारे लिए कितना बड़ा काम किया है!” इसलिये वह मनुष्य वहाँ से चला गया और उसने पूरे शहर में लोगों को बताया कि यीशु ने उसके लिए कितना बड़ा काम किया। BSB BSB: “Return home and describe how much God has done for you.” So the man went away and proclaimed all over the town how much Jesus had done for him.
40 UDB तब यीशु और उनके शिष्य झील के पार कफरनहूम में वापस आ गए। लोगों की भीड़ उनके लिए प्रतीक्षा कर रही थी, और उन्होंने उनका स्वागत किया। BSB BSB: When Jesus returned, the crowd welcomed Him, for they had all been waiting for Him.
41 UDB उसी समय याईर नामक एक मनुष्य, जो वहाँ के आराधनालय के प्रमुख अगुओं में से एक था, यीशु के समीप आया और वह उनके पाँव पर मुँह के बल गिरा। उसने यीशु से अनुरोध किया कि वह उसके घर आए BSB BSB: Just then a synagogue leader named Jairus came and fell at Jesus’ feet. He begged Him to come to his house,
42 UDB क्योंकि उसकी एकलौती बेटी, जो बारह साल की थी, मरने पर थी और वह चाहता था कि यीशु उसे जीवन दें। परन्तु जैसे यीशु वहाँ गए, बहुत से लोग उनके चारों ओर इखट्ठे हो गए। BSB BSB: because his only daughter, who was about twelve, was dying. As Jesus went with him, the crowds pressed around Him,
43 UDB अब भीड़ में एक स्त्री थी, जो एक बीमारी से पीड़ित थीं, जिसके कारण बारह वर्ष से लगातार उसका खून बह रहा था। उसने अपने इलाज के लिए वैद्यों पर अपना सारा पैसा खर्च कर दिया था, लेकिन कोई भी उसे स्वस्थ नहीं कर पाया था। BSB BSB: including a woman who had suffered from bleeding for twelve years. She had spent all her money on physicians, but no one was able to heal her.
44 UDB वह यीशु के पीछे आ गई और उनके वस्त्र की छोर को छुआ। तुरन्त उसका खून बहना बन्द हो गया। BSB BSB: She came up behind Jesus and touched the fringe of His cloak, and immediately her bleeding stopped.
45 UDB यीशु ने कहा, “मुझे किसने छुआ?” क्योंकि यीशु के आस-पास हर कोई कह रहा था कि उन्होंने उन्हें नहीं छुआ था, इसलिए पतरस ने कहा, “हे गुरु, बहुत से लोग आप के चारों ओर घूम रहे हैं और आपको दबा रहे हैं, इसलिए उनमें से कोई भी आप को छू सकता है।” BSB BSB: “Who touched Me?” Jesus asked. But they all denied it. “Master,” said Peter, “the people are crowding and pressing against You.”
46 UDB लेकिन यीशु ने कहा, “मैं जानता हूँ कि किसी ने मुझे जानबूझ कर छुआ है, क्योंकि उस व्यक्ति को स्वस्थ करने के लिए मुझ में से शक्ति निकली है।” BSB BSB: But Jesus declared, “Someone touched Me, for I know that power has gone out from Me.”
47 UDB और जब स्त्री को पता चला कि वह छिप नहीं सकती, तब वह उनके पास काँपती हुई आई और उनके सामने मुँह के बल गिरी। जब अन्य लोग सुन रहे थे, उसने यीशु को बताया कि उसने उन्हें क्यों छुआ और कैसे वह तुरन्त स्वस्थ हो गई। BSB BSB: Then the woman, seeing that she could not escape notice, came trembling and fell down before Him. In the presence of all the people, she explained why she had touched Him and how she had immediately been healed.
48 UDB और यीशु ने उससे कहा, “मेरी पुत्री, क्योंकि तू विश्वास करती थी कि मैं तुम्हें ठीक कर सकता हूँ, इसलिए अब तू ठीक है। अब तू अपने रास्ते पर जाओ और परमेश्वर की शान्ति तेरे साथ हो।” BSB BSB: “Daughter,” said Jesus, “your faith has healed you. Go in peace.”
49 UDB जब वह उस स्त्री से बात कर ही रहे थे, तब याईर के घर से एक व्यक्ति आया और कहा, “तुम्हारी पुत्री की मृत्यु हो गई है। तो अब गुरु को परेशान मत कर!” BSB BSB: While He was still speaking, someone arrived from the house of the synagogue leader. “Your daughter is dead,” he told Jairus. “Do not bother the Teacher anymore.”
50 UDB परन्तु जब यीशु ने यह सुना, तो उन्होंने कहा, “मत डर, बस मुझ पर विश्वास कर और वह फिर से जीवित हो जाएगी।” BSB BSB: But Jesus overheard them and said to Jairus, “Do not be afraid; just believe, and she will be healed.”
51 UDB जब वह घर के बाहर पहुँचे, तो यीशु ने पतरस, यूहन्ना और याकूब और लड़की के माता-पिता को छोड़कर और किसी को अपने साथ घर के भीतर आने की अनुमति नहीं दी। BSB BSB: When He entered the house, He did not allow anyone to go in with Him except Peter, John, James, and the child’s father and mother.
52 UDB और सभी लोग जोर से रो रहे थे कि वे दिखाए कि वे बहुत उदास हैं क्योंकि लड़की की मृत्यु हो गई थी। लेकिन यीशु ने उनसे कहा, “रोओ मत! वह मरी नहीं है! सो रही है!” BSB BSB: Meanwhile, everyone was weeping and mourning for her. But Jesus said, “Stop weeping; she is not dead but asleep.”
53 UDB और लोग उन पर हँसे, क्योंकि वे जानते थे कि लड़की मर चुकी थी। BSB BSB: And they laughed at Him, knowing that she was dead.
54 UDB परन्तु यीशु ने उसका हाथ पकड़ा और उसे पुकार कर कहा, “पुत्री, उठ जा!” BSB BSB: But Jesus took her by the hand and called out, “Child, get up!”
55 UDB और तुरन्त उसकी आत्मा उसके शरीर में लौट आई और वह उठ गई। यीशु ने उसे खाने के लिए कुछ देने को कहा। BSB BSB: Her spirit returned, and at once she got up. And He directed that she be given something to eat.
56 UDB और उसके माता-पिता अचंभित थे, परन्तु यीशु ने उनसे कहा था कि जो कुछ भी हुआ था उसकी चर्चा वह किसी और से न करें। BSB BSB: Her parents were astounded, but Jesus ordered them not to tell anyone what had happened.