1 UDB यीशु और उनके शिष्य गलील सागर की दूसरी ओर पहुँचे। जहाँ वे उतरे उस जगह पर रहने वाले लोगों को गिरासेनी कहते थे। BSB BSB: On the other side of the sea, they arrived in the region of the Gerasenes.
2 UDB जब यीशु ने नाव से बाहर कदम निकाला, तो कब्रिस्तान की कब्रों में से एक व्यक्ति निकल कर आया। दुष्ट-आत्माओं ने उस व्यक्ति को वश में किया हुआ था। BSB BSB: As soon as Jesus got out of the boat, He was met by a man with an unclean spirit, who was coming from the tombs.
3 UDB वह कब्रिस्तान से निकला क्योंकि वह कब्रों में रहता था। लोग उसे जानते थे और कभी-कभी उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया परन्तु वे उसे रोक नहीं सके, जंजीरों से भी नहीं। BSB BSB: This man had been living in the tombs and could no longer be restrained, even with chains.
4 UDB जब भी वे जंजीरों और बंधनों का इस्तेमाल करते थे, तो वह उन्हें तोड़ कर अलग कर देता था। वह इतना ताकतवर था कि कोई भी उसे वश में नहीं कर सकता था। BSB BSB: Though he was often bound with chains and shackles, he had broken the chains and shattered the shackles. Now there was no one with the strength to subdue him.
5 UDB दिन और रात वह कब्रिस्तान में अपना समय बिताता था, वह ज़ोर से चिल्लाता और धारदार पत्थरों से अपने को काटता था। BSB BSB: Night and day in the tombs and in the mountains he kept crying out and cutting himself with stones.
6 UDB जब उसने यीशु को थोड़ी दूर से नाव से बाहर आते हुए देखा, तो वह उनके पास दौड़कर आया और उनके सामने घुटने टेक दिए। BSB BSB: When the man saw Jesus from a distance, he ran and fell on his knees before Him.
7 UDB यीशु ने उसके भीतर कि दुष्ट-आत्मा से कहा, "हे दुष्ट-आत्मा, इस मनुष्य से निकल आ!" परन्तु दुष्ट-आत्मा जल्दी से नहीं निकली। वह बहुत जोर से चिल्लाया, "हे यीशु, मुझे पता है कि आप परमेश्वर के पुत्र हो, इसलिए हम में कुछ भी समान नहीं है। मुझे अकेला छोड़ दो! परमेश्वर के नाम पर, मैं आप से प्रार्थना करता हूँ। मुझ पर अत्याचार न करो!" BSB BSB: And he shouted in a loud voice, “What do You want with me, Jesus, Son of the Most High God? I beg You before God not to torture me!”
9 UDB यीशु ने उससे पूछा, "तेरा नाम क्या है?" उसने उत्तर दिया, "मेरा नाम सेना है क्योंकि इस व्यक्ति में हम कई दुष्ट-आत्माएँ हैं।" BSB BSB: “What is your name?” Jesus asked. “My name is Legion,” he replied, “for we are many.”
10 UDB तब दुष्ट-आत्माओं ने यीशु से कहा कि वह उन्हें इस क्षेत्र से बाहर न भेजे। BSB BSB: And he begged Jesus repeatedly not to send them out of that region.
11 UDB इसी समय, पहाड़ों पर सूअरों का एक बड़ा झुंड चर रहा था। BSB BSB: There on the nearby hillside a large herd of pigs was feeding.
12 UDB इसलिए दुष्ट-आत्माओं ने यीशु से विनती की, "हमें सूअरों में जाने की आज्ञा दो ताकि हम उनमें प्रवेश कर सकें!" BSB BSB: So the demons begged Jesus, “Send us to the pigs, so that we may enter them.”
13 UDB यीशु ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी तो दुष्ट-आत्माओं ने उस व्यक्ति को छोड़ दिया और सूअरों में प्रवेश किया। वह झुंड, जिनकी गिनती दो हजार की थी, झील में खड़ी पहाड़ी से नीचे कूद गया, जहाँ वे डूब गए। BSB BSB: He gave them permission, and the unclean spirits came out and went into the pigs, and the herd of about two thousand rushed down the steep bank into the sea and drowned in the water.
14 UDB जो लोग सूअरों की देखभाल कर रहे थे, वे भाग कर गाँव में गए और बताया कि वहाँ क्या हुआ था। बहुत से लोग स्वयं देखने के लिए गए कि क्या हुआ था। BSB BSB: Those tending the pigs ran off and reported this in the town and countryside, and the people went out to see what had happened.
15 UDB वे उस स्थान पर आए जहाँ यीशु थे। फिर उन्होंने उस मनुष्य को देखा जिसे दुष्ट-आत्माओं ने पहले वश में किया हुआ था। वह वहाँ कपड़े पहनकर बैठा हुआ था और मानसिक रूप से शांत था। यह सब देख कर वे डर गए। BSB BSB: When they came to Jesus, they saw the man who had been possessed by the legion of demons sitting there, clothed and in his right mind; and they were afraid.
16 UDB जिन लोगों ने उन घटनाओं को देखा था, उन्होंने शहर से और ग्रामीण इलाकों से आए लोगों को उस बारे में बताया,जो उस व्यक्ति के साथ हुआ जिसे दुष्ट-आत्माओं ने पहले वश में किया हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि सूअरों को क्या हुआ था। BSB BSB: Those who had seen it described what had happened to the demon-possessed man and also to the pigs.
17 UDB तब लोगों ने यीशु से अनुरोध किया कि उनके क्षेत्र को छोड़ कर चले जाएँ। BSB BSB: And the people began to beg Jesus to leave their region.
18 UDB जब यीशु नाव में गए, तो उस व्यक्ति ने जिसे दुष्ट-आत्माओं ने पहले वश में किया हुआ था, यीशु से विनती की, "कृपया मुझे अपने साथ चलने दो!" BSB BSB: As He was getting into the boat, the man who had been possessed by the demons begged to go with Him.
19 UDB परन्तु यीशु ने उसे साथ चलने की अनुमति नहीं दी इसकी अपेक्षा, उन्होंने उससे कहा, "अपने घर, अपने परिवार में जा और उन्हें बता कि प्रभु ने तेरे लिए क्या किया है, और उन्हें बता कि वह तुझ पर कैसे दयालु हुए है।" BSB BSB: But Jesus would not allow him. “Go home to your own people,” He said, “and tell them how much the Lord has done for you, and what mercy He has shown you.”
20 UDB इसलिए वह गया और उस क्षेत्र के दस नगरों के आसपास यात्रा की। उसने लोगों को बताया कि यीशु ने उसके लिए कितना कुछ किया। सब लोग जो सुनते थे, वे आश्चर्यचकित थे। BSB BSB: So the man went away and began to proclaim throughout the Decapolis how much Jesus had done for him. And everyone was amazed.
21 UDB एक बार फिर जब यीशु एक नाव में गलील सागर को पार करके दूसरी ओर गए, जब वह वहाँ पहुँचे, तो एक बड़ी भीड़ यीशु के पास एकत्र हुई, जो तट पर खड़ी थी। BSB BSB: When Jesus had again crossed by boat to the other side, a large crowd gathered around Him beside the sea.
22 UDB उनमें से एक मनुष्य, जो यरूशलेम के आराधनालय का गुरू था, जिसका नाम याईर था, वहाँ आया था। जब उसने यीशु को देखा, तो वह उनके पैरों पर गिर गया। BSB BSB: A synagogue leader named Jairus arrived, and seeing Jesus, he fell at His feet
23 UDB तब उसने आग्रहपूर्वक विनती करके उनसे कहा, "मेरी पुत्री बीमार है और लगभग मर चुकी है, कृपया मेरे घर पर आओ और अपने हाथों को उस पर रखो, उसे ठीक करो और उसे जीवित कर दो!" BSB BSB: and pleaded with Him urgently, “My little daughter is near death. Please come and place Your hands on her, so that she will be healed and live.”
24 UDB यीशु और शिष्य उसके साथ चल दिए। एक बड़ी भीड़ ने उनका पीछा किया और बहुत से लोग यीशु से टकरा रहे थे। BSB BSB: So Jesus went with him, and a large crowd followed and pressed around Him.
25 UDB भीड़ में एक स्त्री थी जिसे लहू बहने का रोग था। उसको बारह वर्ष से प्रतिदिन लहू बहता था। BSB BSB: And a woman was there who had suffered from bleeding for twelve years.
26 UDB वह कई वर्षों से पीड़ित थी जबकि वैद्य उसका इलाज कर रहे थे। वैद्यों का भुगतान करने के लिए उसने अपने सब पैसे खर्च कर दिए थे और जो कुछ भी उन्होंने किया, उसके बाद भी, उसे कोई लाभ नहीं हुआ वरन् उसकी दशा और बिगड़ गई। BSB BSB: She had borne much agony under the care of many physicians and had spent all she had, but to no avail. Instead, her condition had only grown worse.
28 UDB वह सोच रही थी, "अगर मैं उन्हें छू लूँ या मैं उनके कपड़े को भी छू लूँ तो मैं ठीक हो जाऊँगी।" इसलिए उसने यीशु के कपड़े को छूआ। BSB BSB: For she kept saying, “If only I touch His garments, I will be healed.”
29 UDB तुरंत उसका लहू बहना बंद हो गया। उसी समय, उसने स्वयं के अन्दर महसूस किया कि वह अपनी बीमारी से ठीक हो गई थी। BSB BSB: Immediately her bleeding stopped, and she sensed in her body that she was healed of her affliction.
30 UDB यीशु ने तुरंत ही अपने में जान लिया कि उनकी शक्ति ने किसी को ठीक किया है, इसलिए उन्होंने भीड़ में पीछे मुड़कर पूछा, "किसने मेरे कपड़े छूए?" BSB BSB: At once Jesus was aware that power had gone out from Him. Turning to the crowd, He asked, “Who touched My garments?”
31 UDB उनके शिष्यों ने उत्तर दिया, "आप देख सकते हैं कि बहुत से लोग आपके पास भीड़ में खड़े हैं! बहुत से लोगों ने आपको छुआ होगा! इसलिए आप क्यों पूछ रहे हैं, 'मुझे किसने छुआ है?' BSB BSB: His disciples answered, “You can see the crowd pressing in on You, and yet You ask, ‘Who touched Me?’”
32 UDB परन्तु जिसने यह किया था, यीशु उसे ढूँढ़ते रहे। BSB BSB: But He kept looking around to see who had done this.
33 UDB वह स्त्री बहुत डरी हुई थी और काँप रही थी। उसने उनके सामने घुटने टेक कर कहा कि उसने ऐसा किया है। BSB BSB: Then the woman, knowing what had happened to her, came and fell down before Him trembling in fear, and she told Him the whole truth.
34 UDB उन्होंने कहा, "हे पुत्री, क्योंकि तूने विश्वास किया है कि मैं तुझे ठीक कर सकता हूँ, मैंने तुझे ठीक किया है। तू अपने दिल में शान्ति के साथ घर जा सकती है, मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि तू इस रोग से फिर पीड़ित नहीं होगी।" BSB BSB: “Daughter,” said Jesus, “your faith has healed you. Go in peace and be free of your affliction.”
35 UDB जब यीशु उस स्त्री से बात कर रहे थे, तो याईर के घर से आए कुछ लोग वहाँ पहुँचे। उन्होंने कहा, "तेरी बेटी की मृत्यु हो गई है, इसलिए अब गुरू को अपने घर लाने के लिए परेशान करने की आवश्यक्ता नहीं है।" BSB BSB: While He was still speaking, messengers from the house of Jairus arrived and said, “Your daughter is dead; why bother the Teacher anymore?”
36 UDB "जब यीशु ने यह बातें सुनीं, तो उन्होंने याईर से कहा, "यह मत सोचो कि यह स्थिति निराशाजनक है! बस विश्वास रख कि वह जीएगी!" BSB BSB: But Jesus overheard their conversation and said to Jairus, “Do not be afraid; just believe.”
37 UDB फिर वह केवल अपने तीन शिष्यों- पतरस, याकूब और यूहन्ना को अपने साथ याईर के घर ले गए। उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को उनके साथ जाने की आज्ञा नहीं दी। घर के पास पहुँचने के बाद, यीशु ने देखा कि लोग वहाँ दुःखी थे। कुछ रो रहे थे और कुछ लोग विलाप कर रहे थे। BSB BSB: And He did not allow anyone to accompany Him except Peter, James, and John the brother of James.
39 UDB उन्होंने घर में प्रवेश किया और फिर उनसे कहा, "तुम इतने दुःखी क्यों हो और क्यों रो रहे हो? बच्ची मरी नहीं है, केवल सो रही है।" BSB BSB: He went inside and asked, “Why all this commotion and weeping? The child is not dead, but asleep.”
40 UDB लोग उन पर हँसे, क्योंकि वे जानते थे कि वह मर गई थी। उन्होंने सब लोगों को घर से बाहर कर दिया। फिर उन्होंने बच्ची के माता-पिता और अपने तीनों शिष्यों को साथ ले लिया। वह उस कमरे में गए, जहाँ बच्ची लेटी हुई थी। BSB BSB: And they laughed at Him. After He had put them all outside, He took the child’s father and mother and His own companions, and went in to see the child.
42 UDB तुरंत लड़की उठी और चलने लगी। (यह आश्चर्य की बात नहीं थी कि वह चल सकती थी, क्योंकि वह बारह वर्ष की थी।) जब यह हुआ, तो सब जो वहाँ उपस्थित थे, बहुत आश्चर्यचकित हुए। BSB BSB: Immediately the girl got up and began to walk around (she was twelve years old). And at once they were utterly astounded.
43 UDB यीशु ने उन्हें सख्ती से आज्ञा दी, "मैंने जो कुछ किया है किसी को मत बताना!" फिर उन्होंने उनसे कहा कि लड़की को खाने के लिए कुछ दो। BSB BSB: Then Jesus gave strict orders that no one should know about this, and He told them to give her something to eat.