1 UDB जब यीशु ने अपने बारह शिष्यों को यह निर्देश दे दिए, तो उन्होंने उन्हें विभिन्न इस्राएली शहरों में भेज दिया। फिर यीशु उस क्षेत्र के अन्य इस्राएली शहरों में सिखाने और प्रचार करने गए। BSB BSB: After Jesus had finished instructing His twelve disciples, He went on from there to teach and preach in their cities.
3 UDB उनसे पूछने के लिए, "क्या आप मसीह है जिनके विषय में भविष्यद्वक्ताओं ने कहा था कि वह आएंगे, या क्या वह कोई और है जिनके आने की हमें आशा करनी है?" BSB BSB: to ask Him, “Are You the One who was to come, or should we look for someone else?”
4 UDB "यीशु ने यूहन्ना के शिष्यों को उत्तर दिया," वापस जाओ और यूहन्ना को बताओ जो तुमने मुझे लोगों को बताते हुए सुना और जो तुमने मुझे करते देखा है। BSB BSB: Jesus replied, “Go back and report to John what you hear and see:
5 UDB मैं अंधे लोगों को फिर से देखने और लंगडे लोगों को चलने योग्य कर रहा हूं। मैं उन लोगों को स्वस्थ कर रहा हूँ जिनको कुष्ठ रोग है। मैं बहरे लोगों को फिर से सुनने योग्य कर रहा हूँ और मरे हुए लोगों को फिर से जीवित कर रहा हूं। मैं गरीब लोगों को परमेश्वर का सुसमाचार सुना रहा हूँ। BSB BSB: The blind receive sight, the lame walk, the lepers are cleansed, the deaf hear, the dead are raised, and the good news is preached to the poor.
6 UDB यूहन्ना को यह भी बताओ कि परमेश्वर उन लोगों से प्रसन्न हैं जो मुझ पर विश्वास करना बंद नहीं करते, कि उन्हें मेरे काम पसंद नहीं हैं।" BSB BSB: Blessed is the one who does not fall away on account of Me.”
7 UDB जब यूहन्ना के शिष्य चले गए, तो यीशु ने यूहन्ना के विषय में लोगों की भीड़ से चर्चा की। उन्होंने उनसे कहा, "जब तुम जंगल में यूहन्ना को देखने के लिए गए थे तो तुमने क्या देखने की आशा की थीं? तुम हवा में उड़ने वाले लंबे घास को देखने के लिए तो नहीं गए थे? BSB BSB: As John’s disciples were leaving, Jesus began to speak to the crowds about John: “What did you go out into the wilderness to see? A reed swaying in the wind?
8 UDB तो तुम किस प्रकार के व्यक्ति को देखने की आशा कर रहे थे? निश्चय ही एक ऐसे मनुष्य को नहीं जो मूल्यवान वस्त्र पहने हुए हो। नहीं! तुम भलिभाँति जानते हो कि जो लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं वे जंगल में नहीं राजाओं के महलों में रहते हैं। BSB BSB: Otherwise, what did you go out to see? A man dressed in fine clothes? Look, those who wear fine clothing are found in kings’ palaces.
9 UDB तो वास्तव में, तुम किस प्रकार के व्यक्ति को देखने की आशा कर रहे थे? एक भविष्यद्वक्ता? अरे हाँ! लेकिन मैं तुमको ये बताता हूं: यूहन्ना केवल कोई साधारण भविष्यद्वक्ता नहीं है। BSB BSB: What then did you go out to see? A prophet? Yes, I tell you, and more than a prophet.
10 UDB वह वही है जिसके विषय में परमेश्वर ने धर्मशास्त्र में किसी के द्वारा कहा था, 'यह ध्यान रखो! मैं अपने दूत को तुम्हारे आगे भेज रहा हूँ कि वह तुम्हारे आगमन के लिए मनुष्यों को तैयार करे।' BSB BSB: This is the one about whom it is written: ‘Behold, I will send My messenger ahead of You, who will prepare Your way before You.’
11 UDB ध्यान दें: उन सभी लोगों में से जो कभी जीवित रहे, परमेश्वर ने किसी को भी यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले से बड़ा नहीं माना। उसी समय, परमेश्वर उस राज्य में जिस पर वह स्वर्ग से शासन करेंगे, उन लोगों को जो महत्तवपूर्ण नहीं समझे जाते, यूहन्ना की तुलना में अधिक महान मानेंगे। BSB BSB: Truly I tell you, among those born of women there has risen no one greater than John the Baptist. Yet even the least in the kingdom of heaven is greater than he.
12 UDB जिस समय से यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने प्रचार किया, तब से लेकर अब तक, कुछ लोग अपने रीति से परमेश्वर को स्वर्ग से शासन करवाने का प्रयास कर रहे हैं, और वे इस उद्देश्य के लिए बल का प्रयोग भी कर रहे हैं। BSB BSB: From the days of John the Baptist until now, the kingdom of heaven has been subject to violence, and the violent lay claim to it.
13 UDB मैं यूहन्ना के विषय में जो कह रहा हूँ, वह तुम भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों में और यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के समय तक जो कुछ व्यवस्था में लिखा गया है, उसमें पढ़ सकते हो। BSB BSB: For all the Prophets and the Law prophesied until John.
15 UDB यदि तुम इसे समझना चाहते हो, तो तुमको ध्यान से इस विषय में सोचना चाहिए कि मैंने अभी क्या कहा है। BSB BSB: He who has ears, let him hear.
16 UDB परन्तु तुम और अभी जो जीवित हैं, ऐसे बच्चों के समान हैं जो बाज़ार में खेल खेल रहे हैं। उनमें से कुछ अपने मित्रों से कहते हैं, BSB BSB: To what can I compare this generation? They are like children sitting in the marketplaces and calling out to others:
17 UDB 'हमने तुम्हारे लिए बांसुरी पर खुशी का संगीत बजाया है, परन्तु तुमने नाचने से मना कर दिया! फिर हमने तुम्हारे लिए दु:ख भरे अंतिम संस्कार के गीत गाए, परन्तु तुमने रोने से मना कर दिया!' BSB BSB: ‘We played the flute for you, and you did not dance; we sang a dirge, and you did not mourn.’
18 UDB मैं इसलिए यह कहता हूँ कि तुम यूहन्ना से और मुझसे, दोनों से असंतुष्ट हो! जब यूहन्ना आया और तुम्हें उपदेश दिए, तो उसने अच्छा भोजन नहीं खाया और दाखरस नहीं पीया, जैसा अधिकांश लोग करते हैं। परन्तु तुमने उसे अस्वीकार कर दिया और कहा, 'वह दुष्ट-आत्मा के वश में है!' BSB BSB: For John came neither eating nor drinking, and they say, ‘He has a demon!’
19 UDB मैं, मनुष्य का पुत्र, यूहन्ना के समान नहीं हूँ। मैं अन्य लोगों के समान भोजन खाता हूँ और दाखरस पीता हूँ। लेकिन तुम मुझे भी अस्वीकार करते हो और कहते हो, 'देखो! यह व्यक्ति बहुत अधिक भोजन खाता है और बहुत अधिक दाखरस पीता है, और वह कर वसूलनेवालों और अन्य पापियों का मित्र है! परन्तु जो कोई सचमुच बुद्धिमान है, वह अपने अच्छे कर्मों से उसे प्रकट करेगा।" BSB BSB: The Son of Man came eating and drinking, and they say, ‘Look at this glutton and drunkard, a friend of tax collectors and sinners!’ But wisdom is vindicated by her actions.”
20 UDB उन शहरों में जहां यीशु ने अपने अधिकांश चमत्कार किए थे, वहां भी लोग परमेश्वर के पास आने से मना कर रहे थे। इसलिये उन्होंने उन्हें यह कहकर डाँटना आरम्भ किया, BSB BSB: Then Jesus began to denounce the cities in which most of His miracles had been performed, because they did not repent.
22 UDB मैं तुमको यह बता दूँ कि परमेश्वर सूर और सैदा के दुष्ट लोगों को दण्ड देंगे, परन्तु अंतिम दिन जब वह सब लोगों का न्याय करेंगे, तो वह तुम्हें और भी अधिक गंभीर दण्ड देंगे। BSB BSB: But I tell you, it will be more bearable for Tyre and Sidon on the day of judgment than for you.
23 UDB मेरे पास तुम लोगों से भी जो कफरनहूम शहर में रहते हो कहने के लिए कुछ है। क्या तुमको लगता है कि दूसरे तुम्हारी इतनी प्रशंसा करेंगे कि तुम सीधा स्वर्ग चले जाओगे? ऐसा नहीं होगा! इसके विपरीत, तुम नीचे जाओगे जहां लोगों के मरने के बाद परमेश्वर उनको दण्ड देते हैं! यदि मैंने बहुत समय पहले सदोम में यह चमत्कार किए होते, तो उन दुष्ट लोगों ने निश्चय ही पाप करना त्याग दिया होता, और उनका शहर यहां आज भी होता। परन्तु तुमने पाप करना नहीं त्यागा है। BSB BSB: And you, Capernaum, will you be lifted up to heaven? No, you will be brought down to Hades! For if the miracles that were performed in you had been performed in Sodom, it would have remained to this day.
24 UDB मैं तुमको यह बता दूँ कि परमेश्वर सदोम में रहने वाले दुष्ट लोगों को दण्ड देंगे, परन्तु अंतिम दिन जब वह सब लोगों का न्याय करेंगे, तो वह तुमको और भी अधिक गंभीर दण्ड देंगे।" BSB BSB: But I tell you that it will be more bearable for Sodom on the day of judgment than for you.”
25 UDB उस समय यीशु ने प्रार्थना की, "हे पिता, आप स्वर्ग में और धरती पर सब कुछ पर शासन करते हैं। मैं धन्यवाद करता हूँ कि आप इन बातों को जानने से ऐसे लोगों को रोकते हो, जो सोचते हैं कि वे बुद्धिमान हैं और बहुत शिक्षित हैं। इसकी अपेक्षा आपने इन बातों को उन लोगों पर प्रकट किया है जो आपकी सच्चाई को इस प्रकार स्वीकार करते हैं, जैसे कि छोटे बच्चे बड़ों की बातों को मानते हैं। BSB BSB: At that time Jesus declared, “I praise You, Father, Lord of heaven and earth, because You have hidden these things from the wise and learned, and revealed them to little children.
26 UDB हाँ, हे पिता, आपने ऐसा किया है क्योंकि ऐसा करना आपको अच्छा लगा।" BSB BSB: Yes, Father, for this was well-pleasing in Your sight.
27 UDB तब यीशु ने लोगों से कहा, "मेरे पिता परमेश्वर ने मुझे मेरा काम करने के लिए जो कुछ जानने की आवश्यकता है, वह सब मुझे बता दिया है। केवल मेरे पिता जानते हैं कि मैं कौन हूँ। अतिरिक्त केवल मैं और जिन लोगों पर मैं उन्हें प्रकट करना चाहता हूँ वे ही वास्तव में मेरे पिता को जानते हैं। BSB BSB: All things have been entrusted to Me by My Father. No one knows the Son except the Father, and no one knows the Father except the Son and those to whom the Son chooses to reveal Him.
28 UDB तुम सब लोग मेरे पास आओ, जो अगुवों के निर्देशन में नियमों का पालन करने के प्रयास से बहुत थक चुके हो। मैं तुम्हें उन सब से विश्राम दूँगा। BSB BSB: Come to Me, all you who are weary and burdened, and I will give you rest.
29 UDB जैसे एक बैल अपने जुए के अधीन हो जाता है, वैसे ही तुम भी मेरे अधीन हो जाओ और जो मुझे तुम्हें सिखाना है, उसे सीखो। मैं कोमल और विनम्र हूँ, और तुम वास्तव में विश्राम पाओगे। BSB BSB: Take My yoke upon you and learn from Me, for I am gentle and humble in heart, and you will find rest for your souls.
30 UDB जो बोझ मैं तुम पर डालूँगा वह हल्का है, और तुम उसे आसानी से उठा लोगे।" BSB BSB: For My yoke is easy and My burden is light.”