1 UDB यीशु और उनके शिष्य नाव पर चढ़ गए और झील के मार्ग द्वारा कफरनहूम गए, जहां वह रह रहे थे। BSB BSB: Jesus got into a boat, crossed over, and came to His own town.
2 UDB कुछ लोग उनके पास एक व्यक्ति को लेकर आए जो लकवा ग्रस्त था और बिस्तर पर लेटा हुआ था। जब यीशु को पता चला कि उन्हें विश्वास था कि वह उस लकवा ग्रस्त व्यक्ति को स्वस्थ कर सकते हैं, तो उन्होंने उससे कहा, "हे जवान, साहस बाँध! मैं तेरे पापों को क्षमा करता हूँ।" BSB BSB: Just then some men brought to Him a paralytic lying on a mat. When Jesus saw their faith, He said to the paralytic, “Take courage, son; your sins are forgiven.”
3 UDB कुछ लोग जो यहूदी व्यवस्था के जानकार थे, उन्होंने आपस में कहा, "यह व्यक्ति सोचता है कि वह परमेश्वर है, वह पापों को क्षमा नहीं कर सकता है!" BSB BSB: On seeing this, some of the scribes said to themselves, “This man is blaspheming!”
4 UDB यीशु जानते थे कि वे क्या सोच रहे थे, इसलिए उन्होंने कहा, "तुम्हारे मन में बुरे विचार नहीं आना चाहिएँ!" BSB BSB: But Jesus knew what they were thinking and said, “Why do you harbor evil in your hearts?
5 UDB क्या कहना आसान है, यह कि उसके पापों को क्षमा कर दिया गया है या यह कि उठ और चल फिर? BSB BSB: Which is easier: to say, ‘Your sins are forgiven,’ or to say, ‘Get up and walk’?
6 UDB इसलिए मैं कुछ ऐसा करने जा रहा हूँ ताकि तुम जान सको कि परमेश्वर ने मनुष्य के पुत्र को पाप क्षमा करने का अधिकार दिया है। "फिर उन्होंने लकवा ग्रस्त व्यक्ति से कहा," उठ, अपना बिस्तर उठा, और घर जा!" BSB BSB: But so that you may know that the Son of Man has authority on earth to forgive sins...” Then He said to the paralytic, “Get up, pick up your mat, and go home.”
7 UDB वह व्यक्ति तुरन्त खड़ा हो गया और अपना बिस्तर उठा कर घर चला गया! BSB BSB: And the man got up and went home.
8 UDB जब भीड़ ने ये देखा, तो वे विस्मय और भय से भर गए। उन्होंने मनुष्य को ऐसा अधिकार देने के लिए परमेश्वर की स्तुति की। BSB BSB: When the crowds saw this, they were filled with awe and glorified God, who had given such authority to men.
9 UDB जब यीशु वहाँ से जा रहे थे, तो उन्होंने मत्ती नामक एक व्यक्ति को देखा। वह एक मेज पर बैठा था, जहां से वह रोमी सरकार के लिए कर एकत्र किया करता था। यीशु ने उस से कहा, "मेरे साथ आ और मेरा शिष्य हो जा!" अत: मत्ती तुरन्त उठ गया और उनके साथ चला गया। BSB BSB: As Jesus went on from there, He saw a man named Matthew sitting at the tax booth. “Follow Me,” He told him, and Matthew got up and followed Him.
10 UDB यीशु और उनके शिष्य एक घर में खाने के लिए बैठे। जब वे खाना खा रहे थे, तो कई कर लेनेवाले और अन्य लोग आये और उनके साथ खाना खाया। BSB BSB: Later, as Jesus was dining at Matthew’s house, many tax collectors and sinners came and ate with Him and His disciples.
11 UDB जब फरीसियों ने यह देखा, तो उन्होंने यीशु के शिष्यों के पास जाकर कहा, "यह घृणित है कि तुम्हारा गुरु कर वसूलने वालों और उनके जैसे अन्य लोगों के साथ खाता है और मेलजोल रखता हैं।" BSB BSB: When the Pharisees saw this, they asked His disciples, “Why does your Teacher eat with tax collectors and sinners?”
12 UDB उन्होंने जो कुछ कहा, उसे यीशु ने सुना था, इसलिए उन्होंने उन्हें यह दृष्टान्त कहा: "जो लोग बीमार होते हैं, उन्हें ही चिकित्सक की जरूरत है, न कि उन लोगों को जो स्वस्थ हैं। BSB BSB: On hearing this, Jesus said, “It is not the healthy who need a doctor, but the sick.
13 UDB तुमको यह जानने की आवश्यकता है कि परमेश्वर द्वारा कहे गए इन शब्दों का क्या अर्थ है: 'मैं चाहता हूँ कि तुम लोगों के प्रति दया के कार्य करो, केवल बलिदान ही नहीं चढाओं।' ध्यान रखो कि मैं तुम्हारे पास उन लोगों को बुलाने नहीं आया हूँ, जो सोचते हैं कि वे धर्मी है और अपने पापी जीवन को दूर करके मेरे पास आए हैं, परन्तु मैं उन लोगों को बुलाने आया हूँ, जो जानते हैं कि वे पापी हैं।" BSB BSB: But go and learn what this means: ‘I desire mercy, not sacrifice.’ For I have not come to call the righteous, but sinners.”
14 UDB तब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के शिष्य यीशु के पास आए और उनसे पूछा, "हम और फरीसी अक्सर उपवास करते हैं क्योंकि हम परमेश्वर को प्रसन्न करना चाहते हैं, परन्तु आपके शिष्य ऐसा नहीं करते हैं। वे उपवास क्यों नहीं करते हैं?" BSB BSB: Then John’s disciples came to Jesus and asked, “Why is it that we and the Pharisees fast so often, but Your disciples do not fast?”
15 UDB यीशु ने उत्तर दिया," जब विवाह करने के लिए तैयार दूल्हा अपने दोस्तों के साथ होता है, तो क्या वे लोग शोक करते हैं? नहीं, क्योंकि वे उस समय उदास नहीं हैं। परन्तु जब दूल्हा उन्हें छोड़कर चला जाएगा, वे उपवास करेंगे, क्योंकि वे उदास होंगे। BSB BSB: Jesus replied, “How can the guests of the bridegroom mourn while He is with them? But the time will come when the bridegroom will be taken from them; then they will fast.
16 UDB लोग एक छेद को सुधारने के लिए पुराने वस्त्रों पर नए कपड़ा का पैबंद नहीं लगाते हैं। अगर उन्होंने ऐसा किया, तो वस्त्र को धोने पर, पैबंद सिकुड़ जाएगा और कपड़े को फाड़ देगा, और छेद बड़ा हो जाएगा। BSB BSB: No one sews a patch of unshrunk cloth on an old garment. For the patch will pull away from the garment, and a worse tear will result.
17 UDB कोई भी सुरक्षित रखने के लिए पुराने चमड़े के थैलों में ताजा अंगूर का रस नहीं भरता है। अगर कोई ऐसा करता है, तो जब रस दाखरस बन जाता है, तब वह चमड़े का थैला फट जाता है। इस प्रकार थैला भी फट जाएगा, और दाखरस भूमि पर गिर जाएगा। इसकी अपेक्षा, लोग नए दाखरस को चमड़े के नए थैले में भरते हैं, और जब दाखरस तैयार होगा तब थैला फैल जाएगा। इस प्रकार, दाखरस और थैला दोनों सुरक्षित हो जाएंगे।" BSB BSB: Neither do men pour new wine into old wineskins. If they do, the skins will burst, the wine will spill, and the wineskins will be ruined. Instead, they pour new wine into new wineskins, and both are preserved.”
18 UDB यीशु यह कह ही रहे थे कि, नगर से एक सरदार आया और उनके सामने झुक गया। फिर उसने कहा, "मेरी बेटी अभी-अभी मर गई है! परन्तु अगर आप आकर उस पर अपना हाथ रखें, तो वह फिर से जीवित हो जाएगी!" BSB BSB: While Jesus was saying these things, a synagogue leader came and knelt before Him. “My daughter has just died,” he said. “But come and place Your hand on her, and she will live.”
19 UDB अत: यीशु उठे, और वह और शिष्य उस मनुष्य के साथ चले गए। BSB BSB: So Jesus got up and went with him, along with His disciples.
20 UDB फिर एक स्त्री जिसका बारह वर्ष से लगातार लहू बह रहा था, यीशु के पास आई। वह उनके पीछे आई और उनके वस्त्र के सिरे को छुआ। BSB BSB: Suddenly a woman who had suffered from bleeding for twelve years came up behind Him and touched the fringe of His cloak.
21 UDB वह स्वयं से कह रही थी, "अगर मैं सिर्फ उनके वस्त्र को छूती हूँ, तो मैं ठीक हो जाऊँगी।" BSB BSB: She said to herself, “If only I touch His cloak, I will be healed.”
22 UDB फिर यीशु ने मुड़कर देखा कि उन्हें किसने छुआ था। और जब उस स्त्री को देखा, तो उन्होंने उससे कहा, "हे प्रिय स्त्री, साहस बाँध। क्योंकि तूने विश्वास किया कि मैं तुझे ठीक कर सकता हूँ, इसलिए मैंने तुझे ठीक किया है।" वह स्त्री उसी पल चंगी हो गई थी। BSB BSB: Jesus turned and saw her. “Take courage, daughter,” He said, “your faith has healed you.” And the woman was healed from that very hour.
23 UDB यीशु उस व्यक्ति के घर आए और बांसुरी बजानेवालों को अंतिम संस्कार का संगीत बजाते देखा; वहाँ कई शोक करनेवाले थे जो ऊँचे शब्द से रो रहे थे क्योंकि लड़की की मृत्यु हो गई थी। BSB BSB: When Jesus entered the house of the synagogue leader, He saw the flute players and the noisy crowd.
24 UDB "उन्होंने उनसे कहा," चले जाओ और यह अंतिम संस्कार का संगीत और रोना बंद करो, क्योंकि लड़की मरी नहीं है! वह केवल सो रही है!" लोग उन पर हँसे, क्योंकि वे जानते थे कि वह मर गई थी। BSB BSB: “Go away,” He told them. “The girl is not dead, but asleep.” And they laughed at Him.
25 UDB लेकिन यीशु ने उन्हें घर से बाहर निकल जाने के लिए कहा। फिर वह उस कमरे में गए जहां लड़की लेटी हुई थी। उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और वह फिर से जीवित हो गई और उठ गई। BSB BSB: After the crowd had been put outside, Jesus went in and took the girl by the hand, and she got up.
26 UDB और उस पूरे क्षेत्र के लोगों ने इसके विषय में सुना। BSB BSB: And the news about this spread throughout that region.
27 UDB "जब यीशु वहाँ से चले गए, तो दो अंधे व्यक्ति उनके पीछे आए और चिल्लाने लगे, "हे राजा दाऊद के वंशज, हम पर दया करो और हमें ठीक करो!" BSB BSB: As Jesus went on from there, two blind men followed Him, crying out, “Have mercy on us, Son of David!”
28 UDB यीशु घर में गए, और वे अंधे व्यक्ति भी अंदर चले गए। यीशु ने उनसे कहा, "क्या तुम विश्वास करते हो कि मैं तुम्हें ठीक कर सकता हूँ?" उन्होंने उनसे कहा, "हाँ, प्रभु!" BSB BSB: After Jesus had entered the house, the blind men came to Him. “Do you believe that I am able to do this?” He asked. “Yes, Lord,” they answered.
29 UDB तब यीशु ने उनकी आंखों को छुआ और उन्होंने उनसे कहा, "क्योंकि तुम विश्वास करते हो कि मैं तुम्हारी आंखों को ठीक कर सकता हूँ, मैं उन्हें अभी इस समय ठीक कर रहा हूँ!" BSB BSB: Then He touched their eyes and said, “According to your faith will it be done to you.”
30 UDB और वे देखने में सक्षम हुए! फिर यीशु ने उन्हें कठोरता से कहा, "यह सुनिश्चित करो कि मैंने तुम्हारे लिए जो कुछ किया है, तुम किसी को नहीं बताओगे!" BSB BSB: And their eyes were opened. Jesus warned them sternly, “See that no one finds out about this!”
31 UDB परन्तु वे बाहर गए और उस पूरे क्षेत्र में समाचार फैला दिया। BSB BSB: But they went out and spread the news about Him throughout the land.
32 UDB जब वे दो लोग जा रहे थे, तो कुछ लोग यीशु के पास एक व्यक्ति को लाए जो बोलने में असमर्थ था क्योंकि एक दुष्ट-आत्मा उसे वश में किए हुई थी। BSB BSB: As they were leaving, a demon-possessed man who was mute was brought to Jesus.
33 UDB यीशु ने उस दुष्ट-आत्मा को बाहर निकाल दिया तो वह व्यक्ति बोलने लगा! भीड़ ने इसे देखा और वे चकित हो गए और कहा, "इससे पहले हमने ऐसा अद्भुत काम इस्राएल में होते नहीं देखा है!" BSB BSB: And when the demon had been driven out, the man began to speak. The crowds were amazed and said, “Nothing like this has ever been seen in Israel!”
34 UDB परन्तु फरीसियों ने कहा, "वह शैतान है, जो दुष्ट-आत्माओं पर शासन करता है, इसी कारण यह मनुष्यों में से दुष्ट-आत्माओं को निकालने में समर्थ है।" BSB BSB: But the Pharisees said, “It is by the prince of demons that He drives out demons.”
35 UDB फिर यीशु और उनके शिष्य गलील जिले के कई शहरों और नगरों में गए। वह आराधनालयों में सिखा रहे थे और सुसमाचार प्रचार कर रहे थे कि कैसे परमेश्वर स्वर्ग से शासन करेंगे। साथ ही वह उन लोगों को भी ठीक कर रहे थे जो विभिन्न रोगों और बीमारियों से पीड़ित थे। BSB BSB: Jesus went through all the towns and villages, teaching in their synagogues, preaching the gospel of the kingdom, and healing every disease and sickness.
36 UDB जब उन्होंने लोगों की भीड़ देखी, तो उन्हे उन पर दया आई क्योंकि वे परेशान और चिंतित थे। वे उन भेड़ों के समान थे जो बिना चरवाहे की थीं। BSB BSB: When He saw the crowds, He was moved with compassion for them, because they were harassed and helpless, like sheep without a shepherd.
37 UDB फिर उन्होंने अपने शिष्यों से कहा: "जो लोग मेरा संदेश मानने के लिए तैयार हैं, वे उस खेत के समान हैं जहां फसल कटाई के लिए तैयार है। परन्तु फसलों को एकत्र करने के लिए लोग नहीं हैं। BSB BSB: Then He said to His disciples, “The harvest is plentiful, but the workers are few.
38 UDB इसलिये प्रार्थना करो और परमेश्वर से विनती करो कि अपनी फसलों को एकत्र करने के लिए बहुत से लोगों को भेजे। BSB BSB: Ask the Lord of the harvest, therefore, to send out workers into His harvest.”