1 UDB बिलाम को अब यह समझ में आ गया था कि यहोवा इस्राएलियों को श्राप नहीं आशीर्वाद देना चाहते थे। इसलिए उसने यहोवा की इच्छा जानने के लिए एक ओझा के समान जादू का उपयोग नहीं किया, जिसका उसे अभ्यास था। इसकी अपेक्षा, वह मरुस्थल की ओर चला गया। BSB BSB: And when Balaam saw that it pleased the LORD to bless Israel, he did not seek omens as on previous occasions, but he turned his face toward the wilderness.
2 UDB उसने देखा कि इस्राएली लोग वहां डेरा डाले हुए हैं, प्रत्येक गोत्र एक समूह में इकट्ठा है। तब परमेश्वर के आत्मा उसके ऊपर आया BSB BSB: When Balaam looked up and saw Israel encamped tribe by tribe, the Spirit of God came upon him,
4 UDB मैं यह संदेश परमेश्वर से सुनता हूँ। मैं उनका दर्शन देखता हूँ जो सर्वशक्तिमान हैं। उनके सामने मुंह के बल गिर कर दण्डवत् करते समय मेरी आँखे खुली हैं। BSB BSB: the prophecy of one who hears the words of God, who sees a vision from the Almighty, who bows down with eyes wide open:
5 UDB हे याकूब के वंशजों, तुम्हारे तम्बू बहुत सुंदर हैं! जहाँ तुम रहते हैं वह स्थान सुंदर है! BSB BSB: How lovely are your tents, O Jacob, your dwellings, O Israel!
6 UDB तुम्हारे तम्बू मेरे सामने फैले हुए हैं जैसे घाटियों में खजूर के पेड़, जैसे एक नदी के किनारे का बगीचा। वे दृढ़ अगर के पेड़ों के समान हैं जिन्हें यहोवा ने लगाया है, जैसे नदियों के साथ बढ़ने वाले दृढ़ देवदार के पेड़। BSB BSB: They spread out like palm groves, like gardens beside a stream, like aloes the LORD has planted, like cedars beside the waters.
7 UDB तुम्हारी पानी की बाल्टी हमेशा भरी रहेगी। तुम्हारे द्वारा लगाए जाने वाले बीज के लिए हमेशा पर्याप्त पानी होगा कि वे बढ़ सकें। इस्राएलियों का राजा अगाग राजा से अधिक महान होगा। उसका प्रशस्ति राज्य सम्मान पाएगा। BSB BSB: Water will flow from his buckets, and his seed will have abundant water. His king will be greater than Agag, and his kingdom will be exalted.
8 UDB परमेश्वर उन्हें मिस्र से बाहर निकाल लाए, वह एक जंगली बैल की सी अपनी महान शक्ति से उनकी अगुवाई करते हैं। परमेश्वर उन सब जातियों को नष्ट करते हैं जो उनका विरोध करती हैं। वह उन सब लोगों की हड्डियों को तोड़ कर टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं, और उन्हें अपने तीरों से मारते हैं। BSB BSB: God brought him out of Egypt with strength like a wild ox, to devour hostile nations and crush their bones, to pierce them with arrows.
9 UDB इस्राएली शेरों के समान हैं जो घात लगाए तैयार बैठे हैं, कि अपने शिकार पर झपटें, शेरनियों के समान जो विश्राम कर रही हैं। कोई भी उन्हें जगाने का साहस नहीं करेगा! परमेश्वर उन सब को आशीर्वाद देंगे जो इस्राएलियों को आशीर्वाद देते हैं, और वह तुमको श्राप देने वाले हर एक जन को श्राप देंगे।" BSB BSB: He crouches, he lies down like a lion, like a lioness—who dares to rouse him? Blessed are those who bless you and cursed are those who curse you.”
10 UDB तब राजा बालाक बिलाम से बहुत क्रोधित हुआ। उसने अपने हाथों के संकेत से दिखाया कि वह बहुत क्रोधित है, और उसने चिल्लाकर कहा, “मैंने तुझे अपने शत्रुओं को श्राप देने के लिए बुलाया! इसकी अपेक्षा तू ने उन्हें तीन बार आशीर्वाद दिया है! BSB BSB: Then Balak’s anger burned against Balaam, and he struck his hands together and said to Balaam, “I summoned you to curse my enemies, but behold, you have persisted in blessing them these three times.
11 UDB इसलिए अब, यहाँ से निकल जा! वापस घर जा! मैंने कहा कि यदि तू उन्हें श्राप देगा तो मैं तुझे बहुत पैसा दूंगा, लेकिन यहोवा ने तुझे यह सब पाने से रोका है!“ BSB BSB: Therefore, flee at once to your home! I said I would reward you richly, but instead the LORD has denied your reward.”
12 UDB बिलाम ने बालाक से कहा, “क्या तुम्हे याद नहीं है कि मैंने उन दूतों को क्या कहा था जिन्हें तूने मेरे पास भेजा था? मैंने कहा था, BSB BSB: Balaam answered Balak, “Did I not already tell the messengers you sent me
13 UDB ‘बालाक मुझे चाँदी और सोने से भरा महल भी दे, तौभी मैं यहोवा की आज्ञा का उल्लंघन नहीं करूंगा। जो वह स्वीकार नहीं करते हैं उसे मैं नहीं कर सकता चाहे वह भला हो या बुरा।‘और मैंने तुमसे कहा था कि मैं केवल वही कह सकता हूँ जो यहोवा मुझ पर प्रकट करेंगे। BSB BSB: that even if Balak were to give me his house full of silver and gold, I could not do anything of my own accord, good or bad, to go beyond the command of the LORD? I must speak whatever the LORD says.
14 UDB इसलिए हाँ, मैं अपने लोगों में लौट जाऊंगा, परन्तु पहले, मुझे अनुमति दे कि मोआबी लोगों का भविष्य बताऊँ कि उनके साथ क्या होगा।" BSB BSB: Now I am going back to my people, but come, let me warn you what this people will do to your people in the days to come.”
15 UDB तब बिलाम ने बालाक से कहा: “मैं, बोर का पुत्र बिलाम, फिर से भविष्यद्वाणी कर रहा हूँ। यह भविष्यद्वाणी फिर एक ऐसे व्यक्ति की है जो देखता है कि भविष्य में क्या होगा और स्पष्ट बोलता है। BSB BSB: Then Balaam lifted up an oracle, saying, “This is the prophecy of Balaam son of Beor, the prophecy of a man whose eyes are open,
16 UDB मैं परमेश्वर का एक संदेश सुनता हूँ; मैं उन बातों को जानता हूँ जिनको परमेश्वर ने, जो स्वर्ग में रहते हैं, मुझ पर प्रकट की हैं। मैं सर्वशक्तिमान से दर्शन पाता हूँ। जब मैं उनके सामने मुंह के बल गिर कर दण्डवत् करता हूँ तब मेरी आँखें खुली रहती हैं। BSB BSB: the prophecy of one who hears the words of God, who has knowledge from the Most High, who sees a vision from the Almighty, who bows down with eyes wide open:
17 UDB जो बातें मैं दर्शन में देखता हूँ वह अभी नहीं होने वाली हैं। मैं उन बातों को देखता हूँ जिनको परमेश्वर भविष्य में करेंगे। वह मनुष्य जो याकूब का वंशज है, एक तारे के समान दिखाई देगा; एक राजा जो राजदंड धारण करता है वह इस्राएली लोगों में से ही होगा। वह मोआब के लोगों के सिर को कुचल देगा; वह शेत के वंशजों को मिटा देगा। BSB BSB: I see him, but not now; I behold him, but not near. A star will come forth from Jacob, and a scepter will arise from Israel. He will crush the skulls of Moab and strike down all the sons of Sheth.
18 UDB इस्राएली एदोम पर कब्जा करेंगे, और वे अपने शत्रुओं को हरा देंगे जो सेईर पर्वत के पास रहते हैं। इस्राएली लोग विजयी होंगे। BSB BSB: Edom will become a possession, as will Seir, his enemy; but Israel will perform with valor.
19 UDB एक शासक आएगा जो याकूब का वंशज है। वह उन लोगों को नष्ट करेगा जो उस शहर में रहते हैं जहाँ बिलाम पहली बार बालाक से मिला था। BSB BSB: A ruler will come from Jacob and destroy the survivors of the city.”
20 UDB तब बिलाम ने अमालेकी लोगों के रहने के स्थान को देखा और उसने यह भविष्यद्वाणी की, “अमालेकी लोगों का समूह सबसे बड़ी जाति थी, लेकिन वे मिटा दिए जाएंगे।“ BSB BSB: Then Balaam saw Amalek and lifted up an oracle, saying: “Amalek was first among the nations, but his end is destruction.”
21 UDB फिर उसने उस क्षेत्र को देखा जहाँ केनी लोग रहते थे, और उसने यह भविष्यद्वाणी की, “तुम सोचते हो कि जिस स्थान में तुम रहते हो वह सुरक्षित है चट्टानों में बने घोंसले के समान, BSB BSB: Next he saw the Kenites and lifted up an oracle, saying: “Your dwelling place is secure, and your nest is set in a cliff.
22 UDB लेकिन तुम मिटा दिए जाओगे जब अश्शूर की सेना तुम्हे पराजित कर देगी।" BSB BSB: Yet Kain will be destroyed when Asshur takes you captive.”
23 UDB बिलाम ने अपनी भविष्यद्वाणियों को यह कहते हुए समाप्त कर दिया, “जब परमेश्वर इन सब कामों को करते हैं तो कौन जीवित रह सकता है? BSB BSB: Once more Balaam lifted up an oracle, saying: “Ah, who can live unless God has ordained it?
24 UDB कुप्रुस द्वीप से जहाज आएंगे, और उन जहाजों के पुरुष अश्शूर और एबेर की सेनाओं को पराजित करेंगे। लेकिन परमेश्वर उन पुरुषों को भी नष्ट करेंगे।" BSB BSB: Ships will come from the coasts of Cyprus; they will subdue Asshur and Eber, but they too will perish forever.”
25 UDB तब बिलाम और बालाक अपने-अपने घर लौट गए। BSB BSB: Then Balaam arose and returned to his homeland, and Balak also went on his way.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.