1 UDB हे मेरे पुत्र, जो वचन मैं तुझ से कहता हूँ उसका पालन कर; मेरी सभी आज्ञाओं को याद रख। BSB BSB: My son, keep my words and treasure my commandments within you.
2 UDB यदि तू मेरे आदेशों का पालन करता है, तो तू जीवित रहेगा। मेरे आदेशों को सबसे अधिक मूल्यवान धरोहर समझ और उनका पालन कर। BSB BSB: Keep my commandments and live; guard my teachings as the apple of your eye.
3 UDB मेरे आदेशों को लिख ले और स्मरण रखने के लिए अपनी अंगुलियों में बाँध ले; वह ऐसे हो जैसे कि तुम्हारे मन में लिखे गए हैं। BSB BSB: Tie them to your fingers; write them on the tablet of your heart.
4 UDB ज्ञान के बारे में सोच की जैसे वह कोई स्त्री है,तेरी अपनी बहन के समान," जिससे तू प्रेम करता है; समझ को अपने ही परिवार के सदस्य की तरह सोच," जिसके प्रति तू विश्वासयोग्य है। BSB BSB: Say to wisdom, “You are my sister,” and call understanding your kinsman,
5 UDB यदि तू ऐसा करता है, तो तू उन स्त्रियों से दूर रह पाएगा जिनकी संगती में रहना तेरे लिए उचित नहीं, कोई भी स्त्री जो तुझ से अच्छी बातें करती है ताकि तू उनके साथ पाप करे। BSB BSB: that they may keep you from the adulteress, from the stranger with seductive words.
6 UDB मेरे घर में खड़े होकर, मैंने खिड़की से बाहर देखा, लकड़ी के छज्जे के नीचे से, BSB BSB: For at the window of my house I looked through the lattice.
7 UDB और मैंने कुछ युवा पुरुषों को देखा जिन्होंने अभी तक बुद्धिमानी से जीने के बारे में नहीं सीखा था। विशेष करके वहाँ एक युवक को देखा जो निर्बुद्धि था। BSB BSB: I saw among the simple, I noticed among the youths, a young man lacking judgment,
8 UDB वह सड़क के कोने पर घर के पास से गली में चला गया, और वह व्यभिचारिणी के घर की ओर चला गया। BSB BSB: crossing the street near her corner, strolling down the road to her house,
9 UDB यह दिन का वह समय था जब रात और अंधेरा होने वाला था। BSB BSB: at twilight, as the day was fading into the dark of the night.
10 UDB वहाँ एक स्त्री जो संबंध खोज रही थी वह उस युवक से मिली, और उसने उसका अभिवादन किया। उसने वेश्याओं जैसे मनमोहक और आकर्षक वस्त्र पहने हुए थे, और उसके पास गुप्त योजनाएँ थीं। BSB BSB: Then a woman came out to meet him, with the attire of a harlot and cunning of heart.
11 UDB वह कोलाहलपूर्ण और चंचलता से ध्यान आकर्षित कर रही थी। वह अपने घर में नहीं टिकती थी। BSB BSB: She is loud and defiant; her feet do not remain at home.
12 UDB एक दिन वह मार्गों में पुरुष को खोजती; किसी और दिन वह पुरुष को खोजने के लिए बाजार में खड़ी होती थी। मार्ग के किसी भी कोने में वह किसी ऐसे पुरुष की प्रतीक्षा करती थी जो उसके साथ पाप करे। BSB BSB: Now in the street, now in the squares, she lurks at every corner.
13 UDB जब उसने उस जवान पुरुष को देखा, तो उसने मजबूती से उसे पकड़ लिया, और फिर उसने उसे चूमा। बिना किसी लज्जा के और बड़े साहस के साथ, उसने कहा, BSB BSB: She seizes him and kisses him; she brazenly says to him:
14 UDB "आज मेरे घर में माँस है, क्योंकि मैंने यहोवा के साथ मेल करने के लिए आराधनालय में बलिदान किया है। इस प्रकार मैंने यहोवा के साथ अपनी शपथ पूरी की है, BSB BSB: “I have made my peace offerings; today I have paid my vows.
15 UDB और अब मैं तुझ से मिलने के लिए यहाँ आई हूँ। मैं तेरे ही खोज में थी, और अब मैंने तुझको पाया है। BSB BSB: So I came out to meet you; I sought you, and I have found you.
16 UDB मैंने मिस्र की बेहतरीन रंगीन सनी के कपड़े वाली चादरें मेरे बिस्तर पर बिछाई हैं। BSB BSB: I have decked my bed with coverings, with colored linen from Egypt.
17 UDB मैंने अपने बिस्तर पर इत्र- गंधरस, अगर, और दालचीनी छिड़क दिया है। BSB BSB: I have perfumed my bed with myrrh, with aloes, and with cinnamon.
18 UDB आ! चल हम सारी रात प्रेम करते हैं, जब तक कि सुबह न हो जाए। चल, हम प्रेम करने की अनेक विधियों का आनंन्द लें, जितना हम चाहें। BSB BSB: Come, let us take our fill of love till morning. Let us delight in loving caresses!
19 UDB मेरा पति घर पर नहीं है; वह एक लंबी यात्रा पर गया है। BSB BSB: For my husband is not at home; he has gone on a long journey.
20 UDB वह पैसों से भरा एक थैला अपने साथ ले गया है; वह महीने के मध्य तक वापस नहीं आएगा।" BSB BSB: He took with him a bag of money and will not return till the moon is full.”
21 UDB इसलिए उसने उस जवान पुरुष को अपने विश्वास जनक शब्दों से आश्वस्त किया; उसकी चिकनी और विश्वास जनक बातों के कारण वह उसकी बातों में आ गया। BSB BSB: With her great persuasion she entices him; with her flattering lips she lures him.
22 UDB उसने अकस्मात ही उसके साथ भीतर आने का निर्णय लिया। वह एक बैल के समान उस स्थान पर जाने के लिए उसके पीछे गया जहाँ उसका मालिक उसे मार डालेगा, या जैसे कि एक हिरण के समान BSB BSB: He follows her on impulse, like an ox going to the slaughter, like a deer bounding into a trap,
23 UDB जो जाल में पकड़ा गया, जहाँ शिकारी उसके भीतरी अंगों को अपने तीरों से बेध देगा। वह एक पक्षी के समान था जो उडकर सीधा जाल में आता है और जनता नहीं कि यहाँ उसकी मृत्यु है। BSB BSB: until an arrow pierces his liver, like a bird darting into a snare—not knowing it will cost him his life.
24 UDB हे मेरे पुत्र, मेरी बात सुन, और जो मैं तुझसे कहता हूँ उस पर सावधानीपूर्वक ध्यान दे। BSB BSB: Now, my sons, listen to me, and attend to the words of my mouth.
25 UDB अपने मन की गहराई से उसका विरोध कर। अपनी इच्छा पूरी करने का निर्णय न लेना और उसके पीछे न जाना। तुझे यह निर्णय लेना होगा कि उसके पीछे कभी न जाए। BSB BSB: Do not let your heart turn aside to her ways; do not stray into her paths.
26 UDB उसने कई पुरुषों को नष्ट कर दिया है; यह सच है कि उसके द्वारा उजाड़े गए पुरुषों को कोई नहीं गिन सकता- गिनने के लिए वे असंख्य हैं। BSB BSB: For she has brought many down to death; her slain are many in number.
27 UDB उसके घर का मार्ग कब्र की राह है; वह उस स्थान को जाता है जहाँ मरे हुओं को रखा जाता है। BSB BSB: Her house is the road to Sheol, descending to the chambers of death.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.