1 UDB दुष्ट लोगों के मन में निरन्तर पाप करने की इच्छा होती है। उनका मानना है कि उन्हें परमेश्वर का सम्मान करने की आवश्यकता नहीं है। BSB BSB: For the choirmaster. A Psalm of David, the servant of the LORD. An oracle is in my heart regarding the transgression of the wicked man: There is no fear of God before his eyes.
2 UDB क्योंकि वे अपने लिए अच्छी वस्तुओं पर विश्वास करना चाहते हैं, वे नहीं सोचते कि परमेश्वर उनके पापों को जानते हैं और उनसे घृणा करते हैं। BSB BSB: For his eyes are too full of conceit to detect or hate his own sin.
3 UDB जो कुछ भी वे कहते हैं वह छल और झूठ से भरा है; वे कोई अच्छा कार्य नहीं करते हैं और अब बुद्धिमान नहीं हैं। BSB BSB: The words of his mouth are wicked and deceitful; he has ceased to be wise and well-doing.
4 UDB जब वे अपने बिस्तरों पर लेटते हैं, तब वे दूसरों को हानि पहुँचाने के लिए कार्य करने की योजना बनाते हैं; वे उन कार्यों को करने के लिए दृढ़ हैं जो अच्छे नहीं हैं, और वे बुराई करने से कभी इन्कार नहीं करते हैं। BSB BSB: Even on his bed he plots wickedness; he sets himself on a path that is not good; he fails to reject evil.
5 UDB हे यहोवा, हमारे लिए आपका विश्वासयोग्य प्रेम स्वर्ग जितना ऊँचा है; प्रतिज्ञा पूरी करने में आपकी विश्वासयोग्यता बादलों तक फैली हुई है। BSB BSB: Your loving devotion, O LORD, reaches to the heavens, Your faithfulness to the clouds.
6 UDB आपका धर्मी व्यवहार उच्चतम् पर्वतों के समान स्थायी है; आपका न्यायपूर्ण व्यवहार तब तक बना रहेगा जब तक गहरे महासागर बने रहेंगे। आप लोगों का ध्यान रखते हैं और आप पशुओं का ध्यान रखते हैं। BSB BSB: Your righteousness is like the highest mountains; Your judgments are like the deepest sea. O LORD, You preserve man and beast.
7 UDB हे परमेश्वर, हमारे लिए आपका विश्वासयोग्य प्रेम बहुत मूल्यवान है। आप हमारी रक्षा करते हैं जैसे पक्षी अपने पंखों के नीचे अपने बच्चों की रक्षा करते हैं। BSB BSB: How precious is Your loving devotion, O God, that the children of men take refuge in the shadow of Your wings!
8 UDB आप अपने भण्डार से बड़ी मात्रा में भरपूर भोजन प्रदान करते हैं; आपके महान उपकार हमारे लिए नदी के समान बहते हैं। BSB BSB: They feast on the abundance of Your house, and You give them drink from Your river of delights.
9 UDB आप ही वह हैं जो सबको जीवन देते हैं; आपकी ज्योति ने हमें आपके विषय में सच्चाई जानने में समर्थ बनाया है। BSB BSB: For with You is the fountain of life; in Your light we see light.
10 UDB उन लोगों से सच्चा प्रेम करते रहें जो आपके प्रति सच्चे हैं, और उन लोगों की रक्षा करें जो धर्म के कार्य करते हैं। BSB BSB: Extend Your loving devotion to those who know You, and Your righteousness to the upright in heart.
11 UDB गर्व करने वाले लोगों को मुझ पर आक्रमण करने न दें, या दुष्ट लोगों को मेरा पीछा करने न दें। BSB BSB: Let not the foot of the proud come against me, nor the hand of the wicked drive me away.
12 UDB देखो बुरे लोग भूमि पर कहाँ गिरे पड़े हैं, वे पराजित हुए; वे नीचे फेंक दिए गए, वे फिर कभी नहीं उठेंगे। BSB BSB: There the evildoers lie fallen, thrown down and unable to rise.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.