1 UDB दुष्ट लोगों के कार्यों के कारण परेशान न हों। उन वस्तुओं की इच्छा न करें जो गलत कार्य करने वालों के पास हैं, BSB BSB: Of David. Do not fret over those who do evil; do not envy those who do wrong.
2 UDB क्योंकि वे सूरज की गर्मी से शीघ्र मुर्झाने और सूखने वाली घास के समान मिट जाएँगे। जैसे कुछ हरे पौधे उगते हैं परन्तु गर्मी के समय मर जाते हैं, बुरे लोग भी शीघ्र ही मर जाएँगे। BSB BSB: For they wither quickly like grass and wilt like tender plants.
3 UDB यहोवा पर भरोसा रखो और जो अच्छा है वही करो। यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम उस भूमि में सुरक्षित रहोगे जो परमेश्वर ने तुमको दी हैं, और वह भूमि एक ऐसा स्थान होगा जहाँ तुम अपने पूरे जीवन में परमेश्वर के प्रति सच्चे रहोगे। BSB BSB: Trust in the LORD and do good; dwell in the land and cultivate faithfulness.
4 UDB जो कुछ यहोवा तुम्हारे लिए करते हैं, उससे प्रसन्न रहो; यदि तुम ऐसा करते हो, तो वह तुमको वह सब वस्तुएँ देंगे जो तुम चाहते हो। BSB BSB: Delight yourself in the LORD, and He will give you the desires of your heart.
5 UDB अपने सब कार्यों की योजना परमेश्वर को समर्पित कर दो; उस पर भरोसा रखो, और वह तुम्हारी सहायता करने के लिए जो भी आवश्यक है वह करेंगे। BSB BSB: Commit your way to the LORD; trust in Him, and He will do it.
6 UDB वह सूर्य के प्रकाश के जैसे स्पष्ट रूप से दिखाएँगे कि तुम निर्दोष हो; वह दोपहर के सूर्य के समान स्पष्ट रूप से दिखाएँगे कि तुमने जो निर्णय लिए हैं, सब न्यायोचित हैं। BSB BSB: He will bring forth your righteousness like the dawn, your justice like the noonday sun.
7 UDB यहोवा की उपस्थिति में चुप रहो और जो तुम उससे चाहते हो कि वह करें, उसकी धीरज पूर्वक प्रतीक्षा करें। परेशान न हों जब दुष्टों के कार्य सफल होते हैं, जब वे अपनी योजना के अनुसार उन दुष्ट कार्यों को करने में समर्थ होते हैं। BSB BSB: Be still before the LORD and wait patiently for Him; do not fret when men prosper in their ways, when they carry out wicked schemes.
8 UDB दुष्टों के कार्यों से क्रोधित न हों। उन्हें स्वयं दण्ड देने की इच्छा न करो। ऐसे लोगों से ईर्ष्या मत करो क्योंकि यदि तुम ऐसा करने का प्रयास करते हो तो तुम स्वयं को ही हानि पहुँचाओगे। BSB BSB: Refrain from anger and abandon wrath; do not fret—it can only bring harm.
9 UDB एक दिन यहोवा दुष्ट लोगों से छुटकारा पाएँगे, परन्तु जो लोग उन पर भरोसा रखते हैं वे उस देश में सुरक्षित रहेंगे जो उन्होंने उन्हें दिया है। BSB BSB: For the evildoers will be cut off, but those who hope in the LORD will inherit the land.
10 UDB शीघ्र ही दुष्ट गायब हो जाएँगे। तुम उन्हें ढूँढ़ोगे, परन्तु वे रहेंगे ही नहीं। BSB BSB: Yet a little while, and the wicked will be no more; though you look for them, they will not be found.
11 UDB परन्तु जो विनम्र हैं वे अपनी भूमि में सुरक्षित रहेंगे। वे शान्ति के जीवन का आनन्द लेंगे और यहोवा की दी हुई भली वस्तुओं से तृप्त होंगे। BSB BSB: But the meek will inherit the land and delight in abundant prosperity.
12 UDB दुष्ट लोग धर्मियों को हानि पहुँचाने की योजना बनाते हैं; वे जंगली पशुओं के समान उन पर गुर्राते हैं। BSB BSB: The wicked scheme against the righteous and gnash their teeth at them,
13 UDB परन्तु यहोवा उन पर हँसते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि एक दिन वह दुष्ट लोगों का न्याय करेंगे और उन्हें दण्ड देंगे। BSB BSB: but the Lord laughs, seeing that their day is coming.
14 UDB दुष्ट लोग अपनी तलवार खींचते हैं और वे अपने धनुष पर तीर चढ़ाते हैं, वे गरीब लोगों को मारने के लिए, और धर्मियों का संहार करने के लिए तैयार रहते हैं। BSB BSB: The wicked have drawn the sword and bent the bow to bring down the poor and needy, to slay those whose ways are upright.
15 UDB परन्तु वे अपनी ही तलवार से मारे जाएँगे, और उनके धनुष टूट जाएँगे। BSB BSB: But their swords will pierce their own hearts, and their bows will be broken.
16 UDB बहुत सम्पत्ति होने से धर्मी होना अधिक अच्छा है, परन्तु धनवान होकर दुष्ट होना बुरा है BSB BSB: Better is the little of the righteous than the abundance of many who are wicked.
17 UDB क्योंकि यहोवा दुष्ट लोगों की शक्ति को पूरा तोड़ देंगे, परन्तु वह उन लोगों को सम्भालेंगे जो धार्मिकता से रहते हैं। BSB BSB: For the arms of the wicked will be broken, but the LORD upholds the righteous.
18 UDB दिन-प्रतिदिन यहोवा उन लोगों की रक्षा करते हैं जिन्होंने कोई बुराई नहीं की हैं; जो वस्तुएँ यहोवा उन्हें देते हैं वह सदा के लिए स्थिर रहेंगी। BSB BSB: The LORD knows the days of the blameless, and their inheritance will last forever.
19 UDB जब विपत्तियाँ आएँगी तब वे जीवित रहेंगे; जब अकाल पड़ेंगे, तब भी उनके पास खाने के लिए बहुत कुछ होगा। BSB BSB: In the time of evil they will not be ashamed, and in the days of famine they will be satisfied.
20 UDB परन्तु दुष्ट लोग मर जाएँगे; जैसे खेतों में सुन्दर जंगली फूल सूरज की गर्मी के नीचे मर जाते हैं और धुएँ के समान गायब हो जाते हैं, यहोवा अपने शत्रुओं को अकस्मात मिटा देंगे। BSB BSB: But the wicked and enemies of the LORD will perish like the glory of the fields. They will vanish; like smoke they will fade away.
21 UDB दुष्ट लोग पैसे उधार लेते हैं, परन्तु वे इसे चुकाने में समर्थ नहीं हैं; इसके विपरीत, धर्मी लोगों के पास दूसरों को उदारता से देने के लिए पर्याप्त धन हैं। BSB BSB: The wicked borrow and do not repay, but the righteous are gracious and giving.
22 UDB जिन्हें यहोवा ने आशीष दिया है, वे उस देश में सुरक्षित रहेंगे जो उन्होंने उन्हें दिया है, परन्तु वह उन लोगों से छुटकारा पाएँगे जिन्हें उन्होंने श्राप दिया है। BSB BSB: Surely those He blesses will inherit the land, but the cursed will be destroyed.
23 UDB यहोवा उन लोगों की रक्षा करते हैं जो उन्हें प्रसन्न करने के कार्य करते हैं, और वे जहाँ भी जाएँ यहोवा उन्हें आत्मविश्वास से चलने में समर्थ करते हैं; BSB BSB: The steps of a man are ordered by the LORD who takes delight in his journey.
24 UDB चाहे वे ठोकर खाएँ, तो भी वे नहीं गिरेंगे क्योंकि यहोवा उन्हें अपने हाथ से पकड़े रहते हैं। BSB BSB: Though he falls, he will not be overwhelmed, for the LORD is holding his hand.
25 UDB मैं पहले युवा था, और अब मैं बूढ़ा हूँ, परन्तु उन सब वर्षों में, मैंने कभी नहीं देखा है कि धर्मी लोगों को यहोवा ने त्याग दिया है, और न ही मैंने देखा है कि उनकी सन्तान को भोजन माँगने की आवश्यकता हुई है। BSB BSB: I once was young and now am old, yet never have I seen the righteous abandoned or their children begging for bread.
26 UDB धर्मी लोग उदार होते हैं और हर्ष से दूसरों को पैसे उधार देते हैं, और उनकी सन्तान उनके लिए आशीष है। BSB BSB: They are ever generous and quick to lend, and their children are a blessing.
27 UDB बुराई करने से दूर हो जाओ, और जो अच्छा है वह करो। यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम और तुम्हारे वंशज सदा के लिए तुम्हारे देश में रहेंगे। BSB BSB: Turn away from evil and do good, so that you will abide forever.
28 UDB ऐसा इसलिए होगा कि यहोवा को न्याय के कार्य करने वाले लोग पसन्द हैं, और वह कभी भी धर्मी लोगों को त्याग नहीं देंगे। वह सदा के लिए उनकी रक्षा करेंगे; परन्तु वह दुष्ट लोगों की सन्तान को भी नष्ट करेंगे। BSB BSB: For the LORD loves justice and will not forsake His saints. They are preserved forever, but the offspring of the wicked will be cut off.
29 UDB धर्मी लोग उस देश के स्वामी होंगे जो यहोवा ने उन्हें देने की प्रतिज्ञा की है, और वे सदा के लिए वहाँ रहेंगे। BSB BSB: The righteous will inherit the land and dwell in it forever.
30 UDB धर्मी लोग दूसरों को बुद्धिमानी का परामर्श देते हैं, और वे अन्य लोगों को न्याय का जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। BSB BSB: The mouth of the righteous man utters wisdom, and his tongue speaks justice.
31 UDB वे अपने मन को परमेश्वर के नियमों से भरते हैं; वे परमेश्वर के मार्ग पर चलने से नहीं भटकते हैं। BSB BSB: The law of his God is in his heart; his steps do not falter.
32 UDB जो लोग बुरे हैं, वे धर्मी लोगों पर आक्रमण करने के लिए घात लगाते हैं कि उन्हें मार्ग में मार डाले। BSB BSB: Though the wicked lie in wait for the righteous, and seek to slay them,
33 UDB परन्तु यहोवा धर्मी लोगों को नहीं त्यागेंगे और न उन्हें उनके शत्रुओं के हाथों में पड़ने देंगे। वह धर्मी लोगों को दोषी ठहराने नहीं देंगे जब उन्हें मुकद्दमा चलाने के लिए न्यायधीश के पास ले जाया जाए। BSB BSB: the LORD will not leave them in their power or let them be condemned under judgment.
34 UDB धीरज रखो और भरोसा रखो कि यहोवा तुम्हारी सहायता करेंगे, और उनके मार्ग पर चलते रहो। यदि तुम ऐसा करते हो, तो वह तुम्हें वह देश दे कर सम्मानित करेंगे जिसकी उन्होंने प्रतिज्ञा की है, और जब वह दुष्टों से छुटकारा पाते हैं, तो तुम इसे देखोगे। BSB BSB: Wait for the LORD and keep His way, and He will raise you up to inherit the land. When the wicked are cut off, you will see it.
35 UDB मैंने देखा है कि दुष्ट लोग जो तानाशाह के समान कार्य करते हैं, वे कभी-कभी उपजाऊ मिट्टी में लगे पेड़ों के समान फूलते फलते हैं, BSB BSB: I have seen a wicked, ruthless man flourishing like a well-rooted native tree,
36 UDB परन्तु जब मैंने बाद में देखा, तो वे वहाँ नहीं थे! मैंने उनको खोजा, परन्तु यहोवा ने उन्हें मिटा दिया था। BSB BSB: yet he passed away and was no more; though I searched, he could not be found.
37 UDB उन लोगों पर ध्यान दें जिन्होंने बुरे कार्य नहीं किए है, जो धर्म के कार्य करते हैं; उनके वंशजों को अपने मन की शान्ति मिलेगी। BSB BSB: Consider the blameless and observe the upright, for posterity awaits the man of peace.
38 UDB परन्तु यहोवा दुष्टों से छुटकारा पाएँगे; वह उनके वंशजों से भी छुटकारा पाएँगे। BSB BSB: But the transgressors will all be destroyed; the future of the wicked will be cut off.
39 UDB यहोवा धर्मी लोगों को बचाते हैं; संकट के समय में वह उनकी रक्षा करते हैं। BSB BSB: The salvation of the righteous is from the LORD; He is their stronghold in time of trouble.
40 UDB यहोवा उनकी सहायता करते हैं और उन्हें बचाते हैं; वह उन्हें दुष्ट लोगों के आक्रमण से बचाते हैं क्योंकि वे सुरक्षित होने के लिए उनके पास जाते हैं। BSB BSB: The LORD helps and delivers them; He rescues and saves them from the wicked, because they take refuge in Him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.