1 UDB हे परमेश्वर, हमने स्वयं ही सुना है जो हमारे माता-पिता और दादा-दादियों ने हमें बताया था। उन्होंने हमें उन चमत्कारों के विषय में बताया जो आपने बहुत पहले किए थे। BSB BSB: For the choirmaster. A Maskil of the sons of Korah. We have heard with our ears, O God; our fathers have told us the work You did in their days, in the days of old.
2 UDB उन्होंने हमें बताया कि आपने अधर्मियों को कैसे निकाल दिया था और हमें उनके देश में रहने योग्य किया। उन्होंने हमें बताया कि आपने उन अधर्मियों को दण्ड दिया और अपने लोगों को उस देश पर अधिकार करने योग्य किया। BSB BSB: With Your hand You drove out the nations and planted our fathers there; You crushed the peoples and cast them out.
3 UDB उन्होंने अपनी तलवारों का उपयोग करके उस देश में रहने वाले लोगों पर विजय प्राप्त नहीं की, और वे उनकी अपनी शक्ति से विजयी नहीं हुए थे; उन्होंने उन कार्यों को केवल आपकी शक्ति से किया; और वे निश्चित थे कि आप उनके साथ हैं, और प्रकट कर रहे थे कि आप उनसे प्रसन्न थे। BSB BSB: For it was not by their sword that they took the land; their arm did not bring them victory. It was by Your right hand, Your arm, and the light of Your face, because You favored them.
4 UDB आप मेरे राजा और मेरे परमेश्वर हैं; हमें अर्थात् आपके लोगों को, हमारे शत्रुओं को पराजित करने योग्य करें। BSB BSB: You are my King, O God, who ordains victories for Jacob.
5 UDB यह आपकी शक्ति से है कि हम अपने शत्रुओं को गिरा कर उन्हें रौंदते हैं। BSB BSB: Through You we repel our foes; through Your name we trample our enemies.
6 UDB मुझे भरोसा नहीं है कि मैं धनुष और तीर और मेरी तलवार का उपयोग करके स्वयं को बचा सकता हूँ। BSB BSB: For I do not trust in my bow, nor does my sword save me.
7 UDB नहीं, यह आप ही हैं जिन्होंने हमें हमारे शत्रुओं से बचा लिया है; यह आप ही हैं जिन्होंने हमसे घृणा करने वालों को लज्जित किया है क्योंकि वे पराजित हुए थे। BSB BSB: For You save us from our enemies; You put those who hate us to shame.
8 UDB हम सदैव हमारे लिए परमेश्वर द्वारा किए गए कार्यों पर गर्व करते हैं, और हम सदा उन्हें धन्यवाद देंगे। BSB BSB: In God we have boasted all day long, and Your name we will praise forever. Selah
9 UDB परन्तु अब आपने हमें त्याग दिया है और हमें अपमानित किया है; जब हमारी सेनाएँ युद्ध करने के लिए बाहर निकलती हैं, तो आप उनके साथ नहीं जाते। BSB BSB: But You have rejected and humbled us; You no longer go forth with our armies.
10 UDB आपने हमारे शत्रुओं के सामने से हमारे लिए भागने का कारण उत्पन्न कर दिया है, इसका परिणाम यह हुआ है कि उन्होंने उन सब वस्तुओं पर अधिकार कर लिया जो हमारी थीं। BSB BSB: You have made us retreat from the foe, and those who hate us have plundered us.
11 UDB आपने हमें उन भेड़ों के समान होने दिया है जो वध किए जाने के लिए तैयार है; आपने हमें अन्य देशों के बीच में बिखरा दिया है। BSB BSB: You have given us up as sheep to be devoured; You have scattered us among the nations.
12 UDB ऐसा लगता है कि आपने हमें अर्थात् अपने लोगों को, हमारे शत्रुओं के हाथों बहुत कम मोल में बेच दिया है, परन्तु हमें बेचने से आपको कोई लाभ नहीं हुआ! BSB BSB: You sell Your people for nothing; no profit do You gain from their sale.
13 UDB जो लोग हमारे आस-पास के राष्ट्रों में रहते हैं वे हमारा उपहास करते हैं; वे हमारे ऊपर हँसते हैं और हमें ताना मारते हैं। BSB BSB: You have made us a reproach to our neighbors, a mockery and derision to those around us.
14 UDB वे हमारे देश के नाम का उपयोग करके चुटकुले बनाते हैं, वे सिर हिला कर संकेत देते हैं कि वे हमें तुच्छ मानते हैं। BSB BSB: You have made us a byword among the nations, a laughingstock among the peoples.
15 UDB पूरे दिन मैं अपमानित होता हूँ; मेरा चेहरा देखने से लोगों को पता होता है कि मैं लज्जित हूँ। BSB BSB: All day long my disgrace is before me, and shame has covered my face,
16 UDB मैं सुनता हूँ कि जो मेरा उपहास करते हैं और मुझे गाली देते हैं; वे कहते हैं, मैं अपने शत्रुओं के और जो मुझे हानि पहुँचाना चाहते हैं, उनके सामने लज्जित हूँ। BSB BSB: at the voice of the scorner and reviler, because of the enemy, bent on revenge.
17 UDB ये सभी बातें हमारे साथ हुई हैं भले ही हम आपको नहीं भूल गए हैं, और हम ऐसे नहीं हैं जिन्होंने हमारे पूर्वजों के साथ बाँधी गई वाचा का उल्लंघन किया हो। BSB BSB: All this has come upon us, though we have not forgotten You or betrayed Your covenant.
18 UDB हम आपके प्रति विश्वासयोग्यता से नहीं फिरे हैं, और जो आप हमसे कराना चाहते हैं, हमने वह करना बन्द नहीं किया है। BSB BSB: Our hearts have not turned back; our steps have not strayed from Your path.
19 UDB परन्तु ऐसा लगता है कि आपने हमें जंगली पशुओं के बीच असहाय होने दिया है और आपने हमें एक गहरी अँधेरी घाटी में छोड़ दिया है। BSB BSB: But You have crushed us in the lair of jackals; You have covered us with deepest darkness.
20 UDB यदि हम अपने परमेश्वर की आराधना करना भूल जाते, या यदि हम एक विदेशी ईश्वर की उपासना करने के लिए अपने हाथ फैलाते, BSB BSB: If we had forgotten the name of our God or spread out our hands to a foreign god,
21 UDB आप निश्चय ही यह जान लेते क्योंकि आप यह भी जानते हैं कि हम गुप्त में क्या सोचते हैं। BSB BSB: would not God have discovered, since He knows the secrets of the heart?
22 UDB परन्तु यह इसलिए है कि हम आपके हैं कि हमारे शत्रु निरन्तर हमें मार रहे हैं। वे हमारे साथ ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे कि हम केवल भेड़ हैं जिन्हें वे वध करने जा रहे हैं। BSB BSB: Yet for Your sake we face death all day long; we are considered as sheep to be slaughtered.
23 UDB इसलिए हे यहोवा, उठें! आप सो क्यों रहे हैं? उठें! सदा के लिए हमारा तिरस्कार न करें! BSB BSB: Wake up, O Lord! Why are You sleeping? Arise! Do not reject us forever.
24 UDB आप हमें क्यों नहीं देख रहे हैं? आप क्यों भूल रहे हैं कि हम पीड़ित हैं, कि हमारे शत्रु हम पर अत्याचार कर रहे हैं? BSB BSB: Why do You hide Your face and forget our affliction and oppression?
25 UDB हम पूरे भयभीत हैं; हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं; हम मरे हुओं के समान हो गए हैं। BSB BSB: For our soul has sunk to the dust; our bodies cling to the earth.
26 UDB कुछ करें! आएँ और हमारी सहायता करें! हमें बचाएँ क्योंकि आप हमसे प्रेम करते हैं जैसी आपने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: Rise up; be our help! Redeem us on account of Your loving devotion.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.