1 UDB हे परमेश्वर, मुझे बचाएँ क्योंकि मैं बहुत खतरे में हूँ। ऐसा लगता है जैसे बाढ़ का पानी मेरी गर्दन तक है, और मैं डूबने वाला हूँ। BSB BSB: For the choirmaster. To the tune of “Lilies.” Of David. Save me, O God, for the waters are up to my neck.
2 UDB मैं दलदल में डूब रहा हूँ, और मेरे लिए खड़े होने के लिए कोई ठोस भूमि नहीं है। मैं गहरे पानी में हूँ, और बाढ़ का पानी मेरे चारों ओर बढ़ रहा है। BSB BSB: I have sunk into the miry depths, where there is no footing; I have drifted into deep waters, where the flood engulfs me.
3 UDB मैं सहायता के लिए पुकारते-पुकारते थक गया हूँ; मेरा गला बहुत सूख गया है। क्योंकि मैं बहुत रोया हूँ जब मैं परमेश्वर की सहायता के लिए प्रतीक्षा कर रहा था, इसलिए मेरी आँखें आँसुओं के कारण सूज गई हैं। BSB BSB: I am weary from my crying; my throat is parched. My eyes fail, looking for my God.
4 UDB जो मुझसे अकारण घृणा करते हैं, वे मेरे सिर पर बालों की संख्या से अधिक हैं! जो लोग मुझसे छुटकारा पाना चाहते हैं वे बलवन्त हैं, और वे मेरे विषय में झूठ बोलते हैं। वे माँग करते हैं कि मैं उन वस्तुओं को लौटा दूँ जिनकी मैंने चोरी नहीं की थी! BSB BSB: Those who hate me without cause outnumber the hairs of my head; many are those who would destroy me—my enemies for no reason. Though I did not steal, I must repay.
5 UDB हे परमेश्वर, मैंने जो पाप किए हैं, उन्हें आप देखते हैं। आप जानते हैं कि मैंने मूर्खतापूर्वक आपके नियमों का उल्लंघन किया है। BSB BSB: You know my folly, O God, and my guilt is not hidden from You.
6 UDB हे यहोवा परमेश्वर, स्वर्गदूतों की सेना के प्रधान, मैंने जो गलत कार्य किया है उसके कारण उन लोगों को निराश होने न दें जो आप पर भरोसा करते हैं। हे परमेश्वर, जिनकी हम इस्राएली लोग आराधना करते हैं, मुझे उनके लिए लज्जा का कारण होने न दें। BSB BSB: May those who hope in You not be ashamed through me, O Lord GOD of Hosts; may those who seek You not be dishonored through me, O God of Israel.
7 UDB लोगों ने मुझे अपमानित किया है क्योंकि मैं आपको समर्पित हूँ। उन्होंने मेरा बहुत अपमान किया है। BSB BSB: For I have endured scorn for Your sake, and shame has covered my face.
8 UDB यहाँ तक कि मेरे बड़े भाई भी ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे वे मुझे नहीं जानते; वे मुझसे एक विदेशी का सा व्यवहार करते हैं। BSB BSB: I have become a stranger to my brothers and a foreigner to my mother’s sons,
9 UDB कुछ लोगों ने आपके मन्दिर को तुच्छ जाना है; परन्तु मैंने आपके मन्दिर को पवित्र रखने का प्रयास किया है, इसलिए लोगों ने मेरे लिए परेशानी उत्पन्न की है। ऐसा लगता है कि जो लोग आपका अपमान कर रहे हैं वे भी मेरा अपमान कर रहे हैं। BSB BSB: because zeal for Your house has consumed me, and the insults of those who insult You have fallen on me.
10 UDB जब मैंने स्वयं को नम्र किया और उपवास किया कि आपके मन्दिर में किए गए अपमानजनक कार्यों के विषय में अपनी उदासी दिखाऊँ, तो उससे मेरा अपमान ही हुआ है। BSB BSB: I wept and fasted, but it brought me reproach.
11 UDB जब मैंने टाट का वस्त्र पहना, यह दिखाने के लिए कि मैं उदास हूँ, वे मुझ पर हँसते हैं। BSB BSB: I made sackcloth my clothing, and I was sport to them.
12 UDB यहाँ तक कि शहर के वृद्ध भी मेरे विषय में बुरी बातें कहते हैं। शहर के शराबी मेरे विषय में घृणित गीत गाते हैं। BSB BSB: Those who sit at the gate mock me, and I am the song of drunkards.
13 UDB परन्तु यहोवा, मैं आप से प्रार्थना करता रहूँगा। अपने चुने हुए समय में, मुझे उत्तर दें और मुझे बचाएँ क्योंकि आप मुझसे सच्चा प्रेम करते हैं, जिसकी आपने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: But my prayer to You, O LORD, is for a time of favor. In Your abundant loving devotion, O God, answer me with Your sure salvation.
14 UDB मुझे दलदल में धँस जाने न दें। उन लोगों से मुझे बचाएँ जो मुझसे घृणा करते हैं! मुझे गहरे पानी से बाहर निकालें! BSB BSB: Rescue me from the mire and do not let me sink; deliver me from my foes and out of the deep waters.
15 UDB बाढ़ को मुझे चारों ओर से घेरने न दें; दलदल को मुझे निगलने न दें; मुझे मृत्यु के गड्ढे में डूबने से बचाएँ। BSB BSB: Do not let the floods engulf me or the depths swallow me up; let not the Pit close its mouth over me.
16 UDB हे यहोवा, मेरी प्रार्थना का उत्तर दें और मेरी सहायता करें क्योंकि आप भले हैं मैं आपके प्रेम पर निर्भर हो सकता हूँ। आपने मुझे उतना दण्ड नहीं दिया है, जिसके मैं योग्य था। मुझे पता है आप मेरी बात सुनेंगे! BSB BSB: Answer me, O LORD, for Your loving devotion is good; turn to me in keeping with Your great compassion.
17 UDB अपने आपको मुझसे न छिपाएँ; मुझे शीघ्र उत्तर दें क्योंकि मैं बड़ी परेशानी में हूँ। BSB BSB: Hide not Your face from Your servant, for I am in distress. Answer me quickly!
18 UDB मेरे पास आएँ और मुझे बचाएँ; मुझे मेरे शत्रुओं से बचाएँ। BSB BSB: Draw near to my soul and redeem me; ransom me because of my foes.
19 UDB आप जानते हैं कि मेरा अपमान हुआ है और लोग मुझे लज्जित और अपमानित करते हैं; आप जानते हैं कि मेरे शत्रु कौन हैं। BSB BSB: You know my reproach, my shame and disgrace. All my adversaries are before You.
20 UDB उनके अपमान ने मुझे गहरा दुख दिया है, और मैं असहाय हूँ। मैंने किसी ऐसे व्यक्ति की खोज की जो मुझ पर दया करे, परन्तु कोई नहीं था। मैं चाहता था कि कोई मुझे प्रोत्साहित करे, परन्तु कोई नहीं था। BSB BSB: Insults have broken my heart, and I am in despair. I looked for sympathy, but there was none, for comforters, but I found no one.
21 UDB इसकी अपेक्षा, उन्होंने मुझे खाने के लिए जो भोजन दिया वह स्वाद में विष के समान लगा, और जब मैं प्यासा था, उन्होंने मुझे पीने के लिए खट्टा दाखरस दिया। BSB BSB: They poisoned my food with gall and gave me vinegar to quench my thirst.
22 UDB मुझे आशा है कि उनका अपना भोजन उन्हें मार डालेगा; मुझे आशा है कि ऐसा तब होगा जब वे सोचेंगे कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। BSB BSB: May their table become a snare; may it be a retribution and a trap.
23 UDB मुझे आशा है कि उनकी आँखें मन्द हो जाएँगी जिसके कारण वे कुछ भी देख न सकेंगे और उनकी पीठ कमजोर से और कमजोर हो जाएगी। BSB BSB: May their eyes be darkened so they cannot see, and their backs be bent forever.
24 UDB उन्हें दिखाएँ कि आप उनके साथ बहुत क्रोधित हैं! अपने महान क्रोध के कारण, उनका पीछा करें और उन्हें पकड़ें। BSB BSB: Pour out Your wrath upon them, and let Your burning anger overtake them.
25 UDB उनके नगरों को उजाड़ दें; उनके तम्बू में रहने के लिए कोई भी न हो। BSB BSB: May their place be deserted; let there be no one to dwell in their tents.
26 UDB ऐसा इसलिए करें कि वे उन लोगों को पीड़ित करते हैं जिन्हें आपने दण्ड दिया है, वे देखते हैं कि जिन लोगों को आपने दण्ड दिया है, वे कैसे पीड़ित हैं, और वे दूसरों को इसके विषय में बताते हैं। BSB BSB: For they persecute the one You struck and recount the pain of those You wounded.
27 UDB उनके सब पापों का लेखा रखें, उन बुरे कार्यों के लिए उन्हें दण्ड देने में असफल न हों जो उन्होंने किए हैं। BSB BSB: Add iniquity to their iniquity; let them not share in Your righteousness.
28 UDB उन पुस्तकों से उनके नाम मिटाएँ जिनमें अनन्त जीवन पाने वालों के नाम हैं; उन्हें धर्मी लोगों की सूची में न रखें। BSB BSB: May they be blotted out of the Book of Life and not listed with the righteous.
29 UDB मुझे तो दर्द है और मैं पीड़ित हूँ। हे परमेश्वर, मेरी रक्षा करें और मुझे बचाएँ। BSB BSB: But I am in pain and distress; let Your salvation protect me, O God.
30 UDB जब परमेश्वर ऐसा करते हैं, और जब मैं परमेश्वर की स्तुति करता हूँ, तब मैं गाऊँगा, और मैं उनको धन्यवाद दे कर उनका सम्मान करूँगा। BSB BSB: I will praise God’s name in song and exalt Him with thanksgiving.
31 UDB मेरा ऐसा करना, यहोवा को बैलों की बलि से अधिक प्रसन्न करेगा, हष्ट-पुष्ट बैल की बलि चढ़ाने से अधिक। BSB BSB: And this will please the LORD more than an ox, more than a bull with horns and hooves.
32 UDB पीड़ित लोग देखेंगे कि परमेश्वर ने मुझे बचा लिया है, और वे आनन्दित होंगे। मैं चाहता हूँ कि जो लोग उनकी सहायता करने के लिए परमेश्वर से अनुरोध करते हैं वे प्रोत्साहित हों। BSB BSB: The humble will see and rejoice. You who seek God, let your hearts be revived!
33 UDB यहोवा उन लोगों की सुनते हैं जो आवश्यकता में हैं; वह उन लोगों को अनदेखा नहीं करते हैं जो उनके लिए पीड़ित होते हैं। BSB BSB: For the LORD listens to the needy and does not despise His captive people.
34 UDB मैं चाहता हूँ कि सब परमेश्वर की स्तुति करें— स्वर्ग और पृथ्वी पर और समुद्र में रहने वाले सब प्राणी। BSB BSB: Let heaven and earth praise Him, the seas and everything that moves in them.
35 UDB परमेश्वर यरूशलेम के लोगों को उनके शत्रुओं से बचाएँगे, और वह यहूदा के नगरों का पुनर्निर्माण करेंगे। उनके लोग वहाँ फिर से रहेंगे और फिर उस भूमि पर अधिकार करेंगे। BSB BSB: For God will save Zion and rebuild the cities of Judah, that they may dwell there and possess it.
36 UDB उनके लोगों के वंशज इसके वारिस होंगे, और जो लोग उनसे प्रेम करते हैं वे वहाँ सुरक्षित रहेंगे। BSB BSB: The descendants of His servants will inherit it, and those who love His name will settle in it.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.