1 UDB हे मेरे मित्रों, जो मैं तुम्हें सिखाने जा रहा हूँ उसे सुनो; मैं जो कहूँगा उस पर सावधानीपूर्वक ध्यान दें। BSB BSB: A Maskil of Asaph. Give ear, O my people, to my instruction; listen to the words of my mouth.
2 UDB मैं तुम्हें कुछ बातें बताने जा रहा हूँ जो बुद्धिमान लोगों ने कही हैं। वे उन कार्यों के विषय में बताते हैं, जो बहुत पहले हुए थे, वे बातें जिन्हें समझना कठिन था। BSB BSB: I will open my mouth in parables; I will utter things hidden from the beginning,
3 UDB ये वह बातें हैं जिन्हें हमने पहले सुना और जान लिया है, वे बातें जिन्हें हमारे माता-पिता और दादा-दादी ने हमें बताया था। BSB BSB: that we have heard and known and our fathers have relayed to us.
4 UDB हम इन बातों को हमारी संतानों को बताएँगे, परन्तु हम यहोवा की शक्ति और उसके द्वारा किए गए महान कार्यों के विषय में अपने पोतों को भी बताएँगे। BSB BSB: We will not hide them from their children but will declare to the next generation the praises of the LORD and His might and the wonders He has performed.
5 UDB उन्होंने इस्राएलियों को व्यवस्था और आज्ञाएँ दीं, जो याकूब के वंशज हैं, और उन्होंने हमारे पूर्वजों को इन्हें अपनी संतानों को सिखाने के लिए कहा। BSB BSB: For He established a testimony in Jacob and appointed a law in Israel, which He commanded our fathers to teach to their children,
6 UDB उन्होंने यह आज्ञा इसलिए दी कि उनकी सन्तान भी उन्हें जान सकें कि वे उन्हें अपनी सन्तानों को सिखा सकें। BSB BSB: that the coming generation would know them—even children yet to be born—to arise and tell their own children
7 UDB इस प्रकार, वे भी परमेश्वर पर भरोसा रखेंगे और उन कार्यों को नहीं भूलेंगे जो उन्होंने किए हैं; इसके अतिरिक्त, वे उनके आदेशों का पालन करेंगे। BSB BSB: that they should put their confidence in God, not forgetting His works, but keeping His commandments.
8 UDB वे अपने पूर्वजों के समान नहीं होंगे, जो बहुत हठीले थे और परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह करते थे; उन्होंने दृढ़ता से परमेश्वर में भरोसा नहीं रखा, और उन्होंने केवल उनकी आराधना नहीं की। BSB BSB: Then they will not be like their fathers, a stubborn and rebellious generation, whose heart was not loyal, whose spirit was not faithful to God.
9 UDB एप्रैम के गोत्र के सैनिकों के पास धनुष और तीर थे, परन्तु वे अपने शत्रुओं से लड़ने के दिन अपने शत्रुओं से दूर भाग गए। BSB BSB: The archers of Ephraim turned back on the day of battle.
10 UDB उन्होंने वह नहीं किया जो उन्होंने परमेश्वर के साथ सहमति की थी कि वे करेंगे; उन्होंने परमेश्वर की व्यवस्था का पालन करने से मना कर दिया। BSB BSB: They failed to keep God’s covenant and refused to live by His law.
11 UDB वे भूल गए कि उन्होंने क्या किया था; वे उन चमत्कारों के विषय में भी भूल गए जो उन्होंने देखे थे। BSB BSB: They forgot what He had done, the wonders He had shown them.
12 UDB जबकि हमारे पूर्वज देख रहे थे, परमेश्वर ने मिस्र में सोअन शहर के आस-पास के क्षेत्र में चमत्कार किए। BSB BSB: He worked wonders before their fathers in the land of Egypt, in the region of Zoan.
13 UDB फिर उन्होंने लाल सागर को विभाजित कर दिया, जिससे पानी दीवार के समान दोनों ओर खड़ा हो गया, परिणामस्वरूप हमारे पूर्वज उसके बीच से सूखी भूमि पर चले। BSB BSB: He split the sea and brought them through; He set the waters upright like a wall.
14 UDB उन्होंने दिन के समय एक उज्ज्वल बादल से और रात के समय एक प्रज्वलित रोशनी से उनका नेतृत्व किया। BSB BSB: He led them with a cloud by day and with a light of fire all night.
15 UDB उन्होंने जंगल में चट्टानों को विभाजित करके खोल दिया और हमारे पूर्वजों को धरती की गहराई में से भरपूर पानी दिया। BSB BSB: He split the rocks in the wilderness and gave them drink as abundant as the seas.
16 UDB उन्होंने चट्टान से पानी की एक धारा निकाली; पानी एक नदी के समान बहा। BSB BSB: He brought streams from the stone and made water flow down like rivers.
17 UDB परन्तु हमारे पूर्वज परमेश्वर के विरुद्ध पाप करते रहे; जंगल में उन्होंने उनके विरुद्ध विद्रोह किया जो किसी भी देवता से बड़े हैं। BSB BSB: But they continued to sin against Him, rebelling in the desert against the Most High.
18 UDB यह माँग करके कि परमेश्वर उन्हें वह भोजन दें जो वे चाहते थे, उन्होंने यह पता लगाने का प्रयास किया कि क्या वह सदा उन्हें वह देंगे जो वे उनसे माँगेंगे। BSB BSB: They willfully tested God by demanding the food they craved.
19 UDB उन्होंने यह कहते हुए परमेश्वर का अपमान किया, “क्या परमेश्वर यहाँ इस रेगिस्तान में हमें भोजन दे सकते हैं? BSB BSB: They spoke against God, saying, “Can God really prepare a table in the wilderness?
20 UDB यह सच है कि उन्होंने चट्टान पर मारा, जिसके परिणामस्वरूप पानी निकल गया, परन्तु क्या वह हमारे लिए, जो उनके लोग हैं, रोटी और माँस भी दे सकते हैं?” BSB BSB: When He struck the rock, water gushed out and torrents raged. But can He also give bread or supply His people with meat?”
21 UDB जब यहोवा ने यह सुना, तो वह बहुत क्रोधित हो गए, और उन्होंने कुछ इस्राएली लोगों को जलाने के लिए अपनी आग भेजी। BSB BSB: Therefore the LORD heard and was filled with wrath; so a fire was kindled against Jacob, and His anger flared against Israel,
22 UDB उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन लोगों ने उन पर भरोसा नहीं रखा था, और उन्होंने विश्वास नहीं किया कि वह उन्हें छुड़ाएँगे। BSB BSB: because they did not believe God or rely on His salvation.
23 UDB परन्तु परमेश्वर ने आकाश से उनसे बातें की और उसे द्वार के समान खुलने का आदेश दिया, BSB BSB: Yet He commanded the clouds above and opened the doors of the heavens.
24 UDB और फिर भोजन वर्षा के समान गिरा, वह भोजन जिसे उन्होंने “मन्ना” नाम दिया। परमेश्वर ने उन्हें स्वर्ग से अन्न दिया। BSB BSB: He rained down manna for them to eat; He gave them grain from heaven.
25 UDB इस प्रकार लोगों ने स्वर्गदूतों का भोजन खाया, और परमेश्वर ने उन्हें उतना मन्ना दिया जितना वे चाहते थे। BSB BSB: Man ate the bread of angels; He sent them food in abundance.
26 UDB बाद में, उन्होंने हवा को पूर्व से चला दिया, और अपनी शक्ति से उन्होंने दक्षिण से भी हवा भेजी, BSB BSB: He stirred the east wind from the heavens and drove the south wind by His might.
27 UDB और हवाएँ पक्षियों को लाई जो समुद्र के किनारे रेत के कणों के समान असंख्य थे। BSB BSB: He rained meat on them like dust, and winged birds like the sand of the sea.
28 UDB परमेश्वर ने उन पक्षियों को उनके छावनी के बीच में गिराया। उनके तम्बू के चारों ओर पक्षी थे। BSB BSB: He felled them in the midst of their camp, all around their dwellings.
29 UDB तब लोगों ने पक्षियों को पकाया और माँस खा लिया; उनके पेट भर गए थे क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें वह दिया जो वे चाहते थे। BSB BSB: So they ate and were well filled, for He gave them what they craved.
30 UDB परन्तु उन्होंने अभी तक वह सब कुछ नहीं खाया था जो वे चाहते थे। BSB BSB: Yet before they had filled their desire, with the food still in their mouths,
31 UDB उस समय, परमेश्वर अब भी उनसे बहुत क्रोधित थे, और उन्होंने उनके सबसे बलवन्त पुरुषों को मार डाला; उन्होंने इस्राएली पुरुषों में से अच्छे युवाओं को नष्ट कर दिया। BSB BSB: God’s anger flared against them, and He put to death their strongest and subdued the young men of Israel.
32 UDB इन सबके उपरान्त भी, लोग पाप करते रहे; परमेश्वर के किए गए सब चमत्कारों के उपरान्त भी, वे भरोसा नहीं करते थे कि वह उनकी सुधि लेंगे। BSB BSB: In spite of all this, they kept on sinning; despite His wonderful works, they did not believe.
33 UDB इसलिए उन्होंने उन्हें सम्पूर्ण जीवन भयभीत किया; उन्होंने उन्हें युवा अवस्था में मार दिया। BSB BSB: So He ended their days in futility, and their years in sudden terror.
34 UDB जब परमेश्वर ने कुछ इस्राएलियों को मार डाला, तब अन्य लोग पश्चाताप करने लगते थे; वे क्षमा माँगते और बचने के लिए गम्भीरता से परमेश्वर से निवेदन करते थे। BSB BSB: When He slew them, they would seek Him; they repented and searched for God.
35 UDB वे स्मरण करते थे कि परमेश्वर एक विशाल चट्टान के समान हैं जिस पर वे सुरक्षित होंगे, और वह, जो अन्य देवताओं से बड़े हैं, वही उनकी रक्षा करते हैं। BSB BSB: And they remembered that God was their Rock, that God Most High was their Redeemer.
36 UDB परन्तु उन्होंने जो कुछ कहा, उसके द्वारा उन्होंने परमेश्वर को धोखा देने का प्रयास किया; उनके शब्द भी झूठ थे। BSB BSB: But they deceived Him with their mouths, and lied to Him with their tongues.
37 UDB वे लोग उनके प्रति निष्ठावान नहीं थे; उन लोगों ने उस वाचा को अनदेखा किया जो उन्होंने उनके साथ बाँधी थी। BSB BSB: Their hearts were disloyal to Him, and they were unfaithful to His covenant.
38 UDB परन्तु परमेश्वर ने अपने लोगों के प्रति दया के कार्य किए। उन्होंने उनके पापों को क्षमा कर दिया और उन्हें नष्ट नहीं किया। कई बार वह उन पर क्रोध करने से रुके रहे और उन्हें दण्ड देने से स्वयं को रोक दिया। BSB BSB: And yet He was compassionate; He forgave their iniquity and did not destroy them. He often restrained His anger and did not unleash His full wrath.
39 UDB उन्होंने स्मरण किया कि वे केवल मनुष्य हैं जो मर जाते हैं, मनुष्य जो हवा के समान शीघ्र ही लोप हो जाते हैं जो बहती है और फिर चली जाती है। BSB BSB: He remembered that they were but flesh, a passing breeze that does not return.
40 UDB कई बार हमारे पूर्वजों ने जंगल में परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया था और उन्हें बहुत दुखी किया था। BSB BSB: How often they disobeyed Him in the wilderness and grieved Him in the desert!
41 UDB कई बार उन्होंने यह जानने के लिए बुरे कार्य किये कि क्या वे उन कार्यों का परमेश्वर से दण्ड पाए बिना रह सकते हैं या नहीं। उन्होंने बार-बार इस्राएल के पवित्र परमेश्वर को क्रोधित किया। BSB BSB: Again and again they tested God and provoked the Holy One of Israel.
42 UDB वे परमेश्वर की महान शक्ति के विषय में भूल गए, और वे उस समय को भूल गए जब परमेश्वर ने उन्हें उनके शत्रुओं से बचाया था। BSB BSB: They did not remember His power—the day He redeemed them from the adversary,
43 UDB वे उस समय को भूल गए जब उन्होंने मिस्र में सोअन शहर के पास के क्षेत्र में कई चमत्कार किए। BSB BSB: when He performed His signs in Egypt and His wonders in the fields of Zoan.
44 UDB उन्होंने नील नदी को रक्त के समान लाल बना दिया कि मिस्रियों के लिए पीने का पानी न हो। BSB BSB: He turned their rivers to blood, and from their streams they could not drink.
45 UDB उन्होंने मिस्र के लोगों के बीच में मक्खियों को भेजा जो उन्हें काटती थी, और उन्होंने मेंढ़कों को भेजा जो सब कुछ खा गए। BSB BSB: He sent swarms of flies that devoured them, and frogs that devastated them.
46 UDB उन्होंने उनकी फसलों और खेतों को नष्ट करने के लिए टिड्डियाँ भेजीं। BSB BSB: He gave their crops to the grasshopper, the fruit of their labor to the locust.
47 UDB उन्होंने ओले गिरा कर अँगूर की बेलों को नष्ट कर दिया, और उन्होंने और ओले गिरा कर गूलर के पेड़ों को नष्ट कर दिया। BSB BSB: He killed their vines with hailstones and their sycamore-figs with sleet.
48 UDB उन्होंने ओलों से उनके पशुओं को मार डाला और बिजली से उनकी भेड़ों और गायों को मार डाला। BSB BSB: He abandoned their cattle to the hail and their livestock to bolts of lightning.
49 UDB क्योंकि मिस्र के लोगों से परमेश्वर बहुत क्रोधित थे, इसलिए उन्होंने उन्हें बहुत दुखी किया। उन पर आने वाली विपत्तियाँ स्वर्गदूतों के समूह के समान थीं जो सब कुछ नष्ट कर देते थे। BSB BSB: He unleashed His fury against them, wrath, indignation, and calamity—a band of destroying angels.
50 UDB उन्होंने उन पर अपने क्रोध को कम नहीं किया, और उन्होंने उनके जीवन को नहीं छोड़ा; उन्होंने एक मरी भेजी जिसने उनमें से कई लोगों को मार डाला। BSB BSB: He cleared a path for His anger; He did not spare them from death but delivered their lives to the plague.
51 UDB उस मरी में उन्होंने मिस्र के सब लोगों के ज्येष्ठ पुत्रों को मार डाला। BSB BSB: He struck all the firstborn of Egypt, the virility in the tents of Ham.
52 UDB फिर उन्होंने अपने लोगों को मिस्र से बाहर निकाला जैसे एक चरवाहा अपनी भेड़ों की अगुवाई करता है, और जंगल के मार्ग से चलते समय उनकी अगुवाई की। BSB BSB: He led out His people like sheep and guided them like a flock in the wilderness.
53 UDB उन्होंने उनकी अगुवाई सुरक्षित रूप से की और उन्हें डर नहीं था, परन्तु उनके शत्रु समुद्र में डूब गए थे। BSB BSB: He led them safely, so they did not fear, but the sea engulfed their enemies.
54 UDB बाद में वह उन्हें कनान, अपनी पवित्र भूमि में सिय्योन पर्वत पर लाए, और अपनी शक्ति से उन्होंने उन्हें वहाँ रहने वाले लोगों को जीतने में समर्थ किया। BSB BSB: He brought them to His holy land, to the mountain His right hand had acquired.
55 UDB उन्होंने इस्राएली लोगों के आगे बढ़ते समय वहाँ की जातियों को बाहर निकाल दिया; उन्होंने प्रत्येक गोत्र को भूमि का एक भाग दिया, और उन्होंने वहाँ के लोगों के घरों को इस्राएलियों को दे दिया। BSB BSB: He drove out nations before them and apportioned their inheritance; He settled the tribes of Israel in their tents.
56 UDB हालाँकि, इस्राएलियों ने सर्वोच्च परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया, और उन्होंने यह देखने के लिए कई बुरे कार्य किये कि क्या वे उन कार्यों का परमेश्वर से दण्ड पाए बिना रह सकते हैं या नहीं; उन्होंने उनके आदेशों का पालन नहीं किया। BSB BSB: But they tested and disobeyed God Most High, for they did not keep His decrees.
57 UDB इसके अतिरिक्त, जैसा उनके पूर्वजों ने किया था, उन्होंने भी परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया और वे उनके प्रति विश्वासयोग्य नहीं थे; वे उस धनुष के समान अविश्वसनीय थे जो तीर चलाते समय टूट जाता है। BSB BSB: They turned back and were faithless like their fathers, twisted like a faulty bow.
58 UDB क्योंकि उन्होंने पहाड़ियों की चोटी पर देवताओं की गढ़ी हुई मूर्तियों की उपासना की, उन्होंने परमेश्वर को क्रोधित होने का कारण दिया। BSB BSB: They enraged Him with their high places and provoked His jealousy with their idols.
59 UDB परमेश्वर ने देखा कि वे क्या कर रहे थे और बहुत क्रोधित हो गए, तो उन्होंने इस्राएली लोगों का तिरस्कार कर दिया। BSB BSB: On hearing it, God was furious and rejected Israel completely.
60 UDB वह अब शीलो में उनके सामने प्रकट नहीं हुए जहाँ वह पवित्र-तम्बू में उनके बीच रहते थे। BSB BSB: He abandoned the tabernacle of Shiloh, the tent He had pitched among men.
61 UDB उन्होंने उनके शत्रुओं को पवित्र सन्दूक छीन लेने की अनुमति दी, जो उनकी शक्ति और उनकी महिमा का प्रतीक था। BSB BSB: He delivered His strength to captivity, and His splendor to the hand of the adversary.
62 UDB क्योंकि वह अपने लोगों से क्रोधित थे, उन्होंने उनके शत्रुओं को उन्हें मारने की अनुमति दीं। BSB BSB: He surrendered His people to the sword because He was enraged by His heritage.
63 UDB युद्ध में युवा पुरुष मारे गए, इसका परिणाम यह हुआ कि उनकी युवा स्त्रियों से विवाह करने के लिए कोई नहीं था। BSB BSB: Fire consumed His young men, and their maidens were left without wedding songs.
64 UDB कई याजकों को उनके शत्रुओं की तलवार से मारा गया, और लोगों ने याजकों की विधवाओं को शोक करने नहीं दिया। BSB BSB: His priests fell by the sword, but their widows could not lament.
65 UDB बाद में, ऐसा लगा जैसे परमेश्वर नींद से जाग गए; वह एक ऐसे शक्तिशाली व्यक्ति के समान थे जो क्रोधित हो गया हो क्योंकि उसने बहुत दाखरस पी ली थी। BSB BSB: Then the Lord awoke as from sleep, like a mighty warrior overcome by wine.
66 UDB उन्होंने उनके शत्रुओं को पीछे धकेल दिया और उन्हें लम्बे समय तक बहुत लज्जित होना पड़ा क्योंकि वे हार गए थे। BSB BSB: He beat back His foes; He put them to everlasting shame.
67 UDB परन्तु उन्होंने अपना तम्बू वहाँ नहीं बनाया जहाँ एप्रैम के गोत्र के लोग रहते थे; उन्होंने ऐसा करने के लिए उनके क्षेत्र का चयन नहीं किया। BSB BSB: He rejected the tent of Joseph and refused the tribe of Ephraim.
68 UDB इसके विपरीत उन्होंने उस क्षेत्र को चुना जहाँ यहूदा के गोत्र रहते थे; उन्होंने सिय्योन पर्वत को चुना, जिससे वह प्रेम करते हैं। BSB BSB: But He chose the tribe of Judah, Mount Zion, which He loved.
69 UDB उन्होंने अपने मन्दिर को स्वर्ग में अपने घर के समान ऊँचे पर बनाने का निर्णय लिया; उन्होंने उसे पृथ्वी के समान दृढ़ किया, और विचार किया कि उनका मन्दिर सदा के लिए स्थिर रहेगा। BSB BSB: He built His sanctuary like the heights, like the earth He has established forever.
70 UDB उन्होंने दाऊद को चुना, जिसने सच्चाई से उनकी सेवा की, और उसे चारागाहों से उठाया BSB BSB: He chose David His servant and took him from the sheepfolds;
71 UDB जहाँ वह अपने पिता की भेड़ों की देखभाल कर रहा था, और उसे इस्राएलियों का अगुवा नियुक्त किया, वे लोग जो सदा परमेश्वर के लोग होंगे। BSB BSB: from tending the ewes He brought him to be shepherd of His people Jacob, of Israel His inheritance.
72 UDB दाऊद ने इस्राएली लोगों की सच्चाई से और पूरे हृदय से देखभाल की, और उसने कुशलतापूर्वक उनकी अगुवाई की। BSB BSB: So David shepherded them with integrity of heart and guided them with skillful hands.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.