1 UDB हे परमेश्वर, अन्य लोगों के समूहों ने आपकी भूमि पर आक्रमण किया है। उन्होंने आपके मन्दिर को अशुद्ध किया है, और उन्होंने यरूशलेम में सब इमारतों को नष्ट कर दिया है। BSB BSB: A Psalm of Asaph. The nations, O God, have invaded Your inheritance; they have defiled Your holy temple and reduced Jerusalem to rubble.
2 UDB आपके लोगों के शवों को जिन्हें उन्होंने मारा दफनाने की अपेक्षा, उन्होंने गिद्धों को उन शवों का माँस खाने दिया, और उन्होंने जंगली पशुओं को भी आपके लोगों के शव खाने दिया। BSB BSB: They have given the corpses of Your servants as food to the birds of the air, the flesh of Your saints to the beasts of the earth.
3 UDB जब उन्होंने आपके लोगों को मार डाला, तब यरूशलेम की सड़कों पर आपके लोगों का खून पानी के समान बहा, और उनके शव को दफनाने के लिए लगभग कोई भी नहीं बचा था। BSB BSB: They have poured out their blood like water all around Jerusalem, and there is no one to bury the dead.
4 UDB हमारी भूमि के आस-पास के देशों में रहने वाले लोगों के समूह हमें अपमानित करते हैं; वे हमारे ऊपर हँसते हैं और हमारा उपहास करते हैं। BSB BSB: We have become a reproach to our neighbors, a scorn and derision to those around us.
5 UDB हे यहोवा, यह कब तक होता रहेगा? क्या आप हमसे सदा क्रोधित रहेंगे? क्या आपका क्रोध आपके भीतर जलने वाली आग के समान होगा? BSB BSB: How long, O LORD? Will You be angry forever? Will Your jealousy burn like fire?
6 UDB हमसे क्रोधित होने की अपेक्षा, उन लोगों के समूह से क्रोधित हों, जो आपको नहीं जानते हैं! उन साम्राज्यों से क्रोधित हों जिनके लोग आप से प्रार्थना नहीं करते हैं BSB BSB: Pour out Your wrath on the nations that do not acknowledge You, on the kingdoms that refuse to call on Your name,
7 UDB क्योंकि उन्होंने इस्राएली लोगों को मारा है और उन्होंने आपके देश को उजाड़ दिया है। BSB BSB: for they have devoured Jacob and devastated his homeland.
8 UDB हमारे पूर्वजों के किए हुए पापों के कारण हमें दण्ड न दें! अब हमारे प्रति दया के कार्य करें क्योंकि हम बहुत निराश हैं। BSB BSB: Do not hold past sins against us; let Your compassion come quickly, for we are brought low.
9 UDB हे परमेश्वर, आपने हमें कई बार बचाया है, इसलिए अब भी हमारी सहायता करें; हमें बचाएँ और जो पाप किए हैं उनसे हमें क्षमा करें कि अन्य लोग आपको सम्मानित करें। BSB BSB: Help us, O God of our salvation, for the glory of Your name; deliver us and atone for our sins, for the sake of Your name.
10 UDB यह सही नहीं है जो कि अन्य लोगों के समूह हमारे विषय में कहते हैं, “यदि उनका परमेश्वर बहुत शक्तिशाली हैं, तो वह उनकी सहायता क्यों नहीं करते हैं?” हमारा रक्त बहाने और हम में से कई लोगों को मार डालने के बदले में अन्य देशों के लोगों को आप दण्ड दें, और उसे देखने की हमें अनुमति दें। BSB BSB: Why should the nations ask, “Where is their God?” Before our eyes, make known among the nations Your vengeance for the bloodshed of Your servants.
11 UDB आपके लोग जब बन्दीगृह में रहते हुए पुकारें, तब उनकी सुनें, और अपनी महान शक्ति से, उन लोगों को मुक्त करें जिन्हें हमारे शत्रु कहते हैं कि वे निश्चित ही मारे जाएँ। BSB BSB: May the groans of the captives reach You; by the strength of Your arm preserve those condemned to death.
12 UDB उनके द्वारा आपको कई बार अपमानित करने के बदले में, उन्हें सात गुणा अधिक दण्ड दें! BSB BSB: Pay back into the laps of our neighbors sevenfold the reproach they hurled at You, O Lord.
13 UDB ऐसा करने के बाद, हम जिनकी आप एक चरवाहे के समान सुधि लेते हैं, आपकी स्तुति करते रहेंगे; हम पीढ़ी से पीढ़ी तक आपकी स्तुति सदा करते रहेंगे। BSB BSB: Then we Your people, the sheep of Your pasture, will thank You forever; from generation to generation we will declare Your praise.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.