1 UDB इन बातों के बाद मुझ यूहन्ना ने दर्शन में देखा कि स्वर्ग में एक द्वार खुला था। जिन्होंने मुझसे पहले बात की थी, जिनकी आवाज तेज तुरही के समान थी उन्होंने मुझसे कहा, "यहाँ ऊपर आ! मैं तुझको वे घटनाएँ दिखाऊँगा, जो भविष्य में होने वाली हैं।" BSB BSB: After this I looked and saw a door standing open in heaven. And the voice I had previously heard speak to me like a trumpet was saying, “Come up here, and I will show you what must happen after these things.”
2 UDB मैंने तुरंत अनुभव किया कि परमेश्वर के आत्मा विशेष रूप से मुझे नियंत्रित कर रहे थे। वहाँ स्वर्ग में एक सिंहासन था, और उस सिंहासन पर कोई बैठ कर राज्य कर रहा था। BSB BSB: At once I was in the Spirit, and I saw a throne standing in heaven, with someone seated on it.
3 UDB उनकी उपस्थिति एक चमकदार पारदर्शी यशब के समान थी और एक भव्य मणि के समान चमकदार थी। सिंहासन के चारों ओर एक मेघधनुष था जो शानदार हरे रंग के पन्ने के समान चमकता था। BSB BSB: The One seated there looked like jasper and carnelian, and a rainbow that gleamed like an emerald encircled the throne.
4 UDB सिंहासन के चारों ओर चौबीस अन्य सिंहासन थे। इन सिंहासनों पर चौबीस प्राचीन बैठे थे। वे शुद्ध सफेद वस्त्र पहने हुए थे और उनके सिर पर सोने के मुकुट थे। BSB BSB: Surrounding the throne were twenty-four other thrones, and on these thrones sat twenty-four elders dressed in white, with golden crowns on their heads.
5 UDB सिंहासन में से बिजली और गड़गड़ाहट और गर्जन निकल रही थी। सिंहासन के सामने सात मशालें जल रही थीं, जो परमेश्वर के सात आत्माओं को दर्शाती हैं। BSB BSB: From the throne came flashes of lightning, rumblings, and peals of thunder. Before the throne burned seven torches of fire. These are the seven spirits of God.
6 UDB सिंहासन के सामने काँच से बना हुआ कुछ था जो समुद्र के समान लगता था। यह काँच के समान साफ था। सिंहासन के चारों कोनों पर एक जीवित प्राणी था। प्रत्येक प्राणी के आगे और पीछे आँखें थी। BSB BSB: And before the throne was something like a sea of glass, as clear as crystal. In the center, around the throne, were four living creatures, covered with eyes in front and back.
7 UDB पहला जीवित प्राणी शेर के समान था। दूसरा जीवित प्राणी एक बैल के समान था। तीसरे जीवित प्राणी का चेहरा मनुष्यों के चेहरे जैसा था। चौथा जीवित प्राणी उड़ते हुए ऊकाब के समान था। चारों जीवित प्राणियों के छ: छ: पंख थे। इन पंखों के ऊपर और नीचे दोनों ओर आँखें थी। वे दिन-रात लगातार कहते रहते हैं: "प्रभु परमेश्वर पवित्र, पवित्र, पवित्र है, जो सब पर शासन करते हैं। वे वही हैं जो सदा अस्तित्व में है, जो अब भी है, और जो सदा रहेंगे।" BSB BSB: The first living creature was like a lion, the second like a calf, the third had a face like a man, and the fourth was like an eagle in flight.
9 UDB उन जीवित प्राणियों ने सिंहासन पर बैठने वाले की स्तुति की, और सम्मान दिया और धन्यवाद किया, वह सदा के लिए जीवित है। जब भी वे ऐसा करते हैं, तो चौबीस प्राचीन जो सिंहासन पर बैठे हैं उनके सामने भूमि पर गिर जाते हैं। वे उनकी आराधना करते हैं, जो सदा जीवित है। वे सिंहासन के सामने अपने मुकुट डाल देते है और कहते हैं: BSB BSB: And whenever the living creatures give glory, honor, and thanks to the One seated on the throne, who lives forever and ever,
11 UDB "हे हमारे प्रभु और परमेश्वर, आप इस योग्य हैं कि सब प्राणी आपकी स्तुति करें; आप इस योग्य हैं कि सभी प्राणी आपका सम्मान करें; तथा आप इस योग्य हैं कि सभी प्राणी स्वीकार करें कि आप ही सर्वशक्तिमान हैं। क्योंकि आप ने ही सब वस्तुओं की रचना की हैं। इसके अतिरिक्त, क्योंकि आप चाहते थे कि वे हों, आप ने उन्हें रचा; इसलिए, वे आज हैं।" BSB BSB: “Worthy are You, our Lord and God, to receive glory and honor and power, for You created all things; by Your will they exist and were created.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.