1 UDB मैं, पौलुस, जो मसीह यीशु की सेवा करता हूँ, रोम नगर के सब विश्वासियों को यह पत्र लिख रहा हूँ। परमेश्वर ने मुझे प्रेरित होने के लिए चुना, और उन्होंने ही मुझे नियुक्त किया है कि मैं उनके सुसमाचार का प्रचार करूं। BSB BSB: Paul, a servant of Christ Jesus, called to be an apostle, and set apart for the gospel of God—
2 UDB यीशु के पृथ्वी पर आने से बहुत पहले, परमेश्वर ने इस सुसमाचार को प्रकट करने की प्रतिज्ञा की थी जिसका उल्लेख भविष्द्क्ताओं ने पवित्र शास्त्र में किया है। BSB BSB: the gospel He promised beforehand through His prophets in the Holy Scriptures,
4 UDB उनके ईश्वरीय स्वभाव के अनुसार वह परमेश्वर के अपने पुत्र हैं, जो शक्तिशाली रूप से दिखाया गया है। परमेश्वर ने यह तब प्रकट किया जब परमेश्वर के पवित्र आत्मा ने उन्हें मरे हुओं में से फिर जीवित कर दिया। यही यीशु मसीह हमारे प्रभु हैं। BSB BSB: and who through the Spirit of holiness was declared with power to be the Son of God by His resurrection from the dead: Jesus Christ our Lord.
5 UDB उन्होंने हमें महान दया दिखाई है और प्रेरित होने के लिए हमें नियुक्त किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि सब जातियों में से सब लोग उन पर विश्वास करें और उनकी आज्ञा का पालन करें। BSB BSB: Through Him and on behalf of His name, we received grace and apostleship to call all those among the Gentiles to the obedience that comes from faith.
6 UDB रोम में रहनेवाले तुम विश्वासियों को भी उन लोगों में सहभागी किया गया है जिन्हें परमेश्वर ने यीशु मसीह के होने के लिए चुना है। BSB BSB: And you also are among those who are called to belong to Jesus Christ.
7 UDB मैं रोम में रहनेवाले तुम सब विश्वासियों को यह पत्र लिख रहा हूँ, जिनसे परमेश्वर प्रेम करते हैं और जिन्हें उन्होंने अपने लोग होने के लिए चुना है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हमारे पिता परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह तुम्हारे प्रति दयालु रहें और तुम्हें शान्ति दें। BSB BSB: To all in Rome who are loved by God and called to be saints: Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.
8 UDB जैसे कि मैं यह पत्र लिखना आरंभ करता हूँ, तो मैं रोम में रहनेवाले तुम सब विश्वासियों के लिए अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ। यीशु मसीह ने हमारे लिए जो किया है उसके कारण ही मैं ऐसा करने में सक्षम हूँ। मैं प्रभु का धन्यवाद करता हूँ क्योंकि सम्पूर्ण रोमी साम्राज्य के लोग मसीह में तुम्हारे विश्वास कि चर्चा कर रहे हैं। BSB BSB: First, I thank my God through Jesus Christ for all of you, because your faith is being proclaimed all over the world.
9 UDB परमेश्वर, जिनके पुत्र के विषय में मैं लोगों को पूरे समर्पण के साथ सुसमाचार सुनाता हूँ, जानते हैं कि मैं सत्य बोलता हूँ जब मैं कहता हूँ कि जब भी मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ, तब मैं हमेशा तुम्हें स्मरण करता हूँ। BSB BSB: God, whom I serve with my spirit in preaching the gospel of His Son, is my witness how constantly I remember you
10 UDB मैं विशेष रूप से परमेश्वर से विनती करता हूँ कि यदि यह परमेश्वर की इच्छा है कि तुम्हारे पास आऊँ तो अन्तत: किसी न किसी प्रकार मैं तुमसे मिलने में सफल हो जाऊं। BSB BSB: in my prayers at all times, asking that now at last by God’s will I may succeed in coming to you.
11 UDB मैं यह प्रार्थना इसलिए करता हूँ कि मैं तुमसे मिलकर तुम्हारी सहायता करना चाहता हूँ कि तुम मसीह में अधिक से अधिक विश्वास करो और उनको सम्मान दो। BSB BSB: For I long to see you so that I may impart to you some spiritual gift to strengthen you,
12 UDB मेरा कहने का अर्थ है कि मैं चाहता हूँ कि हम एक-दूसरे को यह कह कर प्रोत्साहित करें कि हम यीशु में कैसा विश्वास करते हैं। BSB BSB: that is, that you and I may be mutually encouraged by each other’s faith.
13 UDB मेरे साथी विश्वासियों, कई बार मैंने तुमसे मिलने की योजना बनाई थी। मैं निश्चय ही चाहता हूँ कि तुम यह जानो। परन्तु मैं तुम्हारे पास नहीं आ पाया क्योंकि किसी न किसी बात ने मुझे सदा ही रोके रखा है। मैं आना चाहता हूँ जिससे कि तुम में से और लोग भी यीशु में विश्वास करें, जैसे गैर-यहूदियों के बीच अन्य स्थानों में हुआ है। BSB BSB: I do not want you to be unaware, brothers, how often I planned to come to you (but have been prevented from visiting until now), in order that I might have a harvest among you, just as I have had among the other Gentiles.
14 UDB मैं सब गैर-यहूदी लोगों को सुसमाचार सुनाने के लिए विवश हूँ, जो यूनानी भाषा बोलते हैं और जो नहीं बोलते हैं, उन लोगों के लिए जो पढ़े-लिखे हैं और जो पढ़े-लिखे नहीं हैं। BSB BSB: I am obligated both to Greeks and non-Greeks, both to the wise and the foolish.
15 UDB इस कारण मैं बड़ी उत्सुकता से चाहता हूँ कि मैं रोम में रहनेवाले तुम लोगों को भी यह सुसमाचार सुनाऊँ। BSB BSB: That is why I am so eager to preach the gospel also to you who are in Rome.
17 UDB इस सुसमाचार के द्वारा परमेश्वर प्रकट करते हैं कि वह लोगों को कैसे अपने साथ उचित संबंध में लाते हैं। जैसा एक भविष्यद्वक्ता ने बहुत पहले धर्मशास्त्र में लिखा हैं, "जिन लोगों को परमेश्वर ने अपने साथ उचित संबंध में ले लिया है, वे जीवित रहेंगे क्योंकि वे उन पर विश्वास करते हैं।" BSB BSB: For the gospel reveals the righteousness of God that comes by faith from start to finish, just as it is written: “The righteous will live by faith.”
21 UDB यद्यपि गैर-यहूदी जानते थे कि परमेश्वर कैसे हैं, उन्होंने उन्हें परमेश्वर के योग्य सम्मान नहीं दिया, और न ही उन्होंने उनके किए हुए काम के लिए उनका धन्यवाद किया। इसकी अपेक्षा, वे उनके विषय में मूर्खता की बातें सोचने लगे, और वे कभी नहीं समझ पाए कि परमेश्वर उन्हें अपने विषय में क्या बताना चाहते थे। BSB BSB: For although they knew God, they neither glorified Him as God nor gave thanks to Him, but they became futile in their thinking and darkened in their foolish hearts.
22 UDB यद्यपि उन लोगों ने प्रतिज्ञा कि वे बुद्धिमान है, वे मूर्ख बन गए, BSB BSB: Although they claimed to be wise, they became fools,
23 UDB और उन्होंने यह स्वीकार करने से इन्कार कर दिया कि परमेश्वर महिमा से पूर्ण हैं और अनन्त हैं। इसकी अपेक्षा, उन्होंने नाश्मान मनुष्यों की मूर्तियाँ बनाईं और उसकी उपासना की, और फिर उन्होंने पक्षियों और चार पैरोंवाले पशुओं की भी मूर्तियाँ बनाईं, और अन्त में उन्होंने रेंगनेवाले प्राणियों के रूप में मूर्तियाँ बनाईं। BSB BSB: and exchanged the glory of the immortal God for images of mortal man and birds and animals and reptiles.
24 UDB इसलिए परमेश्वर ने गैर-यहूदियों को अनैतिक यौनाचार में छोड़ दिया क्योंकि यह उनकी गहरी अभिलाषा थी। वे सोचते थे कि उन्हें ऐसा करना आवश्यक था क्योंकि यह उनकी अनियन्त्रित इच्छा थी। इसका परिणाम यह हुआ कि वे यौनाचार द्वारा एक दूसरे के शरीर का अपमान करने लगे। BSB BSB: Therefore God gave them over in the desires of their hearts to impurity for the dishonoring of their bodies with one another.
26 UDB अत: परमेश्वर ने गैर-यहूदियों को लज्जा के यौनाचार के लिए छोड़ दिया जिसकी लालसा वे करते थे। उनकी स्त्रियाँ अन्य स्त्रियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगीं जो अस्वाभाविक स्वभाव है। BSB BSB: For this reason God gave them over to dishonorable passions. Even their women exchanged natural relations for unnatural ones.
27 UDB इसी प्रकार, बहुत से पुरुषों ने स्त्रियों के साथ अपने प्राकृतिक संबंधों को त्याग दिया। इसकी अपेक्षा, उन्होंने एक दूसरे के लिए प्रबल कामवासना विकसित की। उन्होंने अन्य पुरुषों के साथ लज्जा जनक समलैंगिक संबंध बनाए। इसका परिणाम यह हुआ कि, परमेश्वर ने उन्हें शारीरिक रोगों का दण्ड दिया, जो ऐसे पाप का सीधा परिणाम है। BSB BSB: Likewise, the men abandoned natural relations with women and burned with lust for one another. Men committed indecent acts with other men and received in themselves the due penalty for their error.
28 UDB इसके अतिरिक्त, क्योंकि उन्होंने यह निर्णय लिया कि परमेश्वर को जानना व्यर्थ है, इसलिए परमेश्वर ने उन्हें उनके निकम्मे विचारों के वश में छोड दिया इसका परिणाम यह हुआ कि वह ऐसे बुरे काम करने लगे जिन्हें किसी को करना नहीं चाहिए। BSB BSB: Furthermore, since they did not see fit to acknowledge God, He gave them up to a depraved mind, to do what ought not to be done.
29 UDB उनमें अन्यों के लिए अनुचित एवं दुष्टता के कामों की लालसा उत्पन्न हो गयी कि उन्हें लूटें और नाना प्रकार से उन्हें हानि पहुँचाएँ। बहुतों में तो दूसरों से जलन रखने और हत्या करने की इच्छा उत्पन्न हो गई तथा मनुष्यों में विवाद एवं झगडे करवाना और धोका देना एवं दसरों के विरुद्ध घृणा की बातें करना। BSB BSB: They have become filled with every kind of wickedness, evil, greed, and depravity. They are full of envy, murder, strife, deceit, and malice. They are gossips,
30 UDB कई लोग दूसरों के विषय में बुरी बातें कहते हैं और दूसरों का नाम खराब करते हैं। अनेक जन तो विशेष करके परमेश्वर के विरुद्ध घृणा के काम करते और मनुष्यों के साथ मारपीट करते तथा उनका अपमान करते और घमंड करते हैं और दूसरों के प्रति हिंसक तरीके से व्यवहार करते हैं और दूसरों से घृणा करते हैं और दूसरों से खुद की बड़ाई करते तथा दुराचार के नए नए मार्ग खोजते हैं। संतान अपने माता-पिता की आज्ञा नहीं मानती हैं। BSB BSB: slanderers, God-haters, insolent, arrogant, and boastful. They invent new forms of evil; they disobey their parents.
31 UDB कई लोग परमेश्वर को दु:खी करने के लिए मूर्खता के काम करते हैं और किसी से की गई प्रतिज्ञा को पूरा नहीं करते अपने परिवार के सदस्यों से प्रेम भी नहीं रखते वे मनुष्यों के साथ दया का व्यवहार भी नहीं करते हैं। BSB BSB: They are senseless, faithless, heartless, merciless.
32 UDB यद्यपि वे जानते हैं कि परमेश्वर ने ऐसे काम करने वालों के लिए मृत्युदण्ड की आज्ञा दी है, वे ऐसे दुष्टता के काम करते हैं वरन् ऐसे काम करने वालों को अच्छा कहते हैं। BSB BSB: Although they know God’s righteous decree that those who do such things are worthy of death, they not only continue to do these things, but also approve of those who practice them.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.