1 UDB हम में से जिन विश्वासियों को विश्वास है कि परमेश्वर हमें उन विश्वासियों की तुलना में छूट देते हैं, जिन्हें ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं है- हमें उनके साथ धीरज धरना चाहिए और उनके द्वारा उत्पन्न असुविधा को स्वीकार करना चाहिए। यह अपने आप को प्रसन्न करने से अधिक महत्वपूर्ण है। BSB BSB: We who are strong ought to bear with the shortcomings of the weak and not to please ourselves.
2 UDB हम सब को ऐसे काम करने चाहिए जो हमारे साथी विश्वासियों को प्रसन्न करे और उनकी सहायता करें, ऐसे काम जिनसे उन्हें मसीह पर विश्वास करने के लिए प्रोत्साहन मिले। BSB BSB: Each of us should please his neighbor for his good, to build him up.
3 UDB हमें अपने साथी विश्वासियों को प्रसन्न करना चाहिए, क्योंकि मसीह हमारे लिए उदाहरण हैं। उन्होंने स्वयं को प्रसन्न करने के लिए काम नहीं किया। इसके विपरीत, उन्होंने परमेश्वर को प्रसन्न करने का प्रयास किया, जबकि अन्य लोगों ने उनका अपमान किया। जैसा धर्मशास्त्र में कहा गया है: "जब लोगों ने तेरा अपमान किया, तो ऐसा लगता था कि वे मेरा भी अपमान कर रहे थे।" BSB BSB: For even Christ did not please Himself, but as it is written: “The insults of those who insult You have fallen on Me.”
4 UDB याद रखें कि धर्मशास्त्र में लिखी सब बातें हमें सिखाने के लिए हैं, कि हम कठिनाई में धीरजवन्त हो सकें। इस प्रकार धर्मशास्त्र हमें यह आशा करने के लिए प्रोत्साहित करता है कि परमेश्वर हमारे लिए वह सब करेंगे जिसकी उन्होंने प्रतिज्ञा की है। BSB BSB: For everything that was written in the past was written for our instruction, so that through endurance and the encouragement of the Scriptures, we might have hope.
5 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुमको सहनशीलता और प्रोत्साहन प्रदान करें कि तुम सब एक दूसरे के साथ शान्ति में जी सको, जैसे यीशु मसीह ने किया वैसे ही करो। BSB BSB: Now may the God who gives endurance and encouragement grant you harmony with one another in Christ Jesus,
6 UDB यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम सब एक साथ परमेश्वर की जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता हैं स्तुति करोगे। BSB BSB: so that with one mind and one voice you may glorify the God and Father of our Lord Jesus Christ.
7 UDB इसलिए मैं रोम के सब विश्वासियों से कहता हूँ, एक-दूसरे को स्वीकार करो। यदि तुम ऐसा करते हो, तो लोग परमेश्वर की स्तुति करेंगे क्योंकि वे तुमको मसीह के समान व्यवहार करते देखेंगे। एक दूसरे को स्वीकार करो जैसे मसीह ने तुम्हें स्वीकार किया! BSB BSB: Accept one another, then, just as Christ accepted you, in order to bring glory to God.
8 UDB मैं चाहता हूँ कि तुम यह स्मरण रखो कि मसीह ने परमेश्वर के विषय में सच्चाई जानने के लिए हम यहूदियों की सहायता की। अर्थात्, वह उन सब बातों को सच करने के लिए आए थे जिनकी परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों से प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: For I tell you that Christ has become a servant of the circumcised on behalf of God’s truth, to confirm the promises made to the patriarchs,
9 UDB परन्तु वह गैर-यहूदियों की सहायता करने के लिए भी आए थे, जिससे कि वे परमेश्वर की दया के लिए उनकी स्तुति करें। परमेश्वर की दया के विषय में धर्मशास्त्र में दाऊद के वचन लिखे हुए हैं: "तो मैं गैर-यहूदियों के बीच आपकी स्तुति करूँगा, मैं भजन गाकर आपकी स्तुति करूँगा।" BSB BSB: so that the Gentiles may glorify God for His mercy. As it is written: “Therefore I will praise You among the Gentiles; I will sing hymns to Your name.”
10 UDB मूसा ने भी लिखा था, "तुम जो गैर-यहूदी हो हमारे साथ जो परमेश्वर के लोग हैं आनन्द करो।" BSB BSB: Again, it says: “Rejoice, O Gentiles, with His people.”
11 UDB और दाऊद ने धर्मशास्त्र में यह भी लिखा है, "सभी गैर-यहूदी प्रभु की स्तुति करो, हर कोई उनकी स्तुति करें।" BSB BSB: And again: “Praise the Lord, all you Gentiles, and extol Him, all you peoples.”
12 UDB और यशायाह ने धर्मशास्त्र में लिखा है, "राजा दाऊद के वंशजों में से एक गैर-यहूदियों पर शासन करेंगे। वे विश्वास करेंगे कि उन्होंने जो प्रतिज्ञा की है उसे वह पूरा करेंगे।" BSB BSB: And once more, Isaiah says: “The Root of Jesse will appear, One who will arise to rule over the Gentiles; in Him the Gentiles will put their hope.”
13 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर ऐसा करें की तुम उनकी प्रतिज्ञा के पूरा होने की पक्की आशा रखो। मैं प्रार्थना करता हूँ कि जब तुम उन पर भरोसा करते हो, तो वह तुम्हें आनन्द और शान्ति से परिपूर्ण करें। पवित्र आत्मा तुम्हें परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को प्राप्त करने में अधिक से अधिक पक्की आशा का सामर्थ प्रदान करें। BSB BSB: Now may the God of hope fill you with all joy and peace as you believe in Him, so that you may overflow with hope by the power of the Holy Spirit.
14 UDB मेरे साथी विश्वासियों, मुझे पूरा विश्वास है कि तुमने दूसरों के साथ पूर्णरूप से अच्छे काम किए। तुमने यह इसलिए किया है क्योंकि तुम पूर्णरूप से वह सब जानते हो, जो परमेश्वर तुम्हें बताना चाहते हैं और तुम एक-दूसरे को सिखाने में सक्षम भी हो। BSB BSB: I myself am convinced, my brothers, that you yourselves are full of goodness, brimming with knowledge, and able to instruct one another.
15 UDB फिर भी, मैंने तुमको इस पत्र में कुछ बातों के विषय में खुलकर लिखा है जिससे कि तुम्हें उनके विषय में स्मरण दिलाऊँ। मैंने यह इसलिए लिखा है क्योंकि परमेश्वर ने मुझे एक प्रेरित बनाया है, जबकि मैं इसके योग्य नहीं हूँ। BSB BSB: However, I have written you a bold reminder on some points, because of the grace God has given me
16 UDB उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि मैं गैर-यहूदियों के बीच यीशु मसीह के लिए काम कर सकूँ। परमेश्वर ने मुझे एक याजक के समान काम करने के लिए नियुक्त किया है, ताकि मैं उनके सुसमाचार का प्रचार करूँ और परमेश्वर उन गैर-यहूदियों को स्वीकार करें जो मसीह में विश्वास करते हैं। वे एक ऐसी भेंट के समान होंगे, जिनको पवित्र आत्मा ने पूर्णरूप से परमेश्वर के लिए अलग किया है। BSB BSB: to be a minister of Christ Jesus to the Gentiles in the priestly service of the gospel of God, so that the Gentiles might become an offering acceptable to God, sanctified by the Holy Spirit.
17 UDB परिणामस्वरुप, मसीह यीशु के साथ मेरे सम्बंध के कारण, मैं परमेश्वर के लिए अपने काम से प्रसन्न हूँ। BSB BSB: Therefore I exult in Christ Jesus in my service to God.
18 UDB मैं केवल उस कार्य के विषय में साहस से कहूंगा, जो मसीह ने मेरे द्वारा पूरे किए हैं, कि गैर-यहूदियों ने मसीह के विषय में संदेश पर मन लगाया है। ये उपलब्धियां शब्दों और कर्मों से प्राप्त हुई है BSB BSB: I will not presume to speak of anything except what Christ has accomplished through me in leading the Gentiles to obedience by word and deed,
19 UDB मनुष्यों को विश्वास दिलाने के लिए चिन्हों और अन्य अद्भुत कामों द्वारा मैंने उन चीजों को किया है जिसके लिए परमेश्वर के आत्मा ने मुझे सक्षम किया है। इस प्रकार मैं यरूशलेम से लेकर इल्लुरिकुम के प्रान्त तक हर स्थान पर यात्रा कर चुका हूँ, और मैंने उन सब स्थानों में मसीह के विषय में संदेश सुनाने का काम पूरा कर लिया है। BSB BSB: by the power of signs and wonders, and by the power of the Spirit of God. So from Jerusalem all the way around to Illyricum, I have fully proclaimed the gospel of Christ.
20 UDB जब मैंने उस संदेश का प्रचार किया, तो मैं सदा उस स्थान में प्रचार करने का प्रयास करता हूँ जहाँ लोगों ने पहले मसीह के विषय में नहीं सुना है। मैं ऐसा इसलिए करता हूँ ताकि मैं उस कार्य को करता न रहूँ जिसे किसी और ने पहले ही आरम्भ कर दिया है। मैं किसी ऐसे व्यक्ति के समान नहीं बनना चाहता हूँ जो किसी और की नींव पर एक घर बनाता है। BSB BSB: In this way I have aspired to preach the gospel where Christ was not known, so that I would not be building on someone else’s foundation.
21 UDB इसके विपरीत, मैं गैर-यहूदियों को सिखाता हूँ, ताकि जो कुछ हो वह इस लिखे गए वचन के अनुसार हो: "जिन लोगों ने मसीह के विषय में समाचार नहीं सुना हैं, वे उन्हें देखेंगे। और जिन्होंने कभी उनके विषय में नहीं सुना हैं वे समझेंगे।" BSB BSB: Rather, as it is written: “Those who were not told about Him will see, and those who have not heard will understand.”
22 UDB क्योंकि मैंने उन स्थानों में मसीह के विषय में संदेश सुनाने का प्रयास किया है, जहाँ मनुष्यों ने मसीह के विषय में नहीं सुना हैं, इस कारण मैं तुम्हारे पास आने से कई बार रोका गया। BSB BSB: That is why I have often been hindered from coming to you.
23 UDB परन्तु अब इन क्षेत्रों में कोई और स्थान नहीं है जहाँ लोगों ने मसीह के विषय में नहीं सुना है। इसके अतिरिक्त मैं कई वर्षो से तुमसे मिलना चाहता था। BSB BSB: But now that there are no further opportunities for me in these regions, and since I have longed for many years to visit you,
24 UDB अतः मुझे स्पेन जाने की आशा है, और मुझे आशा है कि तुम इस यात्रा में मेरी सहायता करोगे। और मैं तुम्हारे साथ रहने का आनंद लेने के लिए कुछ समय तुम्हारे पास रुकना चाहता हूँ। BSB BSB: I hope to see you on my way to Spain. And after I have enjoyed your company for a while, you can equip me for my journey.
25 UDB पर अभी मैं तुम्हारे पास नहीं आ सकता क्योंकि परमेश्वर के लोगों के लिए पैसे लेकर मैं यरूशलेम जा रहा हूँ। BSB BSB: Now, however, I am on my way to Jerusalem to serve the saints there.
26 UDB मकिदुनिया और अखाया के प्रान्तों में विश्वास करने वालों ने यरूशलेम में परमेश्वर के लोग, जो गरीब हैं, उन विश्वासियों की सहायता करने के लिए पैसा दान करने का निर्णय लिया। BSB BSB: For Macedonia and Achaia were pleased to make a contribution for the poor among the saints in Jerusalem.
27 UDB यह उनका अपना निर्णय है, परन्तु वास्तव में वे यरूशलेम के परमेश्वर के लोगों के ऋणी हैं। गैर-यहूदी विश्वासियों ने यहूदी विश्वासियों से आत्मिक रूप से लाभ उठाया क्योंकि उन्होंने उनसे मसीह के विषय में संदेश सुना था, अतः गैर-यहूदियों को भी भौतिक वस्तुओं के द्वारा यरूशलेम में यहूदी विश्वासियों की सहायता करनी चाहिए। BSB BSB: They were pleased to do it, and indeed they owe it to them. For if the Gentiles have shared in their spiritual blessings, they are obligated to minister to them with material blessings.
28 UDB जब मै मकिदुनिया और अखाया के विश्वासियों द्वारा दिए गए इस दान को, देने का काम पूरा कर देता हूँ, तो मैं यरूशलेम छोड़कर इसपानिया की ओर यात्रा करूँगा और रोम में तुम्हारे पास आऊँगा। BSB BSB: So after I have completed this service and have safely delivered this bounty to them, I will set off to Spain by way of you.
29 UDB और मैं जानता हूँ कि जब मैं तुमसे मिलूंगा, तो मसीह हमें बहुत अधिक आशीष देंगे। BSB BSB: I know that when I come to you, I will come in the fullness of the blessing of Christ.
30 UDB क्योंकि हम अपने प्रभु यीशु मसीह के हैं और क्योंकि परमेश्वर के आत्मा हमें एक-दूसरे से प्रेम करने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए मैं तुम सब से आग्रह करता हूँ कि तुम मेरे लिए परमेश्वर से प्रार्थना करके मेरी सहायता करो। BSB BSB: Now I urge you, brothers, by our Lord Jesus Christ and by the love of the Spirit, to join me in my struggle by praying to God for me.
31 UDB प्रार्थना करो कि जब मैं यहूदिया में रहूं, तो परमेश्वर मुझे अविश्वासी यहूदियों से बचायें। और प्रार्थना करो कि यरूशलेम के विश्वासी इस दान को ग्रहण करके जो मैं उन के लिए ला रहा हूँ आनन्दित हो। BSB BSB: Pray that I may be delivered from the unbelievers in Judea, and that my service in Jerusalem may be acceptable to the saints there,
32 UDB इन बातों के लिए प्रार्थना करो जिससे कि परमेश्वर मुझे तुम्हारे पास आने में प्रसन्न हो, और मैं तुम्हारे बीच और तुम्हारे साथ कुछ समय के लिए विश्राम कर सकूँ और तुम मेरे साथ विश्राम पाओ। BSB BSB: so that by God’s will I may come to you with joy and together with you be refreshed.
33 UDB मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर, हमें शान्ति दें, और वह तुम सब के साथ रहें और तुम्हारी सहायता करें। ऐसा ही हो! BSB BSB: The God of peace be with all of you. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.