1 UDB यरूशलेम पर भयानक बातें घटित होंगी, यह शहर जिसके लोगों ने यहोवा के विरूद्ध विद्रोह किया है और जो पाप उन्होंने किया है, उसके कारण वे यहोवा को अस्वीकृत हो गए हैं। वे दूसरों के प्रति हिंसक व्यवहार करते हैं और वे अन्य लोगों पर अत्याचार करते हैं। BSB BSB: Woe to the city of oppressors, rebellious and defiled!
2 UDB वहाँ के लोग उन भविष्यद्वक्ताओं पर ध्यान नहीं देते जिन्हें यहोवा ने उनके पास उन गलत कामों के बारे में बताने और उन्हें सही करने के लिए भेजा है, जो वे करते हैं। यरूशलेम में रहने वाले लोग अपने परमेश्वर पर न तो भरोसा करते हैं और न ही उनकी आराधना करते हैं। BSB BSB: She heeded no voice; she accepted no correction. She does not trust in the LORD; she has not drawn near to her God.
3 UDB उनके अगुवे गरजने वाले शेरों की तरह हैं; वे उस भेड़िये की तरह हैं जो शाम के समय हमला करते हैं, और जो भी वे मारते हैं सब खा जाते हैं, जिसके कारण अगली सुबह खाने के लिए उन जानवरों का कुछ भी बाकी नहीं बचता। BSB BSB: Her princes are roaring lions; her judges are evening wolves, leaving nothing for the morning.
4 UDB यरूशलेम में रहने वाले भविष्यद्वक्ता घमण्डी हैं, और याजक संदेश देते हैं कि किसी को भरोसा नहीं करना चाहिए। वे परमेश्वर के भवन को, उन कामों के द्वारा जो मूसा की व्यवस्था के विरुद्ध है, अपवित्र बनाते हैं। BSB BSB: Her prophets are reckless, faithless men. Her priests profane the sanctuary; they do violence to the law.
5 UDB परन्तु यहोवा भी शहर में हैं, और वे कभी भी उन कामों को नहीं करते जो गलत है। वे दिन-प्रतिदिन लोगों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करते हैं; लेकिन दुष्ट लोग कभी भी अपने अधर्म के बारे में लज्जित नहीं होते। BSB BSB: The LORD within her is righteous; He does no wrong. He applies His justice morning by morning; He does not fail at dawn, yet the unjust know no shame.
6 UDB यहोवा यह कहते हैं: “मैंने अनेक राष्ट्रों को नष्ट कर दिया है; मैंने उनके मज़बूत शहर की दीवारों और गुम्मदों को नष्ट कर दिया है। अब मैंने उन शहरों की सड़कों को पूरी तरह से वीरान कर दिया है। वे शहर नष्ट हो गए और कोई भी अब वहाँ जीवित नहीं बचा। वे सब मर चुके हैं। BSB BSB: “I have cut off the nations; their corner towers are destroyed. I have made their streets deserted with no one to pass through. Their cities are laid waste, with no man, no inhabitant.
7 UDB इसलिए मैंने स्वयं से कहा, ‘मैंने जो उन अन्य राष्ट्रों के साथ किया उसके कारण, निश्चित ही यरूशलेम के लोग अब मेरा आदर करेंगे और मैं उन्हें सुधारूँगा। यदि वे ऐसा करते हैं, तो मैं उन्हें नष्ट नहीं करूँगा; मैं उन्हें दंडित भी नहीं करूँगा जैसा मैंने कहा था कि मैं करूँगा।’ लेकिन यह जानने के बाद भी, कि कैसे मैंने उन अन्य राष्ट्रों को दंडित किया, वे अब भी हर सुबह जल्दी उठने और बुरे काम करते रहने को उत्सुक थे।” BSB BSB: I said, ‘Surely you will fear Me and accept correction.’ Then her dwelling place would not be cut off despite all for which I punished her. But they rose early to corrupt all their deeds.
8 UDB यहोवा यह घोषणा करते हैं: “उस दिन की प्रतीक्षा करो जब मैं तुमको लूटने के लिए कार्रवाई करूँगा। मैंने पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों को इकट्ठा करने का फैसला किया है और उन पर प्रकट किया है कि मैं उनसे बहुत क्रोधित हूँ। सारी पृथ्वी पर मैं लोगों को दंडित करूँगा और नष्ट कर दूँगा; मैं उन्हें अपने क्रोध से ऐसे भस्म कर दूँगा मानो वह एक आग थी! BSB BSB: Therefore wait for Me,” declares the LORD, “until the day I rise to testify. For My decision is to gather nations, to assemble kingdoms, to pour out upon them My indignation—all My burning anger. For all the earth will be consumed by the fire of My jealousy.
9 UDB जब यह होगा, तो मैं सभी लोगों को परिवर्तित कर दूँगा और उन्हें केवल शुद्ध बाते बोलने में सक्षम करूँगा, ताकि हर कोई एक जाति के रूप में मेरी आराधना कर सके। BSB BSB: For then I will restore pure lips to the peoples, that all may call upon the name of the LORD and serve Him shoulder to shoulder.
10 UDB तब मेरे लोग जो अन्य देशों में जाने के लिए मजबूर किए गए थे और जो इथियोपिआ में नील नदी के ऊपरी भाग में रहते हैं, मेरे पास आएँगे और मेरे लिए भेंट लाएँगे। BSB BSB: From beyond the rivers of Cush My worshipers, My scattered people, will bring Me an offering.
11 UDB उस समय, तुम यरूशलेम के लोगों के साथ जो हुआ, उससे फिर कभी शर्मिंदा नहीं होंगे, क्योंकि अब तुम मेरे खिलाफ विद्रोह नहीं करोगे। मैं उन सब लोगों का, जो तुम्हारे बिच में है और बहुत घमण्ड करते हैं, नाश करूंगा। अब घमंड के कारण कोई भी मेरे पवित्र पर्वत सिय्योन पर अकड़ कर नहीं चलेगा। BSB BSB: On that day you will not be put to shame for any of the deeds by which you have transgressed against Me. For then I will remove from among you those who rejoice in their pride, and you will never again be haughty on My holy mountain.
12 UDB जो लोग अब भी इस्राएल में जीवित हैं वे दीन और नम्र होंगे; वे मुझ पर भरोसा करेंगे। BSB BSB: But I will leave within you a meek and humble people, and they will trust in the name of the LORD.
13 UDB वे लोग जो अब भी इस्राएल में जीवित हैं, कुछ भी गलत नहीं करेंगे; वे झूठ नहीं बोलेंगे या न किसी को धोखा देंगे। वे खाएँगे और सुरक्षित सोएँगे, क्योंकि कोई भी उन्हें डराएगा नहीं।” BSB BSB: The remnant of Israel will no longer do wrong or speak lies, nor will a deceitful tongue be found in their mouths. But they will feed and lie down, with no one to make them tremble.”
14 UDB तुम लोग जो यरूशलेम और इस्राएल के अन्य स्थानों में रहते हो, ज़ोर से गाओ और चिल्लाओ! खुश रहो, और अपने सम्पूर्ण मन से आनन्दित रहो, BSB BSB: Sing for joy, O Daughter of Zion; shout aloud, O Israel! Be glad and rejoice with all your heart, O Daughter of Jerusalem!
15 UDB क्योंकि यहोवा तुम्हारे विरुद्ध आरोपों को दूर करेंगे, और वे तुम्हारे शत्रुओं को तुमसे दूर कर देंगे! स्वयं यहोवा, इस्राएलियों के राजा, तुम्हारे मध्य में रहेंगे, और तुम फिर कभी भी नहीं डरोगे कि अन्य लोग तुम्हें नुकसान पहुँचाएं। BSB BSB: The LORD has taken away your punishment; He has turned back your enemy. Israel’s King, the LORD, is among you; no longer will you fear any harm.
16 UDB उस समय, हम यरूशलेम के लोगों से अन्य लोग कहेंगे, “हे यरूशलेम के लोगों, मत डरो, कमज़ोर या निराश न हो।” BSB BSB: On that day they will say to Jerusalem: “Do not fear, O Zion; do not let your hands fall limp.
17 UDB यहोवा जो तुम्हारे परमेश्वर हैं, तुम्हारे बीच रहेंगे। वह शक्तिशाली हैं, और वह तुमको बचाएंगे। वे तुम्हारे लिए बहुत आनन्दित होंगे; क्योंकि वे तुमसे प्रेम करते हैं, और तुमको बिना व्याकुल हुए विश्राम देंगे। वे तुम पर आनन्दित होकर ऊँचे स्वर से गाएँगे, BSB BSB: The LORD your God is among you; He is mighty to save. He will rejoice over you with gladness; He will quiet you with His love; He will rejoice over you with singing.”
18 UDB ऐसे लोगों की तरह जो पर्व में आनन्द मनाते हैं। यहोवा कहते हैं, “अब मैं किसी शत्रु को तुम्हारा नाश करने की अनुमति नहीं दूँगा। अब तुम पराजित या लज्जित नहीं होओगे। BSB BSB: “I will gather those among you who grieve over the appointed feasts, so that you will no longer suffer reproach.
19 UDB सचमुच, मैं उन सभी को कठोर दण्ड दूँगा जिन्होंने तुम पर अत्याचार किया है। मैं उन लोगों को बचाऊँगा जो असहाय हैं और उनको जिन्हें अन्य देशों में जाने के लिए मजबूर किया गया था, वैसे ही जैसे एक चरवाहा अपनी खोई भेड़ को बचाता है। मैं हर उस देश में उन्हें प्रशंसा और सम्मान दूँगा, जहाँ उन्हें बंधुआ बनाकर ले जाया गया था, उन जगहों पर जहाँ उन्हें अपमानित किया गया था। BSB BSB: Behold, at that time, I will deal with all who afflict you. I will save the lame and gather the scattered; and I will appoint praise and fame for the disgraced throughout the earth.
20 UDB उस समय, मैं तुम्हें इकट्ठा करूँगा और तुम्हें वापस इस्राएल में ले आऊँगा। पृथ्वी के सब राष्ट्रों के बीच मैं तुम्हारी बड़ी प्रशंसा और आदर का कारण होऊँगा। जब मैं तुम्हारे लोगों को फिर से घर ले आऊँगा, तब तुम देखोगे।” यहोवा की यह घोषणा किया है। BSB BSB: At that time I will bring you in; yes, at that time I will gather you. For I will give you fame and praise among all the peoples of the earth when I restore your captives before your very eyes,” says the LORD.