1 ULB हे भाइयों, मैं नहीं चाहता, कि तुम इस बात से अज्ञात रहो, कि हमारे सब पूर्वज बादल के नीचे थे, और सब के सब समुद्र के बीच से पार हो गए। (निर्ग. 14:29) BSB BSB: I do not want you to be unaware, brothers, that our forefathers were all under the cloud, and that they all passed through the sea.
2 ULB और सब ने बादल में, और समुद्र में, मूसा का बपतिस्मा लिया। BSB BSB: They were all baptized into Moses in the cloud and in the sea.
3 ULB और सब ने एक ही आत्मिक भोजन किया। (निर्ग. 16:35, व्य. 8:3) BSB BSB: They all ate the same spiritual food
4 ULB और सब ने एक ही आत्मिक जल पीया, क्योंकि वे उस आत्मिक चट्टान से पीते थे, जो उनके साथ-साथ चलती थी; और वह चट्टान मसीह था। (निर्ग. 17:6, गिन. 20:11) BSB BSB: and drank the same spiritual drink; for they drank from the spiritual rock that accompanied them, and that rock was Christ.
5 ULB परन्तु परमेश्वर उनमें से बहुतों से प्रसन्न ना था, इसलिए वे जंगल में ढेर हो गए। (इब्रा. 3:17) BSB BSB: Nevertheless, God was not pleased with most of them, for they were struck down in the wilderness.
6 ULB ये बातें हमारे लिये दृष्टान्त ठहरी, कि जैसे उन्होंने लालच किया, वैसे हम बुरी वस्तुओं का लालच न करें। BSB BSB: These things took place as examples to keep us from craving evil things as they did.
7 ULB और न तुम मूरत पूजनेवाले बनो; जैसे कि उनमें से कितने बन गए थे, जैसा लिखा है, “लोग खाने-पीने बैठे, और खेलने-कूदने उठे।” BSB BSB: Do not be idolaters, as some of them were. As it is written: “The people sat down to eat and drink and got up to indulge in revelry.”
8 ULB और न हम व्यभिचार करें; जैसा उनमें से कितनों ने किया और एक दिन में तेईस हजार मर गये। (गिन. 25:1, गिन. 25:9) BSB BSB: We should not commit sexual immorality, as some of them did, and in one day twenty-three thousand of them died.
9 ULB और न हम प्रभु को परखें; जैसा उनमें से कितनों ने किया, और साँपों के द्वारा नाश किए गए। (गिन. 21:5-6) BSB BSB: We should not test Christ, as some of them did, and were killed by snakes.
10 ULB और न तुम कुड़कुड़ाओ, जिस रीति से उनमें से कितने कुड़कुड़ाए, और नाश करनेवाले के द्वारा नाश किए गए। BSB BSB: And do not complain, as some of them did, and were killed by the destroying angel.
11 ULB परन्तु ये सब बातें, जो उन पर पड़ी, दृष्टान्त की रीति पर थीं; और वे हमारी चेतावनी के लिये जो जगत के अन्तिम समय में रहते हैं लिखी गईं हैं। BSB BSB: Now these things happened to them as examples and were written down as warnings for us, on whom the fulfillment of the ages has come.
12 ULB इसलिए जो समझता है, “मैं स्थिर हूँ,” वह चौकस रहे; कि कहीं गिर न पड़े। BSB BSB: So the one who thinks he is standing firm should be careful not to fall.
13 ULB तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने के बाहर है: और परमेश्वर विश्वासयोग्य है: वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन् परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको। (2 पत. 2:9) BSB BSB: No temptation has seized you except what is common to man. And God is faithful; He will not let you be tempted beyond what you can bear. But when you are tempted, He will also provide an escape, so that you can stand up under it.
14 ULB इस कारण, हे मेरे प्यारों मूर्ति पूजा से बचे रहो*। BSB BSB: Therefore, my beloved, flee from idolatry.
15 ULB मैं बुद्धिमान जानकर, तुम से कहता हूँ: जो मैं कहता हूँ, उसे तुम परखो। BSB BSB: I speak to reasonable people; judge for yourselves what I say.
16 ULB वह धन्यवाद का कटोरा*, जिस पर हम धन्यवाद करते हैं, क्या वह मसीह के लहू की सहभागिता नहीं? वह रोटी जिसे हम तोड़ते हैं, क्या मसीह की देह की सहभागिता नहीं? BSB BSB: Is not the cup of blessing that we bless a participation in the blood of Christ? And is not the bread that we break a participation in the body of Christ?
17 ULB इसलिए, कि एक ही रोटी है तो हम भी जो बहुत हैं, एक देह हैं क्योंकि हम सब उसी एक रोटी में भागी होते हैं। BSB BSB: Because there is one loaf, we who are many are one body; for we all partake of the one loaf.
18 ULB जो शरीर के भाव से इस्राएली हैं, उनको देखो: क्या बलिदानों के खानेवाले वेदी के सहभागी नहीं? BSB BSB: Consider the people of Israel: Are not those who eat the sacrifices fellow partakers in the altar?
19 ULB फिर मैं क्या कहता हूँ? क्या यह कि मूर्ति का बलिदान कुछ है, या मूरत कुछ है? BSB BSB: Am I suggesting, then, that food sacrificed to an idol is anything, or that an idol is anything?
20 ULB नहीं, बस यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान* करते हैं और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो। (व्य. 32:17) BSB BSB: No, but the sacrifices of pagans are offered to demons, not to God. And I do not want you to be participants with demons.
21 ULB तुम प्रभु के कटोरे, और दुष्टात्माओं के कटोरे दोनों में से नहीं पी सकते! तुम प्रभु की मेज और दुष्टात्माओं की मेज दोनों के सहभागी नहीं हो सकते। (मत्ती 6:24) BSB BSB: You cannot drink the cup of the Lord and the cup of demons too; you cannot partake in the table of the Lord and the table of demons too.
22 ULB क्या हम प्रभु को क्रोध दिलाते हैं? क्या हम उससे शक्तिमान हैं? (व्य. 32:21) BSB BSB: Are we trying to provoke the Lord to jealousy? Are we stronger than He?
23 ULB सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब लाभ की नहीं। सब वस्तुएँ मेरे लिये उचित तो हैं, परन्तु सब वस्तुओं से उन्नति नहीं। BSB BSB: “Everything is permissible,” but not everything is beneficial. “Everything is permissible,” but not everything is edifying.
24 ULB कोई अपनी ही भलाई को न ढूँढ़े वरन् औरों की। BSB BSB: No one should seek his own good, but the good of others.
25 ULB जो कुछ कस्साइयों के यहाँ बिकता है, वह खाओ और विवेक के कारण कुछ न पूछो। BSB BSB: Eat anything sold in the meat market without raising questions of conscience,
26 ULB “क्योंकि पृथ्वी और उसकी भरपूरी प्रभु की है।” (भज. 24:1) BSB BSB: for, “The earth is the Lord’s, and the fullness thereof.”
27 ULB और यदि अविश्वासियों में से कोई तुम्हें नेवता दे, और तुम जाना चाहो, तो जो कुछ तुम्हारे सामने रखा जाए वही खाओ: और विवेक के कारण कुछ न पूछो। BSB BSB: If an unbeliever invites you to a meal and you want to go, eat anything set before you without raising questions of conscience.
28 ULB परन्तु यदि कोई तुम से कहे, “यह तो मूरत को बलि की हुई वस्तु है,” तो उसी बतानेवाले के कारण, और विवेक के कारण न खाओ। BSB BSB: But if someone tells you, “This food was offered to idols,” then do not eat it, for the sake of the one who told you and for the sake of conscience—
29 ULB मेरा मतलब, तेरा विवेक नहीं, परन्तु उस दूसरे का। भला, मेरी स्वतंत्रता दूसरे के विचार से क्यों परखी जाए? BSB BSB: the other one’s conscience, I mean, not your own. For why should my freedom be determined by someone else’s conscience?
30 ULB यदि मैं धन्यवाद करके सहभागी होता हूँ, तो जिस पर मैं धन्यवाद करता हूँ, उसके कारण मेरी बदनामी क्यों होती है? BSB BSB: If I partake in the meal with thankfulness, why am I denounced because of that for which I give thanks?
31 ULB इसलिए तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महिमा के लिये करो। BSB BSB: So whether you eat or drink or whatever you do, do it all to the glory of God.
32 ULB तुम न यहूदियों, न यूनानियों, और न परमेश्वर की कलीसिया के लिये ठोकर के कारण* बनो। BSB BSB: Do not become a stumbling block, whether to Jews or Greeks or the church of God—
33 ULB जैसा मैं भी सब बातों में सब को प्रसन्न रखता हूँ, और अपना नहीं, परन्तु बहुतों का लाभ ढूँढ़ता हूँ, कि वे उद्धार पाएँ। BSB BSB: as I also try to please everyone in all I do. For I am not seeking my own good, but the good of many, that they may be saved.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.