1 ULB तुम मेरी जैसी चाल चलो जैसा मैं मसीह के समान चाल चलता हूँ। BSB BSB: You are to imitate me, just as I imitate Christ.
2 ULB मैं तुम्हें सराहता हूँ, कि सब बातों में तुम मुझे स्मरण करते हो; और जो व्यवहार मैंने तुम्हें सौंप दिए हैं, उन्हें धारण करते हो। BSB BSB: Now I commend you for remembering me in everything and for maintaining the traditions, just as I passed them on to you.
3 ULB पर मैं चाहता हूँ, कि तुम यह जान लो, कि हर एक पुरुष का सिर मसीह है: और स्त्री का सिर पुरुष है: और मसीह का सिर परमेश्वर है। BSB BSB: But I want you to understand that the head of every man is Christ, and the head of the woman is man, and the head of Christ is God.
4 ULB जो पुरुष सिर ढाँके हुए प्रार्थना या भविष्यद्वाणी करता है, वह अपने सिर का अपमान करता है। BSB BSB: Every man who prays or prophesies with his head covered dishonors his head.
6 ULB यदि स्त्री ओढ़नी न ओढ़े, तो बाल भी कटा ले; यदि स्त्री के लिये बाल कटाना या मुण्डाना लज्जा की बात है, तो ओढ़नी ओढ़े। BSB BSB: If a woman does not cover her head, she should have her hair cut off. And if it is shameful for a woman to have her hair cut or shaved off, she should cover her head.
7 ULB हाँ पुरुष को अपना सिर ढाँकना उचित नहीं, क्योंकि वह परमेश्वर का स्वरूप और महिमा है; परन्तु स्त्री पुरुष की शोभा है। (1 कुरि. 11:3) BSB BSB: A man ought not to cover his head, since he is the image and glory of God; but the woman is the glory of man.
8 ULB क्योंकि पुरुष स्त्री से नहीं हुआ, परन्तु स्त्री पुरुष से हुई है। (उत्प. 2:21-23) BSB BSB: For man did not come from woman, but woman from man.
9 ULB और पुरुष स्त्री के लिये नहीं सिरजा गया*, परन्तु स्त्री पुरुष के लिये सिरजी गई है। (उत्प. 2:18) BSB BSB: Neither was man created for woman, but woman for man.
10 ULB इसलिए स्वर्गदूतों के कारण स्त्री को उचित है, कि अधिकार अपने सिर पर रखे। BSB BSB: For this reason a woman ought to have a sign of authority on her head, because of the angels.
11 ULB तो भी प्रभु में न तो स्त्री बिना पुरुष और न पुरुष बिना स्त्री के है। BSB BSB: In the Lord, however, woman is not independent of man, nor is man independent of woman.
12 ULB क्योंकि जैसे स्त्री पुरुष से है*, वैसे ही पुरुष स्त्री के द्वारा है; परन्तु सब वस्तुएँ परमेश्वर से हैं। BSB BSB: For just as woman came from man, so also man is born of woman. But everything comes from God.
13 ULB तुम स्वयं ही विचार करो, क्या स्त्री को बिना सिर ढके परमेश्वर से प्रार्थना करना उचित है? BSB BSB: Judge for yourselves: Is it proper for a woman to pray to God with her head uncovered?
14 ULB क्या स्वाभाविक रीति से भी तुम नहीं जानते, कि यदि पुरुष लम्बे बाल रखे, तो उसके लिये अपमान है। BSB BSB: Doesn’t nature itself teach you that if a man has long hair, it is a disgrace to him,
15 ULB परन्तु यदि स्त्री लम्बे बाल रखे; तो उसके लिये शोभा है क्योंकि बाल उसको ओढ़नी के लिये दिए गए हैं। BSB BSB: but that if a woman has long hair, it is her glory? For long hair is given to her as a covering.
16 ULB परन्तु यदि कोई विवाद करना चाहे, तो यह जाने कि न हमारी और न परमेश्वर की कलीसियाओं की ऐसी रीति है। BSB BSB: If anyone is inclined to dispute this, we have no other practice, nor do the churches of God.
17 ULB परन्तु यह निर्देश देते हुए, मैं तुम्हें नहीं सराहता, इसलिए कि तुम्हारे इकट्ठे होने से भलाई नहीं, परन्तु हानि होती है। BSB BSB: In the following instructions I have no praise to offer, because your gatherings do more harm than good.
18 ULB क्योंकि पहले तो मैं यह सुनता हूँ, कि जब तुम कलीसिया में इकट्ठे होते हो, तो तुम में फूट होती है और मैं कुछ-कुछ विश्वास भी करता हूँ। BSB BSB: First of all, I hear that when you come together as a church, there are divisions among you, and in part I believe it.
19 ULB क्योंकि विधर्म भी तुम में अवश्य होंगे, इसलिए कि जो लोग तुम में खरे निकले हैं, वे प्रगट हो जाएँ। BSB BSB: And indeed, there must be differences among you to show which of you are approved.
20 ULB जब तुम एक जगह में इकट्ठे होते हो* तो यह प्रभु भोज खाने के लिये नहीं। BSB BSB: Now then, when you come together, it is not the Lord’s Supper you eat.
21 ULB क्योंकि खाने के समय एक दूसरे से पहले अपना भोज खा लेता है, तब कोई भूखा रहता है, और कोई मतवाला हो जाता है। BSB BSB: For as you eat, each of you goes ahead without sharing his meal. While one remains hungry, another gets drunk.
22 ULB क्या खाने-पीने के लिये तुम्हारे घर नहीं? या परमेश्वर की कलीसिया को तुच्छ जानते हो, और जिनके पास नहीं है उन्हें लज्जित करते हो? मैं तुम से क्या कहूँ? क्या इस बात में तुम्हारी प्रशंसा करूँ? मैं प्रशंसा नहीं करता। BSB BSB: Don’t you have your own homes in which to eat and drink? Or do you despise the church of God and humiliate those who have nothing? What can I say to you? Shall I praise you for this? No, I will not!
23 ULB क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से पहुँची, और मैंने तुम्हें भी पहुँचा दी; कि प्रभु यीशु ने जिस रात पकड़वाया गया रोटी ली, BSB BSB: For I received from the Lord what I also passed on to you: The Lord Jesus, on the night He was betrayed, took bread,
24 ULB और धन्यवाद करके उसे तोड़ी, और कहा, “यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” BSB BSB: and when He had given thanks, He broke it and said, “This is My body, which is for you; do this in remembrance of Me.”
25 ULB इसी रीति से उसने बियारी के बाद कटोरा भी लिया, और कहा, “यह कटोरा मेरे लहू में नई वाचा है: जब कभी पीओ, तो मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।” (लूका 22:20) BSB BSB: In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood; do this, as often as you drink it, in remembrance of Me.”
26 ULB क्योंकि जब कभी तुम यह रोटी खाते, और इस कटोरे में से पीते हो, तो प्रभु की मृत्यु को जब तक वह न आए, प्रचार करते हो। BSB BSB: For as often as you eat this bread and drink this cup, you proclaim the Lord’s death until He comes.
27 ULB इसलिए जो कोई अनुचित रीति से प्रभु की रोटी खाए, या उसके कटोरे में से पीए, वह प्रभु की देह और लहू का अपराधी ठहरेगा। BSB BSB: Therefore, whoever eats the bread or drinks the cup of the Lord in an unworthy manner will be guilty of sinning against the body and blood of the Lord.
28 ULB इसलिए मनुष्य अपने आप को जाँच ले और इसी रीति से इस रोटी में से खाए, और इस कटोरे में से पीए। BSB BSB: Each one must examine himself before he eats of the bread and drinks of the cup.
29 ULB क्योंकि जो खाते-पीते समय प्रभु की देह को न पहचाने, वह इस खाने और पीने से अपने ऊपर दण्ड लाता है। BSB BSB: For anyone who eats and drinks without recognizing the body eats and drinks judgment on himself.
30 ULB इसी कारण तुम में बहुत से निर्बल और रोगी हैं, और बहुत से सो भी गए। BSB BSB: That is why many among you are weak and sick, and a number of you have fallen asleep.
31 ULB यदि हम अपने आप को जाँचते, तो दण्ड न पाते। BSB BSB: Now if we judged ourselves properly, we would not come under judgment.
32 ULB परन्तु प्रभु हमें दण्ड देकर हमारी ताड़ना करता है इसलिए कि हम संसार के साथ दोषी न ठहरें। BSB BSB: But when we are judged by the Lord, we are being disciplined so that we will not be condemned with the world.
33 ULB इसलिए, हे मेरे भाइयों, जब तुम खाने के लिये इकट्ठे होते हो, तो एक दूसरे के लिये ठहरा करो। BSB BSB: So, my brothers, when you come together to eat, wait for one another.
34 ULB यदि कोई भूखा हो, तो अपने घर में खा ले जिससे तुम्हारा इकट्ठा होना दण्ड का कारण न हो। और शेष बातों को मैं आकर ठीक कर दूँगा। BSB BSB: If anyone is hungry, he should eat at home, so that when you come together it will not result in judgment. And when I come, I will give instructions about the remaining matters.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.